icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
TBTarsem Bhardwaj4 Aug 2025, 12:47 pm

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮੇਅਰ ਖਿਲਾਫ ਧਰਨੇ 'ਚ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦ!

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜੋਨ ਡੀ ਵਿੱਚ ਮੇਅਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਪੰਜਾਬੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸ਼ਬਦ ਹੀ ਹਮਲੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੌਂਸਲਰ ਆ ਤੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਮਾਮਲੇ ਰੱਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਮੇਹਰ ਜਨਤਾ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਪੱਕਾ ਇਲਾਜ ਕਰਨ ਲਈ ਚਲ ਉਹ ਕੇਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖਣਗੇ ਅਤੇ ਮਿਲਣਗੇ ਜੋ 1800 ਕਰੋੜ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਉਸ ਦਾ ਆਡਿਟ ਕਰਾਇਆ ਜਾਵੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਮੇਅਰ ਦੇ ਨਾਲ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਵਾਲਾ ਵਿਵਾਦ ਲਗਾਤਾਰ ਗਰਮਾਉਂਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਮੇਅਰ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗਵਾਉਣ ਲਈ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਪਹੁੰਚੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜੋਨ ਡੀ ਧਰਨੇ ਤੇ ਬੈਠੇ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਹੰਕਾਰੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਮੇਅਰ ਦੇ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚੇ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੀ ਲੀਡਰ ਨਾਲ ਜੋ ਭਾਸ਼ਾ ਵਰਤੀ ਗਈ ਉਹ ਗਲਤ ਸੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਇਸ ਤੇ ਹੁਣ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਹੀਂ ਹੰਕਾਰੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਅਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਤੇ ਹਾਊਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਲੀਡਰ ਨਾਲ ਅਪਮਾਨ ਜਨਕ ਵਰਤਾਰਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਛੋਟਾ ਜਿਹਾ ਉਦਾਹਰਨ ਹੈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਦੀਆਂ ਦੁੱਖ ਤਕਲੀਫਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਮ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੰਕਾਰ ਦਾ ਇਲਾਜ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ ਜਾਖੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਮਸਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੀ ਬਦਬੂ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਤਮ ਸਮਾਨ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਜਦ ਤੱਕ ਕੇਸ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਲਏ ਜਾਂਦੇ ਅਤੇ ਮੇਅਰ ਜਨਤਾ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਨਹੀਂ ਮੰਗਦੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦਾ ਪੱਕਾ ਇਲਾਜ ਉਹ ਜਲਦ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲਿਜਾ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ ਅਤੇ ਪੱਤਰ ਦੇਣਗੇ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਜੋ 1800 ਕਰੋੜ ਦੀ ਰਕਮ ਆਈ ਸੀ ।ਉਸਦਾ 15 ਤੋਂ 20 ਦਿਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਡਿਟ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਨਗੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਰਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋ ਸਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਜੇਪੀ ਲੋਕਾ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਪਹਿਰਾ ਦਿੰਦੇ ਰਹਿਣਗੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਤੇ ਵੀ ਤਿੱਖੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਲਗਾਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਭ ਕੁਝ ਹਵਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਇਸਦੀ ਹਵਾ ਨਿਕਲ ਜਾਵੇਗੀ Byte ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੰਜਾਬ ਬੀਜੇਪੀ
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीर बाबा के गुंबद पर बैठा पैंथर, आमेर क्षेत्र में दहशत बनी

Jaipur, Rajasthan:पहाड़ी पर स्थित पीर बाबा के गुंबद पर बैठा पैंथर, पहाड़ी के नीचे घनी आबादी हाडीपुरा क्षेत्र होने से दहशत. मोबाइल कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा. लोगों के आवाज़ हल्ला सुन पैंथर जंगल में औजल हुआ. लोगों को रात में पैंथर के आबादी में आने का डर सताने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैंथर कुछ समय तक गुंबद पर शांत बैठा आबादी की ओर ताकता नजर आया. कई बार गुंबद के आसपास भी पैंथर का मूवमेंट दिखा गया उसकी आमेर रेंज वन विभाग को सूचना दी गई. पैंथर दिखाई देने से क्षेत्र में भय का माहौल बन हुआ, लोगों को मानना है कि देर रात पैंथर का मूवमेंट आबादी में होने का डर सताने लगा है. कई बार पहाड़ी और पीरबाबा और भैरूजी मंदिर के पास पैंथर का मूवमेंट देखा गया. वन क्षेत्र से भोजन और पानी की तलाश में पैंथर कई बार आबादी के नजदीक पहुंच जाते हैं. वही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
0
0
Report

यमुनोत्री राजमार्ग बंद, भारी बोल्डर से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें उत्तरकाशी जनपद में कल रात्रि को हुई बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी और पालीगाड़ के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिरने से बंद हो गया है जिससे मार्ग में सफर कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है हालांकि NH विभाग बड़कोट मार्ग खोलने में जुटा हुआ है और पुलिस ने यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है और मार्ग खुलने तक ट्रैफिक को रोका हुआ है। वहीं जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा एवं स्थानीय लोगों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सफर करें।
0
0
Report

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब यात्रियों के लिए नियमित सेवाओं में

Jhanj Kalan, Haryana:भारत ने रेलवे के क्षेत्र में एक ओर इतिहास रच दिया है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब नियमित रूप से यात्रियों की सेवा में उतर चुकी है। 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी और आज यह नियमित रूप से यात्रियों के लिए पहली बार चलाई जा रही है। जिसे लेकर लोगों में उत्साह है। अब बात करते हैं ट्रेन के इंटीरियर की। अंदर प्रवेश करते ही आपको आधुनिक और आकर्षक डिज़ाइन देखने को मिलती है। कोचों में स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel) का उपयोग किया गया है, जिससे कोच मजबूत, टिकाऊ और जंग-रोधी बनते हैं। आरामदायक सीटें, चौड़े दरवाजे, एलईडी लाइटें, डिजिटल डिस्प्ले, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, साफ-सुथरे शौचालय और सामान रखने की पर्याप्त जगह दी गई है। इस ट्रेन में 2 हाइड्रोजन पावर कार और 8 यात्री कोच हैं। इसकी क्षमता लगभग 2600 यात्रियों की है। ट्रेन की अधिकतम स्वीकृत गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा है। सबसे खास बात यह है कि यह ट्रेन डीजल से नहीं चलती। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली बनती है और निकास में केवल जलवाष्प निकलती है। यानी लगभग शून्य प्रदूषण। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच लगभग 89 किलोमीटर की दूरी तय करती है। रास्ते में लगभग 14 स्टेशनों पर ठहराव है। इनमें प्रमुख स्टेशन हैं— जींद जंक्शन से चलकर पहला ठहराव जींद सिटी उनके बाद धार्मिक स्थल पाण्डु पिंडारा होते हुए गोहाना के रास्ते सोनीपत जंक्शन पहुँचेगी। किराया सूची की बात करे न्यूनतम किराया: 10 अधिकतम किराया: 25 बीच के स्टेशनों के अनुसार किराया बढ़ता है। सबसे पहले आपको बता दें कि इस ट्रेन का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत किया गया है। हाइड्रोजन तकनीक को भारतीय रेलवे और आरडीएसओ के सहयोग से विकसित किया गया है। रेलयात्रियों से वन2 वन
0
0
Report
Advertisement

संसद मॉनसून सत्र शुरू, सहयोग से सुचारू कामकाज की अपील

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "संसद का मॉनसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। सरकार ने आज सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई है। हम सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हैं कि वे इस मॉनसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें। संसद सबकी है, विधायी कामकाज और सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बिलों के मामले में, मुझे उम्मीद है कि सत्ता पक्ष और सभी विपक्षी दलों के सदस्य रचनात्मक रूप से भाग लेंगे। संसद जितना बेहतर काम करेगी, देश को उतना ही फायदा होगा... मैं एक बार फिर सभी पार्टियों के नेताओं से अपील करता हूं कि वे सदन के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करें और इस प्रक्रिया में योगदान दें। हम विपक्ष की बात सुनेंगे, और हमें उम्मीद है कि वे भी हमारी बात सुनेंगे..."
0
0
Report

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म: लखनऊ के थाने में मामला दर्ज, वैन चालक गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:बच्ची दुष्कर्म मामले में थाने के विजुअल लखनऊ एक बार फिर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले से थर्राई राजधानी नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म की वारादत सामने आई छात्रा से स्कूल वैन चालक ने किया था दुष्कर्म 4 साल की मासूम के साथ किया आरोपी वैन चालक ने किया दुष्कर्म आरोपी चालक गिरीश मिश्रा ने वैन में किया रेप बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजन ले गए अस्पताल अस्पताल में जांच के दौरान हुई दुष्कर्म की पुष्टि माता-पिता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की माँ ने पूछताछ की तो पता चला आरोपी वैन चालक ने हीं किया है दुष्कर्म पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार थाने में आरोपी को देखकर बच्ची रोने लगी थी इसके बाद पुलिस को हुई पुष्टि थाना तालकटोरा के राजाजीपुरम क्षेत्र का है पूरा मामला
0
0
Report
Advertisement

सप्तावरा के खेतों में 200 भैंसों ने फसलें चर डालीं, किसान दहशत से घिरे

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम सप्तावरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम स्यावनी की करीब 200 भैंसें गांव के खेतों में घुस गईं और खेतों में बोई गई हरी-भरी फसलों को चर कर नुकसान पहुंचाने लगीं। किसानों का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से भैंसों का झुंड लगातार उनके खेतों में घुसकर फसलें चर रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने भैंसों की घेराबंदी करके उन्हें पकड़कर एक बाड़े में बंद कर दिया और थाना उल्दन पहुंचकर भैंस पालकों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

headline

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत नशे के कारोबारियों और सूखा नशे करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, इस अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता भी मिल रही है, इसी कड़ी में बीते एक सप्ताह में पुलिस की कार्रवाई में नशे के कारोबारियों सहित नशा करने वाले कुल 81 लोगों को गिरफ्तार किया है इसके अलावे पुलिस ने करीब 1 हजार 46 लीटर अवैध शराब, 4 किलो से ऊपर गांजा, 306 ग्राम स्मैक, 17 लीटर कोडीन युक्त कोरेक्स के साथ 49 हजार 710 रुपए भारतीय मुद्रा बरामद किया है. इस सम्बंध में एडिशनल S.P मो. सेहबान हबीब फखरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोसी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा नशा मुक्त कोसी अभियान चलाया जा रहा है, कोसी क्षेत्र की पुलिस नशा के खिलाफ प्रतिबद्ध है की जो भी नशे के कारोबारी हैं और नशा का सेवन करने वाले हैं उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता भी मिल रही है, यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा ताकि कोसी क्षेत्र ने नशे के कारोबारियों और नशा का सेवन करने वालों पर लगाम लग सके.
0
0
Report
Advertisement

अजमेर की दो बहनों ने NEET 2026 में इतिहास रचा, गांव में खुशी का रिकॉर्ड

Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर में मुस्लिम किसान की दो बेटियों ने NEET री-एग्जाम 2026 में क़ामयाबी हासिल कर अपने ख़ानदान ही नही बल्कि गांव का भी नाम रौशन कर दिया। सादिया और सना फ़िरदौस दोनो बहनों की इस क़ामयाबी से गांव और शहर भर में समाज के लोगों में ख़ुशी की लहर है। शहर अजमेर में कई मुस्लिम बच्चों ने NEET इम्तिहान में क़ामयाबी हासिल की है। इन सभी मुस्लिम स्टूडेंट्स का तालीमी इदारों के ज़रिए गुलपोशी कर इज़्ज़तो अहतराम किया गया है। सना फ़िरदौस और सादिया फ़िरदौस ने अपनी इस क़ामयाबी के पीछे वालदैन की दुआ और अपने तालीमी इदारे का सपोर्ट के साथ साथ पढ़ाई में मेहनत और लगन बताया है। सना और सादिया का ख़ानदान अजमेर के रसूलपुरा गांव में रहता है और उनके वालिद यूसुफ खान खेती का काम करते है। ऑल इंडिया लेवल पर सना फ़िरदौस,सादिया फ़िरदौस,काशिफ़ा मुनज़्ज़ह,समीर रज़ा,रिदा फ़ातिमा अहमद,आकिब खान ने भी नीट एग्जाम में कामयाबी हासिल की है。
0
0
Report

167वें आयकर दिवस पर जयपुर में साइक्लोथॉन व वृक्षारोपण कार्यक्रम

Jaipur, Rajasthan:167 वें आयकर दिवस 24 जुलाई को मनाया जाएगा. आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आज साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुमीत कुमार के निर्देश पर साइक्लोथॉन आयकर कार्यालय स्टैच्यू सर्किल जयपुर से रवाना होकर जवाहरलाल नेहरू मार्ग से होकर पुनः प्रारम्भिक स्थल पर पहुँची. प्रधान आयकर आयुक्त रितेश परमार ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम के दौरान ज्योति नगर और मालवीय नगर आयकर कॉलोनियों में चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन, जयपुर के चयनित विद्यालयों में भी ऐसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी. इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जाएगा. 21 जुलाई को ज्योति नगर और मालवीय नगर आयकर कॉलोनियों समेत विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
0
0
Report

खैरागढ़ अस्पताल: करोड़ों दवा खरीद के बाद भी मरीज दवाएँ नहीं पाते—विधायक की मांग जांच

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में दवा और चिकित्सा उपकरणों की खरीदी अब जिले में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के लिखित जवाब का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले को नियमित मद से 49 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से 13.25 करोड़ रुपये का बजट मिला। इसके बावजूद अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हो रहीं। विधायक ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की खरीदी के बावजूद जमीनी हकीकत सरकारी दावों से मेल नहीं खाती। उन्होंने कहा कि आखिर इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद भी मरीजों को दवाओं के लिए भटकना क्यों पड़ रहा है। विधायक ने CMHO और BMO की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दवा एवं उपकरण खरीदी की पूरी प्रक्रिया, खर्च और गुणवत्ता की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा में मामला उठने के बाद अब पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की खरीदी और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। यशोदा नीलांबर वर्मा, विधायक खैरागढ़
0
0
Report
Advertisement

अलवर: तेज थार ने साइकिल सवार 14 वर्षीय छात्र को गंभीर घायल

Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार थार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र गंभीर घायल Alwar जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के डाबरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान उदय पुत्र हुक्म सिंह निवासी डाबरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत उसे गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरजे-02 सीके-2680 नंबर की थार तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार बैठी। जानकारी के अनुसार थार चालक जावेद पुत्र निजामुद्दीन निवासी देसूला अपनी बहन को छोड़ने डाबरी जा रहा था。 बाइट:साथी छात्र सूचना पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं।
0
0
Report

दमोह पुलिस ने चोरी गयी साइकिल लौटाकर बुजुर्ग लक्ष्मी को नई साइकिल दी, उम्मीद बनी

Damoh, Madhya Pradesh:चोरी गई साइकिल की जगह नई साइकिल मिली तो खिल गया लक्ष्मी का चेहरा... पुलिस का मानवीय पक्ष आया सामने... एंकर/ अक्सर वर्दी वालों की आलोचना बुराइयाँ सुनने को मिलती है , अमूमन लोग पुलिस से खफ़ा रहते है, और ये भी सच है कि लाख कोशिशों के बाद भी समाज में अभी भी पुलिस को लेकर विचार ठीक नहीं बन पाए हैं, लेकिन दमोह की बुजुर्ग लक्ष्मी के लिए वर्दी मतलब फ़रिश्ते ही है, लक्ष्मी के साथ पुलिस ने कोई चमत्कार नहीं किया न ही उसकी कोई इतनी बड़ी मदद की उसकी जिंदगी महफूज की हो लेकिन एक छोटी सी मदद ने लक्ष्मी के जीवन में नया उजाला ला दिया है और ये वजह है साइकिल, जी हां साइकिल ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन बुजुर्ग महिला के लिए एक साइकिल शरीर में ऑक्सीजन की कीमत बराबर थी, लक्ष्मी की साइकिल चोर चुरा ले गए लेकिन पुलिस ने उसकी उम्मीदों को टूटने नहीं दिया और वर्दी वालों ने कुछ ऐसा किया जो हर तरफ तारीफ की वजह भी बन रहा है। दरअसल दमोह के मानस पाठ इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला लक्ष्मी की साइकिल चोरी हो गई, महिला इस चोरी की रिपोर्ट को लेकर पुलिस थाने पहुंची रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कई दिन बीतने के बाद जब साईकिल नहीं मिली तो बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंच गई। एसपी आनंद कलादगी ने बुजुर्ग की पीड़ा का एहसास किया उसके भाव को समझा जरूरत को जाना और फिर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि पुलिस महिला की साइकिल की तलाश तो करे ही साथ ही उसे नई साइकिल भी दिलाए। एसपी के निर्देश का पालन करते हुए प्रभारी थाना इंचार्ज नीतेश जैन ने समय नहीं लगाया, जैसी साइकिल चोरी हुई वैसी ही नई साइकिल थाने बुलाई गई और फिर बुजुर्ग लक्ष्मी को लेने थाने की गाड़ी उनके घर गई , चार पहिया वाहन में सवार लक्ष्मी कोतवाली पहुंची और फिर थाना इंचार्ज और दूसरे पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग को नई साइकिल दी, ये उपहार पाते ही महिला की आंख भर आई और खुशी के जो आंसू छलके वो कोई भी देखता तो उसकी भी आंखे भर आती। सवाल बहुत छोटी सी कीमत की साइकिल का नहीं है बल्कि लक्ष्मी की तीन बेटियों और एक मानसिक रूप से कमजोर बेटे के जीवन यापन का सहारा साइकिल ही है जिसका उपयोग कर वो फेरी लगाती है और जब साईकिल नहीं रही तो जैसे उसकी दुनिया ही ठहर गई और उसके सामने दो जून की रोटी के इंतजाम का जैसे पहिया ही थम गया। लेकिन पुलिस वालों की इस पहल ने उसकी उम्मीदों को टूटने नहीं दिया और अब नई साइकिल पर नई उम्मीदों को लेकर लक्ष्मी फिर संघर्ष करने तैयार हो चली है और लोग पुलिस वालों की इस अच्छी पहल का स्वागत कर रहे हैं। बाइट/ लक्ष्मी ( साइकिल मालिक दमोह) बाइट/ नीतेश जैन ( प्रभारी थाना कोतवाली दमोह)
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top