Back
राजधानी में मंडी व्यापारियों का यूजर चार्ज के खिलाफ जोरदार विरोध!
DRDamodar Raigar
Aug 21, 2025 11:15:32
Jaipur, Rajasthan
नोट— खबर की फीड 21 अगस्त के ओएफसी पर मंडी 121 स्लग से भेजे गए
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर— यूजर चार्ज के विरोध में आज खाद्य पदार्थ मंडी व्यापारियों ने विरोध जताते हुए राजधानी मंडी में आमसभा का आयोजन किया,,,,,आमसभा में प्रदेशभर की 247 मंडियों के पदाधिकारी शामिल होकर एक आवाज में मंडियों में लागू 50 पैसे सैकड़ा यूजर चार्ज हटाने की मांग की,,,,,, भारतीय उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में आमसभा में निर्णय लिया कि सरकार यदि यूजर चार्ज हटाने की सहमति नहीं जताती है तो आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी,,,,इस दौरान जी मीडिया संवाददाता दामोदर प्रसाद ने व्यापारियों से खास बात की,,,,
121
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRaunak Vyas
FollowAug 21, 2025 12:45:30Bikaner, Rajasthan:
Assign desk
Rounak vyas
bikaner
Story - राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ का निदेशालय के सामने धरना
शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन
क्रमोन्नत विद्यालयों में पद सृजन व पदोन्नति की मांग
मांगें नहीं मानी तो विधानसभा सत्र में करेंगे रैली और धरना
Intro - बीकानेर में आज राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जहाँ शिक्षकों की मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। संगठन का कहना है कि बार-बार ज्ञापन और धरनों के बावजूद सरकार ने पद सृजन, पदोन्नति और स्थायीकरण जैसी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया। इसी क्रम में आज उपखंड और जिला मुख्यालयों पर विरोध के बाद बीकानेर शिक्षा निदेशालय के सामने धरना शुरू कर दिया है रेसला का आरोप है कि तीन वर्षों से क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याताओं के पद नहीं सृजित हुए, वरिष्ठ व्याख्याता पद व्यवस्था शिक्षकों के हित में नहीं है और हज़ारों पदोन्नतियाँ लंबित पड़ी हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विधानसभा सत्र के दौरान जयपुर में रैली और धरना दिया जाएगा।
Logsheet
shorts
बाईट -गिरधारी गोदारा (प्रदेशाध्यक्ष)
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 21, 2025 12:45:26Jalore, Rajasthan:
जालोर-
जालोर जिले के रायपुरिया गांव में गुरुवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में नव-निर्मित कक्षा-कक्षाओं और खेल मैदान का लोकार्पण तथा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और लीलन सिंगारे नृत्य से हुई, जिस पर मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने, देशी उत्पादों का उपयोग करने और स्वदेशी को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मंत्री ने विद्यालय विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। हालांकि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेता शामिल नहीं हुए।
0
Report
ASArvind Singh
FollowAug 21, 2025 12:45:18Sawai Madhopur, Rajasthan:
स्लग-बारिश से रणथंभौर के नाले उफान पर_अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 21 अगस्त 2025
एंकर-सवाई माधोपुर में आज एक बार फिर मानसून मेहरबान हुवा ,जिसके चलते अल सुबह से ही मौसम का मिजाज़ बदला और बारिश का दौर शुरू हुवा ,कही बेहद कम , तो कही तेज और कही मध्यमगति की बारिश ने तबतर कर दिया । जिला मुख्यालय सहित जिले भर में बारिश होने से जहाँ कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगो को राहत मिली है ,वही मौसम भी सुहाना हो गया ,कई दिनों बाद हुई बारिश से किसानों के चहरे पर भी खुशी साफ झलक रही है ,इस बारिश से किसानों की फसलों को खासा फायदा होगा ,जिला मुख्यालय सहित रणथंभौर के जंगलों में हुई बारिश से लटिया नाले सहित रणथंभौर के तकरीबन सभी नाले ओर झरने उफान पर आ गये ,बारिश के चलते रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर जमकर सैलाब आया और रणथंभौर रोड स्थित झरेटी रपट पर पानी का बहाव बहुत तेज हो गया ,झरेटी में उफान आने से सवाई माधोपुर-कुंडेरा मार्ग करीब तीन घंटे से भी अधिक समय तक बाधित हो गया । झरेटी रपट पर पानी का बहाव तेज होने से रपट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और लोग पानी कम होने का इंतजार करते नजर आए । बारिश के कारण झरेटी नाला में आये उफान ने लोगो की राह रोक दी ,लेकिन जहाँ एक तरफ नाले में आये उफान के कारण पैदल ,दुपहिया एंव चौपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को नाले के किनारे खड़े होकर पानी का बहाव कम होने का इंतजार करते दिखे , बारिश के कारण रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पानी आने से वन विभाग द्वारा एतिहात के तौर पर लोगो की आवाजाही के लिए रास्ता बंद कर दिया गया । त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर मिश्रदर्रा गौमुखी पर पानी का सैलाब देखने को मिला । जिसके चलते रणथंभौर दुर्ग जाने वाले मार्ग को बंद किया गया । बारिश होने से लोगो को उमस भरी भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है है ,वही किसानों को भी इस बारिश से खासा फायदा मिलेगा ।
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowAug 21, 2025 12:45:06Bagheri Kalan, Rajasthan:
खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602)
लोकेशन-भिवाड़ी(खैरथल) Twitter:@ kuldeepmaw75614@ Bhiwadipolice
भिवाड़ी पुलिस ने साइबर अपराध के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में फैले ठगों के जाल को तोड़ने में अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 40 साइबर ठगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर अलग-अलग तरीकों से करीब 50 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि ये आरोपी अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर चुके हैं। इनमें बैंक फ्रॉड, केवायसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए जानकारी हासिल करना, ऑनलाइन शॉपिंग और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी जैसे अनेक तरीके शामिल हैं। आरोपियों ने तकनीक का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाया और बड़ी मात्रा में पैसों की हेराफेरी की। पुलिस की विशेष टीमों ने लगातार निगरानी रखते हुए इन आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस किया और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से इनकी पहचान कर गिरफ्तारियां की गईं। इस कार्रवाई को जिले में बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ एक ठोस कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि ऐसे अपराधियों की संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा ताकि अपराध से अर्जित अवैध कमाई को जब्त कर सकें।
बाइट. प्रशांत किरण पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी
0
Report
PGPiyush Gaur
FollowAug 21, 2025 12:43:35Ghaziabad, Uttar Pradesh:
सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला है। इस मामले में बसपा के जिलाध्यक्ष एवं एडवोकेट नरेन्द्र मोहित ने थाना शालीमार गार्डन में लिखित तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम आईडी "puneetsuperr_star" से जुड़ा व्यक्ति, जिसका वास्तविक नाम प्रकाश कुमार निवासी डीएलएफ- दिलशाद एक्सटेंशन-2, भोपुरा, गाजियाबाद बताया गया है, ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कु. मायावती का फोटो अपनी वीडियो के साथ जोड़कर "मम्मी मम्मी" कहकर संबोधित किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।
बसपा नेताओं का कहना है कि यह कृत्य न केवल अशोभनीय और अस्वीकार्य है बल्कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाला भी है। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि देश-विदेश में सम्मानित और "आयरन लेडी" के नाम से विख्यात बहन मायावती जी के खिलाफ ऐसा अमर्यादित व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
तहरीर में आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी विशेष हस्ती या समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वही वीडियो बनाने वाले युवक ने अपने वीडियो के लिए माफी मांगी है और कहां है यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हो तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं वही मायावती के कार्यकाल से प्रभावित थे उनके समय में कानून व्यवस्था अच्छी थी ऐसे में उन्होंने उनके कार्यकाल को याद करते हुए यह वीडियो बनाया था यदि किसी की भावना याद हुई है तो वह आगे से ऐसा कोई काम नहीं करेंगे उसके लिए माफी भी मांगते हैं।
बाइट पुनीत सुपरस्टार इंस्टाग्राम यूजर
शॉट्स
0
Report
Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी तहसील के महसो गांव का कोटेदार लाभार्थियों के 4 महीने का पूरा राशन खा गया। लाभार्थियों से अंगूठा लगवाकर कल आना परसों आना कहकर भगा देता था। 4 महीने से राशन पाने के लिए दौड़ रहे लाभार्थी l ग्रामीण तहसील पहुंच किए प्रदर्शन l पूर्ति निरीक्षक ने जांच में पाया लाभार्थियों के आरोप को सही। 54 प्रतिशत लोगों का अंगूठा लगा पाया गया जिसके सापेक्ष कोटेदार के गोदाम में राशन मिला ज्यादा ll पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गोदाम में मिले राशन को लिंक शॉप पर रखवा कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजा गया है।
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowAug 21, 2025 12:41:20Banda, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट- अतुल मिश्रा सेंटर - बांदा Info - धर्मनगरी चित्रकूट के लिए भाद्रपक्ष की अमावस्या को लेकर के लाखों की संख्या में श्रद्धालु पैदल और वाहनों से पहुंच रहे हैं जिसको लेकर के सर्वाधिक भीड़ बांदा जिले से होकर गुजर रही है श्रद्धालुओं की यातायात व्यवस्था और सुरक्षित होने पूजा क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है जगह-जगह बैरिकेड किए गए हैं वहीं बांदा पुलिस ने भारी वाहनों का प्रवेश चित्रकूट रोड पर रोक दिया है। साथ ही जरूरी वाहनों का ही चित्रकूट जाने वाली सड़क पर प्रवेश दिया जा रहा है इसके अलावा हमीरपुर महोबा फतेहपुर कानपुर से आने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर दिया गया है साथ ही प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए भी वाहन दूसरे रास्ते से जाने दिए जाएंगे। आपको बता दें की प्रमुख रूप से चित्रकूट की सबसे बडे अमावस्या मेले में से एक भाद्रपक्ष अमावस्या में कई लाख श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचते हैं। दूर-दूर से पैदल यात्रा कर वह अपने वाहनों से श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचकर भाजपा अमावस्या को पूजा अर्चना कर अपने पितरों का तर्पण करते हैं। जिसको लेकर के सड़कों पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है आसपास के जिले भी अलर्ट हो गए हैं बांदा जिला प्रशासन ने भी रूट डायवर्जेंट करते हुए चित्रकूट पहुंच प्रमुख मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया है श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु जगह-जगह वेरी कटिंग की जा रही है श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्थाएं करवाई जा रही हैं। Byte -शिवराज (एएसपी)
0
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 21, 2025 12:39:09Sambalpur, Odisha:
(FIRST PTC)
ସମ୍ବଲପୁର ରେ ୟୁରିଆ ସାର ର ଅଭାବ | ସମବାୟ ସମିତି ଆଧାର କାର୍ଡ ଆଣିଲେ ମାତ୍ର ଦୁଇ ବସ୍ତା ୟୁରିଆ ସରକାରୀ ମୂଲ୍ୟ ରେ ଦିଆଯାଉଥିବା ବେଳେ ଯାହାର ଅଧିକ ଚାଷ ହେଉଛି ସେମାନେ କେମିତି କରିବେ ବୋଲି ପ୍ରଶ୍ନ କରିଛନ୍ତି ଚାଷୀ| ସକାଳୁ କାମ ଧନ୍ଦା ଛାଡି ୟୁରିଆ ସାର ପାଇଁ ଲାଇନ ଲଗାଇଥିବା ବେଳେ ଦିନ ଦୁଇଟା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସାର ମିଳି ନ ଥିବା ର ଅଭିଯୋଗ କରିଛି ଚାଷୀ | ସରକାରୀ ମୂଲ୍ୟ ରେ ଗୋଟିଏ ୟୁରିଆ ବସ୍ତା କୁ ୨୬୭ ଟଙ୍କା ଥିବା ବେଳେ ତାହାକୁ ୫୦୦ ରୁ ୭୦୦ ଟଙ୍କା ରେ ବ୍ଲାକ ହେଉଥିବା ଅଭିଯୋଗ କରିଛି ଚାଷୀ | ଗୋଟିଏ ଏକର ଚାଷ ଜମି ପାଇଁ ଦେଢ଼ ବସ୍ତା ୟୁରିଆ ସାର ଲାଗୁଥିବା ବେଳେ ଯଦି ଜଣେ ଆଠ ରୁ ଦଶ ଏକର ଚାଷ କରିବ ତା ହେଲେ କେମିତି ତାହା ପୂରଣ କରିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି |
Byte - ସାଇବାନି ମିର୍ଦ୍ଧା,ମହିଳା ଚାଷୀ
Byte - ଧ୍ରୁବ ଚରଣ ମହାପାତ୍ର,ବରହମପୁରା
Byte - ବିଳାସିନୀ ନାୟକ,ମହିଳା ଚାଷୀ
Byte - ଫକୀର ବେହେରା,ଚାଷୀ ଚାଉଁରପୁର
(END PTC)
2
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 21, 2025 12:38:30Jodhpur, Rajasthan:
बालेसर जोधपुर
बालेसर जोधपुर पुलिस थाना क्षेत्र के उटाम्बर गांव की करणी पब्लिक स्कूल के छात्रों से भरी टैक्सी को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए पानी के टैंकर ने तेज टक्टर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की टैक्सी 10 फीट दूर जाकर पलटी खा गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के 8 छात्र छात्राएं घायल हो गए। आसपास से घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद करने आए। और आते ही देखा तो टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक दुर्ग सिंह राजपुरोहित निवासी सुराणी टैंकर लेकर फरार हो गया।
लेकिन आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर टैंकर को चालक सहित बासनी मनना में पकड़ लिया। जब तक निजी वाहनों से सभी 8 घायल विद्यार्थियों को आगोलाई पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत एम्बुलेंस 108 की सहायता से जोधपुर रेफर कर दिया गया।
सभी घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसका मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में ईलाज चल रहा है।
गनीमत रही की मौके पर किसी की जनहानि नहीं हुई। आगोलाई चौकी प्रभारी मांगीलाल विश्नोई घटना स्थल पहुंचे बाद में टैंकर चालक को हिरासत में लेकर टैंकर को जब्त किया।
सभी 8 घायल विद्यार्थी एक ही दादे के पौत्र एवं पौत्रियां थी।
घायलों के दादा का नाम गोकुलराम मेघवाल निवासी रामनगर उटांबर बताया जा रहा है।
4
Report
AAAbhishek Aadha
FollowAug 21, 2025 12:38:22Noida, Uttar Pradesh:
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का बयान
कहा- संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के रवैए के कारण ऑपरेशन सिंदूर को छोड़कर के किसी भी मुद्दे पर नहीं हो सकी चर्चा
कई महत्वपूर्ण बिल पर होनी थी चर्चा लेकिन विपक्ष ने सिर्फ हंगामा किया
राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन पर कहा कि हम चाहते हैं एक साथ चुनाव हो ताकि विकास के काम हो सके
परिसीमन को लेकर के विपक्ष के आरोप का दिया जवाब
कहा- नियमों के अनुसार ही हो रहा है परिसीमन
कांग्रेस के लोग अपने नेता की तरह इस मुद्दे पर अनावश्यक हंगामा कर रहे हैं
कर्नल सोनाराम के निधन पर जताया शोक
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowAug 21, 2025 12:38:01Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर
एक लाख का इनामी नारायण भदौरिया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने वांछित अपराधी नारायण भदौरिया को दबोचा
नौबस्ता व कोहना थाने से था 50-50 हजार का इनामी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश
अपहरण समेत 15 केस दर्ज हैं, 2 महीने से फरार चल रहा था
एंकर-कानपुर में एक लाख के इनामी आरोपी नारायण भदौरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दीनू गैंग का सदस्य है। उस पर जमीन कब्जाने, फुटवियर कारोबारी का अपहरण कर रंगदारी मांगने, डकैती समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज है। वह दो महीने से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ नौबस्ता और कोहना थाने से 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
V/O-सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय गैंग का मेंबर अधिवक्ता नारायण भदौरिया के खिलाफ नौबस्ता थाने में भाजपा नेता अनूप तिवारी ने बूढ़पुर मछरिया में करोड़ों की जमीन कब्जा करने और धमकाने के रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ उस पर दीनू उपाध्याय के साथ मिलकर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने, कोहना थाने में कैंसर से पीड़ित ट्रांसपोर्टर का बंगला कब्जाने कब्जाने, नवीन मार्केट के फुटवियर कारोबारी राकेश अरोड़ा का अपहरण करने, दुकान में डकैती डालने व रंगदारी वसूलने पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
नारायण पर नौबस्ता व कोहना थाने से 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घर समेत अन्य संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दे चुकी है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को श्याम नगर स्थित छप्पन भोग चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
बाइट-अभिषेक पाण्डेय-ACP चकेरी
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowAug 21, 2025 12:37:52Kanpur, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले की कटरा बाजार पुलिस ने 25 वर्षीय शिवम शुक्ला हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी कातिल पत्नी निशा को गिरफ्तार करके आज जेल भेजा है। आरोपी पत्नी निशा और मृतक पति शिवम शुक्ला से आए दिन पारिवारिक कलह को लेकर के वाद विवाद होता था दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हुई थी। बीते 16 और 17 अगस्त की मध्य रात्रि को मृतक पति शिवम शुक्ला शराब पीकर के घर आया हुआ था और पति-पत्नी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर के विवाद हुआ। गुस्से में आकर की पत्नी निशा ने अपने पति शिवम शुक्ला की गला दबा करके हत्या कर दी थी और शव को दरवाजे के किनारे एकदम छोड़ दिया था कि कोई गेट खोले तो पता चले कि उनकी गिरकर मौत हुई है। पंजाब के लुधियाना से चलकर के मृतक शिवम शुक्ला के पिता लालू शुक्ला अपने घर 19 अगस्त को पहुंचे थे और उन्होंने कटरा बाजार थाने में अपनी बहू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद कटरा बाजार थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की पूछताछ के दौरान कातिल पत्नी निशा शुक्ला ने अपने गुनाहों को कबूला है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार करने वाले में पेश किया जहां न्यायालय ने आरोपी कातिल पत्नी को जेल भेज दिया है। जेल जाते समय आरोपी कातिल पत्नी अपने गोद में दो माह की बच्ची को भी लिए हुई थी।
फ़ाइल बाइट- निशा शुक्ला आरोपी पत्नी।
बाइट- लल्लू शुक्ला- पीड़ित पिता।
बाइट- शुभम शुक्ला- मृतक का भाई।
Visual
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowAug 21, 2025 12:37:28Rudraprayag, Uttarakhand:
कोरखी के लोगों ने छोडे अपने घर, लगातार हो रह हैं लैण्ड स्लाडिंग ।
घर हुए खण्डहर दूसरी जगह ली शरणं। एनएच के द्धारा किया गया कार्य से गॉव हुआ जमींदोज।
जिलाधिकारी ने आश्वासन ।
हरेन्द्र नेगी
स्लग- घर हुए खाली
एबीबीबी
एंकर-रूद्रपय्राग जनपद के उखीमठ विकास खण्ड़ के ग्राम कोरखी के कइ्र घर हुई जमीदोज हो गये है। कई परिवार हुए बेघर किसी ने कहीं ली शरण तो किसी ने कहीं ली शरण जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।
बीओं- जनपद रूद्रप्रयाग के उखीमठ विकास खण्ड का कोरखी गॉव बिगत कई सालों से आपदा की मार झेल रहा है। गॉव के कई घर जमीदोज हो गये तो कई घर टूटने की कगार पर है। किसी ने घर छोड़ दिये हैं तो कोई कहीं अनियत्र शरण लिये हुए है। कोरखी गॉव का एक शिष्ट मण्ड़ल आज जिलाधिकारी से मिलने पहॅूचा और गॉव की व्यथा सुनाई जिस पर जिलाधिकारी ने गॉव वालों को आश्वासन दिया कि भूूूगर्भीय सर्वे किया जायेगा तथा पूरा मुआवजा दिया जायेगा।
बीओं- ग्रामीणों का आरोप है। कि हम विकास विरोधी नही है। लेकिन जिस प्रकार अनयोजित कार्य एनएच रूद्रप्रयाग द्धारा किया गया उसके कारण पूरा गॉव ही खतरे मे आ गया। एनएच द्धारा सड़क तो काट दी गयी लेकिन उस पर सेफटी दिवाल नहीं जिससे पूरा गॉव नीचे आ गया गॉव खण्डर हो गया। आज ये दशा हैं कि दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी। अगर उसी समय सुरक्षा दिवाल दी जाती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते।
वाइट- गीता राम जोशी
वाइट- अनिल उनियाल ग्राम प्रधान
वाइट- सतेश्वर उनियाल पूर्व प्रधान ग्राम सभा कोरखी
वाइट- विष्णुदत्त जोशी ग्राम कोरखी
अगर 2023 - 24 में एनएच द्धारा सही समय पर सुरक्षा दिवाल लगायी होती तो शायद ये गॉव नीचे नहीं आता ।
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowAug 21, 2025 12:35:27Seoni, Madhya Pradesh:
सफेद पाउडर बेचना पाप है पुलिस हमारी बाप है नारा लगवा कर पुलिस ने निकाला पाउडर तस्कर का पैदल जुलूस
सिवनी कोतवाली पुलिस ने ड्रग तस्कर हकीम को 13 ग्राम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस को सूचना मिली थी कि हकीम नमक युवक एमडी पाउडर की तस्करी कर रहा है पुलिस ने हकिम को 13 ग्राम एमडी पाउडर के साथ गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला और उस नार लगवाया की ड्रग बेचना पाप है पुलिस हमारी बाप है
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowAug 21, 2025 12:35:20Jaunpur, Uttar Pradesh:
मड़ियाहूं: किराया विवाद में फायरिंग, युवक घायल
REPORT-AJEET SINGH
PLACE-JAUNPUR
ANCHOR-जौनपुर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नगवा राजापुर गांव में मकान किराए को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। मकान मालिक पक्ष द्वारा बकाया किराया मांगने पर किराएदार ने फायरिंग कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आप को बता दे कि जोगियापुर निवासी राजकुमारी देवी का मकान नगवा राजापुर गांव में है, जिसे बालमुकुंद किराए पर लेकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले चार महीने से किराया नहीं दे रहा था और बार-बार कहने पर भी टालमटोल कर रहा था।
राजकुमारी देवी अपने नाती स्वयं मिश्रा, विवेक दूबे व अन्य परिजनों के साथ किराया लेने पहुंचीं। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोपी बालमुकुंद ने घर से 12 बोर की एक नाली बंदूक लाकर फायर कर दिया। गोली स्वयं मिश्रा के बाएं हाथ की कलाई में लग गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी मड़ियाहूं भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी देते हुये एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि किराया को लेकर गोली चली है घायल को अस्पताल में इलाज चल रहा है मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बाईट आतिश कुमार सिंह एसपी ग्रामीण
0
Report