Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

बानसूर में किसानों का जोरदार धरना, एईएन की बर्खास्तगी की मांग!

PINEWZ
Jun 25, 2025 13:34:58
Jaipur, Rajasthan
खबर:--TV+HYPER KHABAR... जिला:--KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:--बानसूर जिला रिपोर्टर:--Amit_Yadav इन्फॉर्मर:--Amit_yadav लोकेशन:--बानसूर Mob:--9694131304 Twitter:--@amitktp888,@AmitYad28215022 इंट्रो:–-बानसूर(कोटपूतली– बहरोड).....नारायणपुर में किसानों और युवाओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता नितिन गुप्ता को बर्खास्त करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर एईएन को बर्खास्त नहीं किया गया तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामला गढी ग्राम पंचायत का है। सोमवार को किसान बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग को लेकर एईएन नितिन गुप्ता से मिलने गए थे। किसानों का आरोप है कि गुप्ता ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अब कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा की सरकार है। राकेश दायमा ने बताया कि एईएन का व्यवहार अनुचित था। उन्होंने अधिकारी की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। वहीं ओमप्रकाश जिंदड ने कहा कि गुप्ता के बयान से लगता है कि वे किसानों और पिछड़े वर्ग की परवाह नहीं करते। जिंदड ने कहा कि यहां का किसान और कांग्रेस कमजोर नहीं है। उन्होंने एईएन को या तो बर्खास्त करने या फिर उन्हें भाजपा में शामिल करवाने की मांग की। उनका कहना था कि जो व्यक्ति किसी पार्टी का कार्यकर्ता हो वह सरकारी सेवा नहीं दे सकता। बाइट:– राकेश दायमा, किसान.....
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement