Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324002

कोटा के एमबीएस अस्पताल में हड़ताल: मरीजों की जिंदगी दांव पर!

BHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jun 28, 2025 07:36:46
Kota, Rajasthan
कोटा एमबीएस अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त — रेजिडेंट डॉक्टर और ठेका कर्मचारी दोनों हड़ताल पर किया से सद्बुद्धि यज्ञ एंकर. कोटाशहर के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। जहां एक ओर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है, वहीं अब ठेका कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए हैं। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेजिडेंट डॉक्टर, उदयपुर में एक डॉक्टर की करंट लगने से हुई मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वहीं दूसरी ओर ठेका कर्मचारी वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में 'सद्बुद्धि यज्ञ' कर प्रशासन को चेताया है। इस बदहाल व्यवस्था के बीच मरीज तड़पते नजर आ रहे हैं। शनिवार को एक मरीज एमबीएस अस्पताल में इलाज के लिए आया, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने के कारण वह बेहोश हो गया। परिजनों ने किसी तरह उसे पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। वन टू वन, __ ठेका कर्मी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement