Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तनवीर जीलानी JKNPF में शामिल, जनता-केन्द्रित राजनीति मजबूत
SBShowket Beigh
Feb 02, 2026 10:35:12
Srinagar,
Veteran Cop SSP Tanveer Jeelani Joins JKNPF, Strengthens People-Centric Political Movement Srinagar: In a significant political development reflecting the growing public trust in alternative and people-centric politics, veteran police officer SSP Tanveer Jeelani—known for his dynamic leadership, clean image, and unwavering commitment to national service—formally joined the Jammu and Kashmir Nationalist Peoples Front (JKNPF) today at the party headquarters, JN-9 Press Enclave, Partab Park, Srinagar. The joining ceremony was held in the presence of JKNPF President Jasif Khan, Senior Vice President Basit Bashir Gagroo, Youth President Shiraz Ahmad Pandith, constituency in-charges, and a large number of party workers and supporters. Welcoming SSP Tanveer Jeelani into the party fold, the JKNPF leadership said that his decision to enter public life marks a meaningful shift from authority-driven governance to service-oriented and accountable politics. They highlighted that his long and distinguished career in the police force reflects discipline, integrity, impartiality, and a deep understanding of the social, security, and developmental challenges faced by the people of Jammu and Kashmir. Addressing party members, the leadership reiterated that JKNPF stands for clean politics, social justice, youth empowerment, and institutional reform. They stated that the induction of experienced and credible personalities further strengthens the party’s mission and vision. The leaders emphasized that JKNPF is steadily emerging as a strong platform for those committed to nation-building, peace, and the dignity of the common citizen. The presence of senior leaders, youth representatives, and constituency heads symbolized unity across generations and regions, highlighting the party’s expanding grassroots outreach. Party leaders asserted that the growing momentum indicates a clear public shift away from traditional and dynastic politics toward a visionary, transparent, and socially responsible political alternative. The Jammu and Kashmir Nationalist Peoples Front reiterated its commitment to safeguarding public interests, strengthening democratic institutions, and working tirelessly for the socio-economic upliftment and lasting peace and stability of Jammu and Kashmir.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSandeep Kumar
Feb 11, 2026 13:04:56
Hamirpur, Himachal Pradesh:वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर किसानों ने सौपा ज्ञापन। यूपी के हमीरपुर जिले में वैकल्पिक क्रॉसिंग मार्ग की मांग को लेकर 2 दर्जन से अधिक किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की है किसानों का कहना है कि यदि उन्हें निकलने के लिए बगल से व्यवस्था नही की गई तो खेती बाड़ी के काम के लिए उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा जिससे उनको परेशानी होगी। मामला मौदहा इलाके के खंडेह गाँव का है जहाँ गाँव के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन में मानव चलित क्रासिंग के स्थान पर अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है जिसके कारण क्रासिंग को बंद किये जाने की तयारी है ऐसे में अपने खेतों की आने जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग न बनाये जाने से परेशान होकर किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मदद किये जाने की गुहार लगाई है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 11, 2026 13:04:43
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रहे युवकों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो भिटहा टोल प्लाजा के पास अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसने हादसे की भयावहता को साफ कर दिया है। ये तस्वीरें गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे-24 पर स्थित भिटहा टोल प्लाजा के पास की हैं… जहां देर रात में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि चारपान नगवा निवासी भोला मौर्या के यहां से बारात ग्राम मदरिया थाना गगहा गई थी। मंगलवार की देर रात जब बाराती वापस लौट रहे थे तभी बोलेरो गाड़ी संख्या UP53CZ5497 अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार युवक अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद टोल कर्मचारियों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक बोलेरो में चालक आशुतोष पाण्डेय, आलोक शर्मा, सूरज शर्मा, सरवन चौहन, सूरज पाण्डेय, दीपक निषाद, अभय शर्मा और शिवम गुप्ता सवार थे। सभी की उम्र लगभग 30 वर्ष से कम बताई जा रही है। हादसे में चालक अभिषेक पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आलोक शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मामले को लेकर एसओ बेलीपार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। खुशियों से लौट रहे युवकों की यह यात्रा मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की वजह तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 11, 2026 13:04:19
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 11, 2026 13:04:06
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर- मलारना डूंगर उपखंड के मलारना चौड़ कस्बे के ट्रॉमा सेंटर का बुधवार को उपखंड अधिकारी संदीप कुमार बेरड़ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कर्णावत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ट्रॉमा सेंटर भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किया गया था, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। संचालन नहीं होने के कारण करोड़ों रुपयों की लागत से बना यह भवन धूल फांक रहा है और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। निरीक्षण के दौरान SDM संदीप बेरड़ ने ट्रॉमा सेंटर तक जाने वाले मार्ग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सड़क निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रॉमा सेंटर भवन में संचालित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि भवन का उपयोग शुरू हो सके। SDM बेरड़ ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर को जल्द से जल्द शुरू कराने के प्रयास लगातार जारी हैं और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को गति दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से ट्रॉमा सेंटर के संचालन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब देखना होगा कि प्रशासन के ताजा प्रयासों के बाद ट्रॉमा सेंटर कब तक धरातल पर संचालित हो पाता है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 11, 2026 13:03:57
Panchkula, Haryana:पंचकूला थाना साइबर क्राइम सैक्टर-20 पंचकूला पुलिस की टीम ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 10,81,285 रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे चरणबद्ध तरीके से 10,81,285 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। बाद में फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर उन्हें गुमराह किया गया। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम सैक्टर-20 में बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में हुआ खुलासा हुआ कि रुपए सूरत (गुजरात) की एक ब्रांच में जमा हुए थे। रिकॉर्ड के आधार पर खाता धारक की पहचान पटेल नीरव कुमार निवासी सूरत (गुजरात) के रूप में हुई। आगे की जांच में पता चला कि उक्त खाता उसके मित्र पटेल क्रिति कुमार द्वारा उपयोग में लिया जा रहा था। दोनों आरोपियों को नोटिस देकर जांच में शामिल किया गया तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 2 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। 8 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उनके रिहायशी पते से 10-10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए व दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। इनके अन्य साथियों व नेटवर्क की भी जांच की जा रही है ताकि इस साइबर गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पंचकूला साइबर पुलिस आमजन से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर अनजान कॉल, व्हाट्सएप ग्रुप या संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 11, 2026 13:03:42
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर नगरपालिका क्षेत्र मे पार्किंग के नाम अवैध वसूली के आरोप मे नगरपालिका दल ने दो लोग को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, पकडे गये दोनों युवक तीन साल से नगरपालिका की पार्किंग रसीदें छपवाकर ट्रकों से अवैध वसूली करते. इस मामले में कई बार ट्रक मालिकों ने नगरपालिका को शिकायत भी की लेकिन नगरपालिका ने गंभीरता नहीं दिखाई और ट्रक चालक इस अवैध वसूली में लूट का शिकार बनते रहे, लेकिन जब सीएम हेल्पलाइन में कुछ ट्रक चालकों ने शिकायत की तो नगरपालिका अमला गंभीर हुआ. आज जैसे ही पन्ना रोड पर यह दोनों युवक राजेश नायक और अनुज अवस्थी ट्रक चालकों से नगरपालिका की नकली रसीद लेकर वसूली कर रहे थे, वैसे ही इन दोनो को नगरपालिका के दल ने पकड़कर सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया. यह दोनो युवक पकड़ने पर अंजान बनने लगे. नगरपालिका ने दोनों अवैध वसूली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Feb 11, 2026 13:03:21
Sirsa, Haryana:कल होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कामयाब बनाने के मकसद से आज सिरसा बस अड्डा परिसर में रोडवेज कर्मियों ने गेट मीटिंग की और चक्का जाम करने का ऐलान भी किया है। इस دوران भाजपा सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष भी जताया है। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि बीजेपी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है जिसके चलते उनको राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कल सिरसा जिला के यात्रियों से भी अपील की है कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते कोई यात्री कोई जरूरी काम न हो तो रोडवेज की बसों में यात्रा नहीं करने का विचार करे क्योंकि कल रोडवेज की सिरसा जिला से एक बस भी रवाना नहीं होगी ऐसे में यात्रियों को कोई परेशानी न हो। वही रोडवेज के चक्का जाम के ऐलान के चलते रोडवेज विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध करने का दावा किया है। रोडवेज जीएम अनित कुमार यादव ने सिरसा जिला में बसों को चलाने का दावा किया है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों कहना था कि कल की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम रहेगा और एक भी रोडवेज की बस सड़क पर नहीं उतरेगी। उनका कहना था कि जब तक सरकार समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली, विभागों का निजीकरण नहीं करने की कर्मचारियों की मांगे नहीं मानती तब तक इस तरह के आंदोलन चलते रहेंगे। किसान संयुक्त मोर्चा के नेता सुखदेव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस हड़ताल में पूरा संगठन समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि सरकार कारपोरेट घरानों को सब कुछ देने को تیار है और कर्मचारियों का शोषण कर रही है। चाहे बिजली बिल की बात हो, इसको लेकर जो सरकार कानून ला रही है उसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 13:02:28
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जनपद में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न कानून का खौफ है और न ही खाकी का डर। ताजा मामला जमीन सौदे से जुड़ी धोखाधड़ी का है, जहाँ अपने ₹36 लाख वापस मांगने गई महिला के साथ दबंगों ने सरेराह मारपीट की। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दिए गए चेक के बाउंस होने पर अपने हक की रकम वापस मांगने गई तो महिला से की मारपीट की गई। महिला ने बताया कुछ समय पहले रिजवान और फहीम सें जमीन खरीदने का सौदा किया था। इस सौदे के एवज में महिला ने कुल ₹36 लाख की भारी-भरकम राशि दी थी किन्हीं कारणों से सौदा पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो दबंगो ने पैसे लौटाने के नाम पर महिला को चेक थमा दिए, लेकिन जब महिला ने उन चेक को बैंक में लगाया तो वे बाउंस हो गए। इसी बात की शिकायत और अपने पैसे लेने जब महिला दबंगों के पास पहुंची दबंगों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा पीड़ित महिला ने अब पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
1
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 11, 2026 13:01:45
Chowk, Uttar Pradesh:महराजगंज के भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को आज बड़ी सफलता मिली है। सोनौली बॉर्डर पर दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं जिनके पास से 8.13 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक विड गांजा बरामद हुआ है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह दोनों गांजा तस्कर महाराष्ट्र की रहने वाले हैं जो नेपाल के काठमांडू से गांजे की खेप लेकर सोनौली बॉर्डर के रास्ते महाराष्ट्र जाने के फिराक में थे। फिलहाल सोनौली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान यह दोनों तस्कर दबोचे गए हैं। पुलिस ने गांजा जप्त कर लिया है वहीं पर इन दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज रही है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 11, 2026 13:01:28
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में मां के प्रेमी के प्रताडऩा और मारपीट से तंग आकर एक नाबालिग ने तेजाब पीकर अपनी जान दे दी थी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मानपुर मल्टी में 21 सितम्बर 2025 की है। पुलिस ने मृतका के मरणाशन्न बयान और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र मानपुर मल्टी निवासी 15 वर्षीय सोनम जाटव ने 21 सितम्बर 2025 को तबियत खराब हो गई थी। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसने तेजाब पी लिया है। इसका पता चलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और नाबालिग से पूछताछ कर बयान लिए तो पता चला कि अनिल जाटव द्वारा प्रताडऩा करना और मारपीट से तंग आकर उसने तेजाब पिया था। बयान देने के बाद उपचार के दौरान सोनम ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच के बाद आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में बिजौली पहुंची तो आरोपी वहां से गायब मिला। पुलिस वापस लौट रही थी कि तभी पता चला कि आरोपी टीपी नगर में है। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतका की मां का विवाह छिंदवाड़ा निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे होने के बाद मां ने उसे छोड़ दिया और अनिल जाटव से प्रेम प्रसंग होने पर उसके साथ रह रही थी।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 11, 2026 13:01:06
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बागेश्वर धाम में आयोजित सातवें कन्या विवाह महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम आज असम राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बागेश्वर धाम पहुंचे। राज्यपाल ने सबसे पहले बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने बाबा बागेश्वर को अंग वस्त्र भेंट किए और असम की प्रसिद्ध चाय भी उपहार स्वरूप प्रदान की। बताएं कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में 300 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। इसी के मद्देनज़र राज्यपाल कार्यक्रम से पूर्व धाम पहुंचे और अपना उद्बोधन देकर आयोजन की सराहना की। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सनातन धर्मावलंबी इस महोत्सव में शामिल होने पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बोलते हुए राज्यपाल
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 11, 2026 13:00:50
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह की सड़कों पर बवाल, आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बेटीगेट्स तोड़े, युवक की सुसाइड के बाद न्याय की गुहार. दमोह से बड़ी खबर है कि दोपहर के बाद हजारों लोधी समाज के लोग सड़कों पर आ गए और पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कलेक्टर दफ्तर पहुंचना चाहते थे. पुलिस ने रोक दिया तो प्रदर्शनकारियों ने मेन गेट पर लगाए बेरिगेट्स तोड़ डाले और पुलिस से झड़प हुई. पूरा मामला एक नर्स की बदसलूकी और इसके बाद पीड़ित व्यक्ति के आत्महत्या से जुड़ा है. पीड़ित परिवार सरकारी अस्पताल की नर्स के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये सहायता राशि दिलाए जाने की मांग कर रहा है. जून 2025 में पन्ना जिले के रनेह सरकारी अस्पताल में पत्नी की डिलीवरी के दौरान पन्ना जिले के शख्स महेंद्र सिंह लोधी के साथ अस्पताल की स्टाफ नर्स ने बदसलूकी की, उसे अस्पताल से भगा दिया; अगले दिन सुबह उसी नर्स ने महेंद्र के साथ मारपीट कर जातिगत गालियां दीं—वीडियो भी सामने आया. इससे मामला तूल पकड़ गया और तत्कालीन समय में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. छह सात महीने बाद महेंद्र सिंह लोधी ने पन्ना जिले में आत्महत्या कर ली. मरने वाले के परिवार के अनुसार आत्महत्या की वजह नर्स की मारपीट और बदसलूकी है. मृतक के बच्चों के साथ लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में दमोह की तरफ आए. पत्नी और उसका मासूम बेटा हाथ में मृतक की अस्थियाँ लेकर दमोह पहुँचे और कलेक्टर-एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया. पुलिस के अनुसार नर्स और महेंद्र के विवाद मामले में दोनो पक्षों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज था; आत्महत्या के बाद परिजनों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. दमोह जिला प्रशासन ने दो दिन पहले भी अपनी सफाई दी, फिर भी बड़ा आंदोलन हुआ. कलेक्ट्रेट के बेटीगेट्स तोड़ने और पुलिस झड़प को लेकर प्रशासन ने वीडियो बनवाने और चिन्हित कर कार्यवाही की बात कही.
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 11, 2026 13:00:15
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 12:54:58
Partawal, Uttar Pradesh:श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अयोध्या से पधारे प्रवचनकर्ता ने बांधा समां* परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 2 बल्लभ नगर में आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चतुर्थ दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में जौनपुर से पधारे सुप्रसिद्ध प्रवचनकर्ता डॉ. रजनी कांत द्विवेदी ने अपने ओजस्वी और मधुर वचनों से राम कथा के अंतर्गत भगवान शिव विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। शिव–पार्वती विवाह की अलौकिक कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि यह विवाह केवल एक वैवाहिक प्रसंग नहीं, बल्कि शक्ति और शिव के दिव्य मिलन का प्रतीक है, जो सृष्टि के संतुलन और कल्याण का आधार है। डॉ. द्विवेदी ने जब हिमालय नगरी में बारात आगमन, देवताओं की उपस्थिति और माता पार्वती की तपस्या का प्रसंग सुनाया तो पूरा पंडाल भक्तिभाव से सराबोर हो उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर तालियों की गड़गड़ाहट से अपनी श्रद्धा प्रकट करते रहे। कई श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं और “हर-हर महादेव” तथा “जय भोलेनाथ” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वहीं श्री धाम अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य पंडित श्याम सुन्दर पाठक अपने वैदिक विद्वानों की टोली के साथ प्रातःकाल से ही विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चार में जुटे रहे। वैदिक ऋचाओं और स्वरों की पवित्र गूंज से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो रहे हवन-पूजन से वातावरण पूर्णतः शुद्ध एवं भक्तिमय बना रहा। यज्ञाचार्य के निर्देशन में यज्ञ के यजमानगण भी पूर्ण श्रद्धा और समर्पण भाव से पूजा-अर्चना एवं आहुतियां प्रदान करते रहे। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं। श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का यह दिव्य आयोजन क्षेत्र में आस्था और सनातन परंपरा के प्रति लोगों की गहरी निष्ठा का प्रतीक बन गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top