Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
SBSP नेता ने niqab विवाद पर Nitish Kumar पर कड़ा हमला
SBShowket Beigh
Dec 19, 2025 10:18:04
Srinagar,
Vivek Bali, State President of Suheldev Bharatiya Samaj Party (SBSP), Jammu & Kashmir, has expressed strong resentment over the recent incident involving Bihar Chief Minister Nitish Kumar, where the niqab of a girl was allegedly dragged during a public event. Bali termed the incident serious and unacceptable, stating that all religions must be respected and the sanctity, dignity, and honour of women should be upheld at all times. Referring to reactions in Jammu and Kashmir, he said the issue is being politicised by the PDP. He questioned the party’s intent, alleging that if PDP was genuinely concerned, an FIR should have been lodged immediately instead of doing so later. Bali said the matter ultimately rests with Nitish Kumar, who must decide how seriously the issue is to be addressed. He added that SBSP expects politics to be kept away from such sensitive incidents and called for efforts to create a positive and harmonious atmosphere across the country.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Dec 19, 2025 11:54:55
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Dec 19, 2025 11:54:29
Agar, Madhya Pradesh:एंकर - आगर मालवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बडौद तहसील में पदस्थ पटवारी गोकुल प्रसाद सुर्यवंशी करीब 6 दिन पहले शनिवार सुबह से अचानक लापता हो गए हैं। वे घर से टहलने निकले थे… लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। वीओ - लापता पटवारी जिला मुख्यालय की कर्मचारी कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार सुबह घर से निकलते समय न कोई बैग, न कागजात और न ही मोबाइल फोन साथ था। घंटों इंतज़ार के बाद जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने हर संभावित जगह तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाइट – विनोद, (भाई) बाइट - रेखा, पत्नी बाइट - आशिष बच्चे बाइट - टिया बच्चे वीओ - जांच में एक चौंकाने वाला सुराग सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में गोकुल प्रसाद सुर्यवंशी आगर से उज्जैन जाने वाली बस में सवार होते हुए दिखाई दिए हैं। सवाल यह है कि बिना मोबाइल और किसी सूचना के वे उज्जैन क्यों गए? वीओ- अब यह गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक रहस्य बनती जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, वहीं परिजन बेसब्री से उनके सुरक्षित लौटने की आस लगाए बैठे हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—पटवारी गोकुल प्रसाद सर्यवंशी आखिर कहां हैं और उज्जैन क्यों गए?
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Dec 19, 2025 11:53:54
Banswara, Rajasthan:एंकर- केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया गया तथा बाद में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव को ज्ञापन सौंपा गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, मनरेगा मजदूरों को काम व भुगतान नहीं मिलने से गरीब आदिवासी मजदूरों को पलायन करना पड़ रहा है। वहीं जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से चोरी, हत्या व अन्य अपराधों का ग्राफ कम नहीं हो रहा, जिससे आमजन भय के माहौल में जी रहा है। हमारी पार्टी इन समस्याओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शन में विधायक नानालाल निनामा, विधायक रमिला खड़िया सहित जिलेभर के वरिष्ठ-युवा कांग्रेसी, ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Dec 19, 2025 11:52:37
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल-ब्यौहारी तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय, जन शिक्षा केंद्र बरौघा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 सहायक शिक्षक रामखेलावन चौधरी पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप。 वीडियो में शिक्षक अभद्र हालत में गाली-गलौज करते साफ नजर आ रहे हैं。 पेंट की ज़िप और शर्ट के बटन तक खुले, अनुशासन की उड़ी धज्जियां。 शिक्षक द्वारा तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग。 इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप。 वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन पर उठे सवाल。 क्या होगी कार्रवाई या यूं ही बच्चों के भविष्य से होता रहेगा खिलवाड़?
0
comment0
Report
ADAnup Das
Dec 19, 2025 11:52:20
Krishnanagar, West Bengal:বাংলাদেশ এই মুহূর্তে উত্তাল গুলিবিদ্ধ ওসমান হাদি মৃত্যু। উত্তাল ঢাকা। একের পর এক সংবাদমাধ্যমের অফিসে আগুন। আওয়ামী লিগের হিন্দু সমর্থককে পুড়িয়ে খুন। ভারত -বাংলাদেশ সীমান্ত এলাকায় কি নিরাপত্তা বাড়ানো হয়েছে কিনা খোঁজ নিতে আমরা পৌঁছে গিয়েছিলাম ভারত বাংলাদেশের সীমান্ত গেদে তে, মৈত্র ট্রেন চলাচল বন্ধ আছে আগে থেকেই, সাধারণ পাসপোর্ট থাকা মানুষ খুব কম যাওয়া আসা করছে, কড়া নিরাপত্তা রয়েছে সীমান্তে, বাংলাদেশি মানুষ তার দেশের ঘটনা নিয়ে নিন্দা করেন, এদেশের মানুষ দরকারে যাচ্ছেন,আবার ভারত বাংলাদেশের সীমান্ত রোডে কর্মরত টলি ভ্যান বালা বলেন বাংলাদেশে দিকে মিটিং হচ্ছে তাই ভীড় জমে আছে ওদিকে,লোকজন পাসপোর্ট নিয়ে আসতে পারছে না, লোকজন কম যাওয়া আসা করছে, মানি এক্সচেঞ্জার রা ও বলেন বাংলাদেশে যা চলছে তাদের ব্যবসাতেও ভাটা পড়েছে।এই মুহুর্তে গেদে সীমান্ত শান্ত তবে বাংলাদেশিরা তেমন কিছু বলতে চাইছে না,তাদের ভয় কাজ করছে।
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Dec 19, 2025 11:52:09
:भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’ आमजन की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल, भूदेव मोबाइल एप डाउनलोड करने की अपील जनपद रुद्रप्रयाग में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित ‘भूदेव’ मोबाइल एप के व्यापक उपयोग पर विशेष ज़ोर दिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि भूदेव मोबाइल एप भूकंपीय गतिविधियों से संबंधित पूर्व चेतावनी प्रणाली से कुछ सेकंड पूर्व अलर्ट जारी करने में सक्षम है, जिससे नागरिक समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर जान-माल की संभावित क्षति को न्यूनतम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूर्व चेतावनी प्रणाली को सशक्त बनाना आपदा प्रबंधन की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिससे आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यदायी संस्थाओं को अपने-अपने कार्यालयों में भूदेव मोबाइल एप डाउनलोड करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही भूकंप एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आमजनमानस को एप के उपयोग के बारे में जानकारी दें तथा अधिक से अधिक लोगों को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भूदेव मोबाइल एप में भूकंपीय गतिविधियों से संबंधित दैनिक जानकारी, जियो-रेफरेंडेड लोकेशन के साथ इंटरेक्टिव मैप, तथा आपात स्थिति में एसओएस फीचर के माध्यम से लाइव लोकेशन साझा करने जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये सभी फीचर्स आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भूदेव मोबाइल एप को अवश्य डाउनलोड करें तथा आपदा के समय जारी होने वाले अलर्ट एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके।
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Dec 19, 2025 11:51:43
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 19, 2025 11:51:29
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। खुद के घर के बिजली बोर्ड सुधारते वक्त युवक की दर्दनाक मौत।करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही जान गई... बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जोकी दैहनपारा में घर में बिजली का बोर्ड ठीक करने की कोशिश करना 22 वर्षीय आकाश माल्या को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक आकाश अपने घर के किचन में लगे खराब बिजली बोर्ड को सुधार रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तथा उसे तत्काल बाइक से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आकाश माल्या झाड़ू बनाकर बेचने का काम करता था और आसपास के गांवों में रोजी-रोटी के लिए जाता था। घटना की खबर लगते ही सकरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Dec 19, 2025 11:51:15
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Dec 19, 2025 11:51:03
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के चौबेपुर इलाके से सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने ही भतीजे के साथ मिलकर अपने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान गोरेलाल के रूप में हुई है, जो 31 अक्टूबर 2025 से लापता था। 2 नवंबर 2025 को गोरेलाल की गुमशुदगी थाना चौबेपुर में दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि गोरेलाल के लक्ष्मी देवी से अवैध संबंध थे। पूछताछ के दौरान लक्ष्मी देवी ने कबूल किया कि गोरेलाल बीते चार साल से उसे परेशान कर रहा था। इसी से तंग आकर लक्ष्मी देवी ने अपने भतीजे ईशु गौतम के साथ मिलकर गोरलाल की गला दबाकर हत्या कर दी। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी के अनुसार, अवैध संबंध ही इस हत्याकांड की मुख्य वजह बने। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Dec 19, 2025 11:50:48
Bihar:जिले के सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुए चोरी के बाद आज मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम नजर आई वही पुलिस कर्मी कई बार आकर जांच किये सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तस्वीरें जारी की गई हैं चोरों का सुराग देने पर 1 लाख रुपये का ईनाम रखा गया है. थावे दुर्गा मंदिर में बुधवार देर रात 2 चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था मंदिर के गर्भगृह से लॉकर को लेकर फरार हो गए थे पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तस्वीरों में आप देख सकते है कैसे लॉकर लेकर चोर निकल रहे हैं वही मंदिर से कुछ दूरी पर लॉकर तोड़कर मुकुट ,हार, छतरी लेकर चोर फरार हो गए पुलिस ने टूटे लॉकर को बरामद किया है वही एफएसएल की टीम ने फिंगरप्रिंट लेकर जांच कर रही है. सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने मंदिर का निरीक्षण किया व टीओपी प्रभारी को निलंबित कर दिया वही सैप जवानों को बर्खास्त किया गया थाने की गस्ती दल की समीक्षा की जा रही है. पुलिस ने चोरों की तस्वीरें जारी कर 1 लाख रुपये का इनाम रखा है पुलिस की एसआईटी टीम काम कर रही है बहरहाल अबतक कोई गिरफ्तारी या बरामदगी नहीं हुई है
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 11:50:38
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 19, 2025 11:50:33
Tonk, Rajasthan:मालपुरा ( टोंक) डिस्टर्ब एरिया प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर 22 दिसंबर को मालपुरा में होगा विशाल जन प्रदर्शन मालपुरा (टोंक) हिंदू समरसता मंच के तत्वावधान में डिस्टर्ब एरिया प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर 22 दिसंबर, सोमवार को मालपुरा में एक विशाल जन प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले एक सप्ताह से घर-घर जनसंपर्क अभिय‍ान चलाया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी समाजों के लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। समिति का दावा है कि इस जन प्रदर्शन को सभी समाजों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। बताया गया कि देश की आजादी के बाद से अब तक मालपुरा क्षेत्र से लगभग 800 हिंदू परिवारों का पलायन हो चुका है। इस पलायन को रोकने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से मालपुरा सहित पूरे प्रदेश में डिस्टर्ब एरिया प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है। बाइट 01 एडवोकेट कृष्णकांत जैन बाइट 02 रमाकांत पाठक ( कोट में)
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Dec 19, 2025 11:50:19
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज सुबह महू रोड क्षेत्र में अचानक तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। थोड़ी देर में धुएं से भरी तस्वीरें देखने को मिलीं, जिससे लोग हैरान रहे। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह किसी आपात घटना नहीं था, बल्कि पुलिस का नियमित अभ्यास कार्यक्रम था। भोपाल के पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 19 दिसंबर 2025 को रतलाम के पुलिस लाइन ग्राउंड पर जनरल परेड और शस्त्र अभ्यास का आयोजन किया गया था। इस दौरान जनरल परेड के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट, वेशभूषा और अनुशासन की समीक्षा की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने शासकीय वाहनों की निरीक्षण कर उनके रख-रखाव के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए भीड़ नियंत्रण उपकरण जैसे आंसू गैस ग्रेनेड, इलेक्ट्रिक सेल ग्रेनेड और टीयर गैस गन का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान अलग-अलग प्रकार के आंसू गैस गोले दागे गए और हाथ से फेंके जाने वाले बम भी फेंके गए, जो तेज आवाज के साथ धमाका करते हैं और बिना नुक्सान पहुंचाए भीड़ को तीतर-बितर करने में सहायक होते हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य शहर में भयमुक्त और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top