Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
पाकिस्तान में शिया मुसलमानों पर हमले के खिलाफ श्रीनगर में भारी प्रदर्शन
SBShowket Beigh
Feb 08, 2026 05:30:15
Srinagar,
A strong protest was held at Bamina Khomeini Chowk in Srinagar and khanda budgam district against the recent attack on Shia Muslims in Pakistan. Protesters, including members of the Shia community, social activists, and civil society representatives, gathered to condemn the violence and express solidarity with the victims. The demonstrators raised slogans against terrorism and sectarian violence, terming the attack as a brutal and inhuman act. They demanded that the Pakistan authorities take immediate and effective steps to ensure the safety and security of Shia Muslims and bring the perpetrators to justice. Speakers at the protest said that attacks on religious minorities are a grave violation of human rights and international norms. They emphasized that such acts of violence threaten peace and harmony in the region and must be stopped. The protesters also offered prayers for the martyrs and for the speedy recovery of the injured, urging the international community to take serious note of the ongoing persecution of Shia Muslims in Pakistan.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kishore Soni
Feb 08, 2026 07:18:24
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन के दीवानगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार तीन बार पलटी, गनीमत रही कि सड़क किनारे खड़े कई लोग सुरक्षित बच गए। पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुर्घटना भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विदिशा से भोपाल की ओर जा रही कार अत्यधिक तेज गति में थी। अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी।कार में चार युवक सवार थे, जिन्हें हादसे में मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार सवार युवक नशे की हालत में थे। कार के पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 08, 2026 07:17:29
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल करहे धाम आश्रम, जिसे श्रद्धालु पटिया वाले बाबा के नाम से जानते हैं, इन दिनों आस्था का विशाल केंद्र बना हुआ है। यहाँ 2 फरवरी से 9 फरवरी तक सिया पिया मिलन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और भंडारा प्रसादी के लिए पहुँच रहे हैं। सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आश्रम प्रबंधन द्वारा भक्तों के लिए भोजन-प्रसादी की भव्य व्यवस्था की गई है, जहाँ हर दिन हजारों लोग प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। सीता पिया मिलन के दौरान आश्रम में लगातार सीताराम का नाम का जाप चलता रहता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दूर-दराज़ के जिलों और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे हैं। यहाँ भोजन परोसने वाले दौड़ दौड़ कर प्रसादी को परोसते हैं। यह सिलसिला दिन से शुरू होकर रात तक चलता रहता है। भीड़ को देखते हुए आश्रम प्रशासन और स्थानीय व्यवस्था द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कुल मिलाकर, करहे धाम आश्रम में चल रहा यह sia piya milan न सिर्फ आस्था का संगम है, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भाव का भी अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया है。
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 08, 2026 07:17:10
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 08, 2026 07:16:47
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातरई से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है यहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग परदेशी देवांगन ने पड़ोस में रहने वाले महज ढाई साल के मासूम बच्चे पप्पू पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से जानलेवा हमला कर दिया वी/ओ-दरअसल मासूम बच्चा पप्पू बुजुर्ग के घर में खेल रहा था इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने बच्चे को वहां से जाने को कहा जब बच्चा नहीं हटा तो सनकी बुजुर्ग ने आव देखा न ताव और पास रखी कुल्हाड़ी से बच्चे के सिर पर वार कर दिया वहीं मासूम को लहूलुहान हालत में तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है साथ ही उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे जोरातरई गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है.
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Feb 08, 2026 07:04:10
Sonipat, Haryana:हरियाणा के युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले नशा तस्कर चढ़े सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली के हत्थे हिमाचल की रहने वाली राधा देवी नाम की महिला नशा तस्कर चला रही थी हरियाणा में नशा तस्करी का सिंडिकेट राधा देवी के साथ साथ उसके साथी नरेश को भी क्राइम ब्रांच कुंडली में धर दबोचने में कामयाबी हासिल की राधा देवी और उसके साथी नरेश से करीब ढाई किलो चरस की बरामद ढाई किलो चरस की कीमती करीब 8 लाख रुपए जा रही है आंकी गिरफ्तार राधा देवी का पति पंजाब की जेल में काट रहा है नशा तस्करी में जेल की सज़ा गिरफ्तार महिला राधा देवी कम समय में ज्यादा धन कमाने के लिए बनी पिता और पति की तरह नशा तस्करी का सिंडिकेट चलाने गिरोह की मुख्य सरगना राधा देवी के मृतक पिता भी नशा तस्करी में करता था काम सोनीपत पुलिस कर रही है दोनों से गहनता से पूछताछ
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 08, 2026 07:03:50
Baghpat, Uttar Pradesh:जनपद बागपत में नेशनल हाइवे पर हुडदंग और खतरनाक स्टंट का कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक हूटर लगी कारों की छतों पर चढ़कर चलती गाड़ियों में खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। युवक न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर स्थित काठा गांव के पास का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस से हाईवे पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
RARAM ANUJ
Feb 08, 2026 07:03:28
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'गड्ढा मुक्त उत्तराखण्ड' संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पौड़ी जिला प्रशासन ने एक स्मार्ट और तेज तकनीक अपनाई है। नगर क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए अब 'कोल्ड मिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि सड़क मरम्मत के लिए अब न तो घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और न ही यातायात को रोकने की जरूरत पड़ रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में शुरू हुई इस पहल ने सड़क मरम्मत की पारंपरिक परिभाषा बदल दी है। इस कोल्ड मिक्स मटेरियल को गर्म करने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे ईंधन और समय दोनों की बचत हो रही है।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 08, 2026 07:03:12
Dhamtari, Chhattisgarh:मगरलोड पुलिस ने साइबर ठगी के एक संगठित मामले का खुलासा करते हुए म्यूल अकाउंट चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर मगरलोड पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि 9 जनवरी 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा, मेघा शाखा के एक खाते में ऑनलाइन ठगी के जरिए 24 हजार रुपये जमा हुए थे। यह खाता धमेन्द्र कुमार साहू निवासी बेलोरा, थाना मगरलोड के नाम पर पाया गया। वही जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयानों से यह बात साफ़ हुई कि आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़िता से फोन पे का पासवर्ड हासिल किया और क्यूआर कोड के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर ली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शासन की गाइडलाइन के अनुसार कोई लेन-देन रजिस्टर नहीं रखता था और सीधे क्यूआर कोड से अपने मोबाइल में राशि प्राप्त करता था। वही पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top