Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
गृह सचिव ने जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए
FWFAROOQ WANI
Mar 24, 2026 09:33:50
Srinagar,
Home Secy Orders Tight Security at Tourist Spots, Calls for Stepped-Up Anti-Terror Ops in J&K Directs intensified anti-terror operations in upper reaches; JKP finances also reviewed Union Home Secretary Govind Mohan on Monday directed authorities to ensure stringent and fool-proof security arrangements at all tourist destinations across Jammu and Kashmir to prevent any untoward incident, especially in view of the upcoming tourist season. Official sources told that the Home Secretary chaired a high-level review meeting via video conferencing, with special focus on safeguarding tourists and strengthening the overall security grid across the Union Territory. Sources said senior officials including Chief Secretary Atal Dulloo, Home Secretary Chandraker Bharti, Director General of Police Nalin Prabhat, and top police and intelligence officers participated in the meeting and briefed him on the prevailing security scenario. During the meeting, emphasis was laid on ensuring heightened vigil at major tourist hotspots to avoid any repeat of past incidents that could impact tourism. Authorities are expecting a surge in tourist inflow in the coming weeks due to improving weather conditions and conclusion of examinations across the country. The Home Secretary also reviewed ongoing anti-terror operations in forested and mountainous areas, directing security agencies to further intensify efforts to eliminate remaining terrorist elements, particularly in upper reaches where movement increases with melting snow. Sources said a coordinated strategy involving Army, paramilitary forces, J&K Police and Special Operations Group (SOG) is being actively implemented to neutralize threats and dismantle terror networks operating in difficult terrains. Besides security, the meeting also took stock of the financial position of Jammu and Kashmir Police for the ongoing financial year and discussed its requirements for the upcoming fiscal 2026–27. Officials said modernization of the police force and strengthening of resources remain a continuous priority. The Home Secretary stressed proactive measures, close monitoring, and seamless coordination among agencies to ensure peace, stability, and a safe environment for residents as well as visitors.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVINEET AGARWAL
Mar 24, 2026 10:38:46
Amroha, Uttar Pradesh:नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर में क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी ने हिंсक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में अजीम और राहत घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी और तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर गांव में फोर्स तैनात कर दी। नौगांवा सादात सर्किल के सीओ अवधमान भदोरिया ने बताया कि इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 24, 2026 10:38:10
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 24, 2026 10:37:54
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर में हुए सामूहिक कन्या पूजन समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने राज्य के लोगों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सिर्फ आस्था का त्योहार नहीं है, बल्कि भक्ति, विश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों के ज़रिए दिव्य स्त्री शक्ति की पूजा का एक बड़ा उत्सव है। उन्होंने 1,100 छोटी लड़कियों के पूजन को बहुत शुभ बताया और इस पहल के लिए आयोजन समिति की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के सम्मान को मज़बूत करने और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे मूल्यों को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में, एक लड़की को देवी का रूप माना जाता है, और शास्त्रों में भी उन्हें बहुत सम्मानजनक स्थान दिया गया है। बेटियां अपने मूल्यों, स्नेह और त्याग के ज़रिए एक मज़बूत और खुशहाल समाज बनाने में योगदान देती हैं और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने ज़ोर दिया कि इस पवित्र अवसर पर, समाज को हर लड़की की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के अधिकार को पक्का करने का संकल्प लेना चाहिए... उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र और राज्य सरकारें लड़कियों को मज़बूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। कई पहलें की गई हैं, जिनमें स्कॉलरशिप, क्लास 9 में आने पर लड़कियों को साइकिल बांटना, क्लास 12 पास करने पर फाइनेंशियल इंसेंटिव और सरकारी नौकरियों में 30% हॉरिजॉन्टल रिज़र्वेशन शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर की बेटियों की सामूहिक शादी के लिए ₹61,000 और अकेले शादी के लिए ₹55,000 तक की फाइनेंशियल मदद दी जा रही है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को शादी में मदद के तौर पर ₹50,000 तक की ग्रांट दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार नंदा गौरा योजना, गौरा देवी कन्याधन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना और न्यूट्रिशन प्रोग्राम जैसी स्कीमों के ज़रिए जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार तक, हर लेवल पर लड़कियों को मज़बूत बनाने के लिए कमिटेड है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के नौ दिन सिर्फ़ रस्मों और प्रार्थनाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये खुद को शुद्ध करने, सेवा, विनम्रता और सामाजिक ज़िम्मेदारी का मौका भी देते हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन परंपरा के साथ-साथ सेवा, दया और विनम्रता का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से हर लड़की की रक्षा करने, उसे पढ़ाने और उसका साथ देने का वादा करने को कहा ताकि इस रस्म की असली भावना को समझा जा सके। इस मौके पर, उन्होंने प्रेमनगर के एक गुरुद्वारे में भी जाकर प्रार्थना की।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 24, 2026 10:37:35
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित बिजली कटौती को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मायजा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई और पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट वेव, डिहाइड्रेशन और मौसमी बीमारियों के लिए पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली कटौती की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था जैसे इन्वर्टर और जनरेटर सुचारू रखने को कहा। उन्होंने मरीजों के लिए पंखे, कूलर, पेयजल और बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 24, 2026 10:37:19
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार के खिलाफ ''इंतजार शास्त्र'' अभियान का आगाज किया है, गहलोत की इस मुहिम ने राज्य की सियासत में घमासान मचा दिया है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए भाजपा सरकार पर विकास कार्यों को रोकने और पूर्व कांग्रेस सरकार की परियोजनाओं को शुरू न करने का आरोप लगाया था, जिस पर भाजपा ने कड़ा पलटवार कर गहलोत राज की कमियों को जनता के सामने लाने की कोशिश की है सियासी जादूगर के पिटारे से इंतजार शास्त्र का पहला चैप्टर निकला तो सूबे की सियासत में भूचाल आ गया, गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा सरकार का इंतजार शास्त्र प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रहा है, गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 233 करोड़ की लागत से बना महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट साल 2024 से बनकर खड़ा है लेकिन भाजपा सरकार इसे शुरू नहीं कर रही है, गहलोत ने लिखा, शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक द्वेष से उपर रखें,एवं इसे अविलंब शुरू करें, चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे थे कि जादूगर ने इंतजार Shastra की दूसरी कड़ी जारी कर दी, आज उन्होंने सरकार के भर्ती कैलेंडर को लेकर की गई घोषणा को मुददा बनाया, गहलोत ने आरोप लगाया कि दस हजार भर्तियों के मामले में न तो भर्ती हुई और न ही परीक्षा आयोजित हुई, गहलोत के वार पर भला सरकार कैसे चुप रहने वाली थी, सरकार के मंत्रियों से लेकर विधायकों तक ने मोर्चा संभाला, और गहलोत पर जमकर पलटवार किया, जोगाराम पटेल कैबिनेट मंत्री ने कहा, गहलोत इंतजार शास्त्र के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं, वो पांच साल तक पेपर लीक कराते रहे, और अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों को होटल में कैद करते रहे, गहलोत का इंतजार शास्त्र ऐसे वक्त रिलीज हो रहा है, जब पार्टी आलाकमान से उनके रिश्ते सामान्य नहीं बताये जा रहे, उनके विरोधी ये प्रचारित करने में जुटे हैं कि गहलोत का दौर जा चुका है, और अब उनके लिए अगली सियासी पारी मुश्किल है, ऐसे में क्या कांग्रेस में जादूगर का दौर खत्म हो जायेगा, या वो हर बार कि तरह ऐसा कुछ कर खुद को प्रासंगिक बनाये रखने में कामयाब हो जायेंगे कि चुनाव में पार्टी का फिर से चेहरा बन जायें, जितने मुंह हैं उतनी ही बातें, पर इन सबके बीच बीजेपी किसी भी सूरत मे सूबे में अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने देना चाहती, सवा दो साल बाद भी भजनलाल सरकार के खिलाफ कहीं सत्ता विरोधी लहर दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही, न ही भाजपा सरकार ऐसी कोई गलती कर रही कि उसका उसे चुनाव में नुकसान उठाना PJ, बीजेपी तो अभी से अगले चुनाव की तैयारी में जुटी है, तो इधर कांग्रेस में लटठम लटठा है, पायलट बनाम गहलोत की अदावत किसी से छिपी नहीं है, दोनों एक दूसरे को किसी भी सूरत में स्वीकार करने को तैयार नहीं है, जानकार तो ये भी मानते हैं कि पार्टी अब नये नेतृत्व को आगे बढाने के लिए जोखिम उठाने में भी नहीं हिचकेगी, हालांकि गहलोत के दमखम और उनके सियासी चातुर्य से हर कोई वाकिफ है, पर ये जरूरी तो नहीं कि हर बार तीर निशाने पर ही लगे, वो भी ऐसे दौर में जब पीएम मोदी और भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार हर वर्ग को साधने के लिए पूरी ताकत झौंके हुए हैं, यही वजह है कि बीजेपी को गहलोत का इंतजार शास्त्र रास नहीं आया, भाजपा ने गहलोत के बयान पर आक्रामक रणनीति अख्तियार की है,
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Mar 24, 2026 10:35:46
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के खानपुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है दो औरतों के बीच मारपीट सड़क पर चल रही है और एक युवक बीच बचाव करने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति आ गई बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति को किसी और महिला के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गई और बीच बाजार में ही चप्पल हाथ में लेकर महिला से मारपीट करने लगी इस दौरान महिला का पति उसका बीच बचाव करता हुआ दिखाई दिया तमाशा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए हालांकि इस मामले में कोई भी शिकायत किसी पक्ष द्वारा पुलिस थाने में नहीं की गई है
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 24, 2026 10:35:31
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nगाजीपुर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद\n\nकरीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़\n\nघायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया\n\nघटना की पुष्टि सीओ मोहम्मदाबाद सुधकार पाण्डेय ने की है\n\nगिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा के रूप में हुई\n\nआरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद\n\nआरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज\n\nपुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया\n\nकरीमुद्दीनपुर पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप\n\nगाजीपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस से घायल हो गया। जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इस बात की पुष्टि सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे द्वारा पहले पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उंन्होने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस टीम ग्रीन फील्ड छपरा से गाजीपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान धारा 308(5) बीएनएस से जुड़े आरोपी श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर अवैध असलहा बरामद करने जा रही थी, तभी आरोपी ने अचानक तमंचे से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूरी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है।\n\n
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 24, 2026 10:34:35
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक व्यापारी के साथ कुछ दबंगों की गैंग ने जमकर मारपीट कर दी। जिस घटना से नाराज जाखलौन कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद कर रास्ते में जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों द्वारा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे; प्रदर्शन की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन देकर शांत करवाया और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की है। बताया जा रहा है कि जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में रहने वाले व्यापारी ऋषभ साहू कल रात घर पर था। तभी आरोपी दबंग सोहिल खान अपने गैंग के सदस्यों के साथ आया और उसने घर के बाहर बुलाकर मारपीट की तथा दुकान न खोलने की धमकी देकर भाग गये। इसके बाद से कस्बे के व्यापारियों ने एकत्रित होकर आज बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करते हुये रास्ता जाम कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया। जाखलौन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 24, 2026 10:30:19
Noida, Uttar Pradesh:ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से नालंदा के कवि संजीव मुकेश को सम्मानित किया गया। संजीव मुकेश को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और 2 लाख 51 हजार की राशि प्रदान की गई। बिहार दिवस का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में हुआ। यहां पूर्वी इंटरनेशनल एवं बिहार झारखंड कम्युनिटी ऑस्ट्रेलिया ने संजीव मुकेश को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉन्सुलेट जनरल डॉ एस जानकीरमन, डिप्टी कॉन्सुलेट जनरल नीरव सुतरिया उपस्थित थे। नियाड ग्रुप के चेयरमैन प्रवीन कुमार और पूर्वी इंटरनेशनल की संस्थापक नीता कुमारी मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रवीन कुमार ने कहा कि 1 साल में ऑस्ट्रेलिया में बिहार केंद्रीत कार्यक्रमों की बढ़ती संख्या बिहारी अस्मिता का सम्मान है। पूरबी इंटरनेशनल की संस्थापक नीता कुमारी ने प्रवासियों को बिहार और पूर्वांचल से जोड़ने की बात कही।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top