Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
श्रीनगर के Habba Kadal क्षेत्र में आग लगने से कई मकान जलकर राख, दो घायल
SBShowket Beigh
Feb 11, 2026 05:32:56
Srinagar,
A fire broke out in the Habbakadal area of Srinagar on Tuesday late evening, damaging several residential houses in the locality, the fire erupted near the revered Nyama Sahib shrine in the Habbakadal locality. “Two to three residential houses are involved in the blaze,” the official said, adding that the cause of the fire is yet to be ascertained. He said that teams have rushed to the spot and are currently engaged in dousing the flames to prevent the blaze from spreading further in the densely populated area. Two persons sustained burn injuries in a fire incident that broke out in the Babapora area of Habbakadal in Srinagar late Tuesday evening, the duo suffered burn injuries and were immediately shifted to the hospital, where their condition is said to be stable. They were identified as Amir Ahmad (12), son of Zakir Ahmad, from Habba Kadal and Mohammad Shahad Mallah (60), son of Mukhtar Mallah, of Habbakadal. the blaze was brought under control and cooling operations are underway, while the details and cause of the fire incident
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 11, 2026 06:48:07
Masanganj, Chhattisgarh:न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपिल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां किराए के कमरे में रह रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अंतर्गत अमलीडीहा निवासी आकाश कुमार पंडा के रूप में हुई है, जो बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग कर भविष्य संवारने के सपने बुन रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, आकाश दीपक कश्यप के मकान में कमरा लेकर रह रहा था और जब वह अपने कमरे में अकेला था, तभी आसपास के लोगों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे को अपनी निगरानी में लेकर जांच शुरू की। हालांकि छात्र की मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है और पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। घटना की जानकारी रायगढ़ में रहने वाले छात्र के परिजनों को दे दी गई है, जिनके बिलासपुर पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस फिलहाल हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है.
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 11, 2026 06:47:55
Roh, Nawada, Bihar:नवादा पुलिस की होली से पहले बड़ी कार्रवाई। शिवनगर गोनावा में 58 लीटर विदेशी शराब बरामद। एक तस्कर गिरफ्तार, माफिया की साजिश नाकाम। नवादा मे होली त्योहार से पहले नवादा पुलिस ने शराब माफिया पर कड़ा प्रहार किया है। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में शिवनगर गोनावा गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। इलाके की घेराबंदी के बाद तस्कर भागने की कोशिश में नाकाम रहे। पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की लाखों की अधिक की शराब 58 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जो त्योहारी बिक्री के लिए जमा की जा रही थी। मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से शराब माफिया में खलबली मच गई है। नगर थाना में केस नंबर 177/2026 दर्ज कर BNS धारा 274/275 और BPA Act धारा 30A के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी न्यायिक हिरासत में है। पुलिस सप्लाई चेन की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों में माफिया सक्रिय होते हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता से कोई गुंजन नहीं छोड़ी जाएगी। स्थानीय लोग इस एक्शन की सराहना कर रहे हैं。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 11, 2026 06:47:41
Dungarpur, Rajasthan:तहसील चौराहे पर दुकान का शटर तोड़कर ₹2 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर डूंगरपुर शहर के व्यस्ततम तहसील चौराहा स्थित एक किराणा दुकान को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लेकिन चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त व मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। जानकारी के अनुसार, तहसील चौराहे पर स्थित 'विजय किराणा शॉप' के मालिक मयंक जैन जब सुबह अपनी दुकान पर पहुँचे, तो उन्हें वारदात का पता चला। दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब गल्ले (कैश काउंटर) की जांच की गई, तो उसमें रखे लगभग 2 लाख रुपये गायब मिले。 चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में एक चोर दुकान के अंदर घुसकर तलाशी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं。 शहर के बीचों-बीच स्थित इस चौराहे पर हुई चोरी की वारदात ने व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वही चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त व मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है。 बाइट - 1 मयंक जैन शॉप मालिक बाइट - 2 चंदूलाल एसआई कोतवाली
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 11, 2026 06:47:09
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 11, 2026 06:46:05
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर से बड़ी खबरनिजी सौर ऊर्जा कम्पनी के प्लांट में काटे खेजड़ी के पेड़, सुचना मिलने पर सेकंडों कि संख्या में पर्यावरण प्रेमी पहुंचे घटनास्थल पर, पर्यावरण प्रेमियों ने घटना को लेकर जताया भारी विरोध, काटे गये खेजड़ी के पेड़ प्रतीत हो रहे हैं सेकंडों वर्ष पुराने, पर्यावरण प्रेमियों ने मामले को लेकर प्रशासन को करवाया अवगत, लाखों लोग बीकानेर में खेजड़ी को बचाने के लिए कानून बनाने की कर रहे मांग, आमरण अनशन पर बैठकर साधु-संत और आमजन लगा रहे अपनी जान की बाजी, उसके सोलर ऊर्जा कम्पनी में पेड़ काटकर आग में घी डालने का किया काम, जैसलमेर के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के कोढ़ा गांव का है पुरा मामला
0
comment0
Report
MVManish Vani
Feb 11, 2026 06:45:55
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Feb 11, 2026 06:45:15
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र के पास देव गांव निवासी 45 वर्षीय तारा देवी मंगलवार को बिनसर के जंगल में खाई में गिरने से मौत हो गई। वह गांव की एक अन्य महिला के साथ जंगल में बांज लेने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लौटते समय गुलदार के हमले से बचने की कोशिश में तारा देवी असंतुलित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी की पुष्टि की और मामले की जांच जारी है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही गुलदार के हमले की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 06:42:30
Etah, Uttar Pradesh:प्रेमी युगल ने पीले रंग की एक ही साड़ी से पेड़ से लटक कर दी जान। गांव के लोग जब सुबह खेतों पर गए तो पेड़ पर लटके शव देख कर स्तब्ध रह गए। स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से उतार कर पीएम हाउस भेजा। मृतक प्रेमिका 28 वर्षीय रोशनी चार बच्चों की मां बताई जा रही है,मृतक प्रेमी 20 वर्षीय रमन की भी 6 माह पूर्व हुई है शादी। जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमी युगल एक ही समाज के हैं दोनों के घर आमने-सामने बताई जा रहे हैं। गांव के लोगों ने दोनों की कई बार कराई थी पंचायत,फिर प्रेमी युगल अलग होने को नहीं थे तैयार, कई सालों से चल रही प्रेम कहानी का हुआ अंत,प्रेमी युगल के सुसाइड करने से गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एटा –थाना देहात क्षेत्र के गांव सरदलगढ़ की घटना, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबाइल -6398320375
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 06:39:41
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका जमीमा निवासी इमरान पुत्र नवी हसन की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इमरान 10 अगस्त 2025 को बाइक से पीलीभीत गया था। वापस लौटते समय थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक विद्यालय के पास पीलीभीत–माधोटांडा मार्ग पर कार संख्या UK 06 AM 9991 ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही वह बेहोशी की हालत में था और उसे होश नहीं आया। मामले में मृतक के भाई मोहम्मद हसन की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे इमरान ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Feb 11, 2026 06:37:48
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली/ उत्तराखंड में औली विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केंद्र औली में 13 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल का आयोजन विश्व स्तरीय ‘नंदा देवी स्कीइंग स्लोप’ पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। औली में बर्फबारी कम रहने के कारण पहले स्लोप की चयन-तट पर आयोजन पर विचार किया गया था, पर अब मुख्य नंदा देवी स्कीइंग स्लोप ही प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर लिया गया है। तकनीकी टीम ने स्लोप का सर्वेक्षण भी कर लिया है। प्रतियोगिताएं मुख्य स्लोप के स्टार्टिंग प्वाइंट से चेयर लिफ्ट के पास तक होंगी। बीओ - स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष बॉबी बिलिंगवाल के अनुसार अल्पाइन स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिताएं मुख्य स्लोप पर होंगी, जबकि स्की माउंटेनियरिंग (वर्टिकल एवं स्प्रिंट) प्रतियोगिताएं टावर नंबर 10 वाले स्लोप पर कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त सुनील गांव से औली तक लगभग तीन किलोमीटर की मैराथन तथा स्नो साइक्लिंग (या स्नो शूइंग) प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस राष्ट्रीय आयोजन में कुल 17 टीमें भाग ले रही हैं। नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। स्थानीय लोग, खिलाड़ियों और पर्यटन व्यवसायियों में भारी उत्साह है।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 06:35:59
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी ज्वाला प्रसाद पुत्र सेतावनलाल (उम्र लगभग 75 वर्ष) मुझा रोड पर स्थित एक राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात वह रोजाना की तरह राइस मिल में ही लेटकर सो गए थे। बुधवार सुबह जब राइस मिल के कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने ज्वाला प्रसाद को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी गई। सुबह करीब आठ बजे परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top