icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SBShowket Beigh16 Feb 2026, 07:30 am

Radio Kashmir के पास दैनिक वेजर्स ने नियमितीकरण की मांग पर प्रदर्शन किया

Srinagar, Daily Wagers Stopped Near Radio Kashmir During March Towards NC Headquarters Srinagar, Daily wage workers from multiple government departments on Monday staged a massive protest in Srinagar, demanding immediate regularization of their services. Witnesses said scores of daily wagers assembled and marched towards the ruling National Conference headquarters at Nawai Subha. However, police personnel intercepted the protesters near Radio Kashmir Srinagar and did not allow them to proceed towards the party office. The workers raised slogans seeking job security and implementation of long-pending assurances. Drawn from different departments, the protesters expressed resentment over prolonged uncertainty regarding their employment status. Carrying placards and chanting slogans, the workers demanded that the government frame a concrete policy to regularize their services and address their financial hardships. Several protesters said many daily wagers have been serving for years without permanent status, fixed salary structure or social security benefits. Police were deployed in strength to maintain law and order, and the situation remained peaceful despite heightened activity in the area. Representatives of the protesting workers urged the government to initiate dialogue and announce a time-bound roadmap for regularization. They warned that if their demands were not addressed at the earliest, they would intensify their agitation in the coming days.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया में CrIme इंस्पेक्टर ने महिला से शारीरिक संबंध की मांग कर निलंबित

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में पीड़िता को न्याय दिलाने के मामले में शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी सहित क्राइम इंस्पेक्टर निलंबित कर दिया गया है. दरसअल एक पीड़ित महिला ने अपनी शादी और यौन शोषण के एक मामले में उभावँ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि उसकी शादी वन विभाग में तैनात एक दरोगा से मंदिर में हुई थी लेकिन उसे 8 महीने तक शोषण करने के बाद उसे अपने से इनकार कर दिया न्याय की आस में जब वह थाने पहुंचे तो वहां तैनात क्राइम इंस्पेक्टर ने केस को मजबूत करने और चार सीट लगाने के बदले उसे निजी मुलाकात और शारीरिक संबंध की शर्त रख दी. हालांकि इस मामले में जब क्राइम इंस्पेक्टर और महिला के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ तो पुलिस के भी होश उड़ गए. प्रारंभिक जांच के बाद बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक और तत्कालीन थाना प्रभारी संजय शुक्ला दोनों को इस प्रकरण में दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है. दोनों निलंबित इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है. पूरे मामले की जांच को रसड़ा करेंगे.
0
0
Report

राजस्थान में नारी शक्ति वंदन से महिलाओं को सीधे फायदा मिलेगा

Jaipur, Rajasthan:आधी आबादी पर फोकस… महिलाओं को मिलेगा सीधा फायदा जयपुर में आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया… बिड़ला ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और महिला बाल विकास राज्यमंत्री मंजू बाघमार शामिल हुई । कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकार और सरकार की योजनाओं को लेकर बात की गई… जहां एक तरफ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहा, वहीं उन्हें सीधे फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं को भी सामने रखा गया… जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं… महिला एवं बाल विकास विभाग और राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य आधी आबादी को सशक्त बनाना और महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं के अधिकारों और अधिनियम के महत्व को भी बताया गया… दूर-दूराs क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया… CM ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया… उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, शौचालय निर्माण और उज्ज्वला योजना जैसी पहल का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। सीएम ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं… चाहे वो शिक्षा हो, चिकित्सा हो या नीति निर्माण… उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुद्रा योजना, लखपति दीदी योजना जैसी कई पहल चला रही है… मुख्यमंत्री ने लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, स्कूटी और साइकिल वितरण जैसी योजनाओं का जिक्र किया… साथ ही कहा कि आने वाले समय में राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी 33% तक बढ़ेगी… ताकि महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे आ सकें। बाइट- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा Vo-4 वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सशक्त नारी और मजबूत परिवार पर आधारित है… और इसी सोच के तहत पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा- आजादी के बाद पहली बार लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने जा रहा है… उन्होंने कहा कि- अब हर तीसरी आवाज महिला की होगी… जो बच्चियां आज पढ़ रही हैं, वही कल विधायक बनेंगी… यह बदलाव केवल राजनीति नहीं बल्कि समाज की सोच को बदलेगा… अब बेटियां बोझ नहीं, बल्कि भविष्य होंगी। बाइट- दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार ने कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन महिलाओं को जागरूक करने, उन्हें आगे बढ़ाने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य आयोजित किया गया है। नोट- pkg का एंड रिपोर्टर पीटीसी से करे
0
0
Report

पंतनगर से शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, कुमाऊं में पर्यटन और कनेक्टिविटी बढ़ेगी

Vijayawada, Andhra Pradesh:उत्तराखंड के पंतनगर और रुद्रपुर क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत पवन हंस कंपनी द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुभारंभ कर दिया गया है। इस सेवा की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने की, जिन्होंने नौकुचियाताल के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई हेली सेवा से कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन और कनेक्शनटिविटी को बढ़ावा मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इसे पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य के कई प्रमुख शहरों को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है। इससे दूरस्थ इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब पर्यटक महज आधे से पौने घंटे में अल्मोड़ा, नैनीताल और देहरादून जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे। इससे पर्यटन उद्योग को भी नई गति मिलेगी। वहीं डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि यह सेवा समय की बचत के साथ यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी। उन्होंने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार से इसे नोएडा के जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर के किसान परिवार से आया छात्र 98.2% के साथ मेरिट में नौवां स्थान

Mandsaur, Madhya Pradesh:प्रवीण सूची में नौवां स्थान मंदसौर जिले के चंदवासा के संदीप की विद्यालय के छात्र ने दसवीं की प्रदेश मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है. संदीपनी विद्यालय चंदवासा के कक्षा 10वीं के छात्र देवेंद्रसिंह पिता बद्री सिंह निवासी गोपालपुरा ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है. कक्षा 10वीं में 98.2% अंक हासिल किए गए, छात्र ने 500 में से 491 अंक हासिल किए. छात्र देवेंद्र सिंह किसान परिवार से हैं. माता-पिता कृषि का कार्य करते हैं; छोटे से गांव से निकलकर प्रदेश में नाम रोशन किया है. छात्र ने बताया कि आगे जाकर JEE की परीक्षा देकर IIT में जाना है और देश की सेवा करना है.
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की कैबिनेट ने समिति बनाकर प्रारूप draft तैयार करने का निर्णय लिया

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में लागू UCC लागू होगा. विष्णुदेव साय कैबिनेट की आज हुई बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानि यूसीसी लागू करने का फैसला लिया है. कैबिनेट ने इसका प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. समिति के रिपोर्ट के बाद कैबिनेट में इसका अप्रूवल होगा, फिर विधानसभा से पास कराया जाएगा. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी इस तरह लागू होगा छत्तीसगढ़ में यूसीसी- छत्तीसगढ़ में वर्तमान में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण, भरण-पोषण और पारिवारिक मामलों से संबंधित विवादों में विभिन्न धर्मों के अनुसार अलग-अलग पर्सनल लॉ लागू है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 के تحت राज्य को सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्देश दिया गया है. अलग-अलग कानूनों के कारण वैधानिक प्रक्रिया में असमानता उत्पन्न होती है, जिससे न्याय प्रक्रिया जटिल होती है. ऐसे में कानून को सरल, एकरूप और न्यायसंगत बनाने के लिए Uniform Civil Code लागू करना आवश्यक माना जा रहा है, जिससे धार्मिक और लैंगिक समानता को भी बढ़ावा मिलेगा. इसी दिशा में छत्तीसगढ़ में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय सरकार की ओर से लिया गया है, जो राज्य के नागरिकों, संगठनों और विशेषज्ञों से व्यापक सुझाव लेकर Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करेगी. यह समिति वेब पोर्टल के माध्यम से फीडबैक भी आमंत्रित कर सकती है. समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार प्रारूप को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मंत्रिपरिषद से अनुमोदन के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे राज्य में एक समान और पारदर्शी नागरिक कानून व्यवस्था स्थापित हो सके विष्णुदेव साय सरकार के फैसले पर सियासत भी तेज- छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि 'छत्तीसगढ़ में अगर UCC लागू होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रदेश के आदिवासियों को होगा. छत्तीसगढ़ में 32 फीसदी आबादी आदिवासियों की है, जिन्हें संविधान में विशेष अधिकार मिले हुए हैं, यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसा कर रही है तो कहीं ना कही उसकी नियत आदिवासियों के हितों में डकैती डालने की है. भाजपा के निशाने पर राज्य का आदिवासी हैं' वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल का कहना है कि 'छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए रिटायर्ड न्यायाधीश रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है जिन्होंने उत्तराखंड का UCC ड्राफ्ट तैयार किया था और उस ड्राफ्ट में स्पष्ट है कि आदिवासी समुदाय और उसकी संस्कृति इस कानून के अंतर्गत नहीं आएंगे. कांग्रेस अपने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत छद्म रूप से आदिवासी समुदाय का नाम लेकर समुदाय विशेष की हितों की बात कर रही है' विष्णुदेव साय कैबिनेट के अन्य फैसले- मंत्रिपरिषद ने महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन पर लगने वाले शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी की जाएगी. इसका उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति अर्जन के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस निर्णय से सरकार को लगभग 153 करोड़ रुपये राजस्व की कमी होगी, लेकिन महिला सशक्तीकरण के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम माना गया है मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसके तहत उन्हें जीवनकाल में एक बार छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर 25 लाख रूपए तक की संपत्ति (भूमि/भवन) क्रय करने पर देय स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान किया जाएगा मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि और भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया. इस संशोधन से सेवा क्षेत्र को आबंटन हेतु स्पष्ट वैधानिक पात्रता मिलेगी. भूमि आवंटन प्रावधानों में न्यूनतम और अधिकतम सीमा का तार्किक सामंजस्य स्थापित होगा. लैंड बैंक भूखण्डों हेतु एप्रोच रोड का वैधानिक प्रावधान किया गया है. छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 में संशोधन का अनुमोदन किया गया. अब केन्द्र या राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम जैसे छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड को रेत खदानें आरक्षित की जा सकेगी. इससे पट्टेदार के एकाधिकार के फलस्वरूप उत्पन्न रेत की आपूर्ति-संकट में कमी आएगी और दुर्गम क्षेत्रों में रेत खदानों के सुगम संचालन सहित रेत की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 में व्यापक संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया. इस संशोधन का उद्देश्य खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, नियंत्रण और राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करना है, अवैध खनन को रोकना और प्रक्रिया का सरलीकरण करना है. गौण खनिज की ऐसी खदाने जो अकारण बंद रहती है या शिथिल रहती है, में कठोर प्रावधान लाया गया है. अब इन खदानों के अनिवार्य भाटक दर में 30 वर्षाें के बाद वृद्धि की गई है. इन खदानों को लैप्स घोषित किए जाने संबंधी कठोर प्रावधानों को नियमों में शामिल किया गया है, जिसके फलस्वरूप ऐसी खदानों का संचालन अनिवार्य रूप से किये जाने की बाध्यता सुनिश्चित हो सकेगी. खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण पर कठोर दंड का प्रावधान किया गया है, जिसमें न्यूनतम जुर्माना 25 हजार रूपए निर्धारित किया गया, जो कि 5 लाख रूपए तक भी हो सकता है. अवैध परिवहन के मामलों में सुपुर्दगी दिए जाने हेतु जमानत राशि का भी निर्धारण किया गया है मंत्रिपरिषद द्वारा दुधारू पशु प्रदाय संबंधी पायलट प्रोजेक्ट योजना में सभी सामाजिक वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने संबंधी संशोधन का अनुमोदन किया गया है. इससे अनुसूचित जनजाति वर्ग सहित सभी सामाजिक वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सकेगा, जिससे उनके स्वरोजगार और आय में वृद्धि होगी मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए आवश्यक टीका की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए National Dairy Development Board (NDDB) की सब्सिडरी कंपनी Indian Immunologicals Limited, हैदराबाद से टीकों की खरीदी किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है. निविदा प्रक्रिया में पर्याप्त प्रतिस्पर्धा न बन पाने और जैम पोर्टल पर दर उपलब्ध न होने के कारण टीकों की समय पर आपूर्ति में बाधा आ रही थी, जिससे पशुओं का नियमित टीकाकरण प्रभावित हो रहा है मंत्रिपरिषद की बैठक में एक महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान दी गई, जिसके तहत मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के प्रावधानों के अनुरूप छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच पेंशन दायित्वों के प्रभाजन के संदर्भ में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पहले के सालों में किए गए 10,536 करोड़ रूपए के आधिक्य पेंशन भुगतान की राशि की वापसी पर सहमति दी गई. बैंकों द्वारा पूर्व में हुए गलत लेखांकन के कारण यह अतिरिक्त भुगतान हुआ था, जिसका पुनर्मिलान और सत्यापन संयुक्त दल द्वारा किया गया है. मंत्रिपरिषद की बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद की व्यवस्था और राज्य में LPG गैस की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई.......
0
0
Report
Advertisement

गर्दनिया चौक गोलीकांड: वायरल वीडियो धमकी से घायल आर्यन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:दो दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के गर्दनिया चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा युवक के दोनों पैर में गोली मारने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया जिसने पुलिस को बताया कि घायल आर्यन कुमार घटना में शामिल एक आरोपी के घर की लड़की का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था जिसको लेकर घायल आर्यन और लड़की के घर वालों के साथ विवाद हुआ था। इतना ही नहीं घटना से एक घण्टे पहले दोनों पक्ष के बीच पंचायत भी हुई थी जिसमें बात नहीं बनी तब राहुल कुमार, और आदर्श कुमार ने आर्यन के दोनों पैर में गोली मार दी और फरार हो गए। इस बारे में सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना में शामिल तीसरे युवक प्रिंस को गिरफ्तार किया है जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना के पीछे का कारण बताया है। एसडीपीओ ने बताया कि आर्यन के दोनों पैर में गोली मारने का उद्देश्य उसे सिर्फ डराना था ताकि वह वीडियो वायरल नहीं करे। फ़िलहाल पुलिस अन्य दोनो युवको की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल आर्यन का ईलाज चल रहा है।
0
0
Report

जमशेदपुर में नारी शक्ति वंदन कानून के 33% आरक्षण पर जागरूकता सम्मेलन

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। सम्मेलन में जिले के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीरा मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विभिन्न लाभकारी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि इस अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है, जो राजनीति में उनकी भागीदारी को मजबूत करेगा। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और इस कानून से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि इस विषय को लेकर 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक संसद में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना रहा。
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण: सर्वे शुरू, रैयतों को मुआवजे की उम्मीद

Munger, Bihar:मुंगेर: मुंगेर विश्व विद्यालय भूमि अधिग्रहण को लेकर आज सदर प्रखंड के चड़ौन पंचायत सरकार भवन में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सभी रैयतों के साथ बैठक हुई। बैठक में भूमि अधिग्रहण हेतु होने वाले सर्वे तथा रैयतों की जमीन के मुआवजा पर चर्चा हुई। बैठक में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित क्षेत्र के दर्जनों रैयत उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी रैयतों से अपील करते हुए कहा कि चड़ौन में मुंगेर विश्व विद्यालय के लिए जमीन का चयन किया गया है। इसमें आप तमाम रैयतों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। इसके लिए आप सभी रैयत सबसे पहले सर्वे कार्य को पूर्ण होने दें। सर्वे होते ही जैसे ही जमीन अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ होगा, सभी संबंधित रैयतों को जिला प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा।जब तक सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक आप रैयतों की जो भी समस्याएं उसका समाधान संभव नहीं है। इस लिए आप सभी सर्वे कार्य में व्यवधान न उत्पन्न करें बल्कि अपना पूर्ण सहयोग दें, ताकि जिन रैयतों की जितनी जमीन अधिग्रहित की जाएगी उन्हें जमीन के आधार पर मुआवजा की राशि दी जाएगी। उन्होंने सभी रैयतों से अपील करते हुए कहा कि सर्वे के दौरान सभी रैयत अपने अपने जमीन के पूर्ण कागजात के साथ अपना अपना नाम हर हाल में अंकित कराएंगे, ताकि उन्हें ससमय उचित मुआवजा की राशि उपलब्ध करायी जा सके।
0
0
Report

रामगढ़ में पांडे गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार, बड़ी वारदात टल गई

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर पांडे गैंग के दो कुख्यात शार्प शूटर माइनिंग कंपनी में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, पुलिस ने उनके मंसूबे पर फेरा पानी। रामगढ़ जिले में ऑर्गनाइज्ड क्रिमिनल सर चढ़ कर बोल रहा है, आए दिन यहां व्यवसाई, ठेकेदार, प्लांट वालो के साथ साथ बिजनेसमैन इनके निशाने बनते आ रहे है। ये क्रिमिनल इतने बेखौफ है कि खुलेआम गोली बारी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। जिले में मुख्य रूप से पांडे गैंग, श्रीवास्तव गैंग और दुबे गैंग सक्रिय है। आज पांडे गैंग के दो शार्प शूटर माइनिंग कंपनी में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। समय रहते इनके मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया और इन्हें दो पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया है। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ये दोनों अपराधी रामगढ़ जिले के रहनेवाले है। मुझे गुप्त सूचना मिली कि पांडे गैंग के कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले है। मेरे निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई। इसी क्रम में अरगड्डा के समीप एक पल्सर बाइक संख्या JH_01AM_4316 को रुकने का इशारा तो ये दोनों बाइक सवार बाइक घुमा कर भागने लगे, पुलिस ने इन्हें खदेड़कर पकड़ा तलाशी लेने पर इनके पास से दो देशी पिस्टल 9mm का 3 जिंदा गोली दो एंड्रॉयड मोबाइल और बाइक बरामद किया है। पुलिस ने कड़ाई से जब इनसे पूछ ताछ किया तो इन्होंने स्वीकार किया कि ये पांडे गैंग के शार्प शूटर है और एक माइनिंग कंपनी को लेवी नहीं देने पर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए न केवल अपराधियों को पकड़ा, बल्कि एक संभावित बड़ी वारदात (शूटरों द्वारा माइनिंग कंपनी पर हमला) को भी टाल दिया। एसपी ने बताया कि इनका पिछला अपराधिक रहा है और सोनू नंदी जेल भी जा चुका है। जाहिर है रामगढ़ जिले में सक्रिय पांडे गैंग के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है। जिस तरह से जिले में संगठित अपराध का बोलबाला है, उसे देखते हुए यह गिरफ्तारी निश्चित रूप से रंगदारी (लेवी) और दहशत फैलाने वाले नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर मुख्यालय पर अभियंता कैम्प से जल परियोजनाओं की रफ्तार तेज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने इंदिरा गांधी नहर भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान जल प्रबंधन परियोजना के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं को गति देने के लिए जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के कैम्प लगाकर कार्य प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाए. कैम्पों में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने, विभिन्न अनुमतियों के मिलने में देरी और धरातल पर आ रही समस्याओं का समाधान भी निकालें. रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जल प्रबंधन को लेकर नियमित समीक्षा की जा रही हैं. इसलिए परियोजनाओं को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें. किसी भी तरह कोताही नहीं बरतें. रावत ने कहा कि अभियंता कार्ययोजना बनाकर अपने क्षेत्रों में प्रगतिरत सभी परियोजना क्षेत्रों का नियमित दौरा करें. कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन से संवाद किया जाए. रावत ने दौरे के फोटोग्राफ और वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट हर माह मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कार्यों में अनावश्यक देरी की जिम्मेदारी संबंधित अभियंताओं की तय की जाएगी. जल संसाधन मंत्री ने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता के लिए पाइप, सरिये, सीमेंट सहित अन्य सामग्री की नियमित जांच करें. उन्होंने परियोजनाओं के कार्यों में देरी के कारणों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के साथ रियल टाइम मॉनिटरिंग कराने के लिए भी निर्देशित किया. बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अभय कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा परियोजना क्षेत्र दौरे को लेकर एक विशेष ड्राइव चलाई जा रही है. इनमें अभियंता मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. श्री रावत ने सराहना करते हुए ड्राइव को नियमित कराने के निर्देश दिए. बैठक में देवास, बागोलिया फीडर, अपर हाई लेवल कैनाल, खारी फीडर, पीपलखूंट हाई लेवल, गराड़िया एनीकट, थापरा एनीकट, खमेरा लघु सिंचाई, सेई बांध के अधिशेष पानी को जवाई बांध पहुंचाने के लिए सुरंग की क्षमता बढ़ाने, तहसील बारां में पार्वती नहर प्रणाली की पार्वती मुख्य नहर के सुदृढ़ीकरण, हथियादेह मध्यम सिंचाई परियोजना में बांध निर्माण कार्य, तकली मध्यम सिंचाई परियोजना में नहर निर्माण, परवन वृहद बहुददेशीय सिंचाई, गागरिन मध्यम सिंचाई, कालीतीर लिफ्ट स्कीम, धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल, ईसरदा, दोहरी लघु सिंचाई सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई.
0
0
Report

थाना सिरौली में सट्टा सामग्री के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Lalit KumarLalit KumarFollow12m ago
Devchara, Uttar Pradesh:थाना सिरौली द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। सिरौली क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अजब शाह पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम जंगबाजपुर, थाना सिरौली, जिला बरेली (उम्र करीब 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्चा, डायरी, एक डॉट पेन तथा जामा तलाशी में कुल 470 रुपये बरामद किए गए। पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जंगबाजपुर जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सिरौली में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top