Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

सीमलवाड़ा बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बेंच मांग पर जोरदार प्रदर्शन

ASAkhilesh Sharma
Sept 20, 2025 02:01:11
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा चौरासी अखिलेश शर्मा लोकेशन चौरासी हेडलाइन - सीमलवाड़ा बार एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा बार एसोसिएशन की ओर से उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन की ओर से एसडीएम को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ जिले के लोगों राहत देने केलिए उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच खोलने की मांग की है। 
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Sept 20, 2025 03:48:09
Ratlam, Madhya Pradesh:ratlam नवरात्रि के शुरू होते ही देशभर में देवी मंदिरो मे आराधना की भव्य तैयारिया शुरु होने लगी है। रतलाम जिले का प्रसिद्ध और प्राचीन कालिका माता मंदिर मे भी दर्शनर्थियों के अलवा गरबा की तैयारिया जोरो पर है। रतलाम के मां कालिका माता की महिमा इतनी निराली है कि हर मनोकामना पूरी करती हैं। विशेष बात यह है कि मां कालिका यहां रोज तीन रूपों में भक्तों को दर्शन देती हैं। सुबह बालरूप में, दोपहर को युवावस्था में और शाम को वर्धावस्था में मां भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। मध्यप्रदेश में यह इकलौता मंदिर है, जहां रोज सुबह 4 से 6 बजे तक गरबा कर मां की आराधना की जाती है। यहां का गरबा अपनी परम्परागत शैली के लिए प्रसिद्ध है। आज के दौर में जहां डीजे और आर्केस्ट्रा का शोर सुनाई देता है, वहीं इस मंदिर में सिर्फ ढोल की थाप और शहनाई की मधुर धुन के साथ महिलाएं मां के भजन गाते हुए गरबा करती हैं। सिर पर कलश में जलते दीपक सजाकर महिलाएं मां की आराधना करती हैं। नवरात्रि के दिनों में सुबह 3 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं और पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। मां कालिका के इस अद्भुत दरबार में आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। WT_MADIR_TEYARI_NAVRATR_R. MP4 रतलाम
1
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Sept 20, 2025 03:47:44
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 20, 2025 03:47:14
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Sept 20, 2025 03:47:07
Bikaner, Rajasthan:Assign desk Rounak vyas bikaner Story - रामलीला व विजयदशमी की तैयारी तेज, खाजूवाला में आयोजित होगी भव्य रामलीला व दशहरा, 22 सितम्बर से खाजूवाला के रामलीला मैदान में शुरु हो रही है रामलीला, 2 अक्टूबर को खेल स्टेडियम में होगा भव्य दशहरे का कार्यक्रम, रामलीला व दशहरा कमेटी ने तैयारी की तेज। दोनों कार्यक्रम को लेकर की समीक्षा बैठक, कमेटी के अध्यक्ष पवन सारस्वत व काशी कायल ने दी जानकारी‌। Intro - रामलीला और विजयदशमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। खाजूवाला के रामलीला मैदान में 22 सितम्बर से भव्य रामलीला की शुरुआत होगी। लोग उत्साहित हैं और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं 2 अक्टूबर को खेल स्टेडियम में भव्य दशहरे का आयोजन होगा। दोनों कार्यक्रमों को लेकर रामलीला और दशहरा कमेटी ने समीक्षा बैठक की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कमेटी के अध्यक्ष पवन सारस्वत और काशी कायल ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को और भी भव्य और यादगार बनाने की योजना है। बाईट - काशी क़ायल (अध्यक्ष , रामलीला समिति) बाईट - पवन सारस्वत (अध्यक्ष,दशहरा समिति)
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Sept 20, 2025 03:47:00
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता- नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 स्वर्णकार समाज ने किया भव्य स्वागत, कोटड़ी धाम चुनाव को लेकर हुई चर्चा, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि भी थे मौजूद। चूरू। सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट कोटड़ी धाम के चुनाव को लेकर रतनगढ़ में स्वर्णकार समाज ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीराम मौसूण एव कोषाध्यक्ष पर प्रत्याशी त्रिलोकचंद जालू और सचिव पद प्रत्याशी रमेश भामा का स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक स्तंभ से मैढ़ क्षत्रीय स्वर्णकर भवन तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरे प्रत्याशी पैनल का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने पैनल प्रत्याशियों को माला पहनकर सम्मानित किया और कहा कि संगठित समाज ही विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है,और पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।  कई वक्ताओं ने कहा कि यह पैनल समाज की शिक्षा विकास और एकता को नई दिशा देने के लिए समर्पित है।  आयोजित सभा में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का आह्वान किया गया। नवरतन प्रजापत  जी मीडिया चूरू मो. 9414776072
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 20, 2025 03:46:49
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बीधौरा में शुक्रवार को सिवायचक की जमीन कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में फायरिंग और लाठीभाटा जंग हो गई। झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घायल के मुताबिक उसके चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी। गोली पैर में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि उक्त जमीन पार्वती नदी के निकट है, जहां से लाल बजरी निकलती है। इसलिए जमीन को कीमती माना गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग और लाठी भाटा जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल विष्णु कुमार पुत्र रामनिवास एवं उसके चाचा छिंग्गा परमार से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। पार्वती नदी के पास जंगल में जमीन पर दोनों पक्ष के लोग अपना हक जताते हैं कहासुनी के बाद दोनों पक्ष जंगल में पहुंच गए। लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। झगड़े में हुई फायरिंग एवं लाठी भाटा जंग में युवक विष्णु के पैर में गोली लग गई। फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। विष्णु ने बताया कि पटवारी ने जमीन की पैमाइश की थी। उसी के आधार पर जमीन पर कब्जा ले रहे थे। उधर मामले को लेकर एएसआई फतेह सिंह ने बताया इस घटनाक्रम में दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायल का ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा घायल के पर्चा वयान लिए हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 20, 2025 03:46:28
Jalabaria, West Bengal:*পুজোর আগেই আনুমানিক 40 লক্ষ ৬৫ হাজার টাকার চুরি যাওয়া মোবাইল ফোন ফিরিয়ে দিল সুন্দরবন পুলিশ সুপার* 200925ZG_DH_KAKDWIP_SP নকিব উদ্দিন গাজী চুরি ও হারিয়ে যাওয়া মোবাইল ফিরিয়ে দিল সুন্দরবন পুলিশ জেলা। কাকদ্বীপ পুলিশ সুপারের কার্যালয়ে ২৭১টি মোবাইল মালিকদের হাতে তুলে দেন পুলিশ সুপার কোটেশ্বর রাও। উদ্ধার হওয়া মোবাইলের আনুমানিক মূল্য ছিল ৪০ লক্ষ ৬৫ হাজার টাকা। সুন্দরবন পুলিশ জেলার সুপার কোটেশ্বর রাও বলেন, ৮৫ শতাংশ মোবাইল এই রাজ্যের বিভিন্ন এলাকা থেকে উদ্ধার করা হয়েছে। বাকি মোবাইল ভিন রাজ্য থেকে উদ্ধার হয়েছে। এই নিয়ে সুন্দরবন পুলিশ জেলায় সাত বার উদ্ধার হওয়া মোবাইল ফেরত দেওয়া হলো।। বাইট_ কোটেশ্বর রাও ( এসপি)
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Sept 20, 2025 03:46:21
Bihar:समस्तीपुर में तेजस्वी के यात्रा में युवक का सोने का चैन स्नैचिंग, थाने में को शिकायत । एंकर : समस्तीपुर में तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान शुक्रवार को समस्तीपुर काॅलेज के पास एक युवक चैन स्नैचिंग का शिकार हो गया। घटना यात्रा के कार्यक्रम स्थल के नजदीक हुई। इसको लेकर पीड़ित युवक ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देखर शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला के रामविलास राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई।पीड़ित युवक ने बताया कि यात्रा में भारी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश उसके गले से सोने की चेन स्नैचिंग कर फरार हो गए। चेन का वजन 1भरी, एक ग्राम बताया गया है। बाइट : चंदन कुमार ,पीड़ित
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 20, 2025 03:45:24
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना नाम स्थानीय रिपोर्टर सद्दाम हुसैन मोबाइल 9462 630 310 @sadamhusain7866 पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावात के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई। नीमकाथाना सदर पुलिस और डीएसटी टीम ने की अवैध शराब के विरूद्ध की संयुक्त कार्यवाही। अवैध शराब के साथ खोरा निवासी रामवतार को किया गिरफ्तार। बंधा की ढाणी तन मावण्डा खुर्द में की कार्यवाही।आरोपी के कब्जे से 84 बोतल बीयर, 95 बोतल अग्रेजी शराब, 98 बोतल देशी शराब की जप्त। सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई । एंकर सीकर अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावात के निर्देश पर आज नीमकाथाना सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की। सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि बंधा की ढाणी तन मावण्डा खुर्द खोरा निवासी रामवतार अवैध रूप से शराब बेच रहा था जिसकी सूचना पर नीमकाथाना सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 84 बोतल बीयर, 95 बोतल अग्रेजी शराब, 98 बोतल देशी शराब जप्त की। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है आरोपी से अवैध शराब के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top