Back
श्रुति चौधरी ने भिवानी में विकास का नया अध्याय लिखा!
NSNAVEEN SHARMA
FollowJul 13, 2025 15:02:04
Bhiwani, Haryana
बाइट : सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी
महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती से भिवानी जिला में विकास की मिली नई दिशा:- श्रुति चौधरी
बाढ की स्थिति से निपटने के पुख्ता इंतजाम:-
नहरों में हर टेल पर मिलेगा पूरा पानी:-
सरकार अन्तोदय योजनाओं का कर रही है क्रियान्वयन:-
तोशाम-सिंचाई व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी रविवार गांव डाडम पहुंची। जहां पर उनके नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अन्य पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि भिवानी में आयोजित महाराजा श्री दक्ष प्रजापति सम्मेलन में उमड़ेजन सैलाब ने सम्मेलन को अपार सफलता दी है। प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूरा कर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। सैकड़ो करोड़ की योजनाओं का आरंभ उनके द्वारा किया गया है। जिसमें तोशाम विधान सभा क्षेत्र को सबसे अधिक योजनाएं दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के शासनकाल में अन्तोदय योजना के तहत सबसे अधिक गरीबो के हितों के लिए योजनाएं बनाई गई है, और जब भी कोई बड़ी योजना तैयार की जाती है। तो सर्वप्रथम अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।
श्रुति चौधरी ने कहा कि मानसून का सीजन शुरू हो चुका है। प्रदेश में सभी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सभी जगह पर विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पहले भी सिंचाई के क्षेत्र में विस्तृत तौर पर कार्य हुए थे। जिसमें लोहारू तक पानी पहुंचाने का कार्य किया गया था। अब इस कार्य को और आगे बढ़ाया जा रहा है। ताकि टेल तक पानी पहुंचे और सभी को अपने हिस्से का पानी मिले। यही सरकार का परम लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल बहुत पुराना मुद्दा है। अब इस मामले को हल करने के लिए लगातार बैठक हो रही है। केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। उम्मीद है इस मामले पर जल्द ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। इस अवसर पर डाडम गांव के सरपंच विजेंद्र सिंह ने भाजपा इन नीतियों में अपना विश्वास जताया। उन्हीं के निवास स्थान पर श्रुति चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement