Back
दिल दहला देने वाली घटना: 2 साल की बच्ची करंट लगने से गई जान!
SKSwadesh Kapil
Aug 31, 2025 07:16:48
Alwar, Rajasthan
एंकर, विजुअल, बाइट
अलवर सदर थाना क्षेत्र के नगला समाज रूपनगर में शनिवार शाम दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. महज 2 साल 3 महीने की मासूम रितिका खेलते-खेलते करंट की चपेट में आ गई. परिजन तुरंत उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे. लेकिन उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मृतका के दादा फूल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम रितिका घर में खेल रही थी. इस दौरान उसकी मां खेत में काम कर रही थी. खेलते-खेलते बच्ची ने घर में पड़े एक खुले वायर को खींच लिया. जैसे ही उसने तार पकड़ा, तेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे. लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, रितिका और कृतिका दो बहनें हैं. इनमें बड़ी बहन रितिका की इस हादसे में जान चली गई. छोटी बहन कृतिका इस हादसे के बाद सहमी हुई है. परिवारजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं. मां खेत से लौटी तो बेटी का शव देखकर विलाप करती हुई गिर पड़ी. बच्ची की मौत से गांव में गमगीन माहौल है. हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है. लेकिन मासूम की मौत ने सभी को भावुक कर दिया. फिलहाल सदर थाना पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है.
बाईट__ फूल सिंह..,मासूम मृतिका का दादा।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VVvirendra vasinde
FollowSept 01, 2025 10:52:23Noida, Uttar Pradesh:
बड़वानी- सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने देर रात अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से कुल 6 पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किये गए है
Vo-सेंधवा ग्रामीण पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी के दो लोग संदिग्ध हाला
त में सेंधवा के पीपलधार क्षेत्र में घूम रहे थे सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार बरामद किए है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओंकार पिता प्रकाश,निवासी सांगली महाराष्ट्र और अभिषेक पिता रमाकांत,निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह हथियार पलसूद के उंडीखोदरी गांव से लाए गए थे पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार किस मकसद से सेंधवा लाए गए और इनके पीछे और कौन लोग शामिल हो सकते हैं सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है
Byte-ओपी चोंगड़े-थाना प्रभारी ग्रामीण सेंधवा
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 01, 2025 10:52:14Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन...
कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर अपशब्दों के खिलाफ महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन...
धरने के बाद महिला मोर्चा करेगी कांग्रेस कार्यालय का घेराव...
कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद...
धरना प्रदर्शन में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन , कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट , विधायक रमेश मेंदोला , विधायक मालिनी गौड़ , विधायक गोलू शुक्ला , इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद
0
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 01, 2025 10:52:04Bhilwara, Rajasthan:
लोकेशन - मांडल
जिला - भीलवाड़ा
विधानसभा- मांडल
स्थानीय संवाददाता:- जितेंद्र सिंह
मोबाइल नंबर:- 9982211773
जिला संवाददाता - दिलशाद खान
मोबाइल नंबर- 9784859773
Twitter:-
@
मांडल /भीलवाड़ा
कस्बे में तेज बारिश से सीसी रोड निर्माण गुणवत्ता की खुली पोल,
विगत एक वर्ष पूर्व निर्मित धोवनी नाड़ी सीसीरोड में लगा गल्ला,
रोड के नीचे खिसकी पूरी मिट्टी से आवागमन पर लगाई रोक,
ग्राम पंचायत कर्मियों ने किया मौका मुआयना,
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनवाया गया था सीसी रोड,
ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण के लगाए आरोप,
0
Report
TKTushar Kanchhal
FollowSept 01, 2025 10:51:49Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर
- भाजपा महिला मोर्चा का धरना व विरोध प्रदर्शन
- कांग्रेस कार्यालय का घेराव भी करने की तैयारी
- बड़ी संख्या में महिला मोर्चे की कार्यकर्ता यशवंत रोड पहुंच रही
- पीएम नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने का मामला
- कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मौजूद
- पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात
- कांग्रेस कार्यालय के आसपास मजबूत बेरीकेडिंग की गई
0
Report
LCLAXMI CHAND NAGAR
FollowSept 01, 2025 10:51:43Baran, Rajasthan:
एंकर _इंट्रो। बारा के छबड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान भाजपा नेताओं ने विपक्षियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के बहाने लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमान करने का काम और मंच द्वारा उनकी माता जी को गाली देने पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलना काँग्रेस सहित महागठबंधन नेताओं का आदत बन गया है। आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर बढ चुका है। उनकी पहचान विश्व नेता के रूप मे हो गई है। महागठबंधन के नेता खासकर राहुल गाँधी द्वारा लगातार ओछी राजनीति की जा रही है। प्रधानमंत्री का अपमान देश का अपमान है और इसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से बाइक रैली निकाल कस्बे के आजाद सर्किल पर जाकर पुतला दहन किया और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 01, 2025 10:51:36Raipur, Chhattisgarh:
बालोद ब्रेकिंग - डिवाइडर से टकराकर बाइकअनियंत्रित हो कर रोड किनारे तालाब में जा घुसी,,बाइक सवार युवक कीतालाब में डूबने से मौत,, ग्रामीण्णों की मदद से शव को बाहर निकाला गयाबालोद जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र के मनकी गाव के पास की घटना ., मृतक युवक ग्राम हड़गहन का रहने वाला बताया जा रहा ,., पुलिस मामले की जाचमें जुटी
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowSept 01, 2025 10:51:27Pendra, Chhattisgarh:
दुर्गेश सिंह बिसेन / जी मीडिया / पेंड्रा / स्लग चोरी / 1 9 25
एंकर - पेंड्रा में दिन दहाड़े हुई उठाई गिरी, स्टेट बैंक की पेंड्रा शाखा से पैसा निकाल कर जा रहे शिक्षक की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 35000 रुपए हुए पार, सीसीटीवी फुटेज में संदीप का चेहरा आया सामने , दिन दहाड़े बीच बाजार हुई उठाईगिरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल... नट या कंजर गिरोह पर शक...
पेंड्रा इलाके में एक बार फिर उठाई गिर गिरोह ने धावा बोला है, ताजा मामले में पेंड्रा थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके में उठाई गिरी हुई है जहां एक शिक्षक नेवल सिंह ठाकुर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से ₹35000 लेकर निकले और पैसा दस्तावेजो और बैंक पासबुक के साथ उन्होंने अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में रख लिया, मोटरसाइकिल दुकान के ठीक सामने खड़ी थी जब लेवल सिंह बाहर निकले तो उन्हें मोटरसाइकिल की डिक्की टूटी हुई मिली, डिक्की से रुपए गायब थे, उठाई गिर गिरोह ने इतनी सफाई से चोरी को अंजाम दिया कि बीच बाजार व्यस्ततम सड़क पर चोरी की वारदात होने का किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी, हालांकि बाद में सीसीटीवी में एक संदिग्ध का चेहरा सामने आया हैज़ जो मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध रूप से खड़ा था, सारे बाजार हो इस चोरी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह प्रोफेशनल चोर गिरोह का काम है जो इस इलाके में पहले 20 तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है जिनमें नट या कंजर गृह हो सकता है पुलिस भी इसी दिशा में जांच कर रही है...
बाइट नेवल सिंह ठाकुर पीड़ितशिक्षक
0
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 01, 2025 10:51:16Ranchi, Jharkhand:
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पटना की सभा में SIR को 'स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन' बता दिया जबकि यह 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' है।प्रतुल ने कहा इस सरकार में परसेंटेज और इंसेंटिव ही चलता है।इसलिए मुख्यमंत्री जी की जुबान चार बार फिसल गई। प्रतुल ने कहा कि आदिवासी और किसान की हित की बात मुख्यमंत्री ने की लेकिन यह नहीं बताया कि नगड़ी में गरीब आदिवासियों से खेतिहर भूमि रिम्स टू के नाम पर जबरन क्यों छिना जा रहा है?
बाइट प्रतुल शाह देव, प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड भाजपा
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 01, 2025 10:51:07Rajsamand, Mohi, Rajasthan:@ devendra_jpr
राजसमंद के भीम से खबर,
अज्ञात चोरों ने मोबाइल शोरूम को बनाया निशाना,
बीती रात लाखों के माल पर हाथ किया साफ,
लग्जरी कार में सवार होकर आए अज्ञात चोर,
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद,
सूचना पर भीम पुलिस भी पहुंची मौके पर,
पुलिस ने मौका मुआयना कर खंगाले सीसीटीवी,
भीम कस्बे के पड़ाव में स्थित है मोबाइल शोरूम में हुई चोरी,
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 01, 2025 10:50:22Banswara Rural, Rajasthan:
फोनो - AJAY OJHA
बांसवाड़ा-थानाधिकारी पर जनप्रतिनिधियों को जातिसूचक गालियां और धमकी देने का आरोप
48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो थाने का घेराव करने की दी चेतावनी
बांसवाड़ा ज़िले के खमेरा थानें का है मामला
खमेरा थाना एक बार फिर विवादों में
थानाधिकारी रमेशचंद्र सैन पर लगे हैं गंभीर आरोप
घाटोल पंचायत समिति क्षेत्र के दो प्रशासकों ने आरोप लगाया
थानाधिकारी ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे,
बदसलूकी की और हवालात में डालने की धमकी का लगाया आरोप
थानाधिकारी कों हटाने की मांग पर अड़े
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई,तो होगा थाने का घेराव
आज घाटोल क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों नें डीएम और एसपी कों दिया ज्ञापन
0
Report
MSManish Sharma
FollowSept 01, 2025 10:50:13Aligarh, Uttar Pradesh:
एंकर। अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुगलों को अपना आदर्श मानते हैं 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को जनमत मिलने के बाद भी अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह और शिवपाल यादव को धक्का मार कर सत्ता को कब्जा लिया था, लेकिन अब प्रदेश में मुगलो की सोच का समर्थन करने वालों के लिए समर्थन और जमीन नहीं है।
वीओ। औद्योगिक विकासमंत्री नंदकिशोर नंदी ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में इंडस्ट्री लगाने के लिए उत्तर प्रदेश से उत्तम कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश तो बन गया है। अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने वाला है गोरखपुर,एटा, नोएडा सहित प्रदेश में कई बड़ी इंडस्ट्रीज स्थापित की गई है। व्यापारियों के साथ लूट करने वालों के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आप आए दिन समाचार पत्रों और टीवी चैनल पर न्यूज़ में देखते हैं कि सिपाही दरोगा लेखपाल या अन्य लोग रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं पूर्व की बिगड़ी व्यवस्था में सुधार करने थोड़ा समय लगता है। व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए जीएसटी स्लैब में भी कमी की जाएगी। सपा कांग्रेस बसपा के कार्यकाल में प्रदेश में सिर्फ लूट की गई है। सपा बसपा की टाइम में प्रदेश में जंगल राज कायम था गुंडे माफियाओं का बोलबाला था सपा के कार्यकाल में वन जिला वन माफिया होता था।वर्तमान सरकार के कार्यकाल में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट वन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है।
बाइट। नंद गोपाल नंदी औद्योगिक विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 01, 2025 10:49:20Hamirpur, Himachal Pradesh:
हमीरपुर - प्रधानमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका,
राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए किया प्रदर्शन,
पुतला फूंकने के बाद राहुल गांधी के पुतले पर जमकर बरसाई चप्पलें,
प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग,
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन,
जिला मुख्यालय के बस स्टैंड का मामला।
BYTE:-आराधना राजपूत (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा)
BYTE:-मनीषा अनुरागी (विधायक राठ)
4
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowSept 01, 2025 10:49:13Keonjhar, Odisha:
ସଂଗ୍ରାମ କେଶରୀ ମିଶ୍ର
କେନ୍ଦୁଝର ତା ୩୧.୮.୨୫
ଆଶା ଦିଦି ରୁ ମହିଳା କମିଶନ, ନିଜର ଅନୁଭୁତି ବଖାଣିଲେ ଶୋଭନା ମହାନ୍ତି
ଆଙ୍କର: ମୁଁ ବି ତୁମ ଭଳି ଦିନେ ଆଶାକର୍ମୀ ଥିଲି । ମହିଳା ଓ ଛୋଟ ଛୁଆମାନଙ୍କର ସେବା କରିବା ମୋର ବ୍ରତ ଥିଲା । କେନ୍ଦୁଝର ଗସ୍ତ ଅବସରରେ ଏଭଳି କହିଛନ୍ତି ନବ ନିଯୁକ୍ତ ମହିଳା କମିଶନ୍ ର ଅଧ୍ୟକ୍ଷା ଶୋଭନା ମହାନ୍ତି । ୨୦୦୬ ମସିହାରେ ଆଶାକର୍ମୀ ଭାବେ କାମ କରୁଥଲି । ସେତେବେଳେ ଦରମା ନ ଥିଲା । ୫୦ଟଙ୍କା ପାଇବା ମଧ୍ୟ କଷ୍ଟସାଧ୍ୟ ଥିଲା । ଘର , ଘର ବୁଲି ମା' ମାନଙ୍କୁ ଡାକି ନେଉଥିଲୁ । ରାତି ଅନିଦ୍ରା ହୋଇ ମସା, ଡାଆଁସ ରେ ରହିବାକୁ ପଡ଼ୁଥିଲା । ରୋଗୀମାନେ ଯାହା ଦେଉଥିଲେ, ତାହା ଖାଇବାକୁ ପଡ଼ୁଥିଲା । ଏହାପରେ, ସେ ୨ ବର୍ଷ ଧରି ଯଶୋଦା କାମ କରିଥିବା କହିଛନ୍ତି । ଏହାପରେ, ମହିଳାମାନେ କିଭଳି ଭାବେ ବିନା ମୂଲ୍ୟରେ ନ୍ୟାୟ ପାଇବେ, ସେଥିପାଇଁ ଓକିଲାତି ପାଠ ପଢ଼ିଥିବା କହିଛନ୍ତି ରାଜ୍ୟ ମହିଳା କମିଶନ୍ ର ଅଧ୍ୟକ୍ଷା । ସେବା କୁ ନିଜ ଜୀବନର ମୂଳମନ୍ତ୍ର କରି ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ ଏଥିପାଇଁ ସଂଘର୍ଷ କରି ସେ ଆଜି ଏହି ସୋପାନରେ ପହଞ୍ଚିଥିବା ସେ କହିଛନ୍ତି । ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ପ୍ରଥମ ଗସ୍ତରେ ଆସି ସେ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟର ମାତୃ ଓ ଶିଶୁ ବିଭାଗ ପରିଦର୍ଶନ କରିବା ଅବସରରେ ଜଣେ ଶିଶୁକୁ କୋଳରେ ଧରି କିପରି ଶିଶୁର ଯତ୍ନ ନେବ, ସେବିଷୟରେ ମାକୁ ବୁଝାଇଥିଲେ । ଏହାପରେ, ସେ ଜଣେ ଆଶାକର୍ମୀ ଙ୍କୁ ଭେଟି ନିସ୍ୱାର୍ଥପର ସେବା କରିବାକୁ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଥିଲେ । ମହିଳା କମିଶନ୍ ର ଅଧ୍ୟକ୍ଷା, ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟ ପରିସରରେ ଥିବା ୱାନ୍ ଷ୍ଟପ୍ ସେଣ୍ଟର୍ ଓ ଏହାପରେ ଜିଲ୍ଲା କାରାଗାର ପରିଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ ।
ବାଇଟ ୧-ଶୋଭନା ମହାନ୍ତି, ଅଧ୍ୟକ୍ଷା, ରାଜ୍ୟ ମହିଳା କମିଶନ୍ ।
ବାଇଟ ୨-ଶାନ୍ତିଲତା ଦେହୁରୀ, ଆଶାକର୍ମୀ ।
0
Report
Karuwa Para, Uttar Pradesh:
इटियाथोक। पत्नी सीतावती से विवाद होने पर नाराज अनोखीलाल उर्फ पिंटू ने सरयू नहर के उफनते पानी में छलांग लगा दी थी।राहगीरों ने युवक को नहर में कूदते देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची खरगूपुर थाने की पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण पिंटू का कोई पता नहीं चल सका था।इसी कड़ी में सोमवार सुबह इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता गांव के पास सरयू नहर में ग्रामीणों ने एक शव को पानी में उतराते हुए देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।शव की पहचान कौड़िया बाजार क्षेत्र के अड़बड़वा गांव निवासी अनोखीलाल उर्फ पिंटू प्रजापति (31) के रूप में हुई है।
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 01, 2025 10:49:05Banda, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - अतुल मिश्रा
सेंटर - बांदा
Anchor - उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे जहां पर बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंच करके स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा बैठक की है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव ओपी सिंह के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। वही डिप्टी सीएम ने बिहार में हो रहे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा है कि चाहे राहुल गांधी हो तेजस्वी यादव हो या सपा के अखिलेश यादव यह सभी गुंडा ,माफिया लुच्चे,लफंगे के पोषक है।यूपी बिहार की जनता इनके गुंडाराज माफियाराज से परिचित है हमारी सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है. विपक्षी सदमे में है।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज अपने बांदा दौरे पर है प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन चौधरी भी डिप्टी सीएम के साथ बांदा पहुंचे हैं।।डिप्टी सीएम ने रानी दुर्गावती मेंडिकल कॉलेज बांदा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है डिप्टी सीएम ने कहा है की हम लोग प्रयासरत है कि स्वास्थ व्यवस्था को लेकर बांदा को कैसे एक नंबर पर लाया जाए। इसको लेकर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।सभी स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा हैं।वही बिहार में राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही वोट अधिकार यात्रा पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- चाहे राहुल जी हों, तेजस्वी यादव हों या इंडी गठबंधक के लोग हों चाहे अखिलेश जी हों ये पूरी तरह से फस्ट्रेशन में हैं। इनको पता है कि बिहार में NDA की पूर्ण बहुमत से सरकार आ रही है। इनके पास कहने को कुछ नहीं है। इनके जंगलराज से गुंडाराज से चाहे बिहार की जनता हो या यूपी की जनता हो सब जानते हैं कि समाजवादी पार्टी व RJD ये सब गुंडाराज व अपराधीकरण के पोषक हैं। जितने भी गुंडे बदमाश माफिया लुच्चे लफंगे पनपते हैं वह सब इन्हीं की सरकारों में पनपते हैं।
आज 2017 से लेकर 2025 तक यूपी में अमूल चूल परिवर्तन हुआ है और यूपी डेवलपमेंट का नम्बर 1 का राज्य बना है। और अपराध के मामले में मैं कह सकता हूँ कि अपराधी भय खा रहे हैं। हमारी सरकार जीरो टॉलरेंट के साथ काम कर रही है।
बाइट -बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री)
0
Report