icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272203
SASALMAN AMIR5 Jul 2025, 01:02 pm

सिद्धार्थनगर में दहेज के लिए विवाहिता और बच्चों की हत्या का सनसनीखेज मामला!

Naugarh, Uttar Pradesh:ATTEN - INPUT DESK NAME - Salman Aamir LOCATION- Siddharthnagar Date-05-07-2025 एंकर ,,, सिद्धार्थनगर जिले में एक विवाहिता और उसके दो बच्चों का बूढ़ी राप्ति नदी के किनारे उतराता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला सिद्धार्थनगर जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के औरहवा ग्राम सभा का है। मृत्युका और उसके बच्चों की पहचान 30 वर्षीय माया चौहान, 6 वर्षीय मोनिका और 2 वर्षीय शिवांश के रूप में हुई है। महिला के भाई ने मृतका के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वी/ओ-- आज सुबह सिद्धार्थनगर के बूढ़ी राप्ति नदी के किनारे पर बसे औरहवा गांव के पास एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों का शव उतराता हुआ लोगों ने देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और शव को किनारे लाकर उनकी शिनाख्त माया चौहान, 6 वर्षीय मोनिका और 2 वर्षीय उसके बेटे शिवांश के रूप में की। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचे सीमा चौहान के भाई अशोक कुमार ने उसके बहन के ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा की उनकी बहन को इसकी सास बात बात पर प्रताड़ित करती थी। पिछली रात भी बच्चों के कंबल को लेकर विवाद हुआ था। और इसी विवाद के बाद इन लोगों ने उसके बहन की हत्या कर नदी में फेंक दिया। अशोक ने कहा कि पूर्व में भी ये लोग उसके बहन को बहुत प्रताड़ित करते थे। उसका पति जो अभी कमाने के लिए बाहर है वो भी घर वालों के बहकावे में आकर घर वालो का ही साथ देता था। जिसकी वजह से सीमा खुद को असहाय महसूस करती थी। अशोक ने मामले के छान बीन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बाईट,,, 1,, अशोक ,, मृतका का भाई वही इस मामले में डुमरियागंज के क्षेत्राधिकार सुजीत राय ने कहा कि आज सुबह एक महिला और दो बच्चों के नदी में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उनके शिनाख्त कराते हुए शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर पुलिस जांच जुट गई है। बाईट,,2,, सुजीत कुमार राय ,,, सीओ डुमरियागंज
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

FIFA वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हरदा में फुटबॉल उत्साह बढ़ा

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हरदा में भी बढ़ा फुटबॉल का उत्साह, खिलाड़ियों ने साझा किए अपने अनुभव हरदा। भारत में फुटबॉल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर देशभर में फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन देशों की मेजबानी में आयोजित इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर हरदा के फुटबॉल खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह है。 मैच और खेल को लेकर उनकी राय जानी। खिलाड़ियों ने बताया कि फुटबॉल केवल एक खेल नहीं बल्कि टीम भावना और आपसी सहयोग का प्रतीक है। मैदान पर सभी खिलाड़ियों को एकजुट होकर नियमों के अनुसार खेलना होता है, तभी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। खिलाड़ियों ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से भारत में भी फुटबॉल को नई पहचान मिल रही है। अब युवा खिलाड़ी इस खेल को लेकर ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं और फुटबॉल में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण ZEE5 के माध्यम से देखने को मिल रहा है, जिससे फुटबॉल प्रेमियों तक बड़े मुकाबलों की पहुंच और बढ़ी है।
0
0
Report

बिहार में लालू-राबड़ी के बंगला खाली कराने का राजनीतिक दबाव राजद

Chapra, Bihar:सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए लालू-राबड़ी को बंगले से बेदखल करना चाहती है : सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद Sunil Kumar Singh ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामी, भ्रष्टाचार और खाली होते वित्तीय खजाने से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav और Rabri Devi को सरकारी आवास से बेदखल करने की कोशिश कर रही है। मढ़ौरा पहुंचे राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में “दो तरह के संविधान” से सरकार चल रही है। सत्ता पक्ष के नेताओं के लिए अलग नियम हैं, जबकि विपक्ष के नेताओं के लिए अलग व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “पॉकेटमार सरीखे नेताओं” को कैबिनेट मंत्री जैसी सुरक्षा दी जा रही है। वहीं कई सांसदों और नेताओं को सरकारी आवास उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री Nitish Kumar के पुत्र होने का लाभ मिल रहा है और उन्हें बड़ा बंगला दिया गया है। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज हैं तथा उन्हें “भारत का नेल्सन मंडेला” कहा जाता है। उन्होंने कहा कि लालू यादव कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पद एवं प्रोटोकॉल में कोई कमी नहीं आई है, बावजूद इसके उनकी सुरक्षा घटाई जा रही है और लगातार बंगला खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। राजद एमएलसी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी खजाना खाली हो चुका है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन तक के भुगतान के लिए सरकार को कंटिजेंसी राशि निकालनी पड़ रही है, जिससे साफ है कि वित्तीय स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी को आवास से हटाने का पूरा मामला जनता का ध्यान असली मुद्दों — बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक बदहाली — से भटकाने की राजनीतिक साजिश है।
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर में जल विवाद: पांचना बांध पर किसान प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक तय

Jaipur, Rajasthan:*पांचना बांध जल विवाद भजनलाल सरकार ने तेज किए प्रयास किसान प्रतिनिधियों की गुरुवार को होगी संयुक्त बैठक करौली और सवाईमाधोपुर के किसानों को किया आमंत्रित भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में हुई बैठक जिला कलक्टर सवाई माधोपुर काना राम, जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी रहे मौजूद बैठक में पांचना बांध के जल प्रबंधन, कमांड एवं कैचमेंट क्षेत्र के हितों एवं वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से हुई चर्चा 18 जून शाम 5 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय, भरतपुर में होगी किसान प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक संवाद एवं आपसी सहमति से सरकार निकालेगी स्थायी समाधान
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी के कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर हादसा, 2 की मौत, 27 घायल

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी से सामने आ रही बड़ी खबर: कालाढूंगी के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के मुताबिक नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे मेरठ के पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा. टेंपो ट्रैवलर में करीब 29 पर्यटक सवार थे. हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है. हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना.
0
0
Report
Advertisement

गौमाता को राष्ट्रमाता दर्जे के मुद्दे पर जनजागरण यात्रा जारी, शंकराचार्य बड़ौत पहुंचे

Baghpat, Uttar Pradesh:गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चला रहे ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज देर शाम बागपत के बड़ौत पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने और जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख मांगने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं, सनातन परंपरा, राजनीतिक हिंदुत्व और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कोताना रोड स्थित सर्व समाज उत्थान समिति के कार्यालय पर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ौत पहुंचे ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से वह प्रदेशभर में जनजागरण यात्रा निकाल रहे हैं और अब तक लगभग 200 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है और लोगों को चुनाव के समय अपने जनप्रतिनिधियों से यह सवाल पूछना चाहिए कि वे गौ संरक्षण और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के मुद्दे पर क्या सोच रखते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवादों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के समय ही व्यवस्थाओं को लेकर कई संतों और धर्माचार्यों ने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि चारों शंकराचार्यों, वैष्णवाचार्यों और प्रमुख अखाड़ों को ट्रस्ट में वह स्थान नहीं दिया गया जिसकी अपेक्षा थी। उन्होंने कहा कि उस समय ही यह आशंका जताई गई थी कि भविष्य में व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आ सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने सनातन परंपरा और राजनीतिक हिंदुत्व के बीच अंतर बताते हुए कहा कि दोनों विषयों को अलग-अलग दृष्टिकोण से समझने की आवश्यकता है। अंतरधार्यमिक विवाह और सामाजिक मुद्दों पर उन्होंने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की परंपराएं और व्यवस्थाएं रही हैं, इसलिए हर विषय पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका अभियान किसी विवाद को जन्म देने के लिए नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने के लिए है। गौ संरक्षण, धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर राम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, प्रवीण पुलस्त्य, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे。
0
0
Report

गुरुहरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक गरीब परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। पत्नी को रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहा पति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर बीसबिगहा गांव निवासी बुधिराम निषाद बुधवार की शाम अपनी पत्नी प्रियांशी को शहर में एक रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन जाएगा। डांगीपार ढाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बुधिराम की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। परिवार ने प्रशासन और समाजसेवियों से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि घायल बुधिराम का बेहतर इलाज कराया जा सके एक सड़क हादसे ने एक परिवार की दुनिया ही बदल दी। पत्नी की मौत और पति की गंभीर हालत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और समाज के उन मददगार हाथों पर टिकी हैं, जो इस मुश्किल घड़ी में इस परिवार का सहारा बन सकें। फिलहाल बुधिराम का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है और परिवार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top