Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas743338
स्कूल प्रिंसिपल को बोर्ड अध्यक्ष ने बाहर धक्का दिया—वीडियो वायरल
NGNakibUddin gazi
Sept 17, 2025 11:19:44
Jalabaria, West Bengal
ফলোআফ:- প্রধান শিক্ষককে ঘাড় ধাক্কা দিয়ে বের করে দেওয়ার অভিযোগ পরিচালন সমিতির সভাপতি বিরুদ্ধে নকিব উদ্দিন গাজী 170925ZG_DH_SCHOOL গতকালের ঘটনা এখনও ভুলতে পারেননি। চোখে মুখে রয়েছে আতঙ্কের ছাপ। বুধবার হাসপাতাল থেকে ছুটি নিয়ে বাড়িতে ফিরলেন কাকদ্বীপ বীরেন্দ্র বিদ্যানিকেতনের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক মিলন কান্তি পাল। আইনজীবীর সঙ্গে আলোচনা করে এদিন তিনি কাকদ্বীপ হারউড পয়েন্ট কোস্টাল থানায় একটি লিখিত অভিযোগ দায়ের করবেন বলে জানিয়েছেন। তবে এখনও তিনি পুরোপুরি সুস্থ নন। সারা শরীরে ব্যথা রয়েছে। এদিকে গতকালের ঘটনাকে কেন্দ্র করে নিন্দার ঝড় উঠেছে শিক্ষক মহলে। কাকদ্বীপ বীরেন্দ্র বিদ্যানিকেতনের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক মিলন কান্তি পাল জানিয়েছেন, আগের থেকে কিছুটা সুস্থ রয়েছি। তবে এখনও পুরোপুরি সুস্থ হতে পারিনি। আইনজীবীর সঙ্গে আলোচনা করে থানায় অভিযোগ দায়ের করবো। অন্যদিকে কাকদ্বীপ পঞ্চায়েত সমিতির শিক্ষা কর্মাধ্যক্ষ প্রদীপ প্রামানিক বলেন, বিষয়টি সমর্থনযোগ্য নয়। বর্তমান স্কুলের শিক্ষক হাসপাতালে ভর্তি রয়েছেন। তিনি সুস্থ হয়ে গেলে বিষয়টি নিয়ে আলোচনা করা হবে। অভিভাবক ও ছাত্ররা জানিয়েছেন, স্কুলের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক খুবই ভালো মানুষ। তাঁর সঙ্গে এরূপ আচরণ করা উচিত হয়নি। প্রসঙ্গত, মঙ্গলবার স্কুল চলাকালীন এই স্কুলের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষককে পরিচালন সমিতির সভাপতি ঘাড় ধাক্কা দিয়ে বাইরে বের করে দেন। সেই ভিডিও ইতিমধ্যেই ভাইরাল হয়েছে। তারপর থেকেই কাকদ্বীপ এলাকা জুড়ে শোরগোল পড়ে গিয়েছে।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VMVimlesh Mishra
Sept 17, 2025 13:19:00
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज से पूरे देश मे सेवा पखवाडा के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया । आज से 2 एक अक्टूबर तक देश मे विविध आयोजन किये जायेंगे । इसी कड़ी में आज मण्डला के रानी दुर्गावती सभागार में प्रदेश के कुटीर व ग्रामोद्योग ओर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, मण्डला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे नाम दिया गया स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार । कार्यक्रम में जिले भर से आई महिलाओं ने भाग लिया और धार में आयोजित पीएम मोदी का उद्बोधन सुना । कार्यक्रम में उपस्थित जिले के प्रभारी कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता मोदी जी के दीर्घायु जीवन की कामना करते है । देश की तरक्की, ओर खासतौर पर महिलाओं के उत्थान और उत्तम स्वास्थ्य के लिए हम प्रतिबद्ध है और इस पूरे पखवाड़े इसी से संबंधित आयोजन होंगे । सांसद कुलस्ते ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन की उन्हें बधाई शुभकामनाएं । कुलस्ते ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश मे जो काम हुए अविष्मरनिय है । जितना काम देश के लिए मोदी जी ने किया है उतना आज तक किसी ने नही किया । इनके नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर एक अलग स्थान हासिल किया है जो बड़े गर्व की बात है । बाईट - 1 - फग्गन सिंह कुलस्ते - सांसद - मण्डला । बाईट - 2 - दिलीप जायसवाल - प्रभारी मंत्री ।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Sept 17, 2025 13:18:42
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर व्यवसायिक प्रतिद्वंदता के चलते कुछ लोगों ने कांच की बोतल तोडकर हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कातिलाना हमले का आरोप मनीष यादव और उसके भाई सोनू तथा नितिन सहित प्रशांत पर लगा है. इन लोगों ने सुबह के वक्त उस समय अरुण पर हमला किया गया। जब वो घूमने निकला था। स्थानीय लोगों की मदद से उसके घर वालों ने अरुण को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोला का मंदिर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पिंटो पार्क क्षेत्र में अरुण यादव रहता है और बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है उसके पास ही मनीष यादव भी इसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है. दोनों में काम्पटीशन चलता है इसी खुन्नस में मनीष और उसके परिवार के लोगों ने अरुण पर हमला किया है। बाइट-सुमन गुर्जर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Sept 17, 2025 13:18:25
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के 31वें दिन भी डटे रहे। बुधवार को कर्मचारियों ने अनोखा विरोध करते हुए सामूहिक मुंडन कराया और स्वास्थ्य सचिव व सीएमएचओ के आदेश की प्रतियां जलाईं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर खिचड़ी का भोग बनाकर मंदिर में चढ़ाया और आमजनों को प्रसाद बांटा। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि शासन प्रशासन की किसी भी कार्रवाई का उन पर कोई असर नहीं होगा। वे नियमितीकरण और ग्रेड पे की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। संगठन ने घोषणा की है कि गुरुवार को जिले के सभी कर्मचारी रायपुर में आयोजित जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे। लगातार हड़ताल से जिला अस्पताल, सभी पीएचसी, सीएचसी, स्वास्थ्य उपकेंद्र और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं। आम जनता को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। एंबियंस
0
comment0
Report
Sept 17, 2025 13:18:20
Nuh, Haryana:नूंह साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार। साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए नूंह साइबर पुलिस ने 16 सितंबर को ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शौकीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी सिंगार थाना बिछोर, आदिल पुत्र जफरुद्दीन निवासी सुनहेड़ा थाना बिछोर, खालिद पुत्र सलीग निवासी लिंगाव थाना सदर पुन्हाना, वसीम उर्फ नटीया पुत्र सहीद निवासी बालोत मोहल्ला थाना बिछोर तथा नसीम पुत्र अब्दुल वहाब निवासी रहपुवा थाना पिंगवा जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 17, 2025 13:18:13
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में बाड़ी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार दंपती अपनी 6 वर्षीय बेटी रियांशी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में सुंदरम होटल के पास अचानक सामने आए भैंस को बचाने के चक्कर में बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बच्ची रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता रविदास (34) और मां रचना (27) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Sept 17, 2025 13:18:04
Ajmer, Rajasthan:BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। ब्यावर विधानसभा के लाडले और लोकप्रिय कहे जाने वाले विधायक श्रीमान शंकर सिंह रावत की योग्यता का रिकॉर्ड खुद बहुत कुछ बयान करता है। विधायक रावत ने यह फर्जीवाड़ा प्रधान और विधायक रहते हुए किए। विधायक शंकर सिंह रावत द्वारा सरकारी नौकरियों को फर्जी दस्तावेजों और जालसाजी के जरिए हड़पने का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सबसे चौंकाने वाला मामला उनके बड़े पुत्र गोपाल सिंह चौहान, रावत सरनेम स्पष्ट नहीं, इसलिए दोनों ही बताये जा रहे है। उनका वैवाहिक जीवन सामान्य और खुशहाल है। पति गोपाल सिंह की पत्नी सुनीता देवी और दो बच्चों के साथ वे आज भी साथ रह कर दाम्पत्य जीवन का शुरू से सफलता एवं आंनद पूर्वक निर्वाह कर रहे हैं। लेकिन हमारे विधायक जी की दूरदर्शिता,देखिए कागज़ों में फर्जी तलाक करवाकर 23.11.2005 को सुनीता देवी को तलाकशुदा दिखाया गया और उसी के आधार पर उन्हें राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाबरा में अपने बेटे गोपाल सिंह जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनेवडी में पदस्थापित हैं की बहु को शिक्षक पद पर नियुक्ति दिला दी गई। इसके बाद जुलाई 2009 में एसटीसी की डिग्री भी करा दी गई।आज राजकीय प्राथमिक विधालय रतना भोपा का बाडिया में पदस्थापित हैं। \Bनोट _यह सभी जानकारी फनीस सोनी के टवीटर आइडी से प्राप्त की गई है। फोटो में विधायक पुत्र गोपाल सिंह तथा उनकी तलाकशुदा पत्नी सुनीता चौहान है। \B
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Sept 17, 2025 13:17:52
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 17, 2025 13:17:45
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रैस वार्ता हरियाणा में बारिश से काफी नुक्सान हुआ है। लेकिन नुक्सान सिर्फ बारिश की वजह से नहीं हुआ बल्कि सरकार की तैयारी पूरी न होना भी बड़ी वजह है। नदियों नासों ड्रेनों की सफाई नहीं की गई। मॉनसून से पहले फ्लड कंट्रोल की बैठक नहीं। किसानों का बड़ा नुक्सान हुआ। इन्होंने पॉर्टल के चक्कर में उलझा दिया। पराली की आग तो इन्हें सेटेलाइट में दिख जाता है। लेकिन बाढ़ से हुआ नुक्सान नहीं दिखाता। इन्होंने कहा कि 7 सा 15 हजार का मुआवजा देंगे। यह किसानों के साथ धोखा है। किसानों की यह फसल भी बर्बाद हो गई और अगली फसल भी नहीं होगी। जिसके हिसाब से मुआवजा बहुत कम है। कुछ किसान धान मंडियों में लेकर जा रहे हैं। लेकिन उसकी खरीद नहीं हो रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो 3100 प्रति क्विंटल एमएसपी देंगे। वो भी नहीं मिल रही। मार्किट फीस बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दी। वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से एफिडेविट मांगा। मैंने कहा कि पहले चुनाव आयोग एफिडेविट दे। इन्होंने पहले लोगों के बीपीएल कार्ड बना दिए। अब काटने शुरू कर दिए। यह भी चुनावी स्टंट था। यह भी वोट चोरी का जरिया है। किसानों को 60-70 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। हिमाचल और पंजाब में प्रधानमंत्री भी आए , केंद्रीय कृषि मंत्री भी आए। लेकिन हरियाणा में कोई नहीं आया। न कोई पैकेज मिला। मैं कांग्रेस विधायकों से कहता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें और अपनी एक महिने की सैलरी दान दें। अभय चौटाला के बयानों पर कहा कि अगर कांग्रेस और भाजपा का सीधी मुकाबला हो तो भाजपा कभी नहीं जीत सकती। पहले जेजेपी ने भाजपा की मदद की अब इनेलो कर रही है ‌ । सिरसा में भाजपा ने अपना उम्मीदवार ही बैठा दिया था। रानियां में भाजपा ने इनेलो को फायदा पहुंचाया। पंजाब में प्रवासियों के विरोध पर कहा कि भारत में हर इंसान को किसी भी राज्य में रहने का अधिकार है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने अब मैट्रो का एक इंच भी विस्तार नहीं किया। एक नया पिल्लर नहीं बनाया। अब 11 साल बाद इनको मैट्रो की याद आई। अब उसका निर्माण पता नहीं कब तक होगा। राव इंद्रजीत सिंह को लेकर कहा कि उनसे मेरी बातचीत होती है लेकिन कोई राजनैतिक बातचीत नहीं होती। मेरे पिता और उनके पिता ने साथ काम किया है।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Sept 17, 2025 13:17:38
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही बेटे पर आरोप लगाया है कि उसे बहला-फुसलाकर मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराया गया और फिर एक मुस्लिम युवती से निकाह करवा दिया गया। महिला का कहना है कि फरवरी तक बेटा घर पर रहता था, लेकिन इसके बाद अचानक उसकी आवाजाही कम हो गई। बीच-बीच में जब वह घर आता, तो उसने कभी धर्म परिवर्तन का ज़िक्र नहीं किया। खोजबीन करने पर मां को पता चला कि बेटा एक फ्लैट में युवती के साथ रह रहा है। मां ने जब बेटे से साथ रहने की इच्छा जताई, तो युवती ने उन्हें घर से बाहर निकालते हुए धमकी दी कि अगर वह ज़बरदस्ती करेंगी तो मामला हिंदू-मुस्लिम लड़ाई में बदल जाएगा। इस पूरे मामले में लड़की के पिता का कहना है कि लड़का पहले ही मुस्लिम धर्म स्वीकार कर चुका था। इसके बाद उनकी बेटी ने लड़के से निकाह पर अड़ गई, तो उन्होंने मजबूरी में उसकी शादी करवा दी। सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि लड़की के निकाह में मौलवी खुद उसके पिता बने और गवाह उसका भाई रहा। किसी बाहर के शख्स को कार्यक्रम में शामिल ही नहीं किया गया। यही नहीं, पिता मस्जिद का नाम तक बताने से बचते रहे। सूत्रों के मुताबिक, निकाह के दौरान लड़की के पिता ने लड़के से कहा था कि वह अपने परिजनों को भी बुलाए, लेकिन लड़के ने मना कर दिया और कहा कि वह बाद में समझा लेगा। मां ने इस पूरे घटनाक्रम को हैदराबाद और झांगुर बाबा से जुड़े धर्म परिवर्तन रैकेट से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़के की माने जहां लड़की पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है निकाह संबंधी कार्यक्रम बागपत खेकड़ा में संपन्न होने के कारण पूरे मामले की जांच बागपत पुलिस द्वारा करी जा रही है पी टी सी
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Sept 17, 2025 13:17:14
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल हरियाणा समेत देशभर में आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यक्रम करा रही है, वहीं करनाल में यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेर लिया। जिला लघु सचिवालय के सामने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकौड़े तल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि भाजपा ने रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 11 साल बाद भी स्थिति जस की तस है। वी ओ यूथ कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान रजत लाठर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। 11 साल में कितने करोड़ नौकरियां दी गईं, यह जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का काम किया है लाठर ने आरोप लगाया कि हरियाणा में दर्जनों बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। सरकार ने नौकरियों के नाम पर केवल राजनीति की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। आज हालात यह हैं कि योग्य युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां युवाओं के टैलेंट की कोई कद्र नहीं हो रही। मजबूरी में युवा अपना करियर बनाने के लिए देश छोड़कर विदेश जा रहे हैं। कई युवा तो रोजगार की तलाश में डंकी जैसे खतरनाक रास्तों से भी विदेश पहुंच रहे हैं। वहां जाकर उनके साथ क्या कुछ होता है, यह किसी से छुपा नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह युवाओं को सुरक्षित और स्थायी रोजगार उपलब्ध कराए। भाजपा कार्यकर्ता यहां पहुंचेग पकोड़े भी खिलाएंगे हम बेरोजगार हैं हमें रोजगार नहीं दिया गया इसलिए हमें मजबूरन यह काम करना पड़ रहा है और आगे भी ऐसा चला तो हम चाय का भी बाइट ग्रामीण जिला अध्यक्ष रजत लाठर
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 17, 2025 13:17:02
Katni, Madhya Pradesh:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कटनी जिले के विजयराघवगढ़ स्थित संकट मोचन मंदिर में 51 पंडितों द्वारा नवसत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस विशेष यज्ञ में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई वही वर्तमान विधायक संजय पाठक भी अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र की दीर्घ आयु के लिए हवन किया ईश्वर से नरेंद्र मोदी की दीर्घ आयु की कमाना की। Vo 01- यज्ञ के दौरान विश्व कल्याण, राष्ट्र, प्रदेश और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी आहुतियां अर्पित की गईं। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक भी शामिल हुए और उन्होंने यज्ञ में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही और पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। बाइट - संजय पाठक विजयराघवगढ़ विधायक
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Sept 17, 2025 13:16:53
Dindori, Madhya Pradesh:Anchor _डिंडोरी में सेवा स्वच्छता पखवाड़ा की एक अलग तस्वीर भी सामने आई है… जहां भाजपा नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जनपद पंचायत के सामने सड़क किनारे पड़े गन्दगी और कचरे के ढेर को देख नही पाए और सारी गंदगी खुद साफ करने में जुट गए । खास बात यह है कि बीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बिना हेंड ग्लब्ज पहने ही अकेले सफाई अभियान जुट गए ..आपको बता दें कि वीरेंद्र बिहारी शुक्ला पूर्व में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। उनकी इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना की है और इनसे जनप्रतिनिधियों को सीख लेने की जरूरत है ।बीजेपी कार्यकर्ता का सफाई के लिए आगे आना समाज को बड़ा संदेश देता है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Sept 17, 2025 13:16:34
Shajapur, Madhya Pradesh:रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर एंकर- शाजापुर में बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते-होते आसमान पर घने बादल छा गए और कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। इस दौरान आद्रता 78 प्रतिशत और हवा की औसत गति उत्तर-पश्चिमी दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि 17 सितंबर से 28 सितंबर तक अरब सागर से नमी आ रही है और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से जिले में शाम के समय कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने अनुमान जताया कि 4 अक्टूबर के आसपास मानसून विदा हो जाएगा। पिछले 10 दिनों से जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश के कारण लोगों की तबीयत पर असर पड़ रहा है। खासकर बच्चे पेट दर्द और मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित की है। शाजापुर जिले में अब तक 596.2 मिमी बारिश, सामान्य से कम शाजापुर जिले में इस वर्ष 1 जून से लेकर 17 सितंबर तक औसतन 596.2 मिमी (24 इंच) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत वर्षा 987.7 मिमी (38.87 इंच) होती है। इस तरह जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। 1. शाजापुर – 630.0 मि.मी. (24.80 इंच) 2. मोहन बड़ोदिया – 745.0 मि.मी. (29.33 इंच) 3. गुलाना – 666.0 मि.मी. (26 इंच) 4. शुजालपुर – 670.0 मि.मी. (26 इंच) 5. कालापीपल – 720.0 मि.मी. (28 इंच) 6. अवंतीपुर बडोदिया – 360.0 मि.मी. (14 इंच) 7. पोलायकला – 342.0 मि.मी. (14 इंच)
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Sept 17, 2025 13:16:21
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग – जिला अस्पताल में सांसद का निरीक्षण एंकर..... आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.... वही धमतरी जिला अस्पताल में भी स्वस्थ नारी–सशक्त नारी परिवार अभियान की शुरुआत की गई.. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने शिरकत की और अस्पताल का निरीक्षण भी किया.... बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत् धमतरी जिला अस्पताल में आयोजित स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी की मौजूदगी रही …सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में यह बड़ा प्रयास है ..बहरहाल, जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और टूटी सुविधाओं का संकट अब भी जस का तस है देखना होगा कि कब जिले के आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी बाइट- रूपकुकारी चौधरी -सांसद महासमुंद लोकसभा
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Sept 17, 2025 13:16:11
Jammu, :Breaking सांबा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान की तरफ से आ रहे 19 पाकिस्तानी गुब्बारों को लिया कब्जे में, सांबा में भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में आ रहे 19 पाकिस्तानी गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया है, पाकिस्तान की तरफ से गुब्बारे भारतीय क्षेत्र में आ रहे हैं इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने भारतीय सोने की 158 टीए यूनिट के जवानों को दी जिसके बाद जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और इन पाकिस्तान गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया, यह गुब्बारे बसंतर नदी के रास्ते पर आसमान से भारतीय क्षेत्र में आ रहे थे, अब सुरक्षा बल इन गुब्बारों की जांच कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में यह गुब्बारे पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में भेजे गए हैं, सुरक्षा बल यह भी जांच कर रहे हैं कि यह कोई पाकिस्तान की साजिश है या कुछ और,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top