Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agra282001

कैलाश मंदिर में सावन का मेला: श्रद्धालुओं की भीड़ और बम बम भोले के जयकारे!

KAKapil Agarwal
Jul 28, 2025 08:36:35
Agra, Uttar Pradesh
आगरा सावन का तीसरा सोमवार आज कैलाश मंदिर में लगा मेला श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान कर भोलेनाथ की कर रहे पूजा अर्चना कैलाश मन्दिर मे पुलिस सी सी टीवी कैमरे से कर रही निगरानी बम बम भोले के जयकारो से गूँजा कैलाश मंदिर बाइट महिला श्रद्धालु कपिल अग्रवाल आगरा
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DCDilip Chouhan
Jul 28, 2025 14:16:07
Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। सांकेत नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सनवा के समीप रविवार रात को भारतीय सेना के एक जवान की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार फौजी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे की जानकारी के बाद सांकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मोरचरी पहुंचाया। शव की पहचान फौजी के गले में मिले आई कार्ड के आधार पर भारतीय सेना में जममू कश्मीर में कार्यरत पैरा कमांडों ओजियाना निवासी पन्नासिंह के रूप में हुई। उधर सोमवार को सांकेत नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द की। इस दौरान नसीराबाद सैनिक छावनी से आई सैनिकों की टुकडी ने फौजी के शव को तिरंगें में लपेट पर फूल मालाएं अर्पित की। इस दौरान मौके पर उपस्थित सैनिकों तथा ग्रामीणों ने पन्नासिंह अमर रहे... के जयकारे लगाए। फौजी की पार्थिव देह को सेना के ट्रक में सवार कर पूरे मान-सममान के साथ ओजियाना गांव ले जाया गया। इस दौरान बडी संखया में ग्रामीण तथा पूर्व सैनिक ट्रक के पीछे-पीछे नारे लगाते हुए चल रहे थे। उधर फौजी की मौत के बाद ओजियाना गांव में शोक की लहर छाई रही। सैनिक के पार्थिक देह के ओजियाना गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने लाडले सपूत के अंतिम दर्शन कर उसे विदाई दी। इसके बाद ओजियाना स्थित मुक्तिधाम पर सैना की टुकडी द्वारा सशस्त्र सलामी देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है फौजी पन्नासिंह विगत दिनों छुट्टियों पर आया हुआ था। छुट्टियां खत्म होने के बाद पन्नासिंह रविवार को पुन: ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था।
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Jul 28, 2025 14:15:58
Bhiwani, Haryana:
बाइट : कृष्ण बेदी हरियाणा केबिनेट मंत्री भिवानी आज तीज, राजनीति कल ! ज़िला स्तरीय तीज महोत्सव में पहुँचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी तीज पर्व पर महिलाओं को बेदी ने दी बधाई बोले, ये सावन का महीना भोले बाबा व तीज पर्व का महीना है तीज पर्व पर सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाने वाली महिलाओं की दी जाएगी कौथली मंत्री बेदी ने 85 लाख रू की लागत से दर्जनभर गाँवों में बने महिला सांस्कृतिक केन्द्रों का किया उद्घाटन ताज़ा मुद्दों व राजनीतिक सवालों को टाल गए बेदी बोले, आज तीज की बात करेंगे, राजनीतिक बातें कल करेंगे ‎ भिवानी में ज़िला स्तरीय तीज महोत्सव पर पहुँचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने एक दर्जन गाँवों में बने महिला सांस्कृतिक केन्द्रों का उद्घाटन किया। तीज पर्व की बधाई देकर बेदी ने राजनीतिक मुद्दों पर चुप्पी साधी। हरियाणा में तीज महोत्सव सरकार की तरह से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंबाला में प्रदेश स्तरीय तथा हर जिला स्तर पर तीज उत्सव का आयोजन हुआ। भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित तीज महोत्सव पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुँचे। यहाँ छात्रों ने हरियाणवी गाने पर डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने इस दौरान जिला के दर्जनभर गाँवों में करीब 85 लाख रुपये की लागत से बने महिला सांस्कृतिक केन्द्रों का उद्घाटन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री बेदी ने तीज पर्व की बधाई दी और कहा कि स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ पर कौथली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंबाला में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में तथा हर जिला स्तर पर सावन माह के भोले बाबा के महीने में तीज पर्व मनाया जा रहा है। पर इस दौरान राजनीतिक सवालों को टालते हुए बेदी ने कहा कि आज तीज की बात करेंगी, राजनीतिक बातें कल करेंगे।
0
Report
PTPreeti Tanwar
Jul 28, 2025 14:15:40
Jaipur, Rajasthan:
आमजनता पर भूमाफिया लगातार हावी हो रहे है.... ऐसे में प्रशासन भी सुनवाई नहीं करने से लोग परेशान है... जयपुर पश्चिम के हरमाड़ा थाना क्षेत्र के गांव रोजदा में एक परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित दिनेश धानका अपनी पत्नी और बेटी के साथ पिछले एक महीने से कोर्ट, थाने, पुलिस कमिश्नर कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास तक चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि भूमाफिया जबरन उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और हरमाड़ा थाना पुलिस माफियाओं का साथ दे रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया, जबकि उनकी शिकायतों की अनदेखी की जा रही है। परिवार का कहना है कि एक पांच भाइयों की संयुक्त जमीन में से एक भाई जमीन नहीं बेचना चाहता, लेकिन दबाव बनाकर जबरदस्ती बिक्री कराने की कोशिश की जा रही है। बाइट– दिनेश धानका, पीड़ित
0
Report
PSPradeep Soni
Jul 28, 2025 14:15:35
Jaipur, Rajasthan:
चौमूं जयपुर चौमूं इलाके में इंद्रदेव की मेहरवानी चौमूं ,सामोद इलाके में जमकर बरसे मेघ सड़को पर चली पानी की चादर बारिश के बाद मौसम हुआ खुशनुमा एंकर-राजधानी जयपुर के चौमूं इलाके में आज इंद्रदेव की मेहरबानी देखने को मिली। सोमवार को चौमूं व सामोद इलाके में जोरदार बारिश हुई, तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी की चादर सी बहने लगी, वहीं खेतों में भी पानी भर गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बच्चों व युवाओं ने बारिश में भीगकर मौसम का लुत्फ उठाया। बारिश के बाद इलाके में ठंडी हवाएं चलीं और मौसम खुशनुमा हो गया।तो वही चौमूं के बाजार में नालियां अवरुद्ध होने के कारण से बरसात का पानी सड़को पर बहने लगा..जिससे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। बाइट पवन कुमार दुकानदार
0
Report
TSTEJINDER SINGH
Jul 28, 2025 14:15:23
Rupnagar, Punjab:
ਰੋਪੜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਝ ਘੰਟੇ ਦੀ ਪਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਨੂੰ ਨਹਿਰਾਂ ਚ ਤਬਦੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦੇ ਸਹੀ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਾਂ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੋਸਲ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਸਭ ਤੋ ਪੋਸ਼ ਮੰਨਿਆ ਜਾਣ ਵਾਲਾ ਇਲਾਕਾ ਗਿਆਨੀ ਜ਼ੈਲ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਰੈਲੋ ਰੋਡ,ਕਾਲਜ ਰੋਪੜ,ਗਾਂਧੀ ਨਗਰ ਹੋਵੇ ਇੱਥੋਂ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਤੇ ਮਹੱਲਿਆਂ ਹੋਣ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਾਲ ਲਬਾ ਲਬ ਹੋ ਗਏ।ਇੰਨਾਂ ਨਿਕਾਸੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਾਵੇ ਤਾ ਬਹੁਤ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਇਹ ਦਾਵੇ ਜ਼ਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਦਿਖਾਈ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦੇ ਜਦ ਕਿ ਸਥਾਨਕ ਨੇਤਾ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰਦਿਆਂ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਜਰੂਰ ਲਗਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।
0
Report
JKJitendra Kanwar
Jul 28, 2025 14:03:14
Chhattisgarh:
स्लग : कोटमीसोनार में पति की हत्या,पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार दो मासूम हुए अनाथ। एंकर : जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार गांव में दिनदहाड़े एक पति की हत्या कर दी गई। वारदात में पत्नी और उसका प्रेमी शामिल थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 38 वर्षीय अमरनाथ केंवट की हत्या उसकी पत्नी ईश्वरी और युवराज निशाद ने मिलकर की। ईश्वरी की शादी को 15 साल हो चुके थे, दो छोटे बच्चे भी हैं।एक साल से ईश्वरी का युवराज से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले वह प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, हाल ही में लौटी थी। लौटते ही साजिश रचकर पति को मौत के घाट उतार दिया।दिन में ही कुदारी से हमला कर अमरनाथ की हत्या की गई। लहूलुहान हालत में उसे छोड़ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।अब इस वारदात से सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं अमरनाथ के बच्चे। जिनके सामने पिता की लाश और मां पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों बच्चों का सहारा एक ही दिन में छिन गया।कोटमीसोनार गांव में अब सिर्फ सन्नाटा है। एक घर उजड़ गया, दो मासूमों का बचपन छिन गया। सवाल ये नहीं कि हत्या क्यों हुई, सवाल ये है कि इसकी सजा उन बच्चों को क्यों मिल रही है? बाइट : कविता ठाकुर, सीएसपी जांजगीर-चांपा "दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,
2
Report
DDDeepak Dwivedi
Jul 28, 2025 14:03:03
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल पुलिस डिपार्टमेंट में हुए थोकबंद तबादले 10 IPS और 8 SPS के हुए तबादले ट्रेनी 10 IPS के हुए तबादले IPS और SPS मिला 18 अफसरों के हुए तबादले
2
Report
DKDARSHAN KAIT
Jul 28, 2025 14:02:57
Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पहुंचे राज्य मंत्री राजेश नगर,कहा-अगर 10 तारीख तक राशन नहीं पहुचा डिपो पर तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगी कार्यवाही कुरुक्षेत्र:- शाहाबाद के रेस्ट हाउस में राज्य मंत्री राजेश नगर पहुंचे हैं। शाहाबाद में पहुंचने पर राज्य मंत्री राजेश नगर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज वह अंबाला में कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रहे थे बीच में शाहबाद के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके हैं। राज्य मंत्री राजेश नागर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर किसी के राशन कार्ड में कोई समस्या है तो अधिकारियों को आदेश दिए हुए के तुरंत प्रभाव से उस समस्या को दूर किया जाए।राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अगर हर महीने की 10 तारीख तक राशन डिपो पर राशन नहीं पहुंचता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बाईट:- राज्यमंत्री राजेश नागर बाईट:- भाजपा नेता रविन्द्र सांगवान
4
Report
AMABHAYA MOHANTY
Jul 28, 2025 14:02:17
Keonjhar, Odisha:
''କେନ୍ଦୁଝର ତା-୨୮.୭.୨୦୨୫ ବିନୟ ଭୂଷଣ ପଟ୍ଟନାୟକ କେନ୍ଦୁଝର ପୋଲିସ କୁ ମିଳିଲା ବଡ ସଫଳତା, ଚଳିତ ମାସ 16 ତାରିଖ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ମାତ୍ର ୨ ଘଣ୍ଟା ମଧ୍ୟରେ ସହରର ୮ ଟି ସ୍ଥାନରେ ମହିଳା ଙ୍କ ବେକରୁ ଚେନ ଛିନତାଇ କରି ପୋଲିସ କୁ ଏକ ପ୍ରକାର ଚ୍ୟାଲେଞ୍ଜ ଦେବା ସହ ପୋଲିସ ର ମୁଣ୍ଡ ବ୍ୟଥାର କାରଣ ପାଲଟି ଥିଲା । ମାତ୍ର କେନ୍ଦୁଝର ପୋଲିସ ଏହାକୁ ଚ୍ୟାଲେଞ୍ଜ ଭାବରେ ନେଇ ମାତ୍ର ୧୦ ଦିନ ମଧ୍ୟରେ ୨୧ ଜଣ ଅନ୍ତରାଜ୍ୟ ଚେନ ଲୁଟେରା ଙ୍କୁ ଧରିବା ସହ ସେମାନଙ୍କ ଠାରୁ 8ଟି ସୁନା ଚେନ୍, 14 ଟି ବାଇକ , 21 ଟା ମୋବାଇଲ ଫୋନ ସହ 11000 କ୍ୟାସ ଜବତ କରିଛି । ଏମାନେ ସବୁ ବିଭିନ୍ନ ରାଜ୍ୟରେ ଏକାଧିକ ଲୁଟରେ ସଂପୃକ୍ତ ଥିବା ପୋଲିସ ସୂଚନା ଦେଇଛି । ଆଜି ଏମାନଙ୍କୁ ନେଇ ପୋଲିସ୍ ସହରର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ସିନ ରିକ୍ରିୟେସନ କରୁଛି | ବାଇଟ ଏସପି କେନ୍ଦୁଝର
4
Report
RJRakesh Jaiswal
Jul 28, 2025 14:02:01
Khargone, Madhya Pradesh:
एंकर - खरगोन जिले की सनावद पुलिस ने दो अंधे कत्ल (हत्याकांड) का खुलासा किया है। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने ही गांव के दो लोगो की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिये एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की है। आरोपी धनिया उर्फ धर्मेन्द्र पिता गणपत तवंर निवासी अर्जुन कालोनी बडूद ने दोनो हत्या करना कबूल कर ली है। मामूली आपसी रंजिश, गाली गलौच आपसी वाद विवाद में आरोपी ने पहले शराब पिलाकर फिर गमछे को हथियार बनाकर गमछे से गला दबा कर दोनो की हत्या की थी। हत्या की घटना को दुर्घटना बताने के लिए एक शव को रोड किनारे फेंका और दूसरे शव को नदी में फेक एक्सीडेंट की घटना को अन्जाम देने का प्रयास किया। घटना में 17 जुलाई को फॉरेस्ट नाके के सामने अज्ञात युवक की सनावद पुलिस को लाश मिली थी। पुलिस विवेचना के दौरान धनिया उर्फ धर्मेन्द्र से मृतक प्रकाश की रंजिश की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। दोनो अंधे कत्ल को लेकर पुलिस के सामने चुनौती थी। सनावद पुलिस टीम ने एसपी धर्मराज मीना के निर्देश पर बडी काम्याबी हासिल की है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया की 17 और 18 जुलाई की दरमियान रात ग्रामीण प्रकाश पिता रमेश गायकवाड़, निवासी अर्जुन कॉलोनी बडूद की लाश सडक किनारे फॉरेस्ट नाके के पास मिली थी। अंधे कत्ल पुलिस के लिये चुनौती थी लेकिन पुलिस को आरोपी से मृतक की रंजिश की सूचना मिलने पर पूछताछ में बडा खुलासा हुआ। आरोपी धनिया उर्फ धर्मेन्द्र तंवर ने प्रकाश की गमछे से गला दबाकर हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया। फॉरेंसिक जाॅच में गला दबाकर हत्या सामने आने के बाद करीब एक माह पूर्व बडूद गांव के ही सालकराम उर्फ नाना की भी गमछे से लगा दबाकर हत्या करने के मामले का भी आरोपी से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ। आरोपी धनिया उर्फ धर्मेन्द्र ने दोनो ग्रामीणो की रंजिश के चलते हत्या की थी। कडी चुनौती के बाद पुलिस ने दोहरे अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। VISUAL -1&2&3 PHOTO - दोनों गांव के जिन्हें मौत के घाट उतारा गया गमछा डाला सालकराम एवं मृतक प्रकाश बाईट 01 - धर्मराज मीना एसपी खरगोन rakesh Jaiswal khargone MP
1
Report
NCNITIN CHAWRE
Jul 28, 2025 14:01:53
Katni, Madhya Pradesh:
स्टोरी कटनी 28/07/25 नितिन चावरे स्लग चोर कटनी ब्रेकिंग: रीठी में चड्डी-बनियान गिरोह का डकैती प्रयास नाकाम, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात — आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर किया चक्काजाम एंकर - कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र स्थित गोल बाजार में चड्डी-बनियान गिरोह ने बीती रात एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। लक्ष्मण सोनी की सोने-चांदी की दुकान पर देर रात्रि 9 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला, लेकिन सजग पड़ोसियों और मजबूत शटर के चलते उनका डकैती का प्रयास नाकाम हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश शटर तोड़ने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। इसी दौरान पड़ोसियों ने शोर मचाया, जिससे घबराकर सभी बदमाश मौके से भाग निकले। Vo 01- घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों फैल गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और लापरवाही के विरोध में सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने लोगों को समझाइश देकर शांत किया और घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। ..रीठी पुलिस इस बड़ी घटना को केवल चोरी की कोशिश बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है, जिससे लोग और भड़क गए। लोगों का कहना है कि यह साफतौर पर एक संगठित और सुनियोजित डकैती की कोशिश थी, जिसे हल्के में लेना सुरक्षा के लिहाज से खतरे की घंटी है।..अब सवाल यह है — क्या प्रशासन इस गिरोह को जल्द पकड़ पाएगा या रीठी की सड़कों पर फिर चड्डी-बनियान गिरोह का तांडव देखने को मिलेगा? बाइट उमराव सिंह डीएसपी
1
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Jul 28, 2025 14:01:45
Shahdol, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग शहडोल- मेडियाराज से खैरहा जा रहा यात्रियों से भरा ऑटो पतखाई घाट पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, घाटी में मची अफरा-तफरी। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे। हादसे में 4 यात्रियों को आई गंभीर चोटें। अन्य 4 यात्रियों को मामूली चोटें पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल किया गया रेफर। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पूरा मामला सिंगपुर थाने के पटखाई घाट का,
3
Report
AKAtul Kumar Yadav
Jul 28, 2025 14:00:57
Kanpur, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेशकीमती जमीनों का फर्जी रजिस्ट्री कर भूमि धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राम विनोद तिवारी,मो0 शहबान, मो0 सलमान,ओमप्रकाश और राकेश कुमार यादव शामिल हैं। इन सभी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीनों का फर्जी बैनामा और रजिस्ट्री कराने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह सुनियोजित ढंग से लोगों की अनुपस्थिति या अस्वस्थता का लाभ उठाकर उनकी कीमती जमीनों को अवैध रूप से कागजात तैयार करके हड़पने का प्रयास कर रहे थे। मोटे दामों पर इन्हीं जमीनों का सौदा तय करके फर्जी कागजात के सहारे उसकी बिक्री भी की जा रही थी। दोनों मामलों को लेकर के दोनों पीड़ितों द्वारा नगर कोतवाली वाले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विवेचना के दौरान इन सभी आरोपियों को दोषी पाया और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने न्यायिक अपनी भेज दिया है। इस गिरोह के खुलासे से गोंडा में भूमि संबंधी धोखाधड़ी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
0
Report
DCDilip Chouhan
Jul 28, 2025 14:00:49
Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। सरावगी मौहल्ले के निवासियों ने मौहल्ले में विगत 20 वर्षो से बंद पडे स्कूल भवन को गिराने की मांग की है। अपनी उक्त मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने सोमवार को जिला कलेक्टर कमल राम मीना को ज्ञापन दिया। जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने बताया कि सरावगी मौहल्ला ब्यावर स्थित मसूदा हाउस स्कूल की ईमारत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। वर्तमान में स्कूल संचालन पिछले 20 वर्ष से अधिक समय से बंद चला आ रहा है। रोज स्कूल का मलबा सडक़ पर गिर रहा है। स्कूल की ईमारत सडक़ की तरफ झुकी हुई है। वर्तमान स्थिती की देखते हुए कभी भी इमारत नीचे गिर सकती है। जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर से मौका-मुआयना कर जर्जर भवन को गिराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय घीया, अशोक जैन, वैभव, हरीश तथा हुसैन आदि शामिल रहे। इसी प्रकार निवर्तमान पार्षद भुवनेश शर्मा ने भी नगर परिषद प्रशासक को एक पत्र भेजकर एनटीसी द्वारा संचालित जर्जर उक्त सरकारी भवन को हटाने की मांग की है। BITE_संजय घीया
0
Report
Jul 28, 2025 13:55:39
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:
बहराइच/कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत ककरहा रेंज के ग्राम सभा गौरा पिपरा के सेमरहना गांव निवासिनी संजना कुमारी पुत्री राम भुवन उम्र 14 वर्ष अपने खेत से वापस आ रही थी तभी अचानक तेंदूए ने बालिका पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में परिजन बालिका को सीएचसी मोतीपुर लाये जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की वजह से बालिका को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ककरहा डी कनौजिया ने बताया घटना की जानकारी मिली है मौके पर विभाग की टीम को भेजा जा रहा है।
4
Report
Advertisement
Back to top