सांवलिया सेठ का मंदिर: श्रद्धा का अद्भुत संगम!
Chittorgarh, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - राजस्थान की पुण्यभूमि चित्तौड़गढ़ में एक ऐसा मंदिर है जहां भक्त सिर्फ मन्नतें नहीं मांगते — वहां वे खुद को समर्पित कर देते हैं। ये मंदिर सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, बल्कि श्रद्धा, चमत्कार और भावनाओं का संगम है। ये है सांवलिया सेठ का मंदिर — भगवान श्रीकृष्ण के सांवले स्वरूप का वो अवतार, जिसे व्यापारी ‘सेठ’ कहते हैं, और भक्त ‘सब कुछ’। आज हम आपको दिखाएंगे न सिर्फ मंदिर का इतिहास, बल्कि वो जीवंत विश्वास, जो करोड़ों लोगों के जीवन की दिशा बदल चुका है। वो भक्तों की आंखों की चमक, जुबान का जयकारा, और मन का चैन — जो सिर्फ एक नाम से जुड़ा है — सांवलिया सेठ। वीओ - 1 मण्डफिया गांव — चित्तौड़गढ़ जिले का एक छोटा-सा स्थान, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से विराट धाम। मान्यता है कि 1840 के आसपास यहां के खेत में खुदाई के दौरान तीन श्रीकृष्ण मूर्तियां मिलीं। तीनों मूर्तियों को अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किया गया — भादसौड़ा, भगवानी और मण्डफिया। लेकिन जो चमत्कार मण्डफिया में हुआ, वह इतिहास बन गया। भगवान श्रीकृष्ण के सांवले रूप को यहां ‘सांवलिया सेठ’ के नाम से जाना गया। आज यह मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर देश के श्रद्धालुओं का भावनात्मक केंद्र है। बाईट - गणपत आंजना ........ भक्त वीओ - 2 सांवलिया सेठ के मंदिर में कदम रखते ही एक अजीब-सी ऊर्जा महसूस होती है। मंदिर में दर्शन को लेकर भक्तों का जोश इस कदर होता है कि कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है — लेकिन शिकायत कोई नहीं करता। भीड़ में, गर्मी में, धैर्य और भक्ति में भींगते हुए यहां हर कोई सिर्फ एक अनुभूति लेकर जाता है — "भगवान ने बुलाया है"। बाइट - सुषमा अग्रवाल ........ भक्त बाइट - जिंकल सोनी ............. भक्त वीओ - 3 सांवलिया सेठ सिर्फ श्रद्धालुओं के नहीं, व्यापारियों के भी भगवान हैं। देशभर से व्यापारी यहां अपनी बही-खाताएं चढ़ाने आते हैं। नई शुरुआत से पहले, बड़े सौदे से पहले, सफलता की उम्मीद से पहले... सिर्फ एक ही नाम लिया जाता है — सांवलिया सेठ। दीपावली, गुड़ी पड़वा, अक्षय तृतीया जैसे पर्वों पर यहां विशेष भीड़ उमड़ती है। बाइट - राजेश महाराज.......... पुजारी वीओ - 4 यहां मन्नतें मांगने वाले हज़ारों हैं, और पूरी होने वाले लाखों। किसी को संतान सुख मिला, किसी को नौकरी, किसी ने बीमारी से मुक्ति पाई, तो कोई जीवनसाथी का इंतज़ार पूरा कर आया। हर मनोकामना, एक चमत्कार बनी यहां। बाइट - अमक्षा पालीवाल......... भक्त बाइट - पद्माबाई......... भक्त वीओ -5 इस मंदिर में नारी श्रद्धा की अपनी एक गहराई है। कोई भगवान को अपना भाई मानती है, कोई बेटा, कोई प्रियतम। हर रिश्ते में यहां भावनाओं की एक नई व्याख्या होती है। यहां की महिलाएं मन्नतें नहीं, अपने रिश्ते लेकर आती हैं। बाइट - याशिका शर्मा ......... भक्त वीओ - 6 इस दरबार में कोई खुद को अकेला नहीं समझता। कोई अपने बीमार बच्चे के लिए प्रार्थना करता है, कोई परीक्षा में पास होने के लिए, कोई फसल के लिए... और हर कोई भगवान को अपना सबसे करीबी मानता है। बाइट - नीरज गुर्जर .......... भक्त वीओ - 7 मंदिर में जन्माष्टमी, एकादशी, अमावस्या और दीपावली के दिन विशाल आयोजन होते हैं। विशेष भजन संध्याएं, जागरण और विशाल भंडारे होते हैं। हाल ही में मंदिर भंडार से निकले 204 किलो चांदी, सवा किलो सोना और 28 करोड़ की नकदी — आस्था की आर्थिक शक्ति भी बताती है। यहां का आयोजन भव्य होता है, पर मन सादा रहता है। सांवलिया सेठ के मंदिर में एक संदेश स्पष्ट दिखता है — "यहां अपनी नहीं, उसकी मर्ज़ी चलती है।" श्रद्धा का अर्थ मांगना नहीं, समर्पण करना है। यही कारण है कि कई भक्त भगवान के आगे झुकते नहीं, बस आंखें बंद करके मौन हो जाते हैं। बाइट - सुषमा अग्रवाल ........ भक्त विओ - 8 सांवलिया सेठ का मंदिर सिर्फ चमत्कारों से नहीं, श्रद्धा और चरित्र से खड़ा है। यहां भक्तों की ऊर्जा, ट्रस्ट की व्यवस्था, और भगवान का आशीर्वाद — तीनों का संगम है। ये मंदिर बताता है कि भक्ति केवल ‘मांगना’ नहीं, भगवान पर पूरी तरह ‘छोड़ देना’ है। पिटीसी - अभिषेक शर्मा ........ जी मीडिया चित्तौड़गढ़हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, तीन तलवारें बरामद
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के रजवाखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन तलवारें भी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को रजवाखेड़ा स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि हरिप्रसाद, ऋतिक, सौरभ, सचिन और शिवकुमार ने संतोष निषाद तथा उनके बेटों विकास और पंकज पर तलवार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में संतोष और उनका बेटा विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के संबंध में संतोषा देवी की तहरीर पर गंगाघाट थाने में मुकदमा संख्या 403/2026 दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस ने सोमवार को हरिप्रसाद, ऋतिक, सौरभ और सचिन को रजवाखेड़ा से कटरी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन तलवारें भी बरामद की हैं। मामले में साक्ष्य संकलन के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि भी की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।एक-एक कर निकले 18 कोबरा सांप के बच्चे,देखने वालों के उड़े होश
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्या हो अगर आपके घर में बहुत सारे सांप के बच्चे निकलने लगे।वह भी कोबरा सांप की ऐसी ही एक घटना जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के नारेमहरीपुर गांव से आई है. जहां पर मोहम्मद इरफान के घर से अट्ठारह बेबी कोबरा सांप निकल आएं. इतने सांपों को एक साथ देख हर कोई हैरान था. गृह स्वामी मोहम्मद इरफान के मुताबिक सुबह नींद से उठने के बाद वह स्नानघर पहुंचे, जहां उन्हें दो कोबरा दिखाई दिए. घबराकर बाहर निकलने पर घर के मुख्य द्वार पर भी तीन कोबरा बैठे मिले. इसके बाद घर के अलग-अलग हिस्सों में और भी सांप दिखाई देने लगे, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई.देखते ही देखते कोबरा के बच्चों के बारे में खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस बारे में गांव के लोगों ने सर्प पकड़ने वालों का निर्णय किया, तब स्नैक केचर अरुण गोस्वामी को बुलाया गया. अरुण ने सांप के बच्चों को पकड़ लिया. पकड़े गए सांपों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. घर के पास दिखे सांप और उसके बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।प्रेमी प्रेमिका ने उड़ाये जेवर और पचास हजार नगदी मामले का खुलासा,दोनों गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:प्रेमी प्रमिका ने रची साजिश,पचास हजार नगदी और जेवर चुराये,प्रेमी के घर बरामद,प्रेमी प्रेमिका भेजे गए जेल गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर बाजार में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित करते हुए परिवार के सदस्यों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। महिला आरक्षी द्वारा अलग से पूछताछ किए जाने पर उसने अपने रिश्तेदार विकास कसौधन के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने ही घर से आभूषण, नगदी एवं मोबाइल फोन चोरी कराए जाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी मौसी का लड़का विकास कसौधन पुत्र जमुना, निवासी विशुनापुर, वादी के घर आता-जाता था। इसी दौरान पूनम कसौधन एवं विकास कसौधन के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। दोनों ने साथ भाग जाने की योजना बनाई, जिसके लिए धन की आवश्यकता होने पर विकास कसौधन ने घर में रखे आभूषण एवं नगदी चोरी करने की योजना बनाई। पुलिस ने प्रेमी विकास कसौधन,और प्रेमिका पूनम कसौधन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण व 50,000 रू0 नकद बरामद किया गया।लखीमपुर खीरी मितौली अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।तहसील सभागार मितौली में सेंटर बार एसोसिएशन तहसील मितौली सम्बद्ध जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ल व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी को पद गोपनीता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा अनुराग मिश्र, जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पवार, तहसीलदार प्रभारी दिनेश कुमार सहित समस्त आगंतुक व अधिवक्ता मौजूद रहे।सिकंदराराऊ में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने चलाया गौ सम्मान हस्ताक्षर अभियान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत रविवार को नगर के प्रमुख राठी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनआंदोलन से जोड़ना रहा। अभियान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान नगर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर गौ संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। गौ सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक कर गौ संरक्षण के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से 27 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। अभियान का समापन भारत माता एवं गौ माता के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।अब ड्रग सप्लाई करने वालो की खैर नहीं,जिला प्रशासन हुआ सख्त,ऐसे लोगों पर की जाएगी कार्यवाही
Gonda, Uttar Pradesh:अब ड्रग सप्लाई करने वालो की खैर नहीं,जिला प्रशासन हुआ सख्त,ऐसे लोगों पर की जाएगी कार्यवाही,कल रानी बाजार के एक मेडिकल स्टोर पर करोड़ो रूपये के नशीले ड्रग पकड़े जाने पर डीएम की सख्तीमुख्यमंत्री के 21 को प्रस्तावित दौरे का निरीक्षण करते आयुक्त और डीआईजी
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्य मंत्री का बहराइच,श्रावस्ती का प्रस्तावित दौरा 21 जुलाई को,प्रस्तावित स्थल का आयुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण,अवारा पशुओं को दूर रखने का निर्देशप्रसूता की मौत पर बवाल, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने तीन घंटे किया हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:पहले भी डिलवरी के दौरान एक महिला की बलदेव हॉस्पिटल में हो चुकी है मौत मथुरा । मथुरा के महावन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही, बिना सहमति ऑपरेशन करने और बिना जानकारी दिए दूसरे अस्पताल रेफर करने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, थाना बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राहुल अपनी पत्नी खुशबू को 18 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर खप्परपुर स्थित श्री बलदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने डिलीवरी में जटिलता का हवाला देकर ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया और बिना उनकी लिखित या मौखिक सहमति के ऑपरेशन कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद खुशबू की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने न तो उचित उपचार किया और न ही उसकी वास्तविक स्थिति से परिवार को अवगत कराया। आरोप है कि 19 जुलाई की सुबह अस्पताल प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के मरीज को मथुरा न्यूरो अस्पताल भर्ती कर दिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें खुशबू की मौत की जानकारी मिली। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में शव रखकर इलाज में लापरवाही और मामले को छिपाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर महावन और बलदेव थाना पुलिस पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। मृतका के पति राहुल पुत्र मोहन सिंह ने महावन थाने में लिखित तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।Untitledप्रसूता की मौत पर बवाल, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने तीन घंटे किया हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा । मथुरा के महावन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।
मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही, बिना सहमति ऑपरेशन करने और बिना जानकारी दिए दूसरे अस्पताल रेफर करने का आरोप लगाया।
आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, थाना बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राहुल अपनी पत्नी खुशबू को 18 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर खप्परपुर स्थित श्री बलदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने डिलीवरी में जटिलता का हवाला देकर ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया और बिना उनकी लिखित या मौखिक सहमति के ऑपरेशन कर दिया।
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद खुशबू की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने न तो उचित उपचार किया और न ही उसकी वास्तविक स्थिति से परिवार को अवगत कराया।
आरोप है कि 19 जुलाई की सुबह अस्पताल प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के मरीज को मथुरा न्यूरो अस्पताल भर्ती कर दिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें खुशबू की मौत की जानकारी मिली।
मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में शव रखकर इलाज में लापरवाही और मामले को छिपाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर महावन और बलदेव थाना पुलिस पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया।
मृतका के पति राहुल पुत्र मोहन सिंह ने महावन थाने में लिखित तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
