Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

अरनोद में सफाईकर्मियों की हड़ताल: गंदगी से परेशान नगरवासी!

HUHITESH UPADHYAY
Jul 10, 2025 05:00:26
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 1007ZRJ_PRTP_CLEANING_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : अरनोद में सफाई कर्मचारियों की हड़तालः सफाई व्यवस्था चरमराई एंकर/इंट्रो : अरनोद नगर में गत दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मानदेय भुगतान में देरी और प्रशासन की अनदेखी से नाराज सफाईकर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया है। जिससे पूरे नगर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। आमजन भारी परेशानी का सामना कर रहे है। कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है। नगर पालिका बनने के बाद उम्मीद थी कि नगर के विकास और व्यवस्थाओं में सुधार आएगा, लेकिन इसके उलट सफाईकर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण संकटु गहरा गया है। सफाई कर्मचारियों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल का रास्ता चुना है। जिससे नगर की स्थिति चिंताजनक बन गई है। सफाई कर्मचारी मोहित चावरे ने बताया कि नगर पालिका बनने से पूर्व दो माह का वेतन बकाया है और अब पालिका को बने हुए तीन महीने हो चुके है। फिर भी ना तो बकाया चुकाया गया और ना ही वर्तमान वेतन का कोई समाधान हुआ है। अल्प वेतन में मेहनत करने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। इसी कारण मजबूर होकर उन्होंने हड़ताल शुरू की है। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होता। वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। गौरतलब है कि अरनोद कस्बे में वर्तमान में कुल 32 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। जिनके काम ठप होने से अरनोद की सड़कों गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। इसमें सबसे बुरी स्थिति मुख्य बस स्टैंड की है। जहां गंदगी के कारण बदबू और मच्छरों से यात्रियों व व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा हैं। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता और भुगतान में देरी के कारण आमजन को परेशान होना पड़ रहा है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआए तो हालात और भी भिगडसकते हैं। फिलहाल नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जिससे नाराजगी और असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सफाईकर्मियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। बाईट- नगरवासी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top