Back
कलेक्टर ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए: ग्राम गोरखापाली में कोटवार पर हमला
APAVINASH PATEL
Mar 09, 2026 10:01:53
Sakti,
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने ग्राम गोरखापाली में कोटवार रथराम गोंड पर हुए प्राणघातक हमले के प्रकरण में दंडाधिकारी जांच के आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक सक्ती के पत्र के आधार पर थाना मालखरौदा, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम गोरखापाली में दिनांक 04 मार्च 2026 को सुबह प्रार्थी सनत पटेल अपने खेत के डबरी तालाब के पास लगभग 11 बजे पहुंचे थे। उस समय गांव के आनंद राम कुर्रे तथा कोटवार रथराम गोंड भी वहां मौजूद थे। बताया गया है कि उसी गांव के सुखदेव कुर्रे, अरुण कुर्रे एवं कमलेश कुर्रे हाथ में लकड़ी की बल्लियां लेकर वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए कोटवार रथराम गोंड के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के सामने ही सुखदेव कुर्रे ने बल्लियों से मारपीट की, जिससे कोटवार रथराम गोंड के सिर एवं बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की मदद से घायल कोटवार रथराम गोंड को जिला अस्पताल सक्ती में भर्ती कराया गया। बाद में बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया।
इस संबंध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 92/2006 भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। कलेक्टर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 196 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घटना की दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर विनय कश्यप को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान घटना कब और कैसे हुई, घटना स्थल पर कौन-कौन उपस्थित थे, किन परिस्थितियों में घटना घटी, इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार हैं तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपाय एवं सुझाव सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत कराने के आदेश दिए गए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 10, 2026 16:33:510
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 16:33:060
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 10, 2026 16:32:52Sambalpur, Odisha:ଘୁଡୁକା ବଜାଇ ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ ପାଇଁ ସଂଘର୍ଷ
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 10, 2026 16:32:380
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 10, 2026 16:32:180
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 10, 2026 16:31:580
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 10, 2026 16:31:310
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 16:31:120
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 16:30:550
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 10, 2026 16:30:410
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 10, 2026 16:30:250
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 16:19:180
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 16:19:080
Report