icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811201
PKPrashant Kumar30 Jul 2025, 04:02 pm

मुंगेर अस्पताल में नवजात बच्चे को लेकर हंगामा, परिजनों में भिड़ंत!

Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर  सदर अस्तपताल के प्रसव केंद्र में हुआ हंगामा , नवजात शिशु को बदलने को लेकर दो परिजन आपस में भिड़े। डीएन टेस्ट को लेकर परिजनों ने की मांग।  मुंगेर : बुधवार को देर शाम सदर अस्तपताल के प्रसव केंद्र जमकर हंगामा हुआ जंहा प्रसव के लिए पहुंची महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने नवजात बच्चे को बदलने का आरोप लगाया। दरअसल मामला है की जमालपुर थाना क्षेते के रामचंद्रपुर  गांव निवासी गणेश प्रसाद की 28 वर्षीय पत्नी कविता वही खड़गपुर प्रखंड के मिल्की उत्तर टोला निवासी गौतम कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी अंकिता सिंह प्रसव कराने के मुंगेर सदर अस्तपताल पहुंची। जंहा चिकित्सकों ने दोनों महिला का ऑपरेशन किया और दोनों ने एक लकड़ा और एक लड़की को जन्म दिया। वही ममता सुमित्रा ने कविता के नवजात पुत्र को कविता के परिजन समझकर  अंकिता सिंह की सास शांति देवी को देते हुए कहा आपको पोता हुआ है और सात सौ  रूपये खुशबक्ति ली। जिसके बाद ममता ने नवजता बच्चे को  अंदर डॉक्टर के पास ले गयी। थोड़ी देर बाद ममता ने अंकिता सिंह की सास को बताया की आपकी बहु ने लड़की को जन्म दिया है  लकड़ा  को जन्म नहीं दिया। ममता की बात सुनकर अंकिता सिंह के परिजनों ने हंगामा शुरू कर और प्रसव केंद्र बच्चे को बदलने को आरोप लगाते हुए नवजात बच्ची को लेने से इंकार कर दिया। वही इस दौरान कविता के भी परिजन भी नवजात बच्ची को लेने से इंकार कर दिया और कहा की कविता ने पुत्र को जन्म दिया है तो में पुत्र को लूंगा।  दोनों परिजनों को हंगामा करते देख प्रसव केंद्र के कर्मियों ने नवजात बच्ची को बेड पर छोड़ दिया जिसके बाद अन्य महिला ने उसे गोद लेकर माहौल शांत होने तक अपने पास रखा। वही प्रसव केंद्र में हंगमा सुनकर  सदर अस्तपताल के चिकित्स्क बी एन सिंह सहित अन्य कर्मी प्रसव वार्ड में पहुंचे ,तथा दोनों परिजनों को समझा कर शांत कराया।  अंकिता सिंह की सास शांति देवी ने बताया की  हम बहु को प्रसव कराने के लिए सदर पहुंचे जंहा ऑपरेशन के दौरान बहु ने एक बच्चे को जन्म दिया। ममता ने हमारे  गोद में बच्चे को देकर कहा की आपको पोता हुआ है।  पोता ख़ुशी को लेकर ममता ने सात सौ  रूपये लिए और बच्चे को डॉक्टर से दिखाने के बहाने अंदर लेकर चली गयी और थोड़ी देर वापस आकर ममता ने बताया की आपकी बहु को लड़की हुई है लड़का नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की जबकि मुझे पूरा विश्वाश है की मेरी बहु ने लड़का को जन्म दिया है।शांति  देवी ने कहा मेरी एक पोती पहले से ही है  इसकी जाँच की जाए. वही कविता कुमारी ने बताया की  हमे पुत्र हुआ था लेकिन ममता ने मेरे बच्चे को दूसरी महिला को दे दिया था, बाइट शांति देवी अंकिता सिंह की सास  बाइट : कविता कुमारी  वही सदर अस्तपताल के चिकित्सक बी एन सिंह ने बताया की दोनों महिला का ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म दिया है। जन्म के बाद दोनों का समय दर्ज किया गया है ,कविता कुमारी को पुत्र और अंकिता सिंह ने पुत्री को जन्म दिया है। ममता के द्वारा परिजनों की पहचान नहीं होने के कारण दूसरे परिजनों को दे दिया जिसके कारण हंगामा हुआ है। उन्होंने कहा की परिजन अगर अपने -अपने बच्चो को नहीं लेते है तो कोर्ट के द्वारा डीएनए टेस्ट का आदेश लेंगे।  बाइट : बी  एन सिंह चिकित्सक सदर अस्तपताल    
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

थराली- कुराड़- पार्था मोटरमार्ग भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त, खोलने का प्रयास जारी

Karnaprayag, Uttarakhand:विकासखंड थराली के अंतर्गत थराली- कुराड़- पार्था मोटरमार्ग पर मलवा, पत्थर और पेड़ आने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, बीते शुक्रवार- शनिवार को हुई भारी वर्षा के कारण अभी तक भी यह मोटरमार्ग घाघंली गधेरे में बंद पड़ा हैं, लोक निर्माण विभाग थराली के द्वारा इस मोटर मार्ग को खोलने के लिए कई बार जेसीबी मशीन भी भेजी गई, लेकिन राड़ी गांव के ग्रामीणों के विरोध के चलते मोटरमार्ग अभी तक नहीं खुल पाया हैं। लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने आज मौके पर जाकर राड़ि गांव के ग्रामीणों व कुराड़, पार्था, ढुंगाखोली,गुमड़ आदि गांवों ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से वार्ता की और क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का निरीक्षण भी किया, तब जाकर घांघली गधेरे में वायरक्रेट दीवार लगाने की शर्त पर राड़ी गांव के ग्रामीण माने फिलहाल सड़क खोलने का कार्य शुरू किया जा चुका हैं, जिसमें कि एक जेसीबी मशीन और दो डंपर मलवा हटाने के कार्य पर लगे हुए हैं। अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि कल मंगलवार शाम तक यह मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा,
0
0
Report

दहेज विवाद में विवाहिता पर हत्या के प्रयास, जालौन में न्याय की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी विवाहिता सीता ने अपने पति सहित सात ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और हत्या का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 जुलाई 2024 को थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम फुलैला निवासी सोनू उर्फ नरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ हुई थी। विवाह में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष बुलेट बाइक, एक तोला सोने की चेन और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करता रहा। मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी समेत अन्य परिजनों ने उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया। शिकायत में आरोप है कि 30 जून 2026 के बाद विवाद और बढ़ गया तथा आरोपियों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बेहोश होने पर उसे फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल उरई और फिर झांसी के निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि थाना कैलिया में शिकायत देने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

GMCH में पप्पू यादव निरीक्षण: गरीब मरीजों को इलाज की दिक्कत पर सवाल

Purnia, Bihar:पूर्णिया. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार सुबह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवा और जांच की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सांसद ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यहाँ गरीब मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा है। सांसद ने कहा कि सुबह के समय, जब अस्पताल में सबसे अधिक मरीज पहुंचते हैं, उस वक्त कई जिम्मेदार डॉक्टर और अधिकारी अपने स्थान पर मौजूद नहीं मिले। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि मामूली चोट या सामान्य बीमारी के मरीजों को भी गंभीर बताकर निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। उनका कहना था कि GMCH में मेडिकल माफियाओं का प्रभाव बढ़ गया है और मरीजों को इलाज के नाम पर अनावश्यक रूप से बाहर भेजा जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। निरीक्षण के दौरान मरीजों और परिजनों ने सांसद से दवाओं की कमी, समय पर जांच नहीं होने और बाहर से दवा व जांच कराने की मजबूरी की शिकायत की। सांसद ने कहा कि अस्पताल में कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। यहाँ तक कि कई मरीजों को समय पर पक्का प्लास्टर भी नहीं मिल पा रहा है और उन्हें इलाज के लिए बारबार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जनता की परेशानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन और मेडिकल माफियाओं के बीच मिलीभगत की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस व्यवस्था को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए अस्पताल की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करने की मांग की。
0
0
Report

करनाल नागरिक अस्पताल में बिजली संकट, तीसरे जनरेटर से उपचार सेवाओं की बहाली की मांग तेज

Karnal, Haryana:करनाल नागरिक अस्पताल में बिजली संकट पर सीएमओ की सफाई, कहा- तकनीकी खराबी से बिगड़े हालात, अब तीसरा जनरेटर भी होगा तैयार करनाल के नागरिक अस्पताल में रविवार शाम से रात तक कई घंटों तक बिजली बाधित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर और प्रसूति विभाग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हुईं। इस पूरे घटनाक्रम पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. पूनम चौधरी ने प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बिजली विभाग की तकनीकी खराबी और जनरेटर में आई अचानक दिक्कत के कारण यह स्थिति बनी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। हॉटलाइन अस्पताल, फिर भी तकनीकी खराबी बनी बड़ी वजह सीएमओ ने बताया कि शाम करीब सात बजे अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिसके बाद तुरंत अस्पताल को जनरेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। इसी दौरान चल रहे जनरेटर में भी तकनीकी खराबी आ गई, जिससे बैकअप व्यवस्था प्रभावित हुई। अस्पताल के पास एक 2013 मॉडल और एक 2020 मॉडल का जनरेटर उपलब्ध है, जबकि एक नया जनरेटर भी अस्पताल पहुंच चुका है, जिसे इसी सप्ताह चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयासों के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। उनके अनुसार, अस्पताल हॉटलाइन पर होने के बावजूद बिजली लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण इतना लंबा कट लगा, जो पहले कभी नहीं हुआ। दो गंभीर मरीज किए गए शिफ्ट, यूपीएस ने संभाली इमरजेंसी सेवाएं सीएमओ के मुताबिक बिजली संकट के दौरान केवल दो गंभीर मरीजों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सभी आपातकालीन सेवाएं यूपीएस बैकअप पर संचालित होती रहीं। इमरजेंसी के दौरान पंखे जैसी सामान्य सुविधाएं बंद हो सकती हैं, लेकिन जीवनरक्षक मशीनें और आवश्यक चिकित्सा उपकरण लगातार चलते रहे। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के यूपीएस सिस्टम में लगभग 12 घंटे तक का बैकअप उपलब्ध है। प्रसूति वार्ड में बढ़ी परेशानी, नवजातों के परिजन रहे चिंतित बिजली गुल रहने का सबसे अधिक असर प्रसूति विभाग में देखने को मिला। भर्ती गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और उनके परिजनों को घंटों तक कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि चिकित्सा सेवाओं को किसी भी स्तर पर पूरी तरह बाधित नहीं होने दिया गया और स्टाफ पूरी रात मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभालता रहा। शौचालयों में पानी और ताले के सवाल पर लिया संज्ञान अस्पताल के शौचालयों में पानी नहीं होने और कई शौचालयों पर ताले लगे मिलने के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से लेंगी और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 'कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से भी अधिक मरीज आते हैं' सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि करनाल का नागरिक अस्पताल लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से भी अधिक है, जिसके कारण अस्पताल पर लगातार कार्यभार बना रहता है। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन पर भी रखी अपनी बात अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में देरी के सवाल पर सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल केवल एक ही विशेषज्ञ डॉक्टर यह सेवाएं दे रही हैं, जबकि मरीजों की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन करीब 50 अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन किए जाते हैं। पारदर्शिता के लिए टोकन और पर्ची के आधार पर नंबर लगाने की व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन इसके बावजूद लोग शिकायतें करते हैं और सिफारिशों के जरिए जल्द जांच कराने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डॉक्टरों की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है。 बाइट: डॉ. पूनम चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), करनाल。
0
0
Report
Advertisement

भीलपुरा में 15 फीट अजगर ने बकरी निगली; रेस्क्यू के बाद छोड़ा गया

Yamuna Nagar, Haryana:Yamunanagar के गांव Bhilpurा में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां लगभग 15 फीट लंबे और लगभग 50 किलो वजनी अजगर ने एक जिंदा बकरी को निगल लिया। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया और कुछ समय बाद निगली हुई बकरी को बाहर उगल दिया। इसके बाद वन्यजीव विभाग ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि जंगल में किसी भी जंगली जीव को देखकर घबराएं नहीं और उसे नुकसान न पहुँचाएं; तुरंत विभाग को सूचना दें। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

अढ़ोनी के पुजारी पर हमले के बाद दरगाह पर बुलडोजर, कार्रवाई तेज

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी योगीराज गिरी (74) पर हुए हमले में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को भारी फोर्स के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने इसकी शुरुआत पुजारी को गमछा डालकर घसीटने वाले मुख्य आरोपी पंकज के घर से टीम ने उसके मजार के गेट व दीवार को तुड़वा दिया है। इसके बाद टीम दरगाह पर भी बुलडोजर चलवाया। उधर, आरोपी पंकज की मां परमजीत ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बोलीं कि पूरे गांव में अवैध कब्जे है। सभी कब्जे हटवाएं जाए। घर टूट गया है, वे कहां जाएंगे। हमारे छोटे-छोटे बच्चे भी है। जैसे हमारा तोड़ा जा रहा है, वैसे ही पूरे गांव में तोड़ों। संगत को लेकर रखता था बहस बता दें कि 9 जुलाई की सुबह शिव मंदिर के पुजारी योगीराज पर हमला हुआ था। आरोप है कि दरगाह के सेवादार पंकज ने पहले पुजारी से मारपीट की। इसके बाद गले में परना डालकर उन्हें सड़क पर घसीटा। इस दौरान उनकी टांग टूट गई और शरीर पर कई चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सनातम धर्म के साधु संत भी मौके पर पहुंचे
0
0
Report
Advertisement

बिहार शराबबंदी पर विपक्ष-सरकार के आरोपों के बीच कड़ी कार्रवाई की मांग

Patna, Bihar:बिहार में 2016 से शराब बंदी लागू है लेकिन इसके बावजूद भी अब तक शत प्रतिशत शराबबंदी को प्रशासन लागू करने में विफल रही है कई जगहों पर पुलिस प्रशासन शराबबंदी को लेकर सवाल के घेरे में है.... विफल शराबबंदी को लेकर राजद सहित विपक्षी दल ने सरकार पर हमला बोला... बिहार में सरकार और सरकार के स्तर से जो कार्रवाई दिखनी चाहिए, जो कार्रवाई होनी चाहिए, वह हो नहीं रहा है। होम डिलीवरी हो रहे हैं और दूसरे राज्यों से हर गाँव और हर घर तक शराब पहुँच रहे हैं और उसमें उत्पाद विभाग और उसमें पुलिस की भूमिका स्पष्ट रूप से नज़र आ रही है। तभी तो उत्पाद विभाग के अधिकारियों के यहाँ, तभी तो पुलिस के अधिकारियों के यहाँ शराब मिल रहे हैं और वह भी कार्टून का कार्टून। इसी से स्पष्ट होता है कि बिहार में जिसको शराबबंदी कानून लागू करने के लिए महती भूमिका निभानी चाहिए, वही शराबबंदी कानून को विफल करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और सरकार में बैठे हुए लोग ऐसे माफियाओं को संरक्षित कर रहे हैं जो शराब और शराबबंदी कानून को विफल करने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों पर सरकार के स्तर से कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार और सरकार में बैठे हुए लोगों को जो भी माफिया को संरक्षित करने वाले हैं, जो बड़े अधिकारी हैं, जो बड़े पदाधिकारी हैं और जो माफियाओं को संरक्षित करने में सरकार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उनको भी कार्रवाई... होनी चाहिए और उन पर कार्रवाई दिखनी चाहिए क्योंकि शराबबंदी कानून को विफल करने में उन्हीं की भूमिका है जिनको शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए सरकार के स्तर से...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top