Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Haridwar247667

रुड़की डॉक्टर ने महिला को बचाने के लिए किया अद्भुत ऑपरेशन!

Vinit Tyagi
Jul 01, 2025 13:01:13
Roorkee, Uttarakhand
रुड़की। एंकर - रुड़की सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर की टीम ने महिला को जीवनदान दिया है। दअरसल रुड़की इलाके की इब्राहिमपुर मसाई निवासी महिला कई महीनो से पेट दर्द से बेहद परेशान थी। वही पीड़ित महिला सिविल अस्पताल पहुंची और सिविल अस्पताल के सर्जन डा. प्रणय प्रताप सिंह को दिखाया तो चेकअप में पता चला कि महिला को सिस्ट ऐडीनोमा यानी अंडदानी का ट्यूमर है। और ट्यूमर का आकार भी काफी बड़ा है। वही सर्जन प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का आपरेशन करना जरूरी है। इसके अलावा सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि ढाई महीने पहले महिला की डिलीवरी हुई थी। लेकिन सर्जन प्रणय प्रताप सिंह और उनकी टीम ने हिम्मत नहीं हारी और डेढ़ घंटे में महिला के पेट से साढ़े तीन किलो की रसौली का सफल ऑपरेशन कर दिया। जिससे महिला को बड़ी राहत मिली। वही सफल ऑपरेशन पर परिजनों ने सर्जन प्रणय प्रताप सिंह और सीएमएस का आभार जताया। वही महिला सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ है। बाईट - प्रणय प्रताप सिंह ( सर्जन सिविल अस्पताल रुड़की ) बाईट - अरविंद कुमार मिश्रा ( सीएमएस सिविल अस्पताल रुड़की )
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement