icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
325205
LCLAXMI CHAND NAGAR3 Jul 2025, 04:00 pm

बारां में लुटेरी गैंग का पर्दाफाश, 4 बदमाश गिरफ्तार!

Baran, Rajasthan:एंकर _इंट्रो। बारां जिले के अंता में लुटेरी गैंग के बाद हरकत में आई पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए 4 बदमाशों को अलग अलग मामले में गिरफ्तार किया गया हे जिनमें से 2 बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा सहित धारदार हथियार बरामद किए गए हे। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि बमौरी हाइवे के पास  रात्रि को चोरी की नियत से हथियार लेकर घूम रहे 2 बदमाश  गजनपुरा बारां निवासी संदीप शर्मा तथा बरवन थाना फतेहगढ़ जिला गुना मध्यप्रदेश निवासी हेमराज येरवाल पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पकड़कर तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से एक देशी कट्टा सहित धारदार हथियार बरामद किया गया पूछताछ में दोनों बदमाशों ने कस्बे में चोरी तथा लुट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में बताया गया। इसी तरह पुलिस द्वारा थाने के हिस्ट्रीशीटर रघुराज सिंह को एक अवैध देशी शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा बिजोरा निवासी पवन सुत उर्फ बबलू को एक अवैध शराब की पेटी बेचते हुए गिरफ्तार किया गया हे l विजुअल _आरोपी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दरभा में मन की बात का सामूहिक श्रवण, 120 युवाओं ने भाजपा सदस्यता ली

Vijayapura, Karnataka:दरभा में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, 120 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन वन मंत्री केदार कश्यप ने बांटे वन अधिकार पट्टे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण बीजापुर- ग्राम पंचायत दरभा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दरभा क्षेत्र कभी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था और यहां पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों से क्षेत्र में शांति और विकास का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि दरभा में इतने बड़े स्तर पर जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है。 120 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 120 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने नवसदस्यों का पुष्पमाला और भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया。 हितग्राहियों को बांटे वन अधिकार पट्टे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टा केवल भूमि का अधिकार नहीं, बल्कि आदिवासी परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। राज्य सरकार जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा और उनकी आजीविका को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है。 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पौधों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
0
0
Report

वीर साहू ने सपना चौधरी के समर्थन में कहा: खाप मंच पर मर्यादा जरूरी

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:अश्लील कंटेंट मामले में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के सपोर्ट में उनके पति वीर साहू आए हैं। रोहतक के महम चौबीसी पर हुई उत्तर भारत की खाप पंचायत के बाद वीर साहू ने कहा- महम चौबीसी के चबूतरे की एक मर्यादा है और यहां आकर कोई निजी खुंदक निकाले तो उससे जलील आदमी कोई नहीं। कोई भी खाप के मंच पर राजनीतिक रोटियां ना सेके. वीर साहू ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा का सोशल मीडिया पर अपना एक तरीका था, लेकिन उसे अपनी भाषा को मर्यादित रखना चाहिए। विरोध कोई किसी का भी कर सकता है, लेकिन उसका एक तरीका होता है। हालांकि, वह निजी तौर पर धर्मेंद्र हुड्डा के संपर्क में नहीं हैं
0
0
Report
Advertisement

झांसी में गैस पाइपलाइन विस्फोट, SBI शाखा में भारी मलबा भर गया

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के कस्बे में गैस की पाइपलाइन बिछाने के दौरान बीती रात भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक बड़ा विस्फोट हो गया। इस घटना के कारण बैंक के अंदर भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ भर गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इसकी सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची, अब गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कम्पनी के लोग बैंक भरे मलबे को हटाने में जुटे हैं। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि गैस पाइपलाइन कस्बे में जमीन के नीचे डाली जा रही है। लगभग 2 किलोमीटर लंबी यह लाइन प्रेशर मशीन के जरिए बिछाई जा रही है इसी दौरान ही यह हादसा हुआ।
0
0
Report

झुंझुनूं में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रभक्ति गूंज उठी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि पूर्व सैनिक, सैनिक परिवार और अधिकारियों ने दी पुष्पांजलि कारगिल के वीरों के अदम्य साहस और बलिदान को किया याद amar शहीदों के जयघोष से गूंजा शहीद स्मारक परिसर कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर पूरे देश के साथ झुंझुनूं जिले में भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया। जिला प्रशासन एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, शहीद परिवारों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर स्थापित शहीद वेदी पर पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी शौर्य गाथाओं को याद किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि झुंझुनूं की धरती सदैव वीरों की जन्मभूमि रही है। केवल कारगिल युद्ध ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक युद्ध और सैन्य अभियान में जिले के सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय दिया है। कारगिल युद्ध में सर्वाधिक शहीद देने वाले जिलों में शामिल झुंझुनूं आज भी अपने वीर सपूतों के शौर्य और बलिदान पर गर्व करता है।उन्होंने कहा कि झुंझुनूं की वीरता को शब्दों में समेट पाना संभव नहीं है। यहां के सैनिक न केवल जिले, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने भारत माता तथा अमर शहीदों के जयघोष के साथ वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
0
0
Report

नवलगढ़ में कारगिल विजय दिवस: शहीद विजयपाल ढाका को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में शहीद स्मारक पर मनाया कारगिल विजय दिवस कारगिल शहीद शहीद विजयपाल सिंह ढाका को किया नमन शहीद की वीरांगना, माता-पिता और परिजनों का किया सम्मान पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में शहीद विजयपाल सिंह ढाका स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद विजयपाल सिंह ढाका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी वीरांगना, माता-पिता और परिजनों का सम्मान कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि झुंझुनूं जिला देश को सर्वाधिक सैनिक देने वाले जिलों में अग्रणी रहा है। यहां की वीर भूमि ने सदैव राष्ट्र रक्षा के लिए अपने वीर सपूतों को सेना में भेजा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि क्षेत्र की सामाजिक संस्थाएं हर वर्ष शहीद विजयपाल सिंह ढाका की स्मृति में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर शहीद की वीरांगना की उपस्थिति को विशेष रूप से उल्लेखनीय बताते हुए उनका सम्मान किया गया। साथ ही शहीद के माता-पिता का भी सम्मान कर उनके त्याग और योगदान को नमन किया गया।वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार देश हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाकर नई पीढ़ी को आजादी के संघर्ष और उसके महत्व से परिचित कराता है, उसी प्रकार कारगिल विजय दिवस मनाने का उद्देश्य भी युवाओं को भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान से अवगत कराना है। यह परंपरा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती है और आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर चंदन नगर में हाथी के आक्रमण से ऑटो चालक की मौत; महावत गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर में एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा चालक को हाथी को गुड़ खिलाना भारी पड़ गया। हाथी ने अचानक हमला कर ऑटो चालक को सूंड में लपेट लिया और जमीन पर पटकने के बाद पैर से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में महावत को पकड़ा है। वीओ - मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर का है। जानकारी के मुताबिक, एक कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन से साधु हाथी के साथ इंदौर आए थे। कार्यक्रम के बाद हाथी को लेकर राजनगर क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान ऑटो रिक्शा चालक विजय होलकर, उम्र 49 वर्ष, निवासी ई-सेक्टर राजनगर, हाथी को गुड़ खिलाने लगा। वीओ - परिजनों के अनुसार, अचानक हाथी भड़क गया। उसने विजय को अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और फिर उसके सीने पर पैर रख दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन पहले घायल विजय को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। बाद में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीओ - घटना के बाद चंदन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने हाथी के महावत को भी पकड़ा हे। फोटो - मृतक बाइट – परिजन
0
0
Report

नवलगढ़ में DSP सुगन सिंह का एक्शन मोड: होटल में ई-Visitors अनिवार्य

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के नवलगढ़ से बड़ी खबर नवलगढ़ में एक्शन मोड में डीएसपी सुगन सिंह करीब एक दर्जन होटलों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर होटलों में ई-Visitors एंट्री अनिवार्य, नहीं तो होगी कार्रवाई राजकॉप सिटीजन ऐप में हर अतिथि की जानकारी दर्ज करने के निर्देश आधी रात को 3 घंटे पैदल गश्त पर निकले डीएसपी सुगन सिंह नवलगढ़ कस्बे की तंग गलियों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह इन दिनों लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने पहले अवैध शराब की दुकान, बार और होटल पर लाइव रेड की थी। अब उन्होंने दिन के समय झुंझुनूं-सीकर रोड स्थित करीब एक दर्जन होटलों की सघन जांच कर होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएसपी सुगन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी होटल में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। हालांकि सभी होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड केवल रजिस्टर में दर्ज करना पर्याप्त नहीं होगा। राजस्थान पुलिस के 'राजकॉप सिटीजन ऐप' के ई-Visitors पोर्टल पर भी प्रत्येक अतिथि की एंट्री करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निजी रजिस्टर के साथ पुलिस के डिजिटल रिकॉर्ड में भी जानकारी दर्ज होने से जरूरत पड़ने पर तत्काल सूचना उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही होटल संचालक भी भविष्य में किसी कानूनी परेशानी से बच सकेंगे। यदि कोई होटल संचालक नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, डीएसपी सुगन सिंह ने रात के समय भी कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नवलगढ़ कस्बे की संकरी गलियों में सरकारी वाहन छोड़कर करीब तीन घंटे तक पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और निजी चौकीदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कस्बाई क्षेत्रों की तंग गलियों में नियमित रूप से बाइक गश्त और पैदल गश्त सुनिश्चित کی जाए, ताकि हर क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी बनी रहे। डीएसपी सुगन सिंह की लगातार लाइव रेड, होटल निरीक्षण और पैदल गश्त से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। वहीं अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस कार्रवाई का डर साफ दिखाई देने लगा है। बाइट : सुगन सिंह, डीएसपी, नवलगढ़
0
0
Report

हत्या के आरोप में 1 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow4m ago
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। *VO1:* (आप को बतादे) अमरोहा नगर पुलिस ने 23 जुलाई को हत्या के मुकदमे में नामजद फैज पुत्र मतलूब निवासी मौहल्ला सट्टी/हक्कानी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वादी द्वारा 24 जुलाई को दी गई तहरीर में आरोप था कि अभियुक्त ने गुस्से में आकर वादी की बहन शबाना की हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना अमरोहा नगर में मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मृतका शबाना का आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल खरीद की रसीद भी बरामद की है।
0
0
Report
Advertisement

हांसी में मीटर बदले, ट्रांसफार्मर अपग्रेड से लाइन लॉस घटाने की तैयारी

Hansi, Haryana:हांसी बिजली विभाग कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा बिजली चोरी रोकने के लिए बदले जा रहे मीटर ओवरलोड ट्रांसफार्मर भी होंगे अपग्रेड हांसी बिजली विभाग बिजली लॉस कम करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसके तहत पुराने मीटरों की जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जा रहे हैं और जिन क्षेत्रों में मीटर घरों के अंदर हैं, उन्हें बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। आपको बता दे कि जहां-जहां ओवरलोड की शिकायतें मिल रही हैं, वहां बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलकर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। ओवरलोड वाले क्षेत्रों पर विभाग की विशेष नजर है और जरूरत के अनुसार लगातार ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। बिजली कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने कहा कि गांवों में कुंडी कनेक्शन और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग व्यवस्था से जोड़ा जा सके। सुरिंदर मेहरा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, उनकी जांच की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार 63 KVA ट्रांसफार्मर को 100 KVA तथा 25 KVA ट्रांसफार्मर को 63 KVA क्षमता में अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया समय लेने वाली है। फिलहाल विभाग शिकायतों की कायवाही कर रहा है। यह कार्य पूरा होते ही प्राथमिकता के आधार पर यह कार्य शुरू कर दिया जायेगा। हांसी बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने कहा कि बिजली चोरी विभाग के लिए लाइन लॉस का बड़ा कारण है, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। गांवों में कुंडी कनेक्शन और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग व्यवस्था से जोड़ सके। विभाग का लक्ष्य बिजली चोरी रोककर लाइन लॉस कम करना और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है。
0
0
Report

दिल्ली महिला आयोग का नया अध्यक्ष लता गुप्ता, बैठक में नियुक्ति

New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार द्वारा श्रीमती लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष तथा श्रीमती श्याम बाला, श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती लता सोढ़ी, श्रीमती सनरक्षिका शर्मा झा एवं श्रीमती रेनू भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी。 जनवरी 2024 में स्वाति मालीवाल के सांसद बनने के बाद से महिला आयोग के चेयरपर्सन का यह पद खाली था दिल्ली सरकार द्वारा अब लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
0
0
Report
Advertisement

headline

Naya Chak, Bihar:एंकर - 30 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर सुल्तानगंज पूरी तरह तैयार है। 28 जुलाई को नमामि गंगे घाट पर मेले का भव्य उद्घाटन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होकर मेले का शुभारंभ करने की संभावना है। वहीं उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा अपनी प्रस्तुति से कांवरिया श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। मेले की तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में आज कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी और सीनियर एसपी ने मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने टेंट सिटी, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं समेत श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देश-विदेश से आने वाले किसी भी कांवरिया श्रद्धालु को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है。
0
0
Report

रामगढ़ ग्राम पाली में बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने नेताओं का प्रवेश रोकने की चेतावनी

Alwar, Rajasthan:रामगढ़/अलवर ग्राम पाली में फूटा गुस्सा: जर्जर सड़क पर बवाल, नेताओं की एंट्री पर बैन की चेतावनी अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पाली में बदहाल सड़क को लेकर अब सब्र का बांध टूट चुका है। गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी सड़क ने ग्रामीणों को इस कदर परेशान कर दिया है कि उन्होंने सीधे-सीधे भाजपा और कांग्रेस दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के वक्त वोट मांगने आने वाले नेता बाद में इस गांव का रास्ता तक भूल जाते हैं। हालात इतने बदतर हैं कि सड़क देखकर लगता है जैसे विकास यहां कभी पहुंचा ही नहीं। बरसात में यह रास्ता दलदल बन जाता है और स्कूल जाने वाले बच्चे रोज कीचड़ में गिरकर चोट खा रहे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई, लेकिन हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिले। अब ग्रामीणों ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ ऐलान कर दिया है—जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब दिया जाएगा। बाइट:ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top