Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

लुटेरी दुल्हन जानवी गिरफ्तार, ठगी का बड़ा मामला सामने आया!

AJAvinash Jagnawat
Jul 13, 2025 05:01:05
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के झाडोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। दरअसल जानवी नाम की लुटेरी दुल्हन का फरवरी 2022 में कमलेश टेलर से विवाह हुआ था। इसके लिए कमलेश ने जानवी का रिश्ता लाने वाले अपने परिचितों को 3.10 लाख रुपए दिए थे। मार्च महीने में जानवी अपने पिता की तबीयत खराब होने की बात कह कर ससुराल से निकली और उसके बाद लौटकर नहीं आई। अपने साथ ठगी होने की आशंका पर पीड़ित ने अगस्त 2023 में थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर गुजरात के सूरत से जानवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। जिसमें ठगी के ओर भी मामलों का खुलासा हो सकता है।
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top