Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamtara815352

जामताड़ा में सड़क दुर्घटना: पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर घायल!

DEBASHISH BHARATI
Jun 27, 2025 10:34:01
Jamtara, Jharkhand
जामताड़ा थाना क्षेत्र के जरूगुडीह में शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग NH-419 को घंटों जाम कर दिया। मृतकों की पहचान मनसु राय (24) और उनके छह वर्षीय पुत्र अभी राय के रूप में हुई है। पत्नी कल्याणी देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें तत्काल पीएमसीएच, धनबाद रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि मनसु राय अपने ससुराल से पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जीतपुर (निरसा थाना क्षेत्र) लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही वे एनएच-419 पर महज 200 मीटर आगे बढ़े, एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर NH-419 (धनबाद-जामताड़ा मार्ग) को पूरी तरह जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की। पंचायत मुखिया जोसेफ मुर्मू और ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और नाबालिग व अनुभवहीन ड्राइवरों द्वारा ट्रैक्टर चलाना आम हो गया है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “NGT की रोक के बावजूद, प्रशासन आँख मूंदे बैठा है।”
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement