Back
नई झूंसी में 99 घरों पर लाल निशान: बुल्डोजर की धमकी से लोग डरे
MGMohd Gufran
Sept 13, 2025 03:16:18
Prayagraj, Uttar Pradesh
संगम नगरी के 99 घरों और दुकानों पर बुल्डोजर एक्शन की तैयारी,
सेना की जमीन पर बने मकान और दुकानों के बाहर लगे लाल निशान,
सेना की जमीन पर कब्जा करके बने मकान और दुकानों पर लगे लाल निशान,
रक्षा संपदा विभाग की तरफ से घरों और दुकानों पर लगाए गए हैं लाल निशान,
नई झूंसी के 99 दुकानों और घरों पर लगे लाल निशान से लोग परेशान,
लोगों ने कहा घर गिरा तो उनके सामने छत का साया भी छिन जाएगा।
एंकर --
संगम नगरी प्रयागराज के नई झूंसी बाजार के 99 घरों पर बुल्डोजर एक्शन की तैयारी है। यहां के 99 घरों और बाजार की दुकानों के बाहर लाल क्रॉस निशान लगाए गए हैं। घर और दुकानों के बाहर लगे लाल निशान से यहां के रहने वाले डरे और सहमे हुए हैं। आरोप है कि सेना की जमीन पर अतिक्रमण करके यहां दुकान और मकान बना लिए गए। अब सेना की तरफ से बाकायदा घरों और दुकानों के बाहर लाल निशान लगा दिए गए हैं। ये लाल निशान अब यहां के रहने वाले करीब 300 परिवारों के सर से छत छिनने का संकेत देने लगे हैं। रक्षा संपदा विभाग की तरफ से यहां के घरों और दुकानों पर लाल निशान लगा कर अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दिया है। नोटिस में अतिक्रमण करने वालों को जवाब देने के लिए 16 और 19 सितंबर को रक्षा संपदा कार्यालय बुलाया गया है।
प्रयागराज के शहरी क्षेत्र से गंगापार के नई झूंसी बाजार के 99 घरों और दुकानों के बाहर लाल निशान लगाए गए हैं। जिन घरों पर लाल निशान लगे हैं उन लोगों का कहना है कि रक्षा संपदा विभाग की तरफ से ये लाल निशान लगाए गए हैं, पूछने पर सेना के लोगों ने कहा कि ये उनकी जमीन है। कब्जा करके अवैध तरीके से ये निर्माण किए गए हैं। एक्शन की जद में यहां रहने वाले शिवशंकर गुप्ता और दीपचंद्र गुप्ता की दुकान और मकान भी आई है। इनका कहना है कि उनकी तीसरी पीढ़ी यहां रहती है, घर के साथ वर्षों पहले दुकान बनी, कोई भी रोकने और टोकने नहीं आया। लेकिन अचानक अब उनके सर से छत छीना जा रहा है। वह आखिर रहने के लिए कहां जाएंगे, घर छिनने की ख़बर सुनने के बाद से यहां के अधिकतर लोग डरे और सहमे हैं। कई दुकानों और घरों में ताले लग गए हैं। बाजार में भी अब पहले जैसी रौनक नहीं दिख रही है, सीधे तौर पर कहें तो सेना के लाल निशान ने इस बाजार को सन्नाटे में तब्दील कर दिया है।
चौपाल... लाल निशान से प्रभावित लोगों के साथ
वॉक थ्रू... बाजार में लाल निशान के बाद सन्नाटा दिखाते हुए
बाइट -- अशोक गुप्ता, रेड निशान से पीड़ित
बाइट -- दीपचंद्र गुप्ता, रेड निशान से पीड़ित
*(लाल निशान लगाए गए 99 घरों को मिली नोटिस के विजुअल्स हैं...)*
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 13, 2025 08:20:490
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowSept 13, 2025 08:20:400
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 13, 2025 08:20:260
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 13, 2025 08:20:110
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 13, 2025 08:19:590
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowSept 13, 2025 08:19:390
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 13, 2025 08:19:310
Report
MDMahendra Dubey
FollowSept 13, 2025 08:18:550
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 13, 2025 08:18:310
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 13, 2025 08:17:470
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowSept 13, 2025 08:17:37Khordha, Odisha:କଟକ:- କଟକ ମ୍ୟୁନିସିପାଲଟି କର୍ପୋରେସନର ସାଧାରଣ ବୈଠକରେ ହଟ୍ଟଗୋଳ, ଓ୍ବାର୍ଡର ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟା ନେଇ କର୍ପୋରେଟର, ମେୟର ଓ ଅଧିକାରୀଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ତୁତୁମେଁମେଁ ।
0
Report
MPManish Purohit
FollowSept 13, 2025 08:17:300
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 13, 2025 08:16:500
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 13, 2025 08:16:340
Report