Back
प्रयागराज में रावण शोभायात्रा: दहन नहीं, पूजा का अनोखा रिवाज
MGMohd Gufran
Sept 18, 2025 06:49:47
Prayagraj, Uttar Pradesh
संगम नगरी प्रयागराज में भव्यता के साथ निकली रावण शोभायात्रा,
डीजे और बैंड बाजे के साथ महर्षि भरद्वाज आश्रम से निकली रावण शोभायात्रा,
लंकाधिपति रावण की शोभायात्रा देखने के लिए सड़कों पर उमड़ा हुजूम।
एंकर --
देशभर में विजयादशमी यानी दशहरा के मौके पर रावण दहन की परंपरा तो आपने सुनी होगी, पर रावण की शोभायात्रा या फिर रावण की बारात निकालने की परम्परा आपने नहीं सुनी होगी। लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में रावण की शोभायात्रा डीजे, बैंड के साथ पूरी भव्यता से निकाली जाती है। यहां पर रावण को दहन नहीं किया जाता बल्कि उसकी विद्वत्ता के चलते उसकी पूजा की जाती है। यह अपने आपमें अनूठी परम्परा है जो प्राचीन काल से चली आ रही है। बुधवार की देर शाम कटरा रामलीला कमेटी द्वारा परंपरागत तरीके से महर्षि भरद्वाज आश्रम से शाही अंदाज में लंकाधिपति रावण की शोभायात्रा निकाली गई। जिसे देखने के लिए शहर के कोने कोने से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गजेबाजे के साथ शाही अंदाज में निकली रावण की शोभायात्रा को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित था। क्योंकि आमतौर पर रावण दहन लोगों ने देखा है, लेकिन रावण की पूजा अर्चना और उसकी शोभायात्रा निकाले जाने की परम्परा देश के किसी भी हिस्से में नहीं है।
महर्षि भरद्वाज आश्रम से निकली शोभायात्रा में रावण आर्टिफिशियल हांथी पर रखे चांदी के हौदे पर सवार होकर शहरियों को दर्शन के लिए निकले तो यह तस्वीर हर कोई अपने फोन में कैप्चर करने के लिए लालायित दिखा। यह अद्भुत नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी शोभायात्रा का हिस्सा बने। लंकाधिपति रावण की शोभायात्रा में आकर्षक लाइट और बैंड के साथ लोगों का हुजूम चलता हुआ दिखाई दिया। यह नजारा ऐसा था कि मानो दशानन रावण कलयुग में भी तीनों लोकों को जीतकर लंका वापस लौट रहें हों। कटरा रामलीला कमेटी के रावण शोभायात्रा के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज में दशहरा का उत्सव भी शुरू हो जाता है।
संगम नगरी प्रयागराज के कटरा रामलीला कमेटी सैकड़ों वर्ष पुरानी है। यहां हर वर्ष दशहरे का उत्सव तो मनाया जाता है। लेकिन रावण दहन नहीं किया जाता है। बल्कि यहां रावण की पूजा की जाती है, राम का नाम लेना यहां अपराध माना जाता है, अगर किसी ने भूल से भी राम का नाम ले लिया तो लंकाधिपति रावण प्रतीकात्मक रूप से उसका कान काटकर शीशा भरने का नारा यहां पर प्रचलित है। खुद रावण भी जब अपनी शोभायात्रा पर निकलता है तो वह अपनी विद्वता के चलते अपनी पूजा करवाता है।
टीटी... बृजेश कुमार, रावण कैरेक्टर
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSwadesh Kapil
FollowSept 18, 2025 08:31:200
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 18, 2025 08:31:080
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowSept 18, 2025 08:30:420
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 18, 2025 08:30:200
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 18, 2025 08:21:050
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 18, 2025 08:20:54Noida, Uttar Pradesh:बरेली के उस होटल की सीसीटीवी फुटेज है जिसमे रविंदर साफ नज़र आ रहा है। EXCLUSIVE है।
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 18, 2025 08:20:160
Report
HBHemang Barua
FollowSept 18, 2025 08:20:03Noida, Uttar Pradesh:Allegations made by Shri Rahul Gandhi are incorrect and baseless.
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 18, 2025 08:19:553
Report
SBShowket Beigh
FollowSept 18, 2025 08:19:463
Report
SNShashi Nair
FollowSept 18, 2025 08:19:360
Report
NKNished Kumar
FollowSept 18, 2025 08:18:480
Report
HBHemang Barua
FollowSept 18, 2025 08:18:36Noida, Uttar Pradesh:ABVP का आरोप-
किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री के साथ गुंडों की भीड़ ने केएमसी की छात्रा के साथ हाथापाई की, जिससे वो छात्रा गिर गई और भीड़ उसके ऊपर चढ़ गई
0
Report