177001
नंगे पैर कीचड़ में उतरे रामकेश निषाद, बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना!
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर-बाढ़ पीड़ितों के हालात जानने नंगे पैर बाढ़ के कीचड़ में उतरे जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, बाढ़ के कारण खेतों में था भारी कीचड़, कीचड़ भरे रास्ते को पैदल पार कर बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचे राज्यमंत्री, बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंच कर हालचाल जाना, बाढ़ आश्रय स्थल पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को खिलाया खाना, राज्यमंत्री के साथ जिले के डीएम एसपी और दोनों विधायक भी कीचड़ में नंगे पैर पैदल चलते हुए आये नजर, नंगे पैर बाढ़ पीड़ितों के पास पहुँचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद बाढ़ की स्थितियों और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हैं प्रभारी मंत्री, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयागराज में 20 ह़ार करोड ख़र्च करने के बाद प्रयागवासियो जलभराव के सिवा और क्या मिला? भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी भाजपाई घपलों-घोटालों के गोरखधंधे का भंडाफोड कर रहा है के,, ट्वीट करने के सवाल पर कहा कि,,यह अपनी सरकार का जब 2017 के पहले सरकार में थे उस समय कौन सी स्थितियां थी आज किस तरह से प्रदेश अग्रणी प्रदेश के रूप में खड़ा है ये आप लोग देख रहे हैं,, हमीरपुर जिला मुख्यालय के बाढ़ प्रभावित इलाके का मामला। BYTE:-रामकेश निषाद (जलशक्ति राज्य मंत्री)0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजापुर जंगल से नक्सली डंप: SLR, INSAS समेत भारी हथियार जब्त
Vijayapura, Karnataka:बेदरे के जंगल में नक्सली डंप से हथियारों का जखीरा बरामद SLR, INSAS, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग एवं डिमाइनिंग अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का खुलासा हुआ। सुरक्षा बलों ने डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है。 सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में सघन चेकिंग और डिमाइनिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई। बरामद हथियारों और सामग्री को विधिवत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं डंप से जुड़े लोगों की पतासाजी की जा रही है। बरामद सामग्री में— * SLR/LMG रायफल – 01 * INSAS रायफल – 01 * .315 बोर बंदूक – 01 * BGL लॉन्चर – 02 * BGL सेल – 17 * चाइना हैंड ग्रेनेड – 01 * SLR राउंड – 49 * .315 बोर राउंड – 15 * BGL कारतूस – 15 * SLR मैगजीन – 04 * .315 बोर मैगजीन – 01 * अन्य सामग्री एवं उपकरण सितंबर में लगातार मिल रहे नक्सली डंप बीजापुर जिले में सितंबर माह के दौरान सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा पूर्व से छिपाकर रखे गए कई डंप बरामद किए गए हैं。 20 सितंबर: भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट, पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं मैगजीन बरामद。 16 सितंबर: फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 राउंड, 12 बोर के 49 राउंड, 8 किलो जिलेटिन, वॉकी-टॉकी एवं अन्य सामग्री बरामद। 10 सितंबर: मिरतुर थाना क्षेत्र के इंडरीपाल जंगल से नॉन-इलेक्ट्रिकल वायर के 7 बंडल, डेटोनेटर एवं ग्रेनेड बरामद। 1 सितंबर: भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल से 12 बोर देशी कट्टा, BGL लॉन्चर, 8 BGL सेल, 12 बोर के 10 जिंदा राउंड एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।0
0
Report
रामपुर के पूर्व विधायक अली यूसुफ अली टिकट मांगते, सीट पर जीत का दावा
Saharanpur, Uttar Pradesh:मुझे टिकट दीजिए मुझे एक बार फिर मौका दीजिए आजम खान के किले को सेंधना मेरा काम है मैं जीत कर दिखाऊंगा यह शब्द राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष जनपद रामपुर से आए पूर्व विधायक अली युसुफ अली ने कहा। पूर्व विधायक अली युसूफ अली ने चमरोहा विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी करते हुए कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता है तो निश्चित रूप से जीतेंगे वह पहले भी आजम खान के चाचा को चुनावी दंगल में हार चुके हैं उनका कहना है कि उनकी विधानसभा सीट पर 65 से 70% Muslim है जो कि उनके पक्ष में है और इसी के चलते नवीन नितिन ने सभी से बड़ी सहजता से बात की जिसके चलते वह इतनी बड़ी बात कह पाए। आपको बता दे की अली युसूफ अली 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे उसके बाद कांग्रेस सपा से होते हुए 2022 में भाजपा का दामन थामा था0
0
Report
जनता एक्सप्रेस में बच्चा चोरी के संदिग्ध को आरपीएफ-जीआरपी ने दबोचा
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मिरजापुर रेलवे स्टेशन जनता एक्सप्रेस में बच्चा चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, आरपीएफ-जीआरपी ने संदिग्ध को दबोचा सूचना मिलते ही ट्रेन में पहुंची संयुक्त टीम, संदिग्ध युवक हिरासत में। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली। लगभग 4 साल के बच्चे के साथ चोर को पकड़ा, यात्रियों ने पुलिस के इस कार्य की की सराहना। कार्रवाई में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी स्कूल में टीचर हत्याकांड: CCTV में आरोपी खींचकर मंजिल तक ले गया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के स्कूल में हुई टीचर की हत्या का अब खौफनाक CCTV सामने आया है...वीडियो में आरोपी शिक्षिका को जबरन खींचकर स्कूल की ऊपरी मंजिल की तरफ ले जाता दिखाई दे रहा है...और कुछ ही देर बाद गोलियों की आवाज से पूरा स्कूल परिसर दहल उठता है अब पुलिस इस पोस्ट और CCTV फुटेज को भी जांच का हिस्सा बना रही है.. आखिर वारदात की वजह क्या थी...आरोपी ने स्कूल पहुंचकर शिक्षिका को निशाना क्यों बनाया...इन सवालों के जवाब पुलिस की पड़ताल में तलाशे जा रहे हैं0
0
Report
मोहन बड़ोदिया के बायपास पर किसानों का उग्र प्रदर्शन; भूमि चयन पर बहस बिगड़ी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए गए सर्वे और भूमि चयन को लेकर मंगलवार को किसानों एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। कलेक्टर के नाम एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए जा रहे बायपास सर्वे को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल स्थगित करने की मांग की गई है। किसानों और स्थानीय लोग बायपास को लेकर कलेक्टर से मुलाकात करना चाहते थे। हालांकि, उन्हें कलेक्टर कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया गया। पुलिस ने चैनल गेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने चैनल गेट के बाहर बैठकर धरना दे दिया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को एडीएम से मुलाकात कराई। प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित बायपास के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई और मामले में दोबारा जांच कर शासकीय भूमि से बायपास निकालने की मांग रखी। ज्ञापन में बताया गया वर्तमान में प्रस्तावित बायपास कुम्हारिया गेट के सामने से शुरू होकर मटेवा जोड़ से पहले तक बनाए जाने की योजना है। पीडब्ल्यूडी विभाग का सर्वे ग्राम जमलाय की भूमि सर्वे क्रमांक 322 से शुरू होकर, ग्राम मोहन बड़ोदिया की कांकड़ स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1188 से होते हुए सर्वे क्रमांक 164 पर समाप्त होने का प्रस्ताव रखता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग में करीब 90 प्रतिशत भूमि निजी स्वामित्व की है, जिसके अधिग्रहण पर शासन को भारी मुआवजा राशि खर्च करनी होगी। स्थानीय लोगों ने एक वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी दिया है। उनका कहना है कि प्रस्तावित सर्वे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पहले से ही करीब 60 फीट चौड़ी शासकीय कांकड़ भूमि मौजूद है, जो सर्वे क्रमांक 743 से सिमरोल की कांकड़ होते हुए मटेवा जोड़ के सर्वे क्रमांक 406 तक जाती है और वर्तमान में भी चालू रास्ते के रूप में उपयोग हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से बायपास बनाने पर 90 प्रतिशत भूमि शासकीय होने के कारण मुआवजे पर होने वाला खर्च बचेगा, साथ ही भविष्य में यह शाजापुर पहुंच मार्ग का चौराहा भी बन सकता है, क्योंकि यही मार्ग ग्राम बिजाना होते हुए शाजापुर तक जाता है।0
0
Report
अजमेर में उपमहापौर मतदान पर भाजपा-कांग्रेस का जोश दिखा
Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर में आज उपमहापौर के मतदान को लेकर भाजपा पार्षदों में खासा जोश दिखाई दिया... शहर अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में मतदान के लिए पहुंचे भाजपा पार्षदों के चहरे पर मुस्कान दिखाई दी..तो वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेता भी निगम।कार्यालय पर दिखाई दिए... निगम।कार्यालय के बाहर आज भी पुख्ता सुरक्षा इंजाम किए गए..भाजपा पर्षदों के बाद कांग्रेस के पार्षद भी बस में सवार होकर मतदान के लिए पहुंचे...भाजपा नेताओं ने जीत के दावे किए तो वही कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की मेयर जीत को जनता के साथ धोखा करार दिया.. बाइट - रमेश सोनी,शहर जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट - विवेक पाराशर,उपाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 29 अक्टूबर तक बंद, वैकल्पिक मार्गों की सलाह
Delhi, Delhi:करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 29 अक्टूबर तक रहेगा बंद ट्रैफिक पुलिस ने दी वैकल्पिक मार्गो के इस्तेमाल की सलाह पीडब्ल्यूडी करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य फ्लाईओवर बंद करने के बावजूद लोग व्हीकल्स लेकर गुजर रहे फ्लाई ओवर से मौके पर ना ट्रैफिक पुलिस ना ही दिल्ली पुलिस ऐसे में कभी भी हो सकता बड़ा हादसा पश्चिमी जिला करमपुरा मोती नगर फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है और फ्लाई ओवर पर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया और एक पोस्टर भी लगा दिया गया कि फ्लाई ओवर पर काम चल रहा है। लेकिन सबसे बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है कि लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर कुछ व्हीकल इसी फ्लाईओवर पर गुजर रहे हैं हालांकि ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है हालांकि मौके पर ना तो ट्रैफिक पुलिस दिखाई दी और ना ही दिल्ली पुलिस दिखाई दी यहां तक की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम दिखाई नहीं दिए। फ्लाई ओवर बंद होने के चलते पंजाबी बाग से लेकर मोती नगर तक कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। बताया जा रहा है पीडब्ल्यूडी ने करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू किया है। इसको 29 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। यह काम दो चरणों में किया जाएगा। फ्लाईओवर की मरम्मत से जुड़े कार्यों में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक बंद करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को संभावित जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, करमपुरा शिव दास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की दिशा में जाने वाले मार्ग पर विशेष रूप से यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए वाहन चालकों से अपील है कि इस रूट से यात्रा की योजना बनाते समय ध्यान रखें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगो को सलाह दी है कि, करमपुरा-मोती नगर की ओर जाने वाले वाहन पंजाबी बाग राउंडअबाउट से बाएं मुड़कर जखीरा और रोहतक रोड की ओर जा सकते है। इससे करमपुरा फ्लाईओवर के आसपास संभावित भीड़ से बचने में मदद मिलेगी। पंजाबी बाग की ओर से करमपुरा-मोती नगर जाने वाले वाहन भारत दर्शन पार्क ट्रैफिक सिग्नल से दाएं मुड़ने से बचे। वह सीधे जाकर पंजाबी बाग राउंडअबाउट से दाएं मुड़कर और जखीरा रोहतक रोड की ओर जाएं। रोहतक रोड से करमपुरा-मोती नगर की ओर जाने वाले वाहन पंजाबी बाग राउंडअबाउट से रिंग रोड की ओर दाएं न मुड़े। वे सीधे जखीरा रोहतक रोड की दिशा में आगे जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालको से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। मरम्मत से जुड़ा पहले चरण का काम 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर (पटेल रोड) की ओर जाने वाले रोड पर ट्रैफिक बंद रहेगा। इसके बाद 10 से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर (पटेल रोड) से करमपुरा की ओर जाने वाला रोड को बंद किया जाएगा। इस दौरान बंद हिस्से पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। हालांकि, वाहन चालकों को राहत देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सर्विस रोड पर ट्रैफिक चलता रहेगा।0
0
Report
गुरुग्राम के जलभराव पर दान सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा; बिहार घटना सवाल
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - राव दान सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना बिहार में हुई घटना शर्मनाक, सम्राट सरकार बेटियों कि रक्षा का करती हैं झूठा ढोंग - राव दान सिंह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देनी वाली सरकार के राज में बेटी असुरक्षित गुरूग्राम में जलभराव पर राव इंद्रजीत सिंह के सीएम को लिखें पत्र पर बयान गुरूग्राम में पानी निकासी कि बड़ी समस्या, समाधान के लिए परिणाम देने होते हैं दर्शाना नही होता सबसे ज्यादा रेवन्यू देने वाला शहर सबसे ज्यादा समस्या झेल रहा हैं पहले कि गलती को दोबारा दोहराना बीजेपी कि सबसे बड़ी गलती बीजेपी सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए लोगों को मुद्दे से करती हैं गुमराह0
0
Report
नोएडा में घर में चोरी करने वाली बाल अपचारी पकड़ी गई।
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में घर में चोरी करने वाली बाल अपचारी पकड़ी गई नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी लड़की को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 22 सितंबर की सुबह सेक्टर-47/48 रेडलाइट के पास से बाल अपचारी को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी और 1 लाख 9 हजार 650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक परिचित के घर से चोरी किए गए आभूषण और नकदी को उसने छत पर छिपा दिया था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस बाल अपचारी से नियमानुसार पूछताछ कर रही है। बाइट//नोएडा एडीसीपी मनीषा सिंह0
0
Report
Advertisement
बाघमारा के खानुडीह स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, डीआरएम ने निरीक्षण किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बाघमारा स्थित खानुडीह स्टेशन आद्रा रेल डिवीजन डीआरएम मुकेश गुप्ता पहुँचे। स्टेशन से मधुबन रेल साइडिंग निरीक्षण करने पहुँचे। बीसीसीएल ब्लॉक दो और बरोरा एरिया वन जीएम मजौद रहे। शुक्रवार को मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया था। मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रैक लोडिंग बाधित हो गई है। रेल पटरी को ठीक करने का काम जारी है। बीसीसीएल जीएम और स्थानीय रेल अधिकारी से घटना की जानकारी डीआरएम ने लिया। वही डीआरएम मुकेश गुप्ता ने कहा कि साइडिंग देखने आये थे। काम सही हो रहा है। लक्ष्य प्राप्ति कर लेंगे। वही मालगाड़ी बेपटरी होने के सवाल पर अधिक जानकारी डीआरएम ने नही दिया। बीसीसीएल के साथ रेल मिलकर काम कर रही है। मधुबन रेल साइडिंग बहुत महत्वपूर्ण साइडिंग है।0
0
Report
चंडीगढ़ में IAS- HCS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त जिम्मेदारी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले कई अधिकारियों को दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी दो आईएएस अधिकारियों के तबादले जबकि तीन आईएएस अधिकारियों को दिया गया अतिरिक्त कार्यभार इसके अलावा दो एचसीएस अधिकारियों के बदले जबकि एक अच्छे अधिकारी को दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी सरकार ने जारी की आदेश0
0
Report
नितिन नवीन का सहारनपुर दौरा: 2027 के चुनाव के लिए बीजेपी की रोडमैप तैयारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज सहारनपुर दौरे पर है उनका यह दौरा 2027 के चुनाव के मद्दयेनजर नजर से देखा जा रहा है यह पहली बार है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर आए हैं। नितिन नवीन की बैठक में 2027 का रोडमैप, पूर्व जनप्रतिनिधियों को मिले दिशा-निर्देश सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिका में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व सांसद, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लक्ष्य को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इससे पूर्व सहारनपुर जनपद में एंट्री करते ही कई स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह नजर आया नागिन दिल्ली रोड अंबाला रोड आदि कई स्थानों पर फूलों से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का के दौरान आगामी चुनाव के परिपेक्ष में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ऐसे में जब अधिकांश जिलों में आपसी मतभेद सामने आ रहे हो ऐसे में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से वार्ता की और उनके मानों को पटौला तो वही 2027 के लक्ष्य को भी सामने रखते हुए उसे साधने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो चरणों में बैठक ली पहले चरण में पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व पदाधिकारी से वार्ता की। बैठक में शामिल पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सहारनपुर में प्रवास संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आत्मीय वातावरण में बातचीत की और प्रत्येक व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनी। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से परिचय और संगठनात्मक संवाद हुआ।राघव लखनपाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2027 में सरकार बनाना है और इस बार पार्टी पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद की पहल सकारात्मक रही। वहीं, बुलंदशहर की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी ने कहा कि 2027 को लेकर संगठन के अनुरूप कार्य करने और चुनावी मिशन को पूरा करने का मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सरकार बनाना और पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें हासिल करना है। गुटबाजी के सवाल पर डॉ. अनीता लोधी ने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है और परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के लिए काम करेंगे।पिछली बार भाजपा के हाथ से निकली लोकसभा सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में सत्ता में बने रहने के लिए जिन सीटों पर पार्टी को नुकसान हुआ है, उन्हें दोबारा जीतना भी संगठन का उद्देश्य रहता है। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर संवाद किया गया। बाईट:-पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा बाईट:-बुलंदशहर की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी0
0
Report
Advertisement
बुराड़ी की 100 फुटा सड़क पर सियासत: 125 करोड़ के वादे, जमीन पर इंतजार
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की 100 फुटा सड़क... वर्षों से बदहाल है और अब यही सड़क सियासत का नया अखाड़ा बन गई है। चार दिन पहले सांसद मनोज तिवारी और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क के जल्द निर्माण का आश्वासन दिया। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाने की बात कही गई। लेकिन स्थानीय आरडब्ल्यूए और कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि पहले भी ऐसे कई आश्वासन मिल चुके हैं, फिर सड़क कब बनेगी? यह तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की उस 100 फुटा मुख्य सड़क की हैं, जहां सड़क कम और धूल-मिट्टी ज्यादा दिखाई देती है। वर्षों से खस्ताहाल सड़क से गुजरने वाले लोगों को रोजाना धूल और गड्ढों के बीच सफर करना पड़ रहा है। चार दिन पहले सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा बुराड़ी पहुंचे। यहां सड़क के निर्माण को लेकर बड़ा आश्वासन दिया गया। बताया गया कि करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन आश्वासन के साथ ही सवाल भी खड़े हो गए। स्थानीय आरडब्ल्यूए और वॉइस ऑफ बुराड़ी का आरोप है कि बुराड़ी की जनता को पहले भी सड़क निर्माण के नाम पर आश्वासन मिल चुके हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से भी करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की बात कही गई थी। लेकिन जमीन पर निर्माण कार्य दिखाई नहीं दिया。 नतीजा ये है कि सड़क से उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। आरोप है कि धूल रोकने के लिए समय पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा।अब इस मुद्दे पर कांग्रेस भी खुलकर मैदान में है। करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगेश त्यागी ने सांसद और पीडब्ल्यूडी मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सड़क का निर्माण होना ही है, तो बार-बार आश्वासन देने की जरूरत क्यों पड़ रही है।उनका आरोप है कि बुराड़ी की सड़क को लेकर विधायक और भाजपा नेता अलग-अलग दावे कर रहे हैं, लेकिन सड़क की जमीनी हालत जस की तस है, स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से उड़ती धूल और खराब सड़क के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का दावा है कि कई लोग सांस से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं।अब स्थानीय लोगों ने साफ चेतावनी दी है—अगर सड़क निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ, तो बुराड़ी की जनता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। यानी 100 फुटा सड़क पर गड्ढे और धूल के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है... सवाल सिर्फ इतना है—125 करोड़ का आश्वासन जमीन पर कब दिखाई देगा?0
0
Report
स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाएं हड़ताल, भुगतान नहीं मिलने से व्यवस्था प्रभावित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं की हड़ताल, सरकारी स्कूलों में व्यवस्था प्रभावित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं ने हड़ताल कर दी है। राशी का भुगतान नहीं होने की बात कहते हुए महिलाओं ने काम बंद कर दिया, जिसके चलते स्कूलों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होती नजर आई। हड़ताल के चलते कई सरकारी स्कूलों में बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन की जगह पोहा और नमकीन परमल दिए जाने की बात सामने आई है। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी लंबित राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे मध्यान्ह भोजन बनाने का काम नहीं करेंगी। वहीं, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होने से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और हड़ताल पर गई महिलाओं की लंबित राशि का भुगतान कब तक किया जाता है।0
0
Report
छतरपुर के दो सौ साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर से मूर्तियाँ चोरी, एफआईआर दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर छतरपुर के मातगुवां छतरपुर रोड स्थित प्रसिद्ध दो सौ साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी हो गई. मंदिर के पुजारी के.के. शर्मा ने सुबह देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी 6 इंच की दो पीतल की मूर्तियां गायब हैं. पुजारी ने पुलिस को बताया कि मंदिर की मुख्य दो मूर्तियों के अलावा, उन्हें कथा के दौरान जो छोटी मूर्तियां दान-दक्षिणा में मिलती थीं, वो भी चोर ले गए हैं. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
