Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
गैस किल्लत से राजस्थान में उद्योग-धंधे ठप, बेरोजगारी बढ़ने की आशंका
DRDamodar Raigar
Mar 12, 2026 07:03:14
Jaipur, Rajasthan
भारत में गैस की किल्लत के चलते राजस्थान में कई इंडस्ट्री बंद होने की कगार पर आ गई है, ऐसे ही कई होटल, रेस्टोरेंट समेत गैस पर निर्भर इंडस्ट्रिया बंद हो चुकी है, इससे राजस्थान में बेरोजगारी का आंकड़ा बड़ा है तो वहीं राज्य की अर्थव्यवस्था डाउन होगी, इंडस्ट्रियल का कहना है कि स्थिति बनी रही तो राजस्थान में बिगड़ेगी.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammed Khan
Mar 12, 2026 08:18:56
Ajmer, Rajasthan:21 रमज़ानुल मुबारक़ यौमे अली यानी हज़रत मौला अली शेरे खुदा रदियल्लाहो तआला अन्हो की शहादत का दिन। गुजिश्ता शब अजमेर शरीफ दरगाह और मुस्लिम इलाक़ो में मौला अली के नाम की धूम मची रही। जहा आशिके मौला ने उनके नाम के कशीदे पढ़े और अक़ीदतो अहत्राम से मनकबत और सलाम का नज़राना पेश किया। मौला अली की शहादत को याद करते हुए अक़ीदत मंदान ने पूरी शब उनकी यादें से गुजरी। इस मौके पर अजमेर की सेहरी पार्टियों ने अपने अपने अंदाज में मौला अली की शहादत की बहादुरी के नग्में पेश किए। जहा हर कोई शख़्स मौलाई नूर से सराबोर हो गया। दरगाह के ख़ुद्दामें ख्वाजा ने मौला की शान में उम्दा कलाम पेश करने वालो को भी ऐजाजो इकराम से नवाज़ा और उनकी दस्तारबन्दी की गयी। देखते है अजमेर से यौम ए अली का नूरानी मंज़र।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 12, 2026 08:18:37
Patna, Bihar:उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर खान एवं भूतत्व विभाग की उपलब्धियां दी जानकारी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार की नई पहल के तहत बिहार खनन योद्धा पुरस्कार का वितरण 71 योद्धा को उनके पुरस्कार तक पहुंचा है। बिहार खनन योद्धा पुरस्कार का वितरण डिजिटल माध्यम से उन लोगों के खाते में पैसे भेजे गए जिन्होंने गुप्त रूप से सूचना दी और विभाग के तरफ से उसे पर कार्रवाई की गई और सफलता मिली। विजय सिंह उपमुख्यमंत्री बिहार ने कहा कि पुरस्कार वितरण के लिए ₹10000 बड़ी गाड़ी पकड़वाने पर और ₹5000 छोटी गाड़ी पकड़वाने पर दिए गए। बिहार के अंदर अवैध खनन ओवरलोडिंग को बंद करने में उनकी भूमिका काफी है और देश में बिहार प्रमुख राज्य है जहां ओवरलोडिंग पूरी तरह से बंद है और अवैध खनन भी कम होते जा रहा है। 2021-22 में 1600 करोड़ राजस्व प्राप्त होता था तो 24-25 में 3500 करोड़ से ऊपर राजस्व प्राप्त किया और इस बार हमारा लक्ष्य उससे भी ज्यादा राजस्व प्राप्त करें। 3000 करोड़ के ज्यादा प्राप्त कर चुके हैं मार्च क्लोजिंग बाकी है। 196 घाट अभी चालू हैं और 78 घाटों के नीलामी की प्रक्रिया कर चुके हैं। स्टोन चिप्स अन्य राज्यों से मंगा रहे हैं लेकिन बिहार में भी काम हो रहा है और जीपीएस छेड़छाड़ करने वाले वाहनों पर 20,000 से लेकर 1 लाख तक का जुर्माना लगाया गया है। पटना और वैशाली के 9 बालू घाट को आवंटन किया गया है BSDCL को दिया गया है। खनन माफिया और जमीन माफिया दोनों को चिन्हित किया जा रहा है और दोनों की सूची तैयार कराई जा रही है। त्यौहार में बालू मिट्टी का उपयोग होने पर उनसे परेशानी नहीं होगी; किसी थाने के सामने से गुजरने वाले बालू गाड़ियों को बिना विभागीय अधिकारी की अनुमति के परेशान नहीं करेंगे। पुराने घाट बंद के लिए नियोजन बन रहा है ताकि जल्द से जल्द चालू किया जा सके। मजदूरों के कल्याण के लिए पहचान पत्र इट भट्टे पर काम करने वालों के पहचान पत्र लागू किया गया है ताकि मानदेय लाभ मिल सके।
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 12, 2026 08:17:54
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में 22 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, अपराध में इस्तेमाल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने लाइसेंस रद्द किए, नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, हर्ष फायरिंग और आपराधिक मामलों में हथियारों के दुरुपयोग पर कड़ा रुख, उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में लाइसेंसी शस्त्रों के दुरुपयोग पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, पिछले दो वर्षों 2024 और 2025 के दौरान पुलिस और प्रशासन की जांच में ऐसे 22 मामलों का खुलासा हुआ, जिनमें लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों या हर्ष फायरिंग जैसे मामलों में किया गया, इन मामलों की रिपोर्ट पुलिस द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई, जिसके बाद रामपुर जिलाधिकारी ने सभी 22 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की, जानकारी के अनुसार कई मामलों में पाया गया कि जिन लोगों को आत्मरक्षा के उद्देश्य से शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए थे, उन्होंने उनका इस्तेमाल सामाजिक कार्यक्रमों, शादियों या अन्य आयोजनों में हर्ष फायरिंग के लिए किया, कुछ मामलों में हथियारों का उपयोग आपराधिक प्रवृत्तियों से जुड़े मामलों में भी सामने आया, इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी, इस मामले में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट कहा कि शस्त्र लाइसेंस धारकों को यह समझना होगा कि हथियार उन्हें केवल आत्मरक्षा के लिए दिए जाते हैं, यदि कोई व्यक्ति लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग करता है, हर्ष फायरिंग करता है, किसी को डराने-धमकाने के लिए उसका इस्तेमाल करता है या किसी अपराध में उसका प्रयोग करता है, तो यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाती है, उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में एक दर्जन से अधिक मामलों में यह प्रक्रिया अपनाते हुए लाइसेंस रद्द किए गए हैं और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को चेतावनी दी है कि वे अपने हथियारों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें, यदि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या हर्ष फायरिंग की शिकायत सामने आाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस तुरंत निरस्त किया जाएगा,
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 12, 2026 08:16:35
Noida, Uttar Pradesh:दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में बिहार के निर्यात की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य से चावल, मक्का, मखाना, दवाइयां, रबर टायर और इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। साथ ही कृषि उत्पादों में वैल्यू एडिशन और MSME सेक्टर को मजबूत बनाकर निर्यात को और बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने राज्य के कई निर्यातकों और कंपनियों को One Star Export House और Two Star Export House का दर्जा देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार में DGFT का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग भी उठी। इस मौके पर Veer Sagar ने राज्य में DGFT का कार्यालय स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि बिहार के निर्यातकों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और राज्य के निर्यात को और गति मिल सके। बिहार में अभी इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट को आगे बढ़ाने की जरूरत है इसलिए हमने अनुरोध किया है कि DGFT का कार्यालय बिहार में भी खुलें। बिहार में 14 करोड़ की आबादी में एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट और हम सबसे ज्यादा सामान का इस्तेमाल करते हैं और SEZ यानी स्पेशल इकॉनमी जोन है जिससे बिहार में ज्यादा इंडस्ट्री खुले और ज्यादा सुविधा मिले। SEZ की संख्या अभी सिर्फ 2 है और इसको आगे बढ़ाने के लिए हम भारत सरकार से अनुरोध करेंगे। उन्होंने सभी एक्सपोर्टर को शुभकामना देते हुए कहा कि अपने एक्सपोर्ट के माध्यम से बिहार को विकसित बिहार बनाने का सपना पूरा करें। मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जो एक्सपोर्ट पॉलिसी है उसको जरूरत के हिसाब से अमेंडमेंट करें ताकि हमारे एक्सपोर्टर को और सुविधा मिल सके। बिहार बहुत बड़ा मार्केट है कोई भी रोज़मर्रा चीज की सबसे ज्यादा बिक्री होती है और हम अब प्रेफरेंश पॉलिसी ला रहे हैं जिसमें बिहार सरकार उसी का सामान खरीदेगा यानी हम बाध्य करेंगे सभी कंपनी की आप बिहार में आकर फैक्ट्री लगाएं और Purchase Prefference Policy के तहत हम सामान उसी का लेंगे जो बिहार में प्रोडक्शन करेगा。
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 12, 2026 08:15:40
Greater Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल समाजवादी पार्टी गौतम बुद्ध नगर की दादरी विधानसभा से फूंकेंगी। इसको लेकर 29 मार्च को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक विशाल रैली करेंगे। जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगो के शामिल होने का दावा किया जा रहा है。 गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कमजोर बताया जाता है ,इसी धारणा को बदलने के लिए समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव की शुरुआत ग्रेटर नोएडा से करेंगे। दादरी के मिहिरभोज डिग्री कॉलेज में अखिलेश यादव 29 मार्च को समाजवादी समानता भाईचारा रैली में शामिल होंगे। इस रैली में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 32 जिलों के 142 विधानसभा से करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 12, 2026 08:15:26
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण बोकारो कोयला प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने किया। एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी त्योहारों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई। सिंदरी पहुँचने पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और एसडीपीओ सत्यम कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी ने अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टरों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए गए। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि प्रिंस खान के गुर्गों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा। वहीं, आगामी ईद और रामनवमी के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त चौकसी बरतने को कहा गया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के कारण सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी और चेकपोस्टों पर सख्ती बढ़ाने का आदेश दिया गया। डीआईजी आनंद प्रकाश ने कहा- आज एसडीआईPO कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और अपराध नियंत्रण पर चर्चा हुई। हमने संगठित अपराध को खत्म करने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 12, 2026 08:09:20
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से कारोबारी की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक कारोबारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई, तो मौके पर एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह मय पुलिस फोर्स, स्वैट टीम और फील्ड यूनिट के साथ पहुंच गए. एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर जांच पड़ताल की. पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी ने कहा कि हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास शुरू कर दिए हैं और हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अयात नगर, उत्तरी संस्कार कॉलोनी में रहने वाले विनोद कुमार (उम्र 42 वर्ष) पुत्र शीश रामपाल देर रात बछलौता रोड स्थित अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम पर सो रहे थे. तभी रात में अज्ञात हमलावरों ने विनोद कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उस समय हुई, जब लोगों ने गोदाम की छत पर विनोद कुमार के शव को खून से लथपथ पड़ा देखा. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही एसपी ज्ञानंजय सिंह, बाबूगढ़ थाने की पुलिस और स्वैट टीम मौके पर पहुँच गई. पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए. एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि विनोद कुमार गोदाम की छत के ऊपर रहते थे, उनकी किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से गले पर वार करके हत्या कर दी. इसके बाद फील्ड यूनिट की टीम, स्वैट टीम और बाबूगढ़ थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की. घटना के अनावरण का प्रयास पुलिस कर रही है. एसपी ने बताया कि परिजनों से वार्ता करने पर पता चला है कि मृतक के फोन पर किसी व्यक्ति ने फोन किया था कि आज दुकान नहीं खुलेगी और कुछ अन्य बातें भी कर रहा था. फिलहाल, परिजनों ने अभी तक किसी पर संदेह नहीं जताया है और न ही किसी से दुश्मनी होने की बात कही है. पुलिस की टीमें जांच पड़ताल कर रही है. मृतक कारोबारी विनोद कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी ने दावा किया है कि विनोद कुमार की गला रेतकर हत्या करने वाले अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. फिलहाल, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. हत्यारों ने विनोद कुमार की हत्या किस वजह से की, इसकी भी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है. पुलिस के द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. वहीं, घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 12, 2026 08:04:32
New Delhi, Delhi:मां को जमीन पर पटकने से हुई मौत, बेटे पर केस दर्ज। बेटे ने मां को जमीन पर पटका मां की हुई दर्द नाक मौत। दिल्ली शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे ने झगड़े के दौरान अपनी मां को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 11 मार्च की है और यह मामला न्यू सीमापुरी के E-44/B-316 इलाके का है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय हामिदुन निशा के रूप में हुई है, जो गृहिणी थीं। आरोपी उनका बेटा 27 वर्षीय शेर अली है, जो उत्तर प्रदेश के लोनी, गाजियाबाद में दर्जी का काम करता है। जानकारी के मुताबिक शेर अली का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान हामिदुन निशा बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि गुस्से में शेर अली ने अपनी मां को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। बाद में उनकी मौत हो गई। मृतका की बेटी शबनम ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसके भाई शेर अली ने उनकी मां के साथ मारपीट की, जिसके कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top