icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SHShahzad Hussain Bhat18 Feb 2026, 06:00 am

Ramzan से पहले कश्मीर के बाजारों में खरीदारी तेज, दाम स्थिर रखने की मांग

Markets across the Kashmir Valley are witnessing a surge in shoppers ahead of Ramadan, with bazaars crowded as people purchase dates, dry fruits, bakery items and traditional delicacies considered essential for the fasting month. Traders say the seasonal rush, which typically peaks in the final days before Ramadan, began earlier this year as families started stocking up in advance. In Bandipora, shopkeepers reported a noticeable rise in sales over the past week, attributing the increase to heightened festive enthusiasm and improved customer turnout. Many retailers said they had arranged extra stock weeks ago anticipating the demand. “This is one of our busiest periods. We prepared early so customers don’t face shortages,” said a local dry-fruit seller in the town. The pre-Ramadan shopping wave has injected fresh momentum into small businesses that rely heavily on seasonal sales. Vendors dealing in confectionery, spices and traditional snacks said strong early demand has raised hopes for better earnings compared to previous months marked by slow trade. However, residents in several markets have urged traders to keep prices stable and avoid sudden hikes during the festive period. Shoppers also appealed to authorities to conduct inspections to ensure quality standards, check expiry dates and take action against shopkeepers found selling outdated goods or overcharging customers. Locals say strict monitoring will help maintain fairness in markets and protect consumers during one of the most important shopping seasons of the year.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमीन बंटवारे के विवाद में भाई-भाई पर हमला, वीडियो वायरल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में जमीन और मकान के बंटवारे के विवाद से जुड़ी घटना इस कदर खूनी हो गई कि छोटे भाई ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई को बेरहमी से पीट डाला। लाठी, लोहे की रॉड और डंडों से हुए हमले में बड़ा भाई खून से लथपथ हो गया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल पिता को बचाने के लिए उनकी नाबालिग बेटी ने वीडियो बनाकर एम्बुलेंस बुलवाकर अस्पताल पहुंचाया। मामला चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार का है जहां रहने वाले श्रीकांत शर्मा और उनके छोटे भाई रमाकांत शर्मा जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर वर्षों से विवाद में थे। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई और हिंसक हमला हो गया। रमाकांत ने अपनी पत्नी सोनी और बेटे अमन के साथ मिलकर श्रीकांत पर लोहे की रॉड, लाठी और डंडों से हमला किया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बड़े आदमी को जमीन पर गिराकर पीटा गया और लात-घूंसे भी बरसाए गए। मारपीट में श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गए और खून बह रहा था। घायल पिता की नाबालिग बेटी ने हमले का वीडियो बना लिया और फिर एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज लोढ़ी पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोपन पुलिस ने रमाकांत, उसकी पत्नी सोनी और बेटे अमन के खिलाफ धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो को साक्ष्य मानते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

आगरा में तेज विकास के संकेत, एयरपोर्ट और इंटरनेशनल स्टेडियम पर जोर

Agra, Uttar Pradesh:आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों संघ समीक्षा बैठक की और योजनाओं की विस्तृत information भी ली, तो वही जनप्रतिनिधियों संघ बैठक कर जानकारियां भी जुटाई, तो दूसरी तरफ आगरा को कई सौगात देने की बात कही। मीडिया से रूबरू हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगरा में तेजी से विकास हो रहा है, आगरा की मांग पर जल्द आगरा को एयरपोर्ट मिलने जा रहा है, वहां आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने आगरा का नाम रोशन किया; इसलिए जल्द आगरा के लिए नए इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए जगह चिन्हित कर मुझे प्रस्ताव भेजने की बात कही। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत अब आगरा वालों को मीठा पानी मिल रहा है, जहां पानी की समस्या है जल्द वहां भी पाइप लाइन बिछाकर जल उपलब्ध कराया जाएगा; नमामि गंगे के तहत यमुना की सफाई कर सिल्ट निकाली जाएगी। मीडिया ने अखिलेश यादव के X पोस्ट जिसमें चित्रकूट की गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या करने पर सवाल किया था, तो डिप्टी सीएम का कहना था कि अखिलेश अपने कार्यकाल को याद करें, गुंडई, अराजकता का माहौल था, आज कोई अपराध करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होती है। अखिलेश यादव के योगी आदित्यनाथ को अक्षम मुख्यमंत्री बनाने और प्रदेश को बहाल वाले X पोस्ट के जवाब में डिप्टी सीएम का कहना था कि योगी सरकार में प्रदेश विकास कर रहा है, इन्वेस्टमेंट आ रहा है जबकि अखिलेश जी के समय पूरा प्रदेश भययुक्त था। अखिलेश के नीला गमछा पहचाने के सवाल पर कहना था कि इतने रंग गिरगिट नहीं बदलता जितने अखिलेश जी बदलते हैं, कोई नहीं जानता कब कौनसे कलर की टोपी और गमछा पहनेंगे, अखिलेश जी फर्जी PDA वाले नेता है जिनका दलित से कोई लेना देना नहीं।
0
0
Report

रायबरेली में विधायक बनाम SP की फोन पर गरम बहस वायरल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में फायर ब्रांड नेता अपना दल कमेरावादी की विधायक और एसपी के बीच फोन पर गरमा गरम बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जहाँ विधायक पल्लवी पटेल बिना उनकी बात सुने फोन काटने का कारण पूछ रहीं हैं वहीं दूसरी तरफ से आवाज़ जिसे एसपी रवि कुमार की बताई जा रही है, ने कहा कि आप इस तरह चीखेंगी और गुस्सा करेंगे। इस बीच पल्लवी पटेल बात को काटते हुए कहती हैं कि आप बताइए कितने दिनों में कार्रवाई कर देंगे। इसके बाद पुलिस ने 15 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर से पल्लवी पटेल ने फिर कहा कि अगर 15 दिन में कार्रवाई न हुई तो वह उनके ऑफिस पहुँच जाएंगी। सूत्रों के अनुसार इसके बाद ही एसपी रवि कुमार ने जगतपुर एसओ को डांटते हुए पूछा है कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। दरअसल यह मामला जुडा है जगतपुर के छिछोरा गांव से। एक महीने पहले यहाँ के रहने वाले किसान सुरेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके डाक्यूमेंट्स पर बैंक से पांच लाख लोन लिया गया और पैसे गांव के ही एक व्यक्ति ने ले लिए। परिजनों का कहना है कि इन्हीं पैसों की रिकवरी के लिए बैंक से बार बार नोटिस आ रही थी जिससे परेशान होकर सुरेश की मौत हो गई। इस मामले में नामज़द तहरीर के बावजूद पुलिस ने एक महीने से ज़्यादा पुराने मामले में अब तक कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से पल्लवी पटेल को यहाँ आना पड़ा। इस मामले में रिएक्शन के लिए पुलिस कप्तान रवि कुमार को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
0
0
Report
Advertisement

डीआईजी के अनुसार उग्रवाद लगभग खत्म, नशा तस्करों पर निर्णायक वार

Ansar Nagar, Jharkhand:डीआईजी का नक्सली और नशा तस्करों को संदेश : कहा उग्रवाद लगभग खत्म, अब नशे के नेटवर्क पर निर्णायक वार चतरा : हजारीबाग जोन के डीआईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिले में माओवादी गतिविधियों पर लगभग पूर्ण नियंत्रण स्थापित हो चुका है। उन्होंने साफ कहा कि उग्रवाद अब अंतिम चरण में है और बचे हुए लोगों को सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटना चाहिए। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस कार्यों की सराहना करते हुए डीआईजी ने संकेत दिया कि अब फोकस पूरी तरह नशा और संगठित अपराध पर है। डीआईजी ने कहा कि माओवादी नेटवर्क कमजोर हो चुका है, लेकिन कुछ आपराधिक तत्व अलग-अलग नामों से सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकार की सरेंडर नीति को अपनाने की अपील भी दोहराई गई। आगे कहा कि जिले में पोस्ते की अवैध खेती में भारी कमी दर्ज की गई है。 पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर फसल नष्ट की गई। अफीम, डोडा और गांजा तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध की बात उन्होंने दोहराई। यह भी कहा कि हाल के दिनों में अफीम की कई खेप जब्त किया गया है। कई आरोपी गिरफ्तार किये गए। अन्य राज्यों से जुड़े नेटवर्क की भी पहचान की जा रही है। आगे कहा कि नशा कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन करने, अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 जयपुर में 17–26 अप्रैल को होगा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सहकारिता विभाग और राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) द्वारा जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्टर, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का आयोजन सहकारिता विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह मेला अब जयपुर की विशिष्ट पहचान बन चुका है, जिसका जयपुरवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले को आगन्तुक ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। मेले में फुटफॉल बढ़ाने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों व श्रीअन्न उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने मेले में स्टॉल्स की संख्या में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए। डॉ. शर्मा ने निर्देश दिए कि मेले में नवाचारों का भी व्यापक रूप से समावेश किया जाए, जिससे लोगों का मेले के प्रति आकर्षण बढ़े। उन्होंने में मेले में अपने उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए देश-प्रदेश से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवास व परिवहन सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले में प्रतिदिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में राज्य की लोक कलाओं का समावेश करते हुए कार्यक्रमों को अधिक आकर्षक बनाने के भी निर्देश दिए। शासन सचिव ने कहा कि मसाला मेला सहकारी संस्थाओं, महिला समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के व्यवसाय, बिक्री एवं प्रचार के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। इन संस्थाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए वर्षपर्यंत प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने पर भी विचार किया जाए।
0
0
Report

जयपुर में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026: 17–26 अप्रैल तक आयोजित

Jaipur, Rajasthan:जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’, सहकारिता ने की तैयारियों की समीक्षा की जयपुर- सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) द्वारा जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का आयोजन सहकारिता विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह मेला अब जयपुर की विशिष्ट पहचान बन चुका है, जिसका जयपुरवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले को आगन्तुक ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। मेले में फुटफॉल बढ़ाने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों व श्रीअन्न उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने मेले में स्टॉल्स की संख्या में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए। डॉ. शर्मा ने निर्देश दिए कि मेले में नवाचारों का भी व्यापक रूप से समावेश किया जाए, जिससे लोगों का मेले के प्रति आकर्षण बढ़े। उन्होंने में मेले में अपने उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए देश-प्रदेश से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवास व परिवहन सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले में प्रतिदिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में राज्य की लोक कलाओं का समावेश करते हुए कार्यक्रमों को अधिक आकर्षक बनाने के भी निर्देश दिए। शासन सचिव ने कहा कि मसाला मेला सहकारी संस्थाओं, महिला समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के व्यवसाय, बिक्री एवं प्रचार के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। इन संस्थाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए वर्षपर्यंत प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने पर भी विचार किया जाए।
0
0
Report

दयालपुर मंदिर गेट पर अशोभनीय वस्तु मिलने से हड़कंप, एफआईआर दर्ज

Delhi, Delhi: वीडियो मंदिर के गेट पर टंगा हुआ कोंडम। दयालपुर में मंदिर के गेट पर आपत्तिजनक वस्तु मिलने से हड़कंप, मामला दर्ज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मंदिर के गेट पर आपत्तजनक/अशोभनीय वस्तु रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। यह जानकारी 15 अप्रैल 2026 को पुलिस स्टेशन दयालपुर को दी गई。 सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर नंबर 163/26 दर्ज कर लिया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मामले की जांच जारी है。 इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी On 15.04.2026, information was received at Police Station Dayalpur regarding placing of objectionable/obnoxious material/object at the gate of a temple. Acting promptly, a police team reached the spot and initiated an inquiry into the matter. A case vide FIR No.163/26 under section 298 BNS has been registered at PS Dayalpur. The investigation is currently underway, and dedicated teams have been deployed to trace and arrest the offender(s). To ensure peace and public order, adequate staff have been deployed in the area on round-the-clock basis. Investigation in the case is underway.
0
0
Report
Advertisement

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2029 में लागू, महिलाओं के 33% आरक्षण के साथ

Chandigarh, Chandigarh:*सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन* नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में आकर हो रही है गर्व और गौरव की अनुभूति- मुख्यमंत्री नारी ने वेदों की रचना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है- मुख्यमंत्री नारी का सम्मान हमने अपनी संस्कृति और संस्कारों में है पाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाने का किया काम हरियाणा के पानीपत से प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की यहां उपस्थित बहनों ने अपने-अपने क्षेत्र में की है महारत और दी है समाज को एक नई दिशा- मुख्यमंत्री हरियाणा में लिंगानुपात 871 से बढ़कर 923 हुआ महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई कई योजनाएं पोषण अभियान, आंगनबाड़ी सेवाएं, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन और निर्भया फंड जैसी योजनाएं महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए चलाई पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का काम हरियाणा सरकार ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वर्ष 2029 में किया जाएगा लागू- मुख्यमंत्री ये अधिनियम देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मुख्य धारा में लाने का करेगा काम- मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश में भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है कई महत्वपूर्ण योजनाएं
0
0
Report

गौतम गंभीर ने सालासर बालाजी दर्शन कर भारतीय टीम के लिए शुभकामनाएं मांगी

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गम्भीर ने सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। देश में समृद्धि और भारतीय टीम की सफलता की मनोकामना की। पुजारी परिवार ने बालाजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गम्भीर ने सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और country व प्रदेश में खुशहाली और भारतीय टीम की सफलता की कामना की। उनका कहना है कि बालाजी में बड़ी आस्था है; वह पहले भी सालासर आए थे। तब उन्होंने आशीर्वाद माँगा था तो भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था और आगे भी बालाजी के आशीर्वाद से अच्छा प्रदर्शन करती रहेगी। इस दौरान हनुमान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष समेत पुरोहितों ने गम्भीर को बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़ाकर और बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
0
0
Report

अजमेर के भिनाय में खतरनाक पैंथर पकड़, ग्रामीणों ने राहत महसूस की

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के भिनाय क्षेत्र में भय का पर्याय बने खतरनाक पैंथर को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर पिंजरे में कैद कर लिया.. पैंथर लगातार मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था..करीब एक दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतारने वाले इस पैंथर को पकड़ने में वन विभाग की टीम को भी पसीना आ गया.... पैंथर के हमलों से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ था ग्रामीण birçok दिनों से दहशत में जी रहे थे... पैंथर के पकड़े जाने के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और इलाके में सामान्य स्थिति लौटती नजर आ रही है..फिलहाल पैंथर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है बाद में इसे वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा ।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर आबकारी ने तस्कर महेश के ठिकाने पर छापा, 921 लीटर शराब बरामद

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर के ठिकाने पर छापा मारा जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई आरोपी पहले भी जिला बदर रह चुका है सांवेर क्षेत्र के ग्राम बड़ोदिया खान में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्कर महेश उर्फ एनडी के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 101 पेटी अवैध मदिरा जब्त की, जिसमें 558 लीटर देशी शराब, 315 लीटर विदेशी स्प्रिट और 48 लीटर बीयर शामिल है। कुल मिलाकर 921 बल्क लीटर शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेश उर्फ एनडी पहले भी जिला बदर की कार्रवाई झेल चुका है, इसके बावजूद वह अवैध कारोबार में सक्रिय था। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में की गई, जिसमें एडीईओ धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान और उप निरीक्षक त्रियांबिका शर्मा की टीम शामिल रही।
0
0
Report

एंटी रोमियो टीम का जागरूकता अभियान, छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

Dipu RawatDipu RawatFollow7m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज): श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा मंगलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत टीम ने थाना क्षेत्र के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं एवं किशोरियों से सीधे संवाद किया। उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय बताए गए और किसी भी असामाजिक गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को 112, 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि ये सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं और गोपनीयता बनाए रखते हुए त्वरित सहायता प्रदान करती हैं। इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक शशि सिंह, हेड कांस्टेबल उमा देवी, प्रतिमा सिंह और सोनी वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top