Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
रामदान के दौरान दाम नियंत्रण: कांगन बाजार जाँच में 2700 रुपये का जुर्माना
WMWaqar Manzoor
Feb 24, 2026 05:48:25
As the holy month of Ramadan continues, the district administration ganderbal conducted a market checking drive in Kangan to ensure the availability of quality food items at genuine rates for consumers. The joint drive was carried out by the civil and police administration. Officials present during the inspection included SDM Kangan, Nazir Ahmad Bhat, SDPO Kangan, Rajiv Raina, SHO Kangan, Younis Khan, along with officials from the Food Department. During the drive, the team inspected rate lists, quality of food items, and hygiene conditions in various shops. A fine of Rs 2,700 was imposed on some traders for violations, and several shopkeepers were warned to strictly follow the prescribed norms. The drive was conducted as part of an awareness-cum-enforcement initiative aimed at ensuring that people do not face any difficulties during the holy month of Ramadan. While speaking to the media, SDM Kangan Nazir Ahmad Bhat said that market checking is a routine process, but special drives are being intensified during Ramadan. He said that inspections are being carried out on every alternate day to keep a check on overpricing and quality issues. He further stated that food samples have also been collected from certain shops for laboratory testing to ensure quality standards. He he appealed to shopkeepers to maintain proper hygiene and sell food items at genuine rates. He also urged the public to report any overcharging or irregularities to the administration, assuring that strict action will be taken against violators.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPramod Sharma
Feb 24, 2026 07:16:26
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:धर्म परिवर्तन के मामलों में बड़ा खुलासा...गिरोह की सरगना निकलीं 2 सगी बहनें.. - गरीब घर की लड़कियों को झांसा देकर फांसती थीं...बड़ी पार्टियों में अमीरों को फिर करती थी सप्लाई...धर्मांतरण के नेटवर्क से अब्बास नगर झुग्गियों की लड़कियों ने जी लग्जरी लाइफस्टाइल...गिरोह की सरगना अमरीन और आफरीन गिरफ्तार की गईं...गिरोह में इनके अलावा 4 और आरोपी थे सक्रिय...आरोपी नंबर 3 चंदन यादव: ये खुद भी धर्म परिवर्तन करवा चुका... - आरोपी नंबर 4 बिलाल: अमरीन और आफरीन का भाई, पीड़िताओं से किया रेप - आरोपी नंबर 5 चानू: अमरीन और आफरीन का भाई, पीड़िताओं से किया रेप - आरोपी नंबर 6 यासिर: अमरीन का रिश्तेदार, अहमदाबाद में पीड़िता से रेप किया - ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप,धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया,छत्तीसगढ़ की युवती ने 4 पर कराई fir दर्ज, - भोपाल में धर्म परिवर्तन के दबाव और दुष्कर्म का मामला,तीन आरोपी फरार...भोपाल में छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से लव जिहाद का मामला... - युवती को नशा देकर किया गया रेप...पीड़िता पर धर्म बदलने का भी दबाव बनाया गया ... - पीड़िता ने भोपाल में 4 आरोपियों पर कराई FIR...बागसेवनिया थाना क्षेत्र का मामला... - चंदन यादव, बिलाल और यासिर नाम के युवकों ने किया रेप...अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगहों पर किया गया रेप ...पीड़िता की रूम पार्टनर अमरीन की मिलीभगत से हुई रेप की घटना ...पीड़िता का आरोप- छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था ... - नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजनों से मिलाने ले गई...आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में युवती के साथ दुष्कर्म किया...दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई.... - वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया...पीड़िता का आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया... - जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई...अमरीन का करीबी चंदन यादव भी उसके साथ रेप किया... - भोपाल राजधानी भोपाल के भोपाल में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म तथा एक महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। फिलहाल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया और तीन मुख्य आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है。 पीड़िता,जो पेशे से ब्यूटीशियन बताई जा रही है,ने शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 को आरोपी महिला का दोस्त उसे अपनी बहन के घर ले गया जहां नशीला पदार्थ पिलाकर पर दुष्कर्म किया  पीड़िता का यह भी आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। उसे छोटे कपड़े पहनाकर पब और लाउंज में ले जाया जाता था तथा अंजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर धमकियां दी जाती थीं।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है,जबकि एक महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 07:16:21
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में आने पर हुआ स्वागत, स्कूल के प्रबंधन ने किया सम्मानित, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आने वाले 22 साल के स्पिनर विशाल निषाद को IPL ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है, कभी पिता के साथ मजदूरी कर परिवार चलाने वाले विशाल की इस कामयाबी के पीछे उनके कोच कल्याण सिंह की अहम भूमिका रही है । वीओ - कोच कल्याण सिंह ने '3 साल पहले गोरखपुर में कुछ बच्चों को टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते देखा, जब इनकी नजर एक लड़के पर पड़ी उस वक्त वह बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी कर रहा था, तभी कल्याण ने संस्कृति क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग करने को कहा, यहीं से विशाल की क्रिकेट जर्नी शुरू हुई, विशाल के पिता उमेश निषाद राजमिस्त्री हैं, विशाल भी उनके साथ मजदूरी करता था, पिता से विशाल को क्रिकेट खेलने देने की बात की, तो उनका सवाल था-क्रिकेट से क्या मिलेगा, कल्याण सिंह ने बताया कि उन्होंने विशाल के पिता से कहा था कि सिर्फ एक साल का वक्त दीजिए, इस लड़के में दम है, इसके बाद विशाल ने मजदूरी छोड़ पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस किया और दिन-रात मेहनत शुरू कर दी । बाईट - विशाल निषाद (चयनित क्रिकेट) वीओ - गोरखपुर के रहने वाले विशाल निषाद को आज उनके स्कूल के द्वारा बुलाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया और स्कूल के तमाम बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में उन्हें प्रदर्शित किया गया, इस दौरान विशाल ने बताया कि अपने कोच की मदद से कड़ी मेहनत और लगन के बाद यह मुकाम हासिल की है और आज जो कुछ भी यह है वह अपने कोच के बदौलत हैं और गुरुजनों के आशीर्वाद से आईपीएल में वह जगह बनाई है, इनका मानना है कि आगे इसी तरह से खेलते रहेंगे और विराट कोहली जो कि उनके हीरो के रूप में है, उन्हीं की तरह यह क्रिकेट खेल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे । बाईट - विशाल निषाद (चयनित क्रिकेट)
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Feb 24, 2026 07:15:43
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 24, 2026 07:15:32
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में बढ़ते साइबर फ्रॉड पर पुलिस ने बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। फरवरी माह में ही साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पीड़ितों की बड़ी रकम होल्ड कराई और लाखों रुपये वापस भी दिलाए हैं। शादी के कार्ड और फोटो के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइलों के जरिए हो रही ठगी पर भी अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने साफ कहा है कि जागरूकता और त्वरित कार्रवाई से साइबर अपराधियों की कमर तोड़ी जा रही है। VO: सोनभद्र पुलिस की सक्रियता का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल फरवरी माह में साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ितों के लगभग 57 लाख रुपये विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए हैं। इतना ही नहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये पीड़ितों को वापस भी कराए गए हैं। एसपी ने बताया कि जिन खातों को एहतियातन सीज किया गया था, उन्हें संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद दोबारा संचालित भी कराया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस के मुताबिक इन दिनों साइबर अपराधी शादी के कार्ड, फोटो या किसी परिचित के नाम से मैसेज भेजकर लोगों को APK फाइल डाउनलोड करने के लिए उकसा रहे हैं। जैसे ही यह फाइल मोबाइल में इंस्टॉल होती है, अपराधी मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बना लेते हैं और खाते से रकम पार कर देते हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते रकम होल्ड कराई जा सके। सोनभद्र पुलिस का यह अभियान साफ संदेश देता है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Feb 24, 2026 07:15:14
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में भाजपा विधायक बेलगाम नजर आ रहे हैं। राजधानी देहरादून में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की मुश्किले बढ़ने लगी हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हुए हमले में पुलिस की जांच शुरू हो चुकी है। शिक्षक संगठनों ने सुरक्षा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर रहा है, जिसे भाजपा विधायक का खासमखास बताया जाता है। भाजपा विधायक के इस कृत्य की निंदा सभी पक्षों की ओर से हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कथित बचाव में टिप्पणी दी है, जिसे कुछ लोग उचित नहीं मानते हैं। कांग्रेस ने ठोस कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि भाजपा के विधायक बेलगाम हो चुके हैं। दूसरी ओर शिक्षक संगठन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो मामला और राजनीतिक हो जाएगा। देहरादून में उमेश शर्मा के समर्थकों ने सरकारी कार्यालय में हमला किया, हल्द्वानी में भाजपा विधायक ने अपने पार्टी के पार्षद का बचाव किया और अन्य घटनाओं को लेकर सरकार पर दबाव बना है।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 07:13:09
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में सामूहिक विवाह योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई इसका संज्ञान लेते हुए हापुड़ डीएम अभिषेक पांडे ने भ्रष्टाचार का प्रयास कर रहे ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया है साथ ही निचले स्तर के अधिकारियों को हीला-हवाली करने वाले अधिकारियों से भी जवाब तलब किया है इस पूरे मामले पर हापुड डीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम होना था लेकिन ठेकेदार द्वारा बहुत ही घटिया क्वालिटी का खाना, फटा हुआ टेंट व गंदी कुर्सियां लगाई गई थी जिसको लेकर इस प्रोग्राम को फिलहाल रद्द कर दिया गया है व आने वाले 10 से 12 दिनों में फिर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा साथ ही भ्रष्टाचार का प्रयास कर रहे ठेकेदार की फॉर्म को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
1
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 24, 2026 07:03:22
New Delhi, Delhi:दिल्ली में यमुना की सफाई लगातार जारी है। सरकार की पहली प्राथमिकताओं में से हमेशा से यमुना की सफाई रही है। यमुना की सफाई को लेकर लगातार कार्य जारी है। रियलिटी चेक करने हम लोग आईटीओ के पास हाथी घाट पर पहुंचे जहां पर पहले के मुकाबले अभी भी कुछ गंदगी कुछ कचरा है जो ऐसे ही घाट पर पड़ा है। लोगों ने पूजा की हवन किया उसकी सामग्री उसका बच्चा हुआ सब समान और जो पानी में प्रवाह किया होगा वह सब सामान ऐसे ही पड़ा है और पानी में वही पड़ा है। गंदगी को हटाया नहीं गया है और पानी देखने में काफी कल है और काफी बदबू भी आ रही है। नदी में से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए लगातार मशीन चल रही है पर पिछले कई सालों के मुकाबले यमुना की स्थिति बेहतर होती नजर आ रही है। अगर लगातार सफाई होती रहेगी कचरे को घाट से हटाया जाए तो बहुत जल्द यमुना साफ और स्वच्छ हो सकती है। कई सालों से हाथी घाट पर रह रहे बाबा ने बातचीत के दौरान बताया कि किसी किसी दिन सफाई होती है तो कभी नहीं पर आम तौर पर झाड़ू लगातार लगाया जा रहा है पर अभी काफी कूड़ा है नदी को सफाई की जरूरत है प्लांट लगा देना चाहिए क्योंकि कई सालों का कचरा जो है اسی में रहता है और काफी बदबू भी है। सरकार ने वादा किया है तो लगातार सफाई जानी चाहिए। छठ के समय पर जितनी सफाई की गई थी अब उसे मुकाबला सफाई काम हो रही है लेकिन यमुना की स्थिति में सुधार देखा जा सकता है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 24, 2026 07:02:23
Kota, Rajasthan:रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में दूध लेकर आ रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम कोटा रेलवे कॉलोनी थाना इलाके के रंगपुर पुलिया के निकट दूध लेकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति तालेवर प्रसाद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है मृतक के पुत्र अजय ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता सुबह घर से दूध लेने निकले थे जब घर नहीं लौटे तो वह उनकी तलाश में निकला रेलवे ट्रैक के निकट लोगों की भीड़ जमा देखकर वहां पहुंचा तो वहां उन्हें उनके पिता का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली उन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर आए जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। रेलवे कॉलोनी थाना ASI सुरवीर सिंह ने बताया कि मृतक सुबह दूध लेने निकले थे परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शॉप परिजनों को सौंप दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 24, 2026 07:01:51
Bhagalpur, Bihar:एंकर - कहा जाता है कि स्कूल बच्चों के भविष्य की नींव रखते हैं… लेकिन अगर नींव ही कमजोर हो, तो सपनों की इमारत कैसे खड़ी होगी? बिहार के भागलपुर से जो तस्वीर सामने आई है, वह न सिर्फ चिंताजनक है बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल भी खड़े करती है। सुल्तानगंज प्रखंड के छींट श्रीरामपुर कोठी, अकबरनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कम और संघर्ष ज्यादा हो रहा है। यहाँ हालात ऐसे हैं कि एक ही कमरे में पहली और दूसरी कक्षा की पढ़ाई साथ-साथ चल रही है। दो शिक्षक एक ही ब्लैकबोर्ड पर दोनों क्लास के बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हैं। शोर, भीड़ और अव्यवस्था के बीच बच्चों के लिए ध्यान लगाकर पढ़ना लगभग असंभव हो जाता है। शिक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी स्थिति बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास पर सीधा असर डालती है। समस्या सिर्फ कमरों की कमी तक सीमित नहीं है। स्कूल में अपना शौचालय तक नहीं है। छोटे-छोटे बच्चे पास के नाट्य क्लब के शौचालय का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जिससे खासकर छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सात महिला शिक्षिकाओं वाले इस स्कूल में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। दो वर्ष पहले गंगापुर प्राथमिक विद्यालय को भी यहाँ शिफ्ट कर दिया गया था। उस समय उम्मीद थी कि सुविधाएँ बढ़ेंगी, लेकिन हुआ इसके उलट बच्चों की संख्या बढ़ गई, जबकि कमरों की संख्या वही की वही रही। पहले से मौजूद तीन कमरों के अलावा केवल एक टिन शेड बनाकर व्यवस्था पूरी मान ली गई। न पर्याप्त बेंच-डेस्क, न किचन की समुचित व्यवस्था मिड-डे मील जैसी योजनाएँ भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई परेशानियों के बीच चल रही है, शिक्षक असहाय हैं और प्रधानाध्यापक भी बार-बार अतिरिक्त कमरों और बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। सवाल यह है कि जब प्राथमिक स्तर पर ही शिक्षा का यह हाल है, तो आगे चलकर इन बच्चों का भविष्य किस दिशा में जाएगा? सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और आधुनिक स्कूलों की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी कई बच्चे एक ब्लैकबोर्ड और एक कमरे में सिमटी पढ़ाई के सहारे अपना भविष्य बनाने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस स्कूल की सुध कब लेते हैं क्योंकि शिक्षा इंतजार नहीं करती, और बचपन दोबारा लौटकर नहीं आता।
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Feb 24, 2026 07:00:53
Firozabad, Uttar Pradesh:Location --फिरोजाबाद Date- 23.02.2026 डीजे पर डांस को लेकर जमकर हुई मारपीट UP के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के राजा का ताल स्थित बीएस मैरिज होम में शादी समारोह में घराती और बारातियों के बीच लात-घूंसे चले और टेंट की कुर्सी और सब्जी की बाल्टी से हमला हुआ। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। शादी समारोह में गृहांत और बारातियों के बीच घमाशान युद्ध की तस्वीर फिरोजाबाद के राजा का ताल से सामने आयी। डांस को लेकर घराती और बारातियों के बीच इतना युद्ध छिड़ा कि मेहमान दंग रह गए। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, कुर्सी या सब्जी की बाल्टी भी हमला करने के लिए प्रयोग की गई। आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top