Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
अनंतनाग में रमजान के दौरान खाद्य किट वितरण, मदद पहुंची गरीबों तक
WMWaqar Manzoor
Mar 11, 2026 11:07:02
Anantnag:-As the holy month of Ramadan progresses, Muslims around the world continue to observe fasting and engage in acts of worship and charity.A welfare programme was organized by the Jammu and Kashmir Falah-e-Insaniyat Foundation at the General Bus Stand in Anantnag, where food kits were distributed among needy and deserving people. A large number of beneficiaries, including women from far-flung and remote areas, attended the programme and received food kits as part of the humanitarian initiative. The organizers ensured that the assistance reached those who were most in need, particularly families facing financial difficulties. Speaking on the occasion, the organizers said that the holy month teaches the values of compassion, generosity, and social responsibility. They emphasized that it is the collective duty of society to care for the poor and underprivileged and to extend support to those who are struggling. They also appealed to the public to come forward and contribute generously by giving charity and Zakat according to their capacity so that the weaker sections of society can be supported during this sacred time. The organizers expressed hope that such initiatives would continue in the future and encourage more individuals and organizations to participate in welfare activities aimed at helping the needy and strengthening the spirit of solidarity within the community.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh
Mar 11, 2026 12:21:34
Kishanganj, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोपहर लगभग एक बजे ठाकुरगंज स्थित एनएच 327ई के समीप कृषि फार्म में पहुँचे। इसके बाद उनका काफिला निर्माणाधीन ठाकुरगंज बाइपास का निरीक्षण करने पहुँचे, इसके उपरांत पावर ग्रिड परिसर में सीएम नीतीश कुमार के कर-करकमलों के द्वारा रिमोट का बटन दबाकर 235 करोड़ रुपये की लागत से 122 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। जिसमें 133 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास और 102 करोड़ रुपये की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सड़क, भवन निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न आधारभूत योजनाएं शामिल हैं। इसके बाद कृषि फार्म परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया गया और केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की गई। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार सरकार के मंत्री, विजय चौधरी, दिलीप कुमार जायसवाल और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने लोगों को संबोधित किया।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 11, 2026 12:20:59
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित देश भर में एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है। झारखंड के सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री के उस वीडियो को दिखाया जिसमें प्रधानमंत्री नाली के गैस से चाय बनाने की तकनीक का जिक्र कर रहे थे। (हाथ में मोबाइल वाला फुटेज) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश आज गंभीर स्थिति से गुजर रहा है और पेट्रोलियम ऊर्जा का संकट भयावह रूप ले रहा है। पर्व त्यौहार के मौसम में एलपीजी गैस की क़िल्लत देश के लोगों का निवाला छीन रही है। मुंबई दिल्ली बैंगलोर सहित सभी मेट्रो शहरों में रेस्टोरेंट शटडाउन हो गए हैं रांची में भी बड़ी संख्या में बच्चे लॉज में रहते हैं उनके सामने भी उनके खाने पर आफत आ गई है और इसके लिए जिम्मेवार प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति है। सुप्रिया भट्टाचार्य ने यहां तक यह भी कहा कि दिल्ली में संसद का सत्र चल रहा है लेकिन देश के तमाम केंद्रीय मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं और कोई हल नहीं निकाला जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने विदेश नीति को व्यक्तिगत नीति बनाई और देश का अमेरिका,रशिया और इजरायल के सामने घुटने टेकने की वजह से संकट पैदा हुआ। स्पष्ट शब्दों में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पर्व त्यौहार और शादी विवाह के समय में यह मुश्किल हालात जो उत्पन्न हुए हैं उसे जनता गुस्से में है केंद्र सरकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 11, 2026 12:20:31
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ बिहार के मौलाना के द्वारा अपशब्द कहे जाने के मामले में उत्तराखंड के राजनेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जमाने से भाजपा के वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि ऐसे बयान बहुत निंदनीय हैं इन पर जितनी कठोर कार्रवाई की जाए कम है। सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी बुजुर्ग महिला हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की शान है। बाइट मुन्ना सिंह चौहान वरिष्ठ विधायक भाजपा उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि ऐसे बयान कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकते। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किया जा सकते। अगर वह मुख्यमंत्री नहीं भी होते किसी आम व्यक्ति की माता के खिलाफ भी ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किया जा सकते। बाइट डाक्टर धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने कहा है कि इस तरह के बयान देने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक तौर पर फांसी देनी चाहिए। किस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 11, 2026 12:20:17
Payikapuram, Andhra Pradesh:बढ़ती गर्मी के चलते जंगली जानवरों के पानी का इंतजाम. स्थान- उधम सिंह नगर. तराई पश्चिम वन प्रभाग पतरामपुर में गर्मी शुरू होते ही जंगली जानवर पानी की तलाश में तराई क्षेत्र और आबादी वाले इलाकों की ओर हो जाते हैं। इस बार तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर में पानी मुहैया कराने के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। तराई वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज में कच्चे और पक्के 15 वाटर हाल बनाए गए हैं, हर दो किलोमीटर दूरी पर वाटर हाल बनाए गए हैं। कुछ वाटर हालों में प्राकृतिक पानी है जबकि कुछ में टेंकरों से पानी पहुँचाया जाएगा ताकि वन्य जीवों को पीने के लिए पानी मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। ताकि वन्य जीवों को पानी की तलाश के लिए निचले ग्रामीण क्षेत्रो में न जाना पड़े, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना न हो।
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 11, 2026 12:19:45
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 11, 2026 12:18:59
Panna, Madhya Pradesh:40 फुट गहरे सूखे कुएँ में गिरी 4 साल की बेटी , 18 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू किया गया देवेंद्रनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सुरक्षित कुएं से निकाला बाहर 4 साल की मासूम बच्ची मोहल्ले में बने लगभग 40 फीट गहरे सूखे कुएँ में गिरने के बाद करीब 18 घंटे तक बैठी रही, लेकिन जब उसे बाहर निकाला गया तो उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं थी। जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर निवासी की पुत्री 10 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने पूरी रात बच्ची को हर जगह तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पूरी रात परिवार पर दुख और चिंता का पहाड़ टूट पड़ा। अगली सुबह परिजनों ने थाना पहुँचकर बच्ची के गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम बनाकर पूरे मोहल्ले और आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब पुलिस टीम मोहल्ले के पास स्थित एक पुराने बरगद के पेड़ के पास पहुँची तो वहाँ एक खाली पड़े कुएँ में झांकने पर कुएँ के अंदर बच्ची दिखाई दी। यह कुआँ लगभग 40 फीट गहरा था। पुलिस टीम ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सावधानी से बच्ची को बाहर निकाला। जैसे ही बच्ची बाहर आई, वहाँ मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुँची मेडिकल टीम ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। वह केवल डरी हुई थी और बोल नहीं पा रही थी। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और नए कपड़े उपलब्ध कराए गए। आज बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने पुष्टि की कि बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया कि करीब 18 घंटे तक 40 फीट गहरे कुएँ में रहने के बाद भी बच्ची को कोई चोट नहीं आई। लोग इसे भगवान की कृपा और चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि पुलिस अब भी इस मामले की जांच कर रही है कि बच्ची कुएँ तक कैसे पहुँची और पूरी रात वहाँ कैसे रही। सच ही कहा गया है — जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बाँका कर सके, जो जग बैरी होय। बाइट -- डॉक्टर अभिषेक जैन बीएमओ
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 11, 2026 12:18:09
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस ने बनास नदी में छापा मारकर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने गहलोद नदी की पुलिया के पास दबिश देकर अवैध बजरी खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई बजरी माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बजरी भरकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को थाने लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 11, 2026 12:17:53
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 11, 2026 12:17:42
Jaipur, Rajasthan:जयपुरमध्य-पूर्व युद्ध के बीच राजस्थान सरकार अलर्ट। LPG की आपूर्ति में संभावित बाधा को लेकर अलर्ट। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए निर्देश जारी। सभी जिलों में स्पेशल एनफोर्समेंट टीम गठित करने के आदेश। जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में टीम करेगी कार्रवाई। जरूरत पड़ने पर पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग। घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडरों की मांग-आपूर्ति पर निगराणी। घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रहेगी पैनी नजर। अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश। हर जिले में हर सप्ताह कम से कम 2 गैस एजेंसियों का निरीक्षण अनिवार्य। स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक का होगा मिलान। जमाखोरी, कृत्रिम अभाव या ज्यादा कीमत पर बिक्री पर सख्ती। दोषी पाए जाने पर Essential Commodities Act 1955 में कार्रवाई।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Mar 11, 2026 12:17:32
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को गुप्त सूचना के आधार पर मंगल गंझू, पिता मिठुवा गंझू, ग्राम नामुदाग, थाना कुडू, जिला लोहरदगा के द्वारा अवैध अफीम (पोस्ता का पौधा) की खेती की गई है एवं अपने घर में अफीम को संग्रह कर रखा गया है।थाना प्रभारी कुडू अजीत कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तत्काल उक्त सूचना के सत्यापन एवं अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती का विनष्टिकरण एवं संग्रहीत कर रखे गये अफीम की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया। इस सूचना के संबंध में थाना प्रभारी कुडू के द्वारा राजपत्रित पदाधिकारी अंचलाधिकारी कुडू, सैट-78, सैट-75 के साथ उपरोक्त क्षेत्र में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में पुलिस को देख कर कुछ व्यक्ति जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। सूचना के सत्यापन के क्रम में मंगल गंझू, पिता मिठुवा गंझू, ग्राम नामुदाग, थाना कुडू, जिला लोहरदगा के घर के पास पहुँचने पर घर का दरवाजा खुला एवं घर में कोई भी सदस्य नहीं पाया गया। इसके बाद राजपत्रित पदाधिकारी अंचलाधिकारी कुडू के समक्ष विधिवत् मंगल गंझू के घर का तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में 03 (तीन) स्टील का ग्लास सहित सूखा अफीम का वजन करीब 950 ग्राम तथा 04 (चार) स्टील का ग्लास सहित गिला अफीम का वजन 580 ग्राम, कुल अफीम ग्लास सहित 1.53 किलोग्राम, 02 (दो) भरठुवा बंदुक एवं नगद 35 हजार रूपए बरामद किया गया। उसके बाद घर के आस-पास के क्षेत्र को सर्च करने पर करीब 35 डिसमील ज़मीन पर अफीम (पोस्ता का पौधा) की खेती मंगल गंझू एवं उनके अज्ञात साथियों द्वारा किया जाना पाया गया। बरामद अफीम से यह स्पष्ट है कि अवैध रूप से अफीम (पोस्ता का पौधा) की इस खेती से मंगल गंझू एवं उनके अज्ञात साथियों द्वारा अफीम को संग्रह किया गया है। अवैध रूप से कि गई अफीम (पोस्ता का पौधा) की खेती को विनष्ट किया गया।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 11, 2026 12:17:14
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां रेलवे के लोहे के भारी सामानो को चुराने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तीन अपराधियों को कैमूर जिला के कर्मनाशा के पास से गिरफ्तार किया है। जनवरी महीना में कैमूर जिला के कर्मनाशा के पास रेल पटरी मरम्मती का काम चल रहा था। इस दौरान एक कोच को दूसरे कोच से जुड़ने वाला भारी भरकम लोहे का ब्रिज गाटर ही कुछ चोरों ने मिलकर चुरा लिया था। पुलिस पिछले दो महीना से इसकी तलाश कर रही थी। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और भारी भरकम लोहे के गाटर ब्रिज को एक पास के ही तालाब से बरामद किया गया। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि मामले में गिरफ्तार तीन अपराधी शशिकांत राम, छोटू पासवान तथा उज्जवल कुमार चोरी से तालाब के पानी में छुपा कर रखे गए लोहे के भारी भरकम ब्रिज गाटर को निकालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन रेल पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी का भारी भरकम लोहे का गाटर भी बरामद कर लिया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top