Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ramadan फास्टिंग से स्वास्थ्य लाभ? डॉक्टर ने मरीजों के लिए विशेष सलाह जारी की
WMWaqar Manzoor
Feb 24, 2026 05:15:28
Fasting hours during Ramadan is very significant for Muslims around the globe, where they abstain from food, drink, and other physical needs from dawn until sunset. While the primary purpose of fasting in Ramadan is spiritual, research suggests that it may also offer a range of health benefits when practiced mindfully. One of the most notable benefits of Ramadan fasting is improved metabolic health. During fasting hours, the body shifts from using glucose as its primary energy source to burning stored fat. This metabolic switch can promote fat loss and improve insulin sensitivity, helping regulate blood sugar levels. In an exclusive interaction with Salaam TV, Medical Superintendent of District Hospital Ganderbal, Dr. Farah Shafi, issued a health advisory for patients suffering from diabetes, high blood pressure, heart ailments, and other medical conditions during the holy month of Ramadan. Dr. Shafi advised patients to consult their doctors before observing fasts and strictly follow prescribed medical guidance. She urged them to take their medicines on time as advised by their physicians and avoid excessive consumption of oily, fried, and salty foods during Sehri and Iftar. She further emphasized the importance of a balanced diet, adequate intake of fruits and vegetables, and maintaining proper hydration during non-fasting hours. Dr. Shafi also cautioned patients to immediately seek medical attention if they experience dizziness, weakness, fluctuations in blood sugar levels, or any unusual symptoms while fasting.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPawan Tiwari
Feb 24, 2026 07:46:29
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में महिला सम्मान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 36 सेकंड के इस वायरल वीडियो में हरैया क्षेत्र के जेई अजीत कुमार सिंह और एक महिला के बीच तीखी कहासुनी व अभद्रता का दावा किया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा भी जा सकता है की जेई महिला का हाथ पकड़ कर खींच रहा है और उसके जवाब में महिला भी जी से छीना झपटी कर रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीते सोमवार का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरैया क्षेत्र में तैनात लाइनमैन मिश्रीलाल को जेई द्वारा हटाए जाने के बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान बातचीत के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। वीडियो में दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखी जा सकती है, जिसमें महिला और जेई आमने-सामने नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेई अजीत कुमार सिंह पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं और उनके खिलाफ लोगों ने पूर्व में कार्यालय का घेराव भी किया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और महिला के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि महिला भी जेई पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति और जटिल हो जाती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 07:44:47
Madhubani, Bihar:NOTICE,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी के मधवापुर थाना पुलिस ने फरार तरैया पंचायत के पूर्व मुखिया रूना सहित चार अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पाया है।इस दौरान ढोल नगाड़े के साथ कोर्ट के आदेश से पुलिस घर पर इश्तेहार चिपकाया।दरअसल 2022 में अंदौली गांव के मुखिया अवधेश ठाकुर उर्फ भिखारी ठाकुर की पत्नी नीलम देवी के द्वारा पिस्टल के बल पर लूटपाट और जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पूर्व मुखिया सहित पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।एक लाख 75 हजार रुपये की लूट का आरोप लगाया था।सभी आरोपी फरार चल रहे थे।20 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
1
comment0
Report
Feb 24, 2026 07:43:44
Madhubani, Bihar:PACSO,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी शंकर राय को दी 20 वर्ष की सजा और 58 हजार रुपया किया जुर्माना।कोर्ट ने पीड़िता को 3 लाख का मुआवजा देने का डालसा को दिया आदेश। 12 अप्रैल 2022 को अन्धरामठ थाना क्षेत्र में दर्ज हुई थी अपहरण और दुष्कर्म का केस।बताया जा रहा है शंकर राय ने अप्रैल 2022 को शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की का अपहरण कर नेपाल ले गया।नेपाल में संबंधी के यहां रख कर कई दिनों दुष्कर्म किया फिर लड़की को दिल्ली ले गया जहां कई माह रखा और दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया।थाना में केस दर्ज होने और पुलिस दबिश के कारण युवक ने नाबालिग बालिका को गांव के पास लाकर छोड़ दिया।मामले में आज पॉक्सो कोर्ट ने करीब चार वर्ष में सजा सुना दी और दोषी को 20 वर्ष की सजा दी।
1
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Feb 24, 2026 07:35:11
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना चिल्फी पुलिस द्वारा की गई। छत्तीसगढ़- मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चिल्पी पुलिस ने नागालैंड पासिंग एक कंटेनर को रोका, जिसमें गुप्त चैंबर बनाकर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। कंटेनर में लगभग 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा की 30 बोरियां, प्रत्येक में 30 किलो गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आयाज खान, निवासी भरतपुर, को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। आरोपियों के साथ पूछताछ के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 24, 2026 07:34:58
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग अगर आप भी टैंकर का पानी मंगा कर पीने में इस्तेमाल करते है तो जरा संभल जाइए आगरा में पानी के टैंकर में किसी जानवर की हड्डी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है नगर पालिका के पेयजल टैंकर में हड्डी मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई गनीमत रही कि नगर पालिका का पेयजल टैंकर मकान निर्माण के लिए आया था अगर यही टैंकर किसी घर में पेयजल सप्लाई के लिए आया होता तो लोगों की जान पर खतरा मंडरा सकता था पूरे मामले पर फोन पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश कुशवाह का दावा सभी टैंकरों की कराई गई है सफाई जबकि एसडीएम नवोदिता शर्मा ने टैंकर लेकर जाने वाले कर्मचारी का रोका वेतन आगरा के एत्मादपुर नगर पालिका का मामला
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Feb 24, 2026 07:34:09
Karnaprayag, Uttarakhand:बद्रीनाथ व हेमकुण्ड यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा मार्ग पर ब्यवस्थाओ का जायजा लिया, जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात, खाद्यान्न, और बिजली पानी को लेकर ब्यवस्थाओ को चाक चौबन्द किया का रहा है । एसपी चमोली ने कहा कि यातयात व क़ानून ब्यवस्था को लेकर चमोली पुलिस हर पल तत्पर है । बीओ 1 / चमोली जिले में इस वर्ष 23 अप्रैल से बद्रीनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है । यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाये जाने को लेकर जिला प्रशाषन मुस्तैद हो गया है । यात्रा के दृष्टिगत जिला प्रशाषन ने आज चमोली जिले के प्रवेश द्वारा कमेडा से बद्रीनाथ तक यात्रा मार्ग पर स्थलीय निरीक्षण किया, जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशाषन ने आज बद्रीनाथ हाइवे पर स्लाइड जॉन, और अस्पताल, खाद्यान्न भंडार, पेयजल , अस्पताल और अन्य ब्यवस्थाओ का जायजा लिया । जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने कहा कि बद्रीनाथ यात्रा के दृष्टिगत हम ब्यवस्थाओ का जायजा ले रहे है । उन्होंने कहा कि जहां पर भी बरसात के दौरान स्लाइड जॉन बने है उन्हें जल्द ठीक करने के लिए निर्माण करने वाली एजेंसी को निर्देश दे दिए गए है । ताकि यात्रा के दौरान यातायात को सुगम बनाया जा सके , पुलिस अधीक्षक चमोली ने कहा कि यात्रा को लेकर हम पूरी तरह से तैयार है । सीएमओ चमोली ने कहा कि यात्रा मार्ग पर स्वस्थ्य सुविधाओं को लेकर 28 चिकित्सा इकाई है । विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए मांग पत्र भेजा गया है ।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Feb 24, 2026 07:33:14
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू सूत्रों के अनुसार यूपी में योगी मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठनात्मक फेरबदल की चर्चा तेज दिल्ली बैठक के बाद नए मंत्री, तीसरे डिप्टी सीएम और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर सियासी हलचल बढ़ी सूत्रों के अनुसार आने वाले एक महीने के भीतर न केवल मंत्रिमंडल विस्तार बल्कि संगठन में भी बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिल सकता है जिला इकाइयों से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्षों तक बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही प्रदेश संगठन की नई टीम जल्द घोषित हो सकती है इसमें कई पुराने पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव या नई नियुक्तियां संभव हैं मंत्रिमंडल में कई चेहरों को शामिल किया जा सकता है इनमें विधायकों के साथ संगठन से जुड़े सक्रिय पदाधिकारियों को भी मौका मिल सकता है सूत्र बताते हैं कि कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी संभव है सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे उपमुख्यमंत्री पद को लेकर है भाजपा उत्तर प्रदेश में राजनीतिक संतुलन साधने के लिए यह बड़ा फैसला ले सकती है सूत्रों के अनुसार भाजपा ब्राह्मण वर्ग की नाराजगी को दूर करने की रणनीति को संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार में अपना सकती है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top