Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajsamand313324

राजसमंद की जर्जर सड़कें: क्या होगी अगली बड़ी दुर्घटना?

DSdevendra sharma2
Aug 04, 2025 05:46:43
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
@devendra_jpr राजसमंद के देसूरी नाल घाट से खबर, देसूरी नाल घाट की जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह, बारह फीट की सड़क पर सात फीट के गड्ढे, आमेट निवासी वाहन चालक बाल-बाल बचा, जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो यह सड़क बुला सकती है एक और बड़ा हादसा, राजसमंद। देसूरी नाल घाट सेक्शन की खस्ताहाल सड़कें अब जानलेवा बनती जा रही हैं। बता दे कि महज 12 फीट चौड़ी सड़क पर बने 7 फीट तक गहरे और चौड़े खड्डे लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।आज फिर एक वाहन चालक आमेट से देसूरी की ओर जा रहा था, तभी उनकी कार सड़क के बीचोंबीच बने एक गहरे खड्डे में फंस गई। गनीमत यह रही कि आगे ही एक बड़ा पत्थर टकरा जाने से वाहन रुक गया और बड़ा हादसा टल गया। चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहां चालक ने कहा कि टोल टैक्स वसूली जारी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक आमजन अपनी जान जोखिम में डालकर इन सड़कों से गुज़रते रहेंगे? अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो यह सड़क एक और बड़ा हादसा बुला सकती है। आपको जानकारी दे दे की देसूरी नाल घाट पर लगातार हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बाईट,,,पीड़ित वाहन चालक जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Imran Aziz Zee MediaImran Aziz Zee Media
Aug 04, 2025 19:07:10
Borwal, Bihar:
बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िला में गड़बड़ी करने वाले पैक्स अध्यक्ष पर गाज़ गिरना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बगहा 2 प्रखंड के बैराटी बरियरवा पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल खरीफ विपणन वर्ष 24-25 में धान अधिप्राप्ति के पश्चात क्रय किये गए धान का गबन करने को लेकर बगहा 02 प्रखंड अंतर्गत बैराटी बरिअरवा पैक्स अध्यक्ष सरफराज अहमद को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। बगहा अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार,के द्वारा दिनांक 16.06.2025 को बैराटी बरिअरवा पैक्स की जाँच की गई थी।
15
Report
NTNagendra Tripathi
Aug 04, 2025 19:00:46
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
Breaking न्यूज़ गोरखपुर- सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल। सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो तेजी से हुआ वायरल। गोरखपुर के हर्ट कहे जाने वाले रामगढ़ताल पर एक युवक कार से उतरता है। इसके बाद ताल की सुदरता बढ़ाने के लिए लगे रेलिंग को पार करता है। झील के पास युवक पहुँचता है। वहाँ पर लगे पेड़ के नीचे हँसते हुए पेशाब करता है। पेशाब करते वीडियो पर लिखता है अपने शहर को हरा और साफ रखिये। सूखे पौधों को पानी देने में मदद करें। इसके बाद उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। सबसे बड़ी बात इस पूरे वाक्ये का वीडियो युवक के दोस्त ही बनाते हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रामगढ़ताल पुलिस जांच में जुटी।
14
Report
KAKapil Agarwal
Aug 04, 2025 19:00:39
Agra, Uttar Pradesh:
04 अगस्त आगरा स्लग 100 दिन आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को 100 दिन आगरा कमिश्नरेट में पूरे हो गए,इन सौ दिनों में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने न सिर्फ कई अहम फैसले किए बल्कि पुलिसिंग में बदलाव के कई आयाम भी स्थापित किए लोकेशन आगरा रिपोर्ट कपिल अग्रवाल एंकर/वियो आगरा में 15 अप्रैल को आईपीएस दीपक कुमार ने आगरा कमिश्नर का पद संभाला जिसके बाद से कई नए प्रयोग कमिश्नर दीपक कुमार ने किए,इस दौरान साइबर अपराध के लिए कोडब्रेक ऑपरेशन भी चलाया तो सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ एक बृहद अभियान चलाया और हजारों लोगों को सड़क पर शराब न पीने की चेतावनी भी इस दौरान पुलिस ने दी,इसके साथ ही महिला अपराधों को लेकर सख्ती और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता में शुमार करते हुए कई मनचलों को चंद घंटों में ही जेल की सलाखों के पीछे भेजने का भी काम किया इन 100 दिनों में सबसे बड़ी उपलब्धि पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की धर्मांतरण पर बड़ी कार्यवाही रही,जिसमें आगरा की दोनों बहनों की बरामदगी के साथ साथ अन्य कई युवतियों को इस धर्मांतरण मामले से बचाया और धर्मांतरण गैंग के मुख्य सरगना अब्दुल रहमान सहित 14 लोगों को भी आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों से गिरफ्तार कर जेल भेजा
14
Report
AMALI MUKTA
Aug 04, 2025 19:00:32
Kaushambi, Uttar Pradesh:
SLUG- स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, हेडमास्टर पर गंभीर आरोप ANCHOR- कौशांबी जिले से शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली मासूम छात्राओं ने अपने ही हेडमास्टर पर अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के हंगामे के बाद शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। VO- मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर नंदलाल सिंह पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चियों का कहना है कि शिक्षक ने सरकारी टेबलेट पर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाए और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्चियों ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई हरकतों की जानकारी परिजनों को दी। जैसे ही बात परिजनों तक पहुंची, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हेडमास्टर की पिटाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मासूम छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर में हुई इस हरकत ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी हेडमास्टर से पूछताछ कर रही है, वहीं परिजन उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। BYTE- शिवांक सिह, सीओ मंझनपुर BYTE- पीड़िता BYTE- पीड़िता का पिता
14
Report
Imran Aziz Zee MediaImran Aziz Zee Media
Aug 04, 2025 19:00:14
Padegaon, Bihar:
वोटर लिस्ट में पूरे बिहार ने तेजस्वी यादव को ढूंढ लिया पर ये खुद का नाम नहीं ढूंढ पाए। वहीं बात है कि लालू जी, IPL का हिस्सा बनवा देंगे पर खेलना आता ही न हो तो कहाँ से खेल लोगे? ठीक ऐसे ही, लालू जी राजनीति में ले आयेंगे पर बुद्धि है ही नहीं तो हास्य का पात्र ही बनेंगे..! इस समय विपक्ष नैतिकता के उस निचले स्तर पर पहुंच गया है जहां से वो झूठ, फरेब को ही अपना हथियार समझता है। लालू यादव और तेजस्वी यादव की जोड़ी "बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी" वाली है। ये डिजिटल भारत है तेजस्वी जी न कि लालटेन काल...
15
Report
Imran Aziz Zee MediaImran Aziz Zee Media
Aug 04, 2025 18:57:00
Borwal, Bihar:
ख़बर बगहा से है जहाँ मानसून ने इलाके में रफ़्तार पकड़ लिया है लिहाजा कल से हीं ज़िलें में मूसलाधार वर्षा हो रही है। वहीं नेपाल के तराई क्षेत्रों में भी वर्षा जारी है. पहाड़ो पर बारिश तेज़ होने के बाद गंडक नदी समेत पहाड़ी नदियों के जलस्तर में इज़ाफ़ा हो रहा है। इधर वाल्मीकिनगर गंडक बराज़ से आज डेढ़ लाख क्यूसेक के करीब पानी छोड़े जाने के बाद नदी में उफ़ान है. क्योंकि नेपाल के देवघाट से 1.57 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद तेज़ी से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा है यहीं वज़ह है कि जल संसाधन विभाग अलर्ट है
15
Report
DKDebojyoti Kahali
Aug 04, 2025 18:45:06
Cooch Behar, West Bengal:
গতকাল শুভেন্দু অধিকারীর কোচবিহার সফরের আগেই আক্রান্ত বিজেপি কর্মী ।আদালতের নির্দেশে আগামীকাল কোচবিহার পুলিশ সুপারের সাথে দেখা করবেন রাজ্যের বিরোধী দলনেতা সহ পাঁচজন বিধায়ক। ইতিমধ্যে গতকাল শুভেন্দু অধিকারীর কোচবিহারে আসার আগেই কোচবিহারের ১৯ টি জায়গায় বিক্ষোভ সমাবেশ করবে তৃণমূল কংগ্রেস। আগামীকালের আগেই সোমবার রাতে নিশিগঞ্জ দুই অঞ্চলের বিজেপি কর্মী যখন কোচবিহার দক্ষিণ বিধানসভার অন্তর্গত আখরাহাট এলাকায় ধান ভাঙতে যান তখন তৃণমূল কর্মীরা তাকে আক্রমণ করে এমনটাই অভিযোগ করেছেন তিনি। আক্রান্ত বিজেপি কর্মীর নাম অজিত বর্মন। তিনি বলেন তিনি ধান ভাঙতে এসেছিলেন সেই সময় তৃণমূল আশ্রিত দুষ্টুতিরা তাকে আক্রমণ চালায় কারণ তিনি বিজেপি করেন এবং তারা রীতিমত ভয় প্রদর্শন করছে এলাকায় আগামীকালের শুভেন্দুর অনুষ্ঠান কর্মসূচিতে যাতে না যাওয়া হয় সে কারণেই সন্ধ্যা থেকেই মারধর চলছে বলে অভিযোগ করেন তিনি। কোচবিহার কোতোয়ালি থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করা হবে বলেও জানান তিনি।
14
Report
ASArvind Singh
Aug 04, 2025 18:31:06
Sawai Madhopur, Rajasthan:
स्लग-कावड़ यात्रा में शामिल हुवे विधायक बालमुकुन्दाचार्य-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 04 अगस्त 2025 एंकर-जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकुन्दाचार्य आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे ,जहाँ उन्होंने सर्व समाज महा भगवा कावड़ यात्रा में शिरकत की । इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुवे कहा कि सवाई माधोपुर में आज आयोजित की गई महा भगवा कावड़ यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही है । इस दौरान उन्होंने प्रदेश के आपदा प्रबंधन एंव कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को याद करते हुवे कहा कि डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी आज उनके साथ इस कावड़ यात्रा में शमिलित होते लेकिन प्रदेश में जिस तरह से अतिवृष्टी हुई है उसे लेकर वे अपने काम में बखूबी लगे हुवे है । बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि जिस तरह से एक सैनिक बॉर्डर पर अपने देश की सेवा के लिए जी जान से जुटा रहता है उसी तरह से डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी अपने आपदा प्रबन्धन के काम मे जी जान से जुटे हुवे है और प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे है ,उन्होंने कहा कि आज भी वे मुख्यमंत्री के साथ थे और मुख्यमंत्री एंव उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाको का जवाई सर्वेक्षण किया है । बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे सनातन संस्क्रति और परम्पराओं का उत्थान हुवा है ,इसी सनातन संस्कृति और परम्पराओं को लेकर भारत को पूरी दुनिया मे जाना जाता है । ओर आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया मे भारतबर्ष का विकास और गौरव बढ़ रहा है । सवाई माधोपुर के लोगो ने भी इस कावड़ यात्रा के माध्यम से सनातन के गौरव को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई है । इस दौरान उन्होंने अनुरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं को लेकर आये दिन दिए जा रहे बयानों के सवाल पर कहा कि किसी भी सनातनी संत ,धर्मगुरुओं, कथावाचक या अन्य किसी के बयान को लेकर टिका टिपण्णी नही करनी चाहिए ,ये लोग सनातन के प्रहरी है और जब तक सही जानकारी नही हो इस बारे में कुछ भी कहना उचित नही है ,उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोग जब भी कोई आपदा या विपत्ति आती है तो सबसे पहले मदद के लिए खड़े रहते है और भंडार आदि चलकर हर तरह से लोगों की सहायता कर रहे है ऐसे में ऐसे लोगो के लिए कुछ भी कहना जब तक कि आप को सही जानकारी ना हो उचित नही है , कावड़ यात्रा के दौरान बालमुकुन्दाचार्य ने कावड़ यात्रा के समापन स्थल राजबाग में आयोजित कार्यक्रम में संतों का आशीर्वाद लिया और लोगो से सनातन को मजबूत करने की बात कही । गौरतलब है कि आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर में सर्व समाज भगवा महा कावड़ यात्रा निकाली गई । जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुवे । कावड़ यात्रा में 191 कावड़िये सोलेश्वर महादेव से जल लेकर रामद्वारा पहुंचे। जहां से कांवड़ियों की कावड़ यात्रा एंव शोभायात्रा शुरू हुई जो शहर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान नीम चौकी स्थित रामद्वारा पर त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथम्भौर ट्रस्ट के प्रधानसेवक ने कावड़ यात्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कावड़ शोभायात्रा के दौरान वाराणसी से आये कलाकारों में शिव के विभिन्न रूपों को सजीव तरीके से दर्शाया ।इस दौरान उन्होंने शिव विवाह , शिव तांडव , शव यात्रा सहित शिव की कई लीलाओ से शहर वासियों को रूबरू कराया । कलाकारों द्वारा जीवंत की गई शिव लीलाओं को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान जगह जगह लोगों ने कावड़ शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं धर्मप्रेमियों द्वारा कई जगहो पर जलपान की भी व्यवस्था भी की गई । कावड़ शोभायात्रा खंडार तिराहे से होकर मुख्य बाजार से गुजरी। जिसके बाद दंडवीर बालाजी से ठठेरा कुंड होकर राजबाग पहुंची। जहां शिव विवाह की लीला मंचन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने शिरकत की। इस दौरान हवामहल विधायक ने कहा कि धर्म प्रति निष्ठा ही सनातन के नैतिक मूल्यों की रक्षा कर सकती है। ऐसे आयोजन हमारी धर्म और संस्कृति के अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में सवाई माधोपुर के लोग भी बढ़ चढ़कर काम कर रहे है आज की कावड़ यात्रा कई मायनों में अहम है । उन्होंने कहा कि आज देश का परचम दुनिया में लहरा रहा है जो भारतवर्ष के विकास और गौरव के साथ ही हर भारतीय ओर सनातनी के लिए गर्व की बात है बाईट-बालमुकुन्दाचार्य ,विधायक ,हवामहल जयपुर
14
Report
DRDamodar Raigar
Aug 04, 2025 18:30:57
Jaipur, Rajasthan:
दामोदर प्रसाद  जयपुर  एंकर-  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से गीता ज्ञान के बाल प्रणेता भागवत ब्रह्मचारी ने सुसंवाद किया,,,,, मात्र 5 वर्ष की आयु में आध्यात्मिक चेतना के वाहक बने भागवत ब्रह्मचारी ने इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता के कई श्लोक मधुर स्वर में सुनाए,,,,,,ब्रह्मचारी ने अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण के मध्य हुए महाभारतकालीन संवादों के माध्यम से गीता के गूढ़ तत्वों की व्याख्या की और सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तार से चर्चा की,,,,, उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत संदेश, जैसे कर्तव्य, भक्ति, ज्ञान और आत्मा की अमरता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए,,,, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाल संत की आध्यात्मिक गहराई, संस्कृत शुद्धता और वेदांत बोध से प्रभावित होकर उनकी सराहना की और कहा कि ऐसे बच्चे भारत की आध्यात्मिक परंपरा के सच्चे संवाहक हैं,,,,, उन्होंने यह भी कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है,,,,,भागवत ब्रह्मचारी वर्तमान में मथुरा के GIVE Gita Gurukul में अध्ययनरत हैं और अब तक देश-विदेश में लाखों लोगों को गीता का संदेश दे चुके हैं,,,, वे भारत के सबसे कम उम्र के TEDx वक्ता भी हैं और कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं,,,,,यह मुलाकात न केवल ज्ञान और भक्ति का संगम थी, बल्कि आने वाले समय में आध्यात्मिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरक पहल भी है,,,,,,,
14
Report
WMWaqar Manzoor
Aug 04, 2025 18:30:47
Ganderbal, :
In a Post on X Chief Minister Omar Abdullah Said " I’ve heard every possible permutation & combination about what to expect in J&K tomorrow so let me stick my neck out and say nothing will happen tomorrow - fortunately nothing bad will happen but unfortunately nothing positive will happen either. I’m still optimistic about something positive for J&K in this monsoon session of Parliament but not tomorrow. And no, I haven’t had any meetings or conversations with people in Delhi. This is just a gut feeling. Let’s see this time tomorrow.
14
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Aug 04, 2025 18:30:42
Delhi, Delhi:
दिल्ली के जहांगीर पुरी में 15 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या...आरोपी बॉयफ्रेंड फरार स्लग ID- डेल गर्ल मर्डर फिड डिटेल्स- स्पॉट के विसुअल, पुलिस के विसुअल, क्राइम टीम के विसुअल, मृतक के परिवार के विसुअल, स्पॉट से WT और मृतक लड़की के परिवार की बाइट दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया...जब एक 15 साल की लड़की पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया... लड़की को 4 गोली मारी गई... जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक लड़की मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है और गोली चलाने वाला आरोपी आर्यन हिन्दू परिवार से ताल्लुक रखता है.. सोमवार शाम करीब 8 बजे 15 साल की 9th क्लास की छात्रा अपने घर के पास D ब्लॉक में स्नेक्स की रेहड़ी पर अपनी दोस्त के साथ खा रही थी...तभी घात लगाया हमलवार आरोपी आर्यन (20) आया और ताबड़तोड़ लड़की पर हमला कर दिया..गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई और हमलावर फरार हो गया... फिलहाल पुलिस का कहना है दोनों एक दूसरे को पिछले कई महीनों से जानते हैं... कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था...इसी वजह से आर्यन ने लड़की को गोली मार दी आरोपी फरार है...जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश डाल रही है स्पॉट से WT बाइट- मृतक लड़की के मामा
14
Report
ATANKUR TYAGI
Aug 04, 2025 18:30:37
Mumbai, Maharashtra:
Arranged Exclusive Interview of Maharashtra Minister Nitesh Rane for Special Show Kachhari in Noida Office.
14
Report
AMALI MUKTA
Aug 04, 2025 18:30:32
Kaushambi, Uttar Pradesh:
SLUG- स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, हेडमास्टर पर गंभीर आरोप ANCHOR- कौशांबी जिले से शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली मासूम छात्राओं ने अपने ही हेडमास्टर पर अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के हंगामे के बाद शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। VO- मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर नंदलाल सिंह पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चियों का कहना है कि शिक्षक ने सरकारी टेबलेट पर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाए और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्चियों ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई हरकतों की जानकारी परिजनों को दी। जैसे ही बात परिजनों तक पहुंची, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हेडमास्टर की पिटाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मासूम छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर में हुई इस हरकत ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी हेडमास्टर से पूछताछ कर रही है, वहीं परिजन उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। BYTE- पीड़िता BYTE- पीड़िता का पिता
14
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Aug 04, 2025 18:30:23
Narayanpur, Jharkhand:
ANCHOR दिसोम गुरु सिबू सोरेन के निधन के बाद झारखण्ड के दिग्गज नेताओं मे शोक की लहर है। इसी क्रम मे झारखण्ड के पूर्व स्वास्थ मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहाँ की दिशोंम गुरु व्यक्ति नहीं वट वृक्ष थे उन्होंने कई ऐसा नेता को बनाया जो आज झारखण्ड मे कई पदों पर है उनके निधन से मै काफ़ी मर्महात हूं भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने चरणों मे स्थान दे। Byte - रामचंद्र चंद्रवंशी,पूर्व स्वास्थ मंत्री,झारखण्ड सरकार
14
Report
ASAmit Shrivastav
Aug 04, 2025 18:30:14
Dewas, Madhya Pradesh:
धर्मातरण के आरोपी पर प्रशासन का एक्शन, तीन बीघा जमीन पर जमाया था कब्जा,अवैध कॉटेज पर चला बुलडोजर देवास के बरोठा थाना क्षेत्र के शुक्रवासा गांव के जंगल में बने अवैध कॉटेज पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। सोमवार को प्रशासन ने धर्मांतरण के आरोपी से तीन बीघा जमीन मुक्त कराई। प्रशासनिक की टीम ने गांव पहुंचकर अवैध रूप से बने कॉटेज पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। आदिवासी से लीज पर ली जमीन फिर जमाया कब्जा इन कॉटेज में 8 से 10 युवक-युवतियां रह रहे थे। ग्रामीणों ने इनकी शिकायत पुलिस से की थी। ग्रामीणों ने आरोपी पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद बरोठा पुलिस ने हॉउल ग्रुप के संचालक सौरभ बैनर्जी पर प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। जांच में पता चला कि एक हिस्से पर एक आदिवासी की भूमि को लीज पर लिया गया था। जिस पर बाद में अवैध रूप से कॉटेज बना दिए गए। आदिवासियों की जमीन पर बनाए कॉटेज कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि सौरभ बैनर्जी द्वारा अवैध तरीके से शासकीय जमीन और एक आदिवासी की जमीन पर कॉटेज बनाकर वहां अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। तीन बीघा जमीन कराई खाली प्रशासनिक टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर बने अवैध निर्माण को हटाया। इस कार्रवाई से करीब तीन बीघा जमीन मुक्त करवाई गई है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और उससे पूछताछ जारी है। बाइट - कलेक्टर देवास
14
Report
Advertisement
Back to top