icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ASAmit Shrivastav4 Aug 2025, 06:30 pm

धर्मातरण के आरोपी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध कॉटेज ध्वस्त!

Dewas, Madhya Pradesh:धर्मातरण के आरोपी पर प्रशासन का एक्शन, तीन बीघा जमीन पर जमाया था कब्जा,अवैध कॉटेज पर चला बुलडोजर देवास के बरोठा थाना क्षेत्र के शुक्रवासा गांव के जंगल में बने अवैध कॉटेज पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। सोमवार को प्रशासन ने धर्मांतरण के आरोपी से तीन बीघा जमीन मुक्त कराई। प्रशासनिक की टीम ने गांव पहुंचकर अवैध रूप से बने कॉटेज पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। आदिवासी से लीज पर ली जमीन फिर जमाया कब्जा इन कॉटेज में 8 से 10 युवक-युवतियां रह रहे थे। ग्रामीणों ने इनकी शिकायत पुलिस से की थी। ग्रामीणों ने आरोपी पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद बरोठा पुलिस ने हॉउल ग्रुप के संचालक सौरभ बैनर्जी पर प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। जांच में पता चला कि एक हिस्से पर एक आदिवासी की भूमि को लीज पर लिया गया था। जिस पर बाद में अवैध रूप से कॉटेज बना दिए गए। आदिवासियों की जमीन पर बनाए कॉटेज कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि सौरभ बैनर्जी द्वारा अवैध तरीके से शासकीय जमीन और एक आदिवासी की जमीन पर कॉटेज बनाकर वहां अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। तीन बीघा जमीन कराई खाली प्रशासनिक टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर बने अवैध निर्माण को हटाया। इस कार्रवाई से करीब तीन बीघा जमीन मुक्त करवाई गई है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और उससे पूछताछ जारी है। बाइट - कलेक्टर देवास
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देहरादून में 8 हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, थार वाहन सीज

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून थाना बसंत विहार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में थार रॉक्स और अन्य वाहन की खिड़कियों-छत पर सवार होकर हुड़दंग मचाना 8 युवकों को भारी पड़ गया। जीएमएस रोड, बल्लीवाला के पास यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते और आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालते युवकों के वीडियो का एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लिया। थानाध्यक्ष बसंत विहार की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहनों और युवकों की पहचान की। पुलिस ने सभी 8 हुड़दंगियों को थाने ले आई, जहां उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई और भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही संबंधित थार वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने जनता से जिम्मेदार नागरिक बनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

गो तस्करों के साथ बिजनौर में मुठभेड़: एक घायल, दो महिलाएं गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ गो तस्कर जंगल में गो मांस का वध कर रहे थे। पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की वृत्तियों के अनुसार अकबराबाद के जंगल स्थित कब्रिस्तान के पास गौकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती है। वहीं मौके से दो महिलाओं को भी लगभग पांच-पांच किलो गोवंशीय मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बारामद गोवंशीय मांस, अवशेष, पशु काटने के उपकरण, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी भंडारण से बरामद हुआ है। गोवंशीय मांस और अवशेष चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। थाना कोतवाली देहात के अकबराबाद जंगल का मामला है।
0
0
Report

अकोला के रोड पर रॉयल ढाबे में आग, अवैध ईंधन भंडारण का शक

Akola, Maharashtra:अकोला-मूर्तीजापूर महामार्गावरील कोळंबी गावाजवळ असलेल्या ‘रॉयल ढाब्याला’ अचानक भीषण आग लागल्याची घटना घडली. या आगीत ढाब्यातील साहित्य आणि एक बोलेरो पिकअप वाहन जळून खाक झाले असून, या दुर्घटनेत लाखों रुपयांचे नुकसान झाल्याचा अंदाज व्यक्त करण्यात आलाय. विशेष म्हणजे, सूत्रांकडून मिळालेल्या माहितीनुसार ढाब्यावर अवैधरीत्या पेट्रोल-डिझेलची साठवणूक करून विक्री केली जात असल्याचा आरोप स्थानिकांकडून करण्यात आला आहे. याच अवैध इंधन साठवणुकीमुळे आग लागली असावी, असा संशयही व्यक्त केला जात है. मात्र, आगीचे नेमके कारण अद्याप स्पष्ट झालेले नाही. दरम्यान, ‘माँ चंडिका’ आपत्कालीन शोध व बचाव पथकाच्या सदस्यांनीही घटनास्थळी धाव घेत पाण्याचे टँकर घटनास्थळी आणून आग विझवण्यासाठी प्रयत्न सुरू केले. टँकरच्या मदतीने शर्थीचे प्रयत्न करत अखेर आग आटोक्यात आणण्यात आली. या घटनेत सुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नसल्याची माहिती आहे. दरम्यान, ढाब्यावर इंधनाची अवैध साठवणूक होत होती का? आणि आज नेमकी कशामुळे लागली? याचा तपास पोलीस करत आहे
0
0
Report

मालेगाव में आज श्रावण कावड़ यात्रा शुरू, मार्ग पर खोदकाम के बावजूद तयारी पूरी

Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - मालेगावी पहिल्या श्रावण सोमवारी निघणाऱ्या कावड यात्रेचा मार्ग झाला सुकर... - झी 24 तासच्या बातमीचा इंपॅक्ट... रातोरात JCB, ट्रॅक्टर लावून केला मार्ग सुकर - मालेगाव शिवभक्त कावड समिती सदस्यांनी मानले आभार मालेगाव शहरात श्रावण महिन्याचा आज पहिल्या सोमवारी भव्य कावड यात्रा निघणार असून तिच्या परवानगी साठी कावड समितीने 10 दिवसांपूर्वीच कागदोपत्री पूर्तता केली होती मात्र एक दिवस अगोदरच मनपा प्रशासनाकडून कावड यात्रेच्या रस्त्यावर भले मोठे खोदकाम करून मातीचा डोंगर उभा केला होता त्याची झी 24 तासने बातमी देखील प्रसिद्ध केली होती. तेव्हा रात्री या मार्गावर एक जेसीबी आणि एक ट्रॅक्टर लावून तो मातीचा डोंगर उचलला गेल्याने कावड धारी सदस्यांनी msg करून, wtsup स्टेटस ठेवत झी 24 तासचे आभार मानले.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

वाराणसी में पुलिस पर गोली चलाने वाले चेन-स्नैचर गिरफ्तार, एक घायल

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): वरुणा जोन ADCP लिपि नगायच ने कहा, 16 अगस्त 2026 को लालपुर पांडेपुर पुलिस की टीम रिंग रोड के पास चेकिंग कर रही थी, तभी उन्होंने एक पल्सर बाइक को पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश करते देखा। पुलिस ने एक ओवरब्रिज के पास बाइक को घेर लिया, जहाँ बाइक पर सवार लोगों में से एक ने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और बाद में दोनों को पकड़ लिया गया। अपराधियों की पहचान गोरखपुर के रहने वाले 'मल' और 'वेद प्रकाश दुबे' के तौर पर हुई है। उन्होंने 17 जुलाई 2026 को लालपुर पांडेपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज केस नंबर 205/26 के तहत चेन-स्नैचिंग की घटना में शामिल होने की बात कबूल की। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस, ₹75,000 नकद, पिघला हुआ सोना और एक बाइक बरामद की। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है。
0
0
Report

बागपत में मुठभेड़: 25 हजार इनामी बदमाश घायल, हथियार-बाइक बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत के थाना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के जंगलो में पुलिस ओर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है और मुठभेड़ के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश डिलवरी बोए गोली लगने से घायल हुआ है पकड़ा गया बदमाश पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था जिसके कब्जे से तमँचा व एक बाइक बरामद हुई है दरअसल आपको बता दें कि थाना सिंघावली अहीर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 15 अगस्त को थाना पर फ्लिपकार्ड के डिलवरी बोए द्वारा युवती से छेड़छाड़ ओर बलात्कार के प्रयास के मामले में मिली शिकायत का आरोपी क्षेत्र मे ही है जिसके चलते ही पुलिस ने जंगलो में बदमाश की घेराबंदी की तो बदमाश के साथ मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश पोक्सो के एक्ट में वांछित आरोपी प्रिंस निवासी ग्राम तेड़ा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसके कब्जे से तमँचा ओर बाइक बरामद हुई है
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में कांवरियों का जलाभिषेक के लिए 60 किलोमीटर पैदल सफर जारी

Bokaro Steel City, Jharkhand: Bokaro, भक्तिमय हुआ पूरा बोकारो। बोल बम के नारों से हुआ गुंजायमान हुआ पूरा वातावरण। तेलमोचो ब्रिज से जल लेकर कांवरिया बंगाल स्थित छिड़का धाम पहुंचे। करीब 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद बाबा पर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान दामोदर नदी में महिला पुरुष और बच्चों की काफी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु बोल बम के नारों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने के बाद जल लेकर चले जहां बंगाल स्थित चीड़का धाम में जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान बोकारो पुरुलिया रोड पूरी तरह से कांवड़ियों को जल लेकर बोल बम के नारों के साथ चलते हुए देखा गया। इस दौरान सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top