Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

राजा आनंद सिंह का निधन: यूपी राजनीति में बड़ा नुकसान!

Atul Kumar Yadav
Jul 07, 2025 12:08:35
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा लोकसभा सीट से कई बार के सांसद,पूर्व विधायक,पूर्व कैबिनेट मंत्री व मनकापुर स्टेट राजा आनंद सिंह का आज सुबह 3:00 बजे अचानक तबीयत खराब होने के कारण लखनऊ में निधन हो गया है। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को मनकापुर स्थित पैतृक निवास मनकापुर कोर्ट लाया गया था जहां 4 घंटे 100 को रखने के बाद 1 किलोमीटर लंबी 100 यात्रा निकालकर अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे हैं। जहां पर गॉड ऑफ ऑनर और सलामी देखकर के राजा आनंद सिंह का अंतिम संस्कार किया गया है बेटे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने पिता को मुखाग्नि दी है। शव यात्रा और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, गोंडा बलरामपुर से विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, बलरामपुर सदर से विधायक पलटू राम, मनकापुर से विधायक रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, तरबगंज से विधायक प्रेम नारायण पांडेय, करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह, मेहनौन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी, उतरौला से भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और शव यात्रा के साथ अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए हैं। पिता राजा आनंद सिंह को मुखाग्नि देते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के आंखों में आंसू भी दिखाई दिए नाम आंखों से उन्होंने अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए अंतिम संस्कार किया है। वीओ- वही कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि यह गोंडा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और भारत की राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निर्देश पर हम यहां पहुंचे हैं एकलौते बेटे कीर्तिवर्धन सिंह से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की है यह बहुत ही दुखी की घड़ी है हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इनका एक बहुत बड़ा नाम रहा है सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो चाहे बीजेपी की सरकार हो चाहे सपा की रही हो हर राजनीतिक पार्टियों में भी इनकी अच्छी पकड़ थी। वही अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि तत्कालीन सपा सरकार में हम और राजा आनंद सिंह दोनों मंत्री हुआ करते थे दोनों को एक साथ काम करने का मौका मिला है कई बार उनके साथ कई कार्यक्रमों में भी हम गए हैं। इनके कार्य और व्यवहार हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे यूपी की राजनीति के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है यूपी की राजनीति में इनका बड़ा नाम भी रहा है। सुबह 7:00 बजे ही अखिलेश यादव ने फोन करके कहा था कि आप जाइए परिवार से मिलिए अंतिम संस्कार में शामिल होइए जल्द ही हम भी उनके घर पर आएंगे। हमारी पार्टी में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है सपा के लिए भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है स्वर्गीय मुलायम सिंह के राजा आनंद सिंह के बहुत अच्छे संबंध थे इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए उनके घर पर कई बार आकर की रुकी है। बाइट- दारा सिंह चौहान- कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार। बाइट- अवधेश प्रसाद- सपा सांसद अयोध्या। Visual
8
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top