icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
328001
BSBhanu Sharma1 Jul 2025, 05:32 am

धौलपुर में बारिश ने मचाई तबाही, मंदिर भी जलमग्न!

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में झमाझम बारिश ने एक बार फिर से शहर को पानी-पानी कर दिया। बारिश के बाद जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दुकानों, मकानों और यहां तक कि मंदिरों में भी पानी भर गया। कचहरी परिसर की बात करें तो वहां वकीलों की बैठने वाले फर्नीचर पानी में आधे डूब गए हैं। ये स्थिति वाकई चिंताजनक है। संतोषी माता मंदिर में भी घुटनों-घुटनों पानी भर गया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों और कई मोहल्लों में तो हालात और भी खराब हैं। घरों के अंदर, कमरों और किचन तक पानी भर गया है। यह स्थिति उन परिवारों के लिए बेहद कठिनाईपूर्ण है, जो अपने रोजमर्रा के कामकाज में इस जलभराव के कारण बाधित हो रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब करेगा? क्या हम हर बार ऐसी बारिश के बाद इसी तरह की स्थिति का सामना करते रहेंगे?
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दंतेवाड़ा: CRPF-बटालियन ने जंगल में भारी IED बरामद कर किया सफल निष्क्रिय

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - घने जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता 2 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप बम बरामद, मौके पर किया गया निष्क्रिय ग्राम तोड़मा के जंगल में सीआरपीएफ बारसूर 195 वीं बटालियन और दंतेवाड़ा पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन。 सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाया गया विस्फोटक डंप पकड़ा गया。 भारी मात्रा में डेटोनेटर, गन पाउडर, वायरलेस सेट, नक्सली वर्दी, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद。 सुरक्षा बलों की सतर्कता से टली बड़ी जनहानि。 ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौटे, जब्त सामग्री पर वैधानिक कार्रवाई जारी।
0
0
Report

आलीराजपुर: 108 एम्बुलैंस देरी से पहुंची, बुजुर्ग की मौत पर सवाल उठे

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, समय पर नहीं मिली 108 एम्बुलेंस बड़ी लापरवाही: अस्पताल पहुंचने से पहले बुजुर्ग ने तोड़ा दम, प्रशासन के दावों पर उठे सवाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और दावों की हकीकत बयां करती एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक तस्वीर अलीराजपुर से सामने आई है। जहाँ दावों और वादों के बीच एक बार फिर ''सिस्टम'' की लापरवाही ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। मामला आलीराजपुर के फतेह क्लब मैदान का है, जहाँ कुक्षी के रहने वाले बुजुर्ग मांगू लाल वर्मा सुबह घूमने निकले थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर गए। मैदान में मौजूद स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस को फोन किया। एक बार नहीं, बल्कि कई बार कॉल किया गया। लेकिन अफसोस... एक पूरा घंटा बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। आखिरकार, हार मानकर वहां मौजूद लोग बुजुर्ग को एक निजी वाहन से अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल की दहलीज छूने से पहले ही बुजुर्ग मांगू लाल वर्मा की सांसें थम गईं। आज सबसे बड़ा सवाल यह है? कि आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? अगर समय पर एम्बुलेंस मिल जाती, तो शायद आज मांगू लाल जी हमारे बीच जिंदा होते।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व मानसून की दस्तक से सिवनी मालवा के किसानों की मूंग फसल खतरे में

Narmadapuram, Madhya Pradesh:पूर्व मानसून की दस्तक ने सिवनीमालवा तहसील क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल को संकट में डाल दिया है। कटाई के लिए पूरी तरह तैयार फसल बारिश के कारण खेतों में ही भीग रही है, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने और उत्पादन घटने की आशंका गहराने लगी है। किसान रोजाना मौसम साफ होने की उम्मीद में खेतों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन बादलों की आंख-मिचौली उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। किसानों की नजरें अब साफ मौसम पर टिकी हुई हैं। ग्राम रेहड़ा के किसान सुनील पटेल ने बताया कि वे प्रतिदिन हार्वेस्टर लेकर खेतों में पहुंचते हैं, लेकिन कुछ समय कटाई होने के बाद बारिश शुरू हो जाती है और काम रोकना पड़ता है। बार-बार रुक रही कटाई के कारण फसल खेतों में अधिक समय तक पड़ी हुई है, जिससे दाने खराब होने और उपज घटने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसानों का कहना है समस्या केवल बारिश तक सीमित नहीं है। खेतों तक पहुंचने वाले अधिकांश रास्ते अभी भी कच्चे हैं। हल्की बारिश में ही ये मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं, जिससे हार्वेस्टर और अन्य कृषि वाहन फंस जाते हैं। मशीनों को निकालने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए, नुकसान का आकलन कर राहत दी जाए और ग्रामीण संपर्क मार्गों को पक्का बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
0
0
Report
Advertisement

केरल स्वास्थ्य मंत्री ने शिगेला-इबोला पर सतर्क रहने को कहा; चार मेडिकल कॉलेज तैयार

Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALA): K MURALEEDHARAN (KERALA HEALTH MINISTER) ON SHIGELLA & EBOLA DISEASE तिरुवनंतपुरम - शिगेला और इबोला बीमारी पर केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन कहते हैं, “शिगेला ने मुख्य रूप से तीन ज़िलों को प्रभावित किया है… इससे जुड़ी पहली मौत पहले कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में हुई थी। सरकार ने इस बीमारी को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। हमने फ़ूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट को सभी होटलों, रेस्टोरेंट और लोकल फ़ूड कोर्ट की जाँच करने के कड़े निर्देश दिए हैं… युगांडा से आया व्यक्ति क्वारंटीन में है… हमने अलग-अलग जगहों से आने वाले लोगों के लिए चार मेडिकल कॉलेजों में इंतज़ाम किए हैं। हमने निर्देश दे दिए हैं और आइसोलेशन वार्ड भी तैयार हैं… भारत में कहीं भी इबोला का मामला सामने नहीं आया है; सिर्फ़ संदिग्ध मामले हैं… यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया और युगांडा में फैल रहा है… इसलिए, हमें सतर्क रहना होगा.”
0
0
Report

दिल्ली में सीलिंग बुलडोजर से अवैध निर्माण पर बनी तगड़ी कार्रवाई

Delhi, Delhi:दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही बोले दिल्ली में सीलिंग और बुलडोजर कारवाई जारी है, फायर सेफ्टी नियम का उल्लंघन करने वाले और अवैध निर्माण करने वाले पर कार्रवाई हो रही है। किसी को बख़्शा नहीं जाएगा, अधिकारियों को सीधे निर्देश। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम मिलकर दिल्ली में कार्रवाई कर रही है। दिल्ली जो भी फायर सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन करेगा या फिर अवैध जो बिल्डिंग बनी है उन परकार्रवाई हो रही है। दिल्ली में सीलिंग को लेकर कार्रवाई चल रही है, आज भी निगम की टीम दिल्ली में कई जगह कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं किसी भी तरह की कोई भी कोताही नहीं बरती जाएं वरना अधिकारियों पर भी एक्शन होगा। दिल्ली के खानपुर पीतमपुरा केशव पुरम जॉन दक्षिणी दिल्ली साउथ दिल्ली पश्चिमी में कार्रवाई की जा रही है। जो नियम का उल्लंघन करेगा उनको छोड़ नहीं जाएगा। विपक्ष संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति करता है, दिल्ली सरकार को मात्र 1 साल हुआ है और हम काम कर रहे हैं। यह बहुत पहले से चल रहा था तब कार्रवाई होनी चाहिए थी।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

टीकमगढ़ में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग दंपति की हत्या, पुलिस जांच जारी

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर बछोड़ा गांव में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या की गई। दोनों मृतकों के सिर और हाथ-पैरों पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमले के निशान मिले हैं। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय चैनु घोष और 63 वर्षीय पाना बाई घोष के रूप में हुई है; बताया गया है कि वे लगभग दो साल से उसी जमीन पर रह रहे थे और जमीन की यह जमीन पना बाई घोष के पिता के नाम थी, जिससे दूर के रिश्तेदारों के साथ विवाद बना हुआ था। पिछले एक माह में तीन बार विवाद की स्थिति बनी थी और उसी रंजिश के चलते देर रात बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं; पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है और जिम्मेदार अधिकारी भी मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top