Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pulwama में Ramzan के दौरान बाजार और मस्जिदों की सफाई पर कड़ी निगरानी
WMWaqar Manzoor
Feb 19, 2026 06:46:31
Pulwama, Feb 19: As the holy month of Ramzan has commenced, the Municipal Committee Pulwama has geared up to ensure that people do not face any inconvenience during the month. Executive Officer (EO) of Municipal Committee Pulwama, Tawfeez, said that strict instructions have been issued to regularly monitor markets so that residents do not face any difficulties, especially regarding essential commodities and sanitation. He further said that the municipality has intensified its drive for the repair of street lights and cleanliness around mosques to facilitate smooth movement of devotees during Sehri and Iftar hours. The EO assured that the municipal staff is on alert and will continue inspections throughout the holy month to ensure proper civic amenities for the public.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADArvind Dubey
Mar 12, 2026 04:04:30
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर घर में मौजूद 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि युवक आग से घिर गया था और उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग लगने से कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी गांव की बताई जा रही है। देखिए ये रिपोर्ट। सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और घर में मौजूद 21 वर्षीय युवक संदीप कुमार आग में फंस गया। आग से घिरने के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह युवक को आग की लपटों से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग की वजह से कमरे में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल संदीप कुमार को इलाज के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 12, 2026 04:03:41
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के Asian Institute of Medical Sciences को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में अस्पताल प्रबंधन से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार प्रदूषण विभाग ने सड़क पर बायो-मेडिकल वेस्ट फेंका हुआ था और पर्यावरण मानकों के पालन न करने को लेकर आपत्ति जताई है। विभाग का कहना है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं पाई थीं, जिसके बाद यह नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Mar 12, 2026 04:03:31
Chandigarh, Chandigarh:डॉ. बलबीर सिंह मुख्यमंत्री सेहत योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का पंजाब के लोगों को संदेश पंजाब देश का पहला राज्य जिसने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य के लगभग 3 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की दी सुविधा : डॉ. बलबीर सिंह मुख्यमंत्री सेहत योजना का उद्देश्य पंजाब के किसी नागरिक को इलाज नहीं मिलने की वजह से ना हो परेशानी : डॉ. बलबीर सिंह इस योजना के तहत हर परिवार को हर साल 10 लाख रुपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज: डॉ. बलबीर सिंह योजना के अंतर्गत पंजाब के लगभग 900 सरकारी और निजी अस्पताल शामिल: डॉ. बलबीर सिंह हेल्थ कार्ड पूरी तरह हैं मुफ्त - डॉ बलबीर सिंह पूरे पंजाब में मान्य होंगे हेल्थ कार्ड - डॉ बलबीर सिंह
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 12, 2026 04:02:34
New Delhi, Delhi:दिल्ली की राजधानी… जहां 24 घंटे बिजली और मुफ्त बिजली के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन उसी दिल्ली में एक ऐसी कॉलोनी भी है जहां आज तक घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया। हैरानी की बात यह है कि यहां बिजली के खंबे भी लगे हैं और ट्रांसफॉर्मर भी, फिर भी लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। दिल्ली की चमक-दमक और रोशनी के बीच एक ऐसी बस्ती भी है जहां अंधेरा आज भी लोगों की मजबूरी बना हुआ है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की सुनील कॉलोनी में हालात बेहद हैरान करने वाले हैं। कॉलोनी में बिजली के खंभे खड़े हैं, ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, तार भी बिछे हुए हैं… लेकिन इसके बावजूद यहां के घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले DDA की ओर से इस इलाके में बिजली लगाने के लिए एनओसी भी जारी कर दी गई थी। जिसके बाद बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाए गए। लेकिन जब अब कॉलोनी के लोग अपने घरों के लिए बिजली मीटर लगवाने के लिए आवेदन करते हैं, तो बिजली विभाग आवेदन को यह कहकर रद्द कर देता है कि यह इलाका नॉन-इलेक्ट्रिफाइड एरिया है।यानी जमीनी हकीकत कुछ और है और कागजों में तस्वीर कुछ और। इस अजीबोगरीब व्यवस्था का खामियाजा यहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में जब तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है, तब बिना पंखे और बिना कूलर के रहना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं होता।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए कई बार विधायक और सांसद को पत्र लिखे, अधिकारियों से मुलाकात की और विभागों के चक्कर भी लगाए, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। राजधानी दिल्ली में जहां सरकार मुफ्त बिजली देने का दावा करती है, वहीं बुराड़ी की यह कॉलोनी बिजली के एक कनेक्शन के लिए तरस रही है।सबसे बड़ा सवाल DDA और बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठ रहा है। जब यह इलाका नॉन-इलेक्ट्रिफाइड एरिया है तो आखिर यहां बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्यों लगाए गए। स्थानीय निवासी सुनील कॉलोनी के लोगों का दर्द कुछ ऐसा है मानो कोई समुद्र के किनारे बैठा प्यासा इंसान… सामने पानी का समंदर हो लेकिन एक बूंद भी पीने को न मिले।अब बड़ा सवाल यह है कि चमचमाती राजधानी दिल्ली में आखिर कब इस अंधेरी कॉलोनी के घरों में रोशनी पहुंचेगी… और कब सुनील कॉलोनी के लोगों का अंधेरे से छुटकारा होगा।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 12, 2026 04:01:52
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के समीप कल देर शाम पूर्व के विवाद में हथियारबंद बदमाश ने छपरा निवासी युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी सारण (छपरा) जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के छपरा नगर निवासी शैलेंद्र कुमार राय का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। उधर, छपरा निवासी जख्मी युवक के दोस्त विवेक तिवारी ने बताया कि उनके बेटे का छठी समारोह गत 18 फरवरी को सिन्हा गांव ससुराल में हुआ था, जिसमें वह भी आया था और वहां उत्तम सिंह नामक व्यक्ति भी आया था, जो उनके साला का दोस्त है। छट्ठी के दौरान उत्तम सिंह से उसका विवाद हुआ था। हालांकि उस दिन बात खत्म हो गई थी। उसने बताया कि सिन्हा निवासी लड़की से उसने लव मैरिज की है, जिससे उसकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा उसके ऊपर दहेज की मांग को लेकर आरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसी को लेकर महिला थाना पुलिस द्वारा उसे थाना में बुलाया गया था, जो अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ आया था। बुधवार की शाम जब महुली घाट के समीप था, तभी उत्तम सिंह वहां आ धमका और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया, लेकिन फायरिंग के दौरान उसके दोस्त अभिषेक यादव को पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी अभिषेक यादव के दोस्त विवेक तिवारी ने सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव निवासी उत्तम सिंह पर 18 फरवरी को हुए विवाद को लेकर खुद पर तीन से चार फायरिंग करने और फायरिंग के दौरान गोली लगने से अपने दोस्त अभिषेक यादव को जख्मी होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. इधर जख्मी का इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉ. अमन सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव नामक युवक जो छपरा के रहने वाले हैं, गोली से जख्मी हालत में आए थे। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है; ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। पुलिस ने तत्काल इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 12, 2026 04:01:39
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा के पास नदी के पुल पर दो ट्रकों में आपस में भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी दो ट्रकों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक ट्रक का ड्राइवर ट्रक के अंदर बुरी तरह से फस गया, अमूमन ऐसे मौकों पर हादसा करने वाले वाहन को लेकर ड्राइवर भाग खड़े होते हैं लेकिन इस बार इस ड्राइवर ने मानवता को समझा और खुद काफी देर तक ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालने की कोशिश करता रहा। जब अकेले के बस की बात नहीं रही तो उसने स्टेट हाईवे से गुजरने वाले लोगों को रोकना शुरू किया, अधिकांश राहगीर रुके ही नहीं लेकिन कुछ लोग रुके कोशिश शुरू की और पुलिस को खबर की जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद ट्रक में बुरी तरह से फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया और उसे दमोह जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन यहां उसकी हालत बेहद खराब होने के बाद उसे बुंदेलखंड मेडिकल कालेज भेजा गया है। हादसे के बाद मददगार बने ट्रक ड्राइवर दिनेश पटेल के इस काम की लोग सराहना कर रहे है और ये काम एक नजीर भी बन गया है कि हादसों के बाद यदि लोग इतनी संवेदनशीलता दिखाएं तो लोगों की जान बच सकती है और इसे जानकर उम्मीद भी जताई जा सकती है कि ऐसे मौकों पर लोग मदद जरूर करें ताकि जिंदगियां बचाई जा सकें।
0
comment0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Mar 12, 2026 04:01:21
Mungeli, Chhattisgarh:एंकर - मुंगेली जिले में अस्पताल प्रबंधन पर मरीज के परिजनों ने इलाज के नाम पर अधिक पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत दर्ज कराई है. पूरा मामला मुंगेली का है जहाँ निजी अस्पताल नर्सिंग होम एक्ट के तहत संचालित नहीं हैं और ऐसे निजी अस्पतालों के द्वारा इलाज के नाम पर मरीज से भारी भरकम पैसा वसूला जा रहा है. एक मामला निजी अस्पताल का है जहाँ परिजनों ने बताया कि महिला को लेबर पेन हुआ तो डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे के पेट में फंसे होने का हवाला देकर बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया. मरीज के परिजनों ने महिला को बिलासपुर न ले जाकर मुंगेली के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया जहाँ महिला का ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए वही पास के एक निजी AVN चिल्ड्रन हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहाँ एक सप्ताह तक बच्चे को वेंटिलेटर में रखा गया। उपचार के एक सप्ताह बाद यह कहकर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया कि बच्चे की तबियत अब पूरी तरह से ठीक हो गई है और इलाज के नाम पर परिजनों से एक लाख चौदह हजार रुपए लिया गया और दवाई का खर्चा अलग से लिया गया है। जबकि बच्चे की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है परिजनों ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के शिशु भवन में भर्ती कराया गया जहाँ अभी बच्चे का इलाज जारी है. परिजनों ने बताया कि मुंगेली के निजी अस्पताल में जहाँ बच्चे का इलाज कराया गया उन्हें जो पैसा इलाज के नाम पर दिया था वह रकम खेत गिरवी रखकर और कर्ज लेकर हॉस्पिटल के बिल के भुगतान गर्न किया गया था. जबकि हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड उपचार की सुविधा होने के बावजूद आयुष्मान कार्ड से उपचार नहीं किया गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक के ऊपर लापरवाही एवं बिना इलाज किए अधिक पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला शाह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर टीम गठित कर दी गई है जांच उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे, उचित कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 12, 2026 04:00:56
Begusarai, Bihar:बेगूसराय से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। दरियापुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी प्रशांत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और सभी लोग रस्मों में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। प्रशांत कुमार घर लौटे तो पास में पहले से ही बिजली का जर्जर तार शॉर्ट सर्किट के कारण टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था, जिसे वह देख नहीं पाया और उसी की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तार की जानकारी पहले भी दी गई थी और घटना के समय भी बिजली काटने के लिए अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। उनका कहना है कि अगर समय रहते बिजली काट दी जाती तो प्रशांत कुमार की जान बच सकती थी। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सरकार और बिजली विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 12, 2026 04:00:28
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 12, 2026 04:00:08
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर हरियाणा सरकार से विस्तृत हलफनामा मांगा। अदालत ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मानकों के अनुसार शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात और सुविधाओं की स्थिति बताई जाए। मुख्य न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि अगली सुनवाई तक पूरा विवरण नहीं दिया गया तो सख्त आदेश जारी किए जा सकते हैं। अदालत ने राज्य सरकार को 21 अप्रैल तक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सरकारी स्कूल भवनों की स्थिति और अन्य बुनियादी ढांचे की जानकारी भी मांगी है। अदालत ने पूछा है कि स्कूलों में शिक्षण-अधिगम सामग्री, प्रयोगशाला उपकरण और अन्य शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हैं या नहीं। हाईकोर्ट ने स्कूलों में लाइब्रेरी, पुस्तकों-पत्रिकाओं की संख्या और खेल सामग्री की उपलब्धता पर भी जानकारी तलब की है। अदालत ने 9 अगस्त 2024 को जारी शिक्षक भर्ती विज्ञापन के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति भी बताने को कहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राज्य के कुछ जिलों में 500 विद्यार्थियों पर केवल एक शिक्षक तैनात है, जिसके बाद अदालत ने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 03:53:44
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां सिटी कोतवाली के मोहल्ला करीमपुरा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ है। सिटी कोतवाली के मोहल्ला करीमपुरा में बच्चों के बीच हुए विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए व दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ है। मारपीट व पथराव की घटना में दो महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। घायल महिलाओं का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर पहले बच्चों में आपस में विवाद हुआ जो बढ़कर बड़ों के बीच जा पहुंचा और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ जाते हैं और दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट व पथराव होता है। फिलहाल पुलिस का कहना है झगड़े में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूरी घटना हापुड सिटी कोतवाली के मोहल्ला करीमपुरा की बताई जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top