Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhagalpur812002

फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर चोरी का विरोध, कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों का हमला!

Ashwani Kumar
Jul 03, 2025 12:30:29
Bhagalpur, Bihar
एंकर - निर्माणाधीन फ्लाईओवर से सरिया चोरी करने से मना करना और चोर को थप्पड़ जड़ना कंपनी के कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा एक कर्मचारी को डाउन फ्लाईओवर से निचे फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसके साथ ही तीन और कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी है। लोगों ने इतना पीटा की मुंह लहूलुहान हो गया। मामला इशाकचक थाना क्षेत्र के भोलानाथ पुल के समीप का है। जहां श्री राम इंटरप्राइजेज द्वारा भोलानाथ फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले कई दिनों से निर्माण स्थल से सरिया चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी बीती रात भी एक चोर ने सरिया की चोरी कर ली। गार्ड ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद देर सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने चोर के समर्थन में आकर कर्मचारियों से बुरी तरह मारपीट की। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं मारपीट करने वाले सभी स्थानीय लोग फरार हो गए हैं। अब सवाल है की चोरी का विरोध करना स्थानीय लोग को क्यों नागवार गुजरा, इतनी बड़ी घटना हुई प्रशासन कहां थी Byte - आदित्य कुमार, घायल कर्मी Byte- कैसर अंसारी, कम्पनी गाइड इंजीनियर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement