Back
नैमिषारण्य में बुलडोजर से गिरा प्राथमिक विद्यालय, जानें क्यों?
Sitapur, Uttar Pradesh
सीतापुर ब्रेक
नैमिषारण्य में चला बुलडोजर। चक्रतीर्थ स्थित प्राथमिक विद्यालय को बुलडोजर कार्रवाई से गिराया गया। नैमिष कॉरिडोर में चक्रतीर्थ पर होना है सरोवर निर्माण। कॉरिडोर को दी जा रही है गति विकास के चलते प्राथमिक विद्यालय को बुलडोजर से गिराया गया। नैमिषारण्य में बन रहा है कॉरिडोर। नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र का मामला।
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Narayanpur, Jharkhand:
ANCHOR - गढ़वा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक की दूसरी पत्नी सुषमा कुमारी ने आज सदर अस्पताल के डॉक्टर कॉलनी स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना अस्पताल परिसर स्थित आवास में हुई, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध डॉक्टर ड्यूटी में व्यस्त थे और ओपीडी में मरीज देख रहे थे। इसी दौरान उनके आवास पर कुछ पारिवारिक सदस्य भी आए हुए थे। जब डॉ.ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने पहले सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर का दृश्य देख सब सन्न रह गए। डॉक्टर की पत्नी का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं अस्पताल कर्मियों और परिजनों में शोक का माहौल है। वंही प्रभारी पुलिस उपाधिक्षक ने कहा की डॉक्टर की पत्नी ने सुसाइड की है हमलोग इसकी जाँच कर रहे है।
Byte - चिरंजवी मंडल, पुलिस उपाधिक्षक,गढ़वा
0
Share
Report
Bokaro Steel City, Jharkhand:
Bokaro,,
Mrityunjai Mishra -----
एंकर......
1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा आज "संविधान हत्या दिवस" के रूप में मना रही है।इसी को लेकर बोकारो जिला भाजपा द्वारा बोकारो स्थित पूर्व विधायक बिरंची नारायण के आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि 25 जून को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर जबरिया आपातकाल थोप कर लोकतंत्र का गला घोटने का कुकृत्य किया था। आपातकाल के दौरान जनता की अभिव्यक्ति की आज़ादी छीन ली गयी थी, आपातकाल के विरोध में उठने वाली हर आवाज़ को निर्ममता से दबा कर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया जो काला दिवस के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर जबरिया आपातकाल थोप कर लोकतंत्र का गला घोटने का कुकृत्य किया था।आज वही लोग भाजपा पर सवाल खड़े कर रहे है।
वही गोड़ा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने भी विपक्ष पर हमला बोला, कहा जिन्होंने देश के संविधान के साथ कई बार खिलवाड़ किया वे आज भाजपा पर सवाल खड़े कर रहे है. जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता पब्लिक सब जानती है.
बाइट -- अमित मंडल
पूर्व विधायक, गोड़ा
बाइट -- नीलकंठ सिंह मुंडा
पूर्व मंत्री
0
Share
Report
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:
नाम शिव कुमार
लोकेशन शाहजहांपुर
कावड़ यात्रा में अब कावड़ यात्रियों के साथ पुलिस उनकी हम साया बनकर चलेगी। इसको लेकर शाहजहांपुर में कांवरियों में काफी खुशी है। कांवरियों का कहना है कि अगर कावड़ यात्रियों के साथ पुलिस वाले भी साथ-साथ चलेंगे तो कट्टरपंथी किसी भी तरह की हिमाकत नहीं कर पाएंगे। उनका यह भी कहना है कि पिछली सालों में कावड़ यात्रा में छिटपुट घटना हुई है। जिसमे पुलिस देरी से पहुंची। लेकिन अब जब पुलिस कांवरियों के साथ-साथ चलेगी तो ना ही कट्टरपंथी कुछ हिमाकत कर पाएंगे और ना ही अराजकतत्व माहौल बिगाड़ पाएंगे। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुलिस की पहल का स्वागत किया है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि अक्सर धार्मिक स्थलों के पास उपद्रव जैसी घटनाएं होती थी। लेकिन अब पुलिस जब साथ में होगी तो कावरिया सुरक्षित और नियंत्रित भी रहेंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग में अपनी रिहर्सल शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा को सेक्टर और जोन में बांटा गया है और सेक्टर जॉन के हिसाब से ही पुलिसकर्मी की कावड़ यात्रा में ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।
बाईट- अजय कुमार, काँवरिया
बाईट - अमित कुमार, काँवरिया
बाईट - विवेक, काँवरिया
बाईट - मोहम्मद सलाउद्दीन, मुस्लिम
बाईट - नौशाद कुरैशी, मुस्लिम
बाईट राजेश कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक
0
Share
Report
Jamshedpur, Jharkhand:
जमशेदपुर झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने केंद्र सरकार की राज्य मे नई शिक्षा नीति के तहत कॉलजो और विश्वविद्यालय मे इंटरमेडीएट की परीक्षा को बंद करने के तुगलकी फरमान पर नाराजगी जताई हैँ, साथ ही सवाल भी खड़ा किया हैँ कि क्या छात्रों को शिक्षित करने की जिम्मेवारी केवल राज्य सरकार की हैँ, क्या राज्य को केंद्र सरकार को मदद नहीं करनी चाहिए, बुधवार को एक वार्ता के दौरान उन्होंने ये बातें कही, उन्होंने कहा कि तय समय सीमा 2026 तक की थी और अचानक तुगलकी फरमान झारखण्ड के राज्यपाल के द्वारा जारी किया गया और कालेजों मे तथा विश्विद्यालयों मे इंटर की शिक्षा को बंद कर दिया गया, उन्होंने कहा की झारखण्ड राज्य की सरकार इस फैसले के तुरंत बाद छात्रों के शिक्षा को आगे बढ़ाने हेतु प्रत्येक पांच किलोमीटर के भीतर मौजूद स्कूलों मे इंटर की वैकल्पिक शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देश जारी कर चुकी हैँ, और आगामी दिनों मे इसका स्थाई वयवस्था भी कर दिया जायेगा, हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की क्या छात्रों को शिक्षित करना केवल राज्य सरकार का ही काम हैँ, क्या केंद्र सरकार की इसमें भूमिका नहीं होनी चाहिए, इसका जवाब केंद्र की सरकार को देना चाहिए और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करनी चाहिए।.
बाईट..... कुणाल षाडंगी, प्रदेश प्रवक्ता, झामुमो, झारखण्ड।
0
Share
Report
Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं कहीं. इस दौरान उनके साथ स्थानीय बीजेपी नेता भी मौजूद थे। त्रिवेदी ने इस अवसर पर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी ।
महाकाल की नगरी उज्जैन से सुधांशु त्रिवेदी ने भारत के "अमृत काल" का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश के लिए एक नया स्वर्णिम इतिहास रचने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि सभी भारतीयों के मन में अनेकता में एकता का भाव जागृत हो, ताकि देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।
सुधांशु त्रिवेदी ने 1975 के आपातकाल को भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का एक "बहुत दुखद, दुर्दांत और काला अध्याय" बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसे याद करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह केवल एक संवैधानिक उल्लंघन नहीं था, बल्कि भारत की मूल सोच पर आघात था, जहां राष्ट्र को एक व्यक्ति के बराबर मान लिया गया था।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत संबंधी बयानों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी आंतरिक सुरक्षा के मामले में दृढ़ है और किसी भी बाहरी देश का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब भारत में एक नया कालखंड उदय हो रहा है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध कविता "मैं गीत नया गाता हूं" का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत का जन-जन मोदी के नेतृत्व में इस नए स्वरूप की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
बाइट -- सुधांशु मिश्रा, बीजेपी प्रवक्ता
0
Share
Report
Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 2506ZRJ_PRTP_BJP_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
एंकर/इंट्रो : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान जेलों में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने लोकतंत्र सेनानियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी और उनके परिजन उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात लोकतंत्र सेनानी संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने आपातकाल के दौर की स्मृतियों को साझा किया। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन वीरों ने आपातकाल में संघर्ष किया, वह आज के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। समारोह में भाजपा और जनसंघ काल के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। वक्ताओं ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लोकतंत्र सेनानी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
Share
Report
Ajmer, Rajasthan:
अजमेर। आलमी मशहूर ओ मारूफ़ सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह, जहा मौहर्रम की 4 तारीख़ से हज़रत बाबा फरीद गंजशकर मसूद रहमतुल्लाह अलैहि का उर्स मनाया जाएगा। जिसमे शिरकत करने मुल्क भर से कसीर तादाद में ज़ायरीन अजमेर पहुंचेंगे। इसी लिए दरगाह कमेटी और जिला इंतजामिया मिनी उर्स के हवाले से तमाम तैयारियां करती है। दरगाह कमेटी और खुद्दामें ख्वाजा की जानिब से दरगाह में ज़ायरीन की सोहलियात का भी ख़ास ख़्याल रखा जाता है। चिल्ला शरीफ तक़रीबन 15 फ़ीट जमीन के नीचे वाक्य है,जहा अक़ीदत मंद लाइन लगा कर ज़ियारत करने पहुंचते है। बाबा साहब की इस चिल्लागाह को साल में एक मर्तबा ही 72 घंटे के लिए खोला जाता है। हज़रत बाबा फ़रीद का मज़ार मुबारक़ पाकिस्तान के पाकपट्टन शरीफ में है जहा हर साल 5 मौहर्रम को उर्स मनाया जाता है। ऐसे में जो अकीदतमंद वहां नही जा पाते, तो वो अजमेर शरीफ मिनी उर्स में शिरकत करते है। खुद्दामें ख्वाजा के मुताबिक़ हज़रत बाबा फ़रीद ने अपने दादा पीर हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दामन में रहते हुए इसी जगह चिल्ला कशी की थी। यही वजह है कि अजमेर दरगाह में हज़रत बाबा फ़रीद साहब का चिल्ला 72 घंटो के लिए ख़ास ओ आम ज़ायरीन के लिए खोला जाता है। देखते है अजमेर से हमारे नुमाइंदा मोहम्मद रईस खान की ये खास रिपोर्ट,
Wt, मोहम्मद रईस खान,रिपोर्टर,सलाम टीवी,अजमेर
बाईट, सैय्यद फखर काज़मी चिश्ती, गद्दीनशीन, दरगाह, अजमेर ( सफेद दाढ़ी,इमामा पहने हुए)
बाईट, सैय्यद नौमान चिश्ती, गद्दीनशीन, दरगाह, अजमेर ( काली दाढ़ी,हरा गमछा,काली सुनहरी टोपी)
0
Share
Report
Kalna, West Bengal:
কালনার নাদন ঘাট থানার পুলিশ, জিয়েন্ট বিডিও ও ছাত্র ছাত্রীদের অভিভাবকদের নিয়ে আলোচনাi ঠিক হয় একসঙ্গে খাওয়া হবে মিডেমিল। হবে একসঙ্গে রান্না। একই সঙ্গে বাচ্চারা বসে খাবে। ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষকের প্রচেষ্টায় বাচ্চারা একসঙ্গে বসে একই রান্না খাবে স্কুলে। খুশি ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক। স্কুলে এসে পৌঁছেছে বিশাল নাদন ঘাট থানা পুলিশ বাহিনী। কোনরকম যত অশান্তির কোন বাতাবরণ না হয় প্রশাসন তৎপর।
বাইট এক - ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক
বাইট দুই - কানন বর্মণ (পঞ্চায়েত প্রধান)
ছবি 2C তে
25625-KLN-MIDAY-R
0
Share
Report
Noida, Uttar Pradesh:
राजधानी दिल्ली में जी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है पिछले सप्ताह ही जी मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी कि दिल्ली में बने dtc बस स्टैंड पुराने और जर्जर हालत में है कई स्टैंड की छत तक टूट गई थी जिसकी वजह से यात्री सड़क ओर फुटपाथ पर खड़े होकर भीषण गर्मी में बसों इंतजार कर रहे थे अब दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज कुमार ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है कि जल्द ही स्टैंडो का जीर्णोधार ओर 2800 नए बस स्टैंड बनाए जाए जो आधुनिक ही नहीं विदेश में बने स्टैंड की तर्ज पर बनाए जाएंगे जिसमें एल ई डी भी लगाए जाएंगे जिसमें बस रूट के साथ ही बसों की जानकारी भी मिलेगी
दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली के आम यात्री के साथी बाहरी राज्य और विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी
0
Share
Report
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:
नाम शिव कुमार
लोकेशन शाहजहांपुर
कावड़ यात्रा में अब कावड़ यात्रियों के साथ पुलिस उनकी हम साया बनकर चलेगी। इसको लेकर शाहजहांपुर में कांवरियों में काफी खुशी है। कांवरियों का कहना है कि अगर कावड़ यात्रियों के साथ पुलिस वाले भी साथ-साथ चलेंगे तो कट्टरपंथी किसी भी तरह की हिमाकत नहीं कर पाएंगे। उनका यह भी कहना है कि पिछली सालों में कावड़ यात्रा में छिटपुट घटना हुई है। जिसमे पुलिस देरी से पहुंची। लेकिन अब जब पुलिस कांवरियों के साथ-साथ चलेगी तो ना ही कट्टरपंथी कुछ हिमाकत कर पाएंगे और ना ही अराजकतत्व माहौल बिगाड़ पाएंगे। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुलिस की पहल का स्वागत किया है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि अक्सर धार्मिक स्थलों के पास उपद्रव जैसी घटनाएं होती थी। लेकिन अब पुलिस जब साथ में होगी तो कावरिया सुरक्षित और नियंत्रित भी रहेंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग में अपनी रिहर्सल शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा को सेक्टर और जोन में बांटा गया है और सेक्टर जॉन के हिसाब से ही पुलिसकर्मी की कावड़ यात्रा में ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।
बाईट- अजय कुमार, काँवरिया
बाईट - अमित कुमार, काँवरिया
बाईट - विवेक, काँवरिया
बाईट - मोहम्मद सलाउद्दीन, मुस्लिम
बाईट - नौशाद कुरैशी, मुस्लिम
बाईट राजेश कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक
0
Share
Report