Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

भाजपा ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर मनाया संविधान हत्या दिवस!

PINEWZ
Jun 25, 2025 14:23:24
Bokaro Steel City, Jharkhand
Bokaro,, Mrityunjai Mishra ----- एंकर...... 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा आज "संविधान हत्या दिवस" के रूप में मना रही है।इसी को लेकर बोकारो जिला भाजपा द्वारा बोकारो स्थित पूर्व विधायक बिरंची नारायण के आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि 25 जून को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर जबरिया आपातकाल थोप कर लोकतंत्र का गला घोटने का कुकृत्य किया था। आपातकाल के दौरान जनता की अभिव्यक्ति की आज़ादी छीन ली गयी थी, आपातकाल के विरोध में उठने वाली हर आवाज़ को निर्ममता से दबा कर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया जो काला दिवस के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर जबरिया आपातकाल थोप कर लोकतंत्र का गला घोटने का कुकृत्य किया था।आज वही लोग भाजपा पर सवाल खड़े कर रहे है। वही गोड़ा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने भी विपक्ष पर हमला बोला, कहा जिन्होंने देश के संविधान के साथ कई बार खिलवाड़ किया वे आज भाजपा पर सवाल खड़े कर रहे है. जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता पब्लिक सब जानती है. बाइट -- अमित मंडल पूर्व विधायक, गोड़ा बाइट -- नीलकंठ सिंह मुंडा पूर्व मंत्री
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement