Back
बिलासपुर में गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, SDM वाहन फरार!
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Aug 11, 2025 13:02:44
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास राखी के दिन 9 अगस्त को हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। इस हादसे में SDM के सरकारी वाहन ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बाइक पर पति, पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। अचानक पीछे से आ रही SDM की गाड़ी ने टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति और दोनों बच्चों को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद SDM का सरकारी वाहन और उसका चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वाहन और चालक का कोई पता नहीं चल सका। घटना के तीन दिन बाद आज ग्रामीणों ने अपनी कोशिश से आरोपी वाहन को खोज निकाला और सीधे थाने में सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की। मृतका के परिजनों का कहना है कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा है और दोषी चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowAug 11, 2025 15:17:36Baghpat, Uttar Pradesh:
ये इनपुट क्राइम बुलेटिन के लिये है
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
एंकर :-- - बागपत में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों के संघर्ष ओर जमकर पथराव हुआ है जिसका वीडिओ शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल हुई वीडिओ में दोनों पक्षों के लोगों के बीच संघर्ष हो रहा है ओर लोग छतों पर चढ़कर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे है फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है |
दरअसल आपको बता दें कि संघर्ष ओर पथराव की वायरल हुई ये वीडिओ शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना कस्बा के पास की है जहां अनस ओर अब्दुल वाहिद के परिवार के लोगों के बीच कबूतरों को उडाने को लेकर विवाद हो गया था जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर संघर्ष करने लगे ओर छतों पर चढ़कर जमकर पथराव करने लगे | जिसका वीडिओ शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है |
बाईट :-- - अनस
बाईट :-- - अब्दुल वाहिद
पीटीसी रिपोर्टर कुलदीप चौहान बागपत
वॉक थ्रू रिपोर्टर कुलदीप चौहान
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowAug 11, 2025 15:17:00Lucknow, Uttar Pradesh:
फतेहपुर के मकबरे में मजार की तोड़फोड़ को लेकर मुस्लिम स्कॉलर सैयद फैजी ने कहा सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है इस तरह के काम कर कर जिन संगठनों ने ऐसा किया है उनके खिलाफ कानूनी करवाई सरकार को करनी चाहिए कोई भी अगर मंदिर है तो उसको कोटद्वार कागज दिखा कर लेना चाहिए कानूनी प्रक्रिया करनी चाहिए इस तरह जबरन कब्जा करना ठीक नहीं है
बाइट... सैयद फैजी बाइट मुस्लिम स्कॉलर
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowAug 11, 2025 15:16:54Dhanbad, Jharkhand:
एंकर --- धनबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर शहर देशभक्ति के रंग में रंग चुका है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच नगर निगम ने लोकल और घरेलू महिला समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की है। लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद क्लब के पास सखी महिला समूह द्वारा खुद के हाथों से बनाए गए तिरंगे, झंडा बैज और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न सजावटी सामानों का स्टॉल लगाया गया। स्टॉल का उद्घाटन नगर आयुक्त राज शर्मा ने किया और महिला समूह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी स्टॉल से खरीदारी कर महिला समूह का उत्साह बढ़ाया। यह पहल न सिर्फ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूती दे रही है, बल्कि स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी अहम योगदान दे रही है।
बाइट --- रविराज शर्मा , नगर आयुक्त धनबाद
0
Report
RBRAMESH BALI
FollowAug 11, 2025 15:16:43Poonch, :
एंकर: पुंछ में कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस की तरफ से जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने को लेकर किया प्रदर्शन
वीओ: कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस की तरफ से सोमवार को पुंछ नगर में जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी जहांगीर हुसैन मीर और यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष फैयाज दिवान की अगुवाई में नगर के परेड पार्क केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करने के साथ ही चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने को लेकर प्रधानमंत्री पर वोटों की चोरी करने का आरोप लगाया।
शॉट्स और बाईट
0
Report
RSRavi sharma
FollowAug 11, 2025 15:16:35Jammu, :
Breaking
बीएसएफ ने हीरानगर सैक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा घुसपैठिया, पूछताछ जारी ,
कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा घुसपैठिया,
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ पूरी तरह से है अलर्ट !!
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowAug 11, 2025 15:16:30Lucknow, Uttar Pradesh:
फतेहपुर के मकबरे में मजार की तोड़फोड़ को लेकर मुस्लिम स्कॉलर सैयद फैजी ने कहा सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है इस तरह के काम कर कर जिन संगठनों ने ऐसा किया है उनके खिलाफ कानूनी करवाई सरकार को करनी चाहिए कोई भी अगर मंदिर है तो उसको कोटद्वार कागज दिखा कर लेना चाहिए कानूनी प्रक्रिया करनी चाहिए इस तरह जबरन कब्जा करना ठीक नहीं है
बाइट... सैयद फैजी बाइट मुस्लिम स्कॉलर
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowAug 11, 2025 15:16:24Lucknow, Uttar Pradesh:
लखनऊ
फतेहपुर मकबरा प्रकरण में उलेमा काउंसिल ने डीएम फतेहपुर को लिखा था पत्र
पत्र में मकबरे पर जबरन कब्जा करने का लगाया था आरोप
मकबरे में कई साल से कब्रें हैं उसके बाद भी हिंदू संगठन कब्जा करने की कोशिश कर
बाइट.. राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट तलहा रशादी
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowAug 11, 2025 15:16:18Ganderbal, :
22 Quintal Trotters Seized by Kupwara Police and Food Safety Department.
کپوارہ میں ضلع انتظامیہ کی جانب سے مارکیٹ چکینگ کی گی جس میں فوڈ اینڈ سیفٹی اسسٹنٹ ڈائریکٹر ۔ تحصیلدار کپوارہ نیاز احمد .ایس ایج او کپوارہ یاسر احمد کے علاوہ کہی آفیسران اور ملازمین موجود تھے اس دوران 20 کونیٹل کے قریب پایہ ضبط کیا گیا جو کہ گیر قانونی طور پر رکھے گئے تھے اور وہ خراب ہو چکا تھا اور کہی ریسٹورنٹ سے خراب گوشت کو ذایع کیا گیا اس موقع پر اسسٹنٹڈائریکٹر نے کہا کہ یہ چکنگ جاری رہے اور تقریبن 20 ہزار روپیہ بھی جرمانہ کیا گیا اس کے علاوہ انہون نے ہلپ لاین نمبر بھی عوام میں تقسیم کئے 104 اگر کسی بھی جگہ اس قسم کا گوشت پایا جاتا ہے تو وہ اس نمبر پر رابطہ کریں تاکہ ہماری ٹیم جائے موقع پر پہنچ سکھے اور اس کی کاروائی عمل ہو۔
بایٹ۔ اسسٹنٹ ڈائریکٹر فوڈ سیفٹی کپوارہ
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowAug 11, 2025 15:16:120
Report

Gonda, Uttar Pradesh:
गोंडा।कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी थी कि विपक्षी आजम हसन शेख उर्फ विनीत सिंह उर्फ बिल्टू पुत्र अकबर अली द्वारा उसके साथ हिन्दू होने का झांसा देकर शादी की गई, तथा धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया । वादिनी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था।
0
Report
PJPurshottam Joshi
FollowAug 11, 2025 15:03:46Tonk, Rajasthan:
एनकर-टोंक में प्रधानमंत्री मंत्री फसल बीमा क्लेम वितरण का जिला स्तरीय समारोह जिला परिषद सभागार टोंक में आयोजित किया गया। इस दौरान टोंक जिले के किसानों को झुंझुनू जिले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय पीएम फसल बीमा क्लेम वितरण कार्यक्रम में डीबीटी कू माध्यम से फसल बीमा क्लेम का भूगतान डाला गया लेकिन हैरत की बात तो यह रही कि ना तो जनप्रतिनिधियों को किसानों की संख्या के बारे में जानकारी दी ना ही कृषि विभाग के अधिकारियों को...बीमा कंपनी की मनमानी के चलते पूरा कृषि विभाग मुकदर्शक बना हुआ नजर आया...
दरअसल टोंक जिले के अधिकारियों और किसानों ने जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शामिल होकर विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा ओर सुना। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल,जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और विधायक राजेंद्र गुर्जर भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि आज टोंक जिले के किसानों को खरीफ 2024-24 और रबि 2024फसल खराबे का बीमा क्लेम भूगतान डीबीटी के माध्यम से डाला गया है।
हैं मौजूद
बाइट:- कल्पना अग्रवाल, जिला कलेक्टर टोंक
बाइट:- राजेंद्र गुर्जर, विधायक देवली-उनियारा
1
Report
DIDamodar Inaniya
FollowAug 11, 2025 15:03:30Nagaur, Rajasthan:
नागौर
मेड़ता सिटी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,
1 करोड़ 50 लाख रुपये के वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार, एक फरार ।
नागौर जिले के रियाबडी क्षेत्र मे अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ थांवला पुलिस और नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई । पुलिस ने सरहद रोहीसा क्षेत्र से एक जेसीबी, एक एलएनटी मशीन, एक डंपर और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। संयुक्त कार्रवाई थाना थांवला और थाना सदर नागौर पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मौके से चालक कैलाश, जस्साराम और राकेश को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी संदीप उर्फ सैंडी फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई गश्त के दौरान की गई, जब आरोपी अवैध रूप से बजरी का खनन और परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इस कारवाई को अंजाम दिया है ।
बाइट - मृदुल कच्छावा एसपी नागौर.
4
Report
BSBhanu Sharma
FollowAug 11, 2025 15:02:33Dholpur, Rajasthan:
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली
धौलपुर
स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को बाइक रैली निकाली गई। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाइक रैली में शामिल होकर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया गया। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने तिरंगा झंडा के संदेश लिखी तख्तियों के साथ नारे लगाते हुए भाग लिया।
बाइक रैली इंदिरा गांधी स्टेडियम बड़ी फील्ड से आरंभ होकर लाल बाजार, पैलेस रोड़, गुलाब बाग होते हुए जिला कलक्ट्रेट परिसर पर समाप्त हुई।
Byte:-श्रीनिधि बीटी, जिला कलेक्टर
3
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowAug 11, 2025 15:02:10Chittorgarh, Rajasthan:
#चित्तौड़गढ़ -
एंकर - चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ कस्बे में बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मंगल मूर्ति पार्किंग यार्ड से 2 अगस्त की रात गाड़ियों की बैटरियां चोरी करने वाले सलूम्बर जिले के 6 आरोपियों को थानाधिकारी भगवानलाल पुःनि के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी 10 से अधिक आपराधिक मामलों में लिप्त हैं और कई मामलों में वांछित भी थे। पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर, स्कूल और सड़क निर्माण स्थलों से लौहे के पाइप, अनाज, गैस सिलेंडर, लैपटॉप, प्रिंटर और पानी की मोटर चोरी करने की वारदातें कबूल की हैं। साथ ही हाल ही में केलवा-राजसमंद के बीच खड़े वाहनों से 6 बैटरियां चोरी की घटना भी उजागर हुई है। इस पूरे ऑपरेशन में एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी देशराज कुलदीप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने भीण्डर क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की, जिसमें कांस्टेबल प्रेमाराम का विशेष योगदान रहा।
बाईट - भगवान लाल ......... थानाधिकारी
1
Report
STSharad Tak
FollowAug 11, 2025 15:00:38Sirohi, Rajasthan:
एंकर: सिरोही के आबूरोड स्थित माधव विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सफल और पारदर्शी आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं।
चांसलर हिम्मत सिंह देवल ने इसे विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक साख का प्रतीक बताया, वहीं रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत ने शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण और संसाधन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। रिसर्च विभाग के अधिष्ठाता डॉ. पवन ने शोध और नवाचार को प्रगति की रीढ़ बताते हुए विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों पर जोर दिया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश महावर ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने की तैयारी का उल्लेख किया, जबकि अधीक्षक डॉ. फरमान अली ने शांतिपूर्ण माहौल और परीक्षार्थियों के अनुशासन को आयोजन की सफलता का प्रमाण बताया। अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है, और विश्वविद्यालय इस दिशा में प्रतिबद्ध है।
4
Report