Back
लोहरदगा में सहिया-दलाल की मिलीभगत से गर्भवती की मौत?
GLGautam Lenin
Sept 26, 2025 03:49:09
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा- लोहरदगा में निजी अस्पतालों की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाज के लिए पठारी क्षेत्र से आई आदिमजाति की गर्भवती महिला को रांची रिम्स रेफर किया गया था। लेकिन गर्भवती महिलाओं को सहयोग प्रदान करने के लिए रखी गई सहिया ने इसे देर रात ठग फुसलाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई। लेकिन निजी अस्पताल में व्यवस्था में कमी होने की वजह से शिशु की डिलीवरी के बाद ही मौत हो गई। इलाज के नाम पर निजी अस्पताल ने महिला के परिजनों से करीब 35 हजार रुपए वसूल लिए। और फिर महिला को वापस इलाज के लिए सदर अस्पताल ही भेज दिया। महिला प्रसव पीड़ा के बाद 19 सितंबर को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी। लेकिन डिलीवरी में समस्या बताकर पठारी क्षेत्र की सहिया ने इसे आधी रात को निजी अस्पताल के वाहन में बैठाकर वहां डिलीवरी के लिए पहुंचाया। चिकित्सक की अनुमति में नर्सिंग कर्मियों के द्वारा डिलीवरी कराई गई। ऐसे में शिशु की जान नहीं बच सकी। लोहरदगा में पहले भी दलालों और सहिया के द्वारा रेफर मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाने का मामला सामने आया है। लेकिन सहिया सरकार और अस्पताल का अभिन्न अंग होने के वावजूद निजी अस्पतालों के लोभ में फंसकर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ करती रहती है। लोहरदगा में कई ऐसे निजी अस्पताल जांच के दौरान सामने आएं हैं जहां चिकित्सक मौजूद नहीं रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने पूरे मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच कर कारवाई करने की बात कही है। इन्होंने कहा की सदर अस्पताल में दलाली और मनमानी नहीं चलेगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख़्त कारवाई की जाएगी।
बाइट - निशा, पीड़िता
बाइट - विजय, पति
बाइट - डॉ राजू कच्छप, सिविल सर्जन लोहरदगा
लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowSept 26, 2025 05:49:351
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 26, 2025 05:49:080
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 26, 2025 05:48:531
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 26, 2025 05:48:31Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JYOTIRADITYA M. SCINDIA (UNION MINISTER FOR COMMUNICATIONS) PRESS CONFERENCE ON SWADESHI 4G NETWORK
3
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 26, 2025 05:48:240
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 26, 2025 05:48:130
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 26, 2025 05:47:400
Report
AMAbhishek Mathur
FollowSept 26, 2025 05:47:190
Report
AKAlok Kumar
FollowSept 26, 2025 05:46:590
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 26, 2025 05:46:140
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowSept 26, 2025 05:45:530
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 26, 2025 05:45:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 26, 2025 05:45:290
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowSept 26, 2025 05:45:190
Report
AGAdarsh Gautam
FollowSept 26, 2025 05:45:130
Report