Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
माचिल घाटी में चाउंटिवारि-रिंग पायीन सड़क की बर्फ साफ़ करने पर जिला प्रशासन की प्रशंसा
WMWaqar Manzoor
Feb 14, 2026 07:49:03
The residents of Ring Payeen Tantry Basti and Khan Basti in the Machil Valley have expressed their sincere gratitude to the District Administration Kupwara for the timely clearance of snow on the Chountiwari Payeen–Ring Payeen road. The locals have especially appreciated the proactive leadership of Shrikant Balasaheb, Deputy Commissioner Kupwara, along with the dedicated efforts of DO Dudi Machil Mir farooq and the R&B Department Lolab. According to the residents, the reopening of this vital route has provided much-needed relief, restoring movement and connectivity in this remote border area. It is pertinent to mention that the locality lies at zero kilometer from the Line of Control, making timely road clearance crucial for the daily lives, safety, and emergency needs of the people.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 14, 2026 09:20:10
Patna, Bihar:पटना जिले में चार वरीय पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर प्रोमोशन मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पदभार ग्रहण करने की तिथि से उन्हें नए वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्रोन्नत अधिकारियों में लॉ एंड ऑर्डर SDPO कृष्ण मुरारी प्रसाद, संजीत कुमार प्रभात, राजकुमार शाह और सुमित कुमार शामिल हैं। 2013 बैच के अधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद पिछले दो वर्षों से पटना में SDPO-1 लॉ एंड ऑर्डर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे नालंदा में पदस्थापित थे। प्रोमोशन के बाद शनिवार को कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा के कार्यालय पहुंचे, जहां SSP ने दोनों अधिकारियों को अशोक स्तंभ का बैज पहनाकर बधाई दी। इस दौरान कोतवाली थानेदार अजय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मिठाई और बुके लेकर शुभकामनाएं देने पहुंचे। इधर, पटना जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए फतुहा थानेदार सदानंद शाह को लाइन क्लोज किया गया है। कुमार रौशन को फतुहा, कमलेश राज को सुलतानगंज और रवि कांत को गुलजारबाग TOP का प्रभारी बनाया गया है।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 14, 2026 09:19:56
Noida, Uttar Pradesh:जिला रिपोर्टर राकेश भारद्वाज भोपालगढ़ इनफॉर्मर किशोर जाखड़ भोपालगढ़ जोधपुर भोपालगढ़ डिप्टी भूराराम खिलेरि ने 24 घण्टे में हत्यारे का किया खुलासा, भोपालगढ़ के देवातड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला की लूट व हत्या प्रकरण का खुलासा, भोपालगढ़ डिप्टी भूराराम खिलेरी ने किया खुलासा, कृषक हत्यारा अल्ताफ को किया गिरफ्तार, देवातड़ा गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने दिया था धरنا, 70 वर्षीय ओमकंवर कल हत्या की गई थी, 3 तोला की कंठी, मंगलसूत्र 1 तोला, 3 मादलिया को तोड़कर सिर पर हमला कर अज्ञात चोर लेकर भागे, धरने पर डिप्टी भूराराम खिलेरी के नेतृत्व में पुलिस रही मुस्तेद, इस दौरान पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, प्रधान प्रतिनिधि राजेश जाखड़, RLP जिला प्रभारी रामसा सिंघड़, मारवाड़ राजपूत महासभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा भी मौजूद
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 14, 2026 09:19:37
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के कालाडेरा से बड़ी खबर नवजात भ्रूण मिलने से फैली सनसनी कालाडेरा रीको इलाके में मिला भ्रूण कचरे में पड़े भ्रूण को नोच रहे थे कुत्ते कालाडेरा पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस कर रही हैं मामले की जांच जयपुर जिले के कालाडेरा कस्बे में ममता शर्मशार होने का मामला सामने आया है।कालाडेरा रीको औद्योगिक इलाके में कचरे के ढेर में नवजात भ्रूण मिलने से इलाके में हड़ंकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब कुत्तों को कचरे में कुछ नोचते हुए देखा तो पास जाकर देखा, जहां भ्रूण पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों की जानकारी जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण कहां से लाया गया और किसने यहां फेंका। पुलिस ने भ्रूण को चौमूं की सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है… पुलिस कलयुगी मां की तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Feb 14, 2026 09:19:01
Dhar, Madhya Pradesh:बच्‍चा चोरी की अफवाह ने मचाई सनसनी, पुलिस जांच में मामला निकला फर्जी एंकर :- धार जिले के बदनावर थाना क्षेत्र में अपहरण की अफवाह ने आज माहौल गर्म कर दिया। अफवाह के चलते भीड़ ने पांच घुमक्कड़ लोगों के साथ मारपीट कर दी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। मामला सकतली से बखताढ़ स्कूल मार्ग का है, जहां दो बालिकाओं के अपहरण की अफवाह फैल गई बच्चियों का कहना था उन्हें चॉकलेट देकर गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया गया....सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने तीन पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ लिया। भीड़ ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर बदनावर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाहा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि अपहरण की खबर पूरी तरह निराधार थी। पकड़े गए लोग घुमक्कड़ हैं और गांव में मांगकर खाने आए थे। इस संबंध में उन्होंने पहले से पुलिस को जानकारी भी दी थी। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 14, 2026 09:18:48
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जो मैट्रिक के लिए 17 फरवरी और इंटरमीडिएट के लिए 24 फरवरी तक चलेंगी। इस वर्ष 10वीं में 4,23,861 और 12वीं में 3,24,321 यानी कुल मिलाकर 7 लाख 48 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। आज मैं रांची के रातु रोड स्थित गौरीदत्त मंडेलिया उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर मौजूद हूं, जहां आज 12वीं आर्ट्स की इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। केंद्र पर छात्र कतारबद्ध होकर बारी-बारी से जांच करा रहे हैं, दो से तीन चरण की सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश अनिवार्य है और निर्धारित समय के बाद गेट बंद कर दिया जाता है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अच्छी तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि आज का पेपर बेहतर जाएगा। कुल मिलाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 09:18:47
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Feb 14, 2026 09:18:35
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार में 'दुर्गंध वाले तत्वों' को साफ करने की कोई व्यवस्था नहीं है। जनता की बात नहीं सुनी जाती, जिससे प्रदेश में अराजक माहौल बन रहा है। यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो पूरे छत्तीसगढ़ में यही हालात होंगे। लोगों को नौकरी नहीं मिल रही, जबकि भाजपा मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मनरेगा महापंचायत को लेकर डहरिया ने कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप खारिज किए। उन्होंने कहा कि भाजपा में कहीं ज्यादा गुटबाजी है, कांग्रेस में संवाद से समाधान होगा। कवर्धा के के बोहरीडीह बलौदाबाजार साहित आबकारी विभाग, डीईओ कार्यालय में हुई आगजनी जैसी घटना हो रही है अराजकता का माहौल। मनरेगा योजना में कमी थी तो बदलाव किया जा सकता था, अंबिकापुर में राहुल गांधी के आने पर चर्चा होगी। डहरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने रोजगार खत्म कर प्रजातंत्र को भी समाप्त करने की कोशिश की है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 14, 2026 09:18:25
Munger, Bihar:जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में वर्दी धारी सिपाही की बंदूक से गोली चल गई। अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनते ही प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे लोग सामान्य रूप से प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे। तभी उनके बगल में बैठे तीन-चार वर्दीधारी जवानों में से एक सिपाही मोबाइल पर किसी से चैट कर रहा था। इसी दौरान उसके हथियार से अचानक फायरिंग हो गई। गोली चलने की तेज आवाज से पूरा प्रतीक्षालय दहल उठा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद सिपाही हथियार लेकर चुपचाप मौके से निकल गया। यात्रियों का कहना है कि फायरिंग के बाद कुछ क्षणों तक स्थिति पूरी तरह अराजक बनी रही। कई यात्रियों ने इसे बड़ी चूक बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक कमांडेंट, स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार, एरिया मैनेजर प्रवीण कुमार सहित रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेल प्रशासन का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Feb 14, 2026 09:18:07
Banka, Bihar:झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत बनियाडीह ग्राम निवासी 51 वर्षीय धनंजय मंडल ने शनिवार की सुबह अमरपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के वार्ड संख्या 9 स्थित एक मकान में घटित हुई। जानकारी के अनुसार उक्त मकान वार्ड संख्या 9 में महेश शाह का है, जहां लोग किराए पर रहते हैं। जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार साह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे उनके चाचा महेश साह जब वहां पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि धनंजय मंडल मफलर के सहारे फंदे से लटके हैं। घटना की सूचना तुरंत अमरपुर थाना को दी गई। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक साक्ष जुटाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top