Back
शाजापुर में रात CCTV में कैद हुआ साही, कांटे धारदार दिखे
MJManoj Jain
Sept 20, 2025 11:17:00
Shajapur, Madhya Pradesh
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर
एंकर-
शाजापुर शहर के काशीनगर इलाके में देर रात सीसीटीवी कैमरे में एक अनोखा जानवर साही कैद हुआ है ।
मासूम सा दिखाई देने वाला साही जानवर जो कि मुर्गे के समान है,जिसे इंग्लिश में (Porcupine) कहते हैं।
देर रात साही सड़क पर घूमते हुए नजर आया,इसे देखकर कुत्ते भौंकने लगे। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कुत्तों ने इसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सकें। गनीमत रही कुत्ते इसके पास नहीं गए। साही खतरा महसूस होने पर अपने कांटों को फैलाकर दुश्मन पर मुंह फेरकर वार करती है, जिससे इसके कांटे दुश्मन के शरीर में धंस जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है इसने अपने पंख फैला कर मुंह फेर लिया था और कुत्तों के पास आने पर यह पंख से हमला बोल देती। यह जानवर बहुत कम दिखाई देता है। शाजापुर जिले में यह जानवर बहुतायत में पाया जाता है। साही नेहरू स्मृति वन और उसके आसपास के इलाके में अक्सर दिखाई देता है। साही पहली बार शहर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
साही देखकर रहे सावधान
साही एक बड़ा ही अनोखा जानवर है, जिसके शरीर पर नुकीले कांटे पाए जाते हैं, इसलिए इसे गलती से भी छूना नहीं चाहिए। यह जानवर दिखने में मासूस सा लगता है, लेकिन आप इसकी मासूमियत पर नहीं जाएं, क्योंकि ये बहुत ही खतरनाक होता है। इसके शरीर पर बहुत नुकीले कांटे पाए जाते हैं, जो किसी की भी खाल को उधेड़ सकते हैं, इसलिए इसे गलती से भी छूने की कोशिश न करें,हालांकि इसके कांटे जहरीले नहीं होते हैं। इसके कांटे मानव पर हमला करने पर निकाले जा सकते हैं लेकिन जानवर पर हमला करने वे नहीं निकाल सकते हैं और धीरे धीरे उनकी मौत हो जाती है।
क्या साही कांटो को शूट करती है?
साही सिर्फ अपने कांटो की वजह से ही खतरनाक होती है। खतरा महसूस होने पर यह अपने कांटों को फैलाकर दुश्मन पर मुंह फेरकर वार करती है। जिससे इसके कांटे दुश्मन के शरीर में धंस जाते हैं। यह सिर्फ एक मिथ है कि साही अपने कांटे शूट कर सकती है, जबकि हकीकत यह है कि कांटे तब तक किसी को नही लगते हैं जब तक कोई इनसे टच नही होता है। साही की शारीरिक संरचना के मुताबिक इसके कांटो पर हल्का सा भी दाब पड़ने पर ये शरीर से अलग हो जाते हैं और दूसरे जानवर के शरीर में धंस जाते हैं।कांटे आगे से नुकीले होते हैं और इनपर माइक्रोस्कोपिक लेवल पर और कांटे होते हैं। ये अतिसूक्ष्म कांटे, कांटा धंसने की विपरीत दिशा में होते हैं, ऐसे में जब किसी जानवर को साही का कांटा लगता है तो वह धीरे धीरे अन्दर की ओर घुसता चला जाता है। इसको निकालना काफी दर्दनाक होता है। हम इंसान तो इसके कांटों को जैस तैसे निकाल लेते हैं, लेकिन बाकी जानवरों के लिए इसे निकालना मुश्किल होता है। ऐसे में ये कांटे धीरे धीरे अंदर धंसते चले जाते हैं और कुछ दिनों बाद उस जानवर की मौत हो जाती है।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAVINASH PATEL
FollowSept 21, 2025 15:48:001
Report
MVManish Vani
FollowSept 21, 2025 15:47:49Jobat, Madhya Pradesh:पुलिस विभाग को ज्ञापन देते हुए विजुअल भेजा है
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 21, 2025 15:47:40Noida, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि से लागू होने जा रहे NextGenGST Reforms से युवा, महिला और किसान सहित सभी वर्गों के जीवन में बेहतरी आएगी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 21, 2025 15:47:280
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowSept 21, 2025 15:46:51Barabanki, Uttar Pradesh:2C के लिए बाराबंकी हैदरगढ़ आसनेश्वर मंदिर स्टोरी।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 21, 2025 15:46:320
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 21, 2025 15:45:520
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 21, 2025 15:45:450
Report

0
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 21, 2025 15:32:580
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 21, 2025 15:32:460
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 21, 2025 15:32:330
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 21, 2025 15:31:520
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 21, 2025 15:31:420
Report