Back
पूनम पारीक हत्या मामले में आक्रोश रैली पुलिस पर सवाल
NPNavratan Prajapat
Sept 16, 2025 04:01:40
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत
मोबाइल-9024381575
@ manoj98346
सरदारशहर।
बहुचर्चित पूनम पारीक हत्याकांड मामले में सर्व समाज में आक्रोश,
मामले का सही खुलासा करने और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग,
हजारों लोगों ने हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली,
भाभी पर गलत नजर रखने वाले देवर हितेश ने अपनी भाभी की हत्या कर किया रिश्तो को शर्मसार,
सरदारशहर में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जी हां 7 सितंबर की अल सुबह करीब साढ़े 4 बजे पुलिस थाने के फोन की अचानक घंटी बजने लगती है और पुलिस को सूचना मिलती है कि शहर के वार्ड 45 गौशाला बास में गिरधारीलाल पांडिया के घर चोर घुसे और उनकी पुत्रवधू की हत्या कर चोरी कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचते हैं। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मौके पर देखा तो गिरधारीलाल पांडिया की पुत्रवधू 26 वर्षीय पूनम पारीक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और पूनम के गले पर चाकू से कई वारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मौके पर डीएसपी सत्यनारायण गोदरा भी पहुंचते हैं और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाता है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जाते हैं। उसके बाद पुलिस पूनम पारीक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाती है और घटना की जानकारी पीहर पक्ष के लोगों को दी जाती है। सूचना पर बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ तहसील से महिला के पीहर पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में सरदारशहर पहुंचते हैं और अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटाते है। पीहर पक्ष के लोगों द्वारा ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया जाता है। हालांकि जब महिला की हत्या की गई तो महिला का पति उस वक्त हैदराबाद में काम कर रहा था। घर में उस वक्त महिला के सास ससुर, महिला के दो देवर और महिला की एक 4 वर्षीय बेटी थी। पुलिस पीहर पक्ष के लोगों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाती है और शव ससुराल पक्ष के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया जाता है। उसके बाद पुलिस द्वारा गहनता से मामले की जांच शुरू की जाती है। इस अवसर पर चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई जिला स्पेशल टीम के प्रभारी हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और हेड कांस्टेबल मंगलसिंह भी सरदारशहर में किसी आरोपी की तलाश कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे और घर के आसपास के लोगों से गुप्त तरीके से पूछताछ की गई। पुलिस के सामने आया कि पूनम पारीक का देवर हितेश पारीक अपनी भाभी पर गलत नजर रखता था और पूनम पारीक इस बात का लगातार विरोध कर रही थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जब हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त पूनम पारीक के सास-ससुर हमेशा की तरह मंदिर गए हुए थे और घर के बाहर ताला लगाकर वह मंदिर जाते थे। ताला देने के बाद घर के अंदर जाने का अन्य कोई रास्ता नहीं रहता है। इसके बाद पुलिस ने महिला के देवर हितेश को हिरासत में लिया गया और गहनता से पूछताछ शुरू की गई। वहीं पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी हितेश ने अपना जुर्म कबूलते हुई हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हितेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात में काम में लिया गया चाकू व कई अन्य अहम साक्ष्य मौके से बरामद किए हैं। लेकिन पुलिस द्वारा मामले का सही खुलासा नहीं करने के विरोध में इधर सर्व समाज में पूनम पारीक हत्याकांड को लेकर आक्रोश उठने लगा। इस दौरान सर्व समाज की कई बैठक आयोजित की गई और एक तथाकथित संघर्ष समिति का गठन किया गया और डीएसपी को मामले का सही अनुसंधान करने को लेकर ज्ञापन दिया गया। लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा अन्य किसी को गिरफ्तार नहीं करने पर सर्व समाज द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोगो ने शहर के ताल मैदान से गांधी चौक तक एक आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली में लोग हाथों में तख्तियां लेकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और पूनम पारीक की हथियारों को गिरफ्तार करो की मांग के नारे लगाते रहे। उसके बाद गांधी चौक में एक आम सभा का आयोजन किया गया और उस आमसभा में शहर के सर्व समाज के लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग और वारदात में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चुरु एएसपी किशोरी लाल को ज्ञापन सोपा। चुरु एएसपी किशोरी लाल ने आम सभा को कहा कि वह आने वाले सात दिनों में मामले का अनुसंधान कर मामले में लिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई अन्य व्यक्ति इस वारदात में शामिल है तो उसको बक्सा नहीं जाएगा। इधर पीहर पक्ष के लोगों का कहना है कि पूनम पारीक को पिछले कई दिनों से परेशान किया जा रहा था। पीहर पक्ष के लोगों की मांग है कि मामले की सही जांच होकर घटना में शामिल अन्य दोषियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। वही रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में एक बड़ा सवाल उठता है। पूनम पारीक की उसे 4 वर्षीय बच्ची का क्या कसूर था। वह बच्ची मानो पूछ रही है कि मेरी मां की ऐसी क्या गलती थी कि उसे मार डाला। लेकिन बड़ा सवाल अब यह है कि अपने देवर की गलत नजर का विरोध करने पर पूनम पारीक को यह दुनिया छोड़नी पड़ी और उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। लेकिन अब आरोपी हितेश को क्या सजा मिलेगी यह देखने वाली बात होगी।
बाईट- किशोरलाल, एएसपी, चूरू
बाइट- पूनमचंद पारीक, सामाजिक कार्यकर्ता
सफेद कलर का चौकड़ी बना हुआ शर्ट पहन रखा है।
बाइट- श्योकरण पोटलिया, जिला परिषद सदस्य
सफेद शर्ट पहन रखा है।
बाईट- रामनिवास, मृतका का चाचा
आसमानी कलर का शर्ट पहन रखा है।
बाइट- मोनिका, मृतका की बहन
सर पर चुनी ओढ़ रखी है।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMUKESH KUMAR
FollowSept 16, 2025 06:35:570
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 16, 2025 06:35:45Gorakhpur, Uttar Pradesh:पशु तस्कर द्वार हत्या किए जाने के बाद स्थानिय लोगो द्वारा हंगामा कीए जाने पर रिपोर्टर नागेन्द्रमणि त्रिपाठी का वॉक थ्रू और प्रदर्शनकारियों की बाईट
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 16, 2025 06:35:210
Report
STSharad Tak
FollowSept 16, 2025 06:35:130
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 16, 2025 06:34:540
Report
ADArjun Devda
FollowSept 16, 2025 06:34:340
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 16, 2025 06:33:380
Report
TSTushar Srivastava
FollowSept 16, 2025 06:33:160
Report
BBBindu Bhushan
FollowSept 16, 2025 06:33:050
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowSept 16, 2025 06:32:550
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 16, 2025 06:32:350
Report
KMKuldeep Malwar
FollowSept 16, 2025 06:31:490
Report
MSManish Sharma
FollowSept 16, 2025 06:31:360
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 16, 2025 06:31:260
Report
DRDivya Rani
FollowSept 16, 2025 06:30:590
Report