Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803108

बिहार में अपराध पर सियासत: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला!

RKRishikesh Kumar
Jul 07, 2025 23:31:22
CHANDI, Harnaut, Bihar
स्लग:क्राइम कैपिटल न्यूज लोकेशन।नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क।बिहार एंकर: बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध को लेकर सियासत तेज हो गई है। खासकर महागठबंधन इसे चुनावी मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव लगातार बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव द्वारा अपराध के आंकड़ों को लेकर ‘क्राइम बुलेटिन’ भी जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के जलवायु परिवर्तन मंत्री और भाजपा नेता डॉ. सुनील ने तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार किया है। डॉ. सुनील ने कटाक्ष करते हुए कहा कि"अगर आपके मन में अपराध की प्रवृत्ति है तो मैं आपके मन को नहीं जान सकता। बिहार के 12 करोड़ लोगों के मन में क्या है, यह कोई नहीं जान सकता। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े-बड़े अपराधियों का एनकाउंटर भी हो रहा है और अपराध होने पर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। डॉ. सुनील ने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय 1 अण्णे मार्ग से फिरौती वसूली जाती थी, लेकिन आज वैसा दौर बिहार में नहीं है। यही सुशासन की पहचान है।" बाइट:डॉ. सुनील कुमार मंत्री बिहार सरकार ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top