Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Godda814133

गोड्डा में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया!

SBSantosh Bhagat
Sept 03, 2025 04:48:04
Godda, Jharkhand
गोड्डा में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ललमटिया पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान डकैता के सिद्धू कानू चौक पर एक मोटरसाइकिल चालक को रोका और कागजात की मांग की गई, चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। पूछताछ में चालक की पहचान भागलपुर के सुंदर पुर निवासी मोहम्मद तालिबान के रूप में हुई। इसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर और तीन लोगों को 07 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था  पुलिस ने भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। स्थानीय पुलिस की मदद से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें गुफरान खान, मोहम्मद जाहिद उर्फ मांगन और पप्पू पासवान शामिल हैं। कुल चारों आरोपियों के पास से कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के अनुसार, गिरोह का मुख्य मकसद हटिया और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से डुप्लिकेट चाबी या हैंडल तोड़कर बाइक चोरी करना था। चोरी की बाइक कम कीमतों में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बेची जाती थीं। पुलिस लगातार जिले में एंटी क्राइम चेकिंग के साथ अवैध तस्करी, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और चोरी की बाइक पर रोकथाम के लिए अभियान चला रही है। चारों अभियुक्तों ने स्वीकार किया हैं की महागामा अनुमंडल क्षेत्र से करीब डेढ़ दर्जन बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। और इसमें अन्य लोगों की शामिल होने की जानकारी मिली जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बाइट_ चन्द्रशेखर आजाद_ SDPO_ महगामा 
12
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDARSHAN KAIT
Sept 04, 2025 16:48:00
Kurukshetra, Haryana:
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शाहाबाद क्षेत्र में जलभराव ग्रस्त एरिया का खुद ट्रेक्टर चलाकर किया निरीक्षण,लोगो से मिलकर समस्याओं को सुना,दुष्यंत चौटाला बोले-हरियाणा में बाढ़ व जलभराव से लाखों एकड़ फसलों को भारी नुकसान, भाजपा सरकार की व्यवस्था हुई फेल,केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पंजाब की मदद करने की अपील कुरुक्षेत्र:- हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जिले के शाहाबाद क्षेत्र में खुद ट्रैक्टर चला कर जलभराव ग्रस्त एरिया का निरीक्षण किया है। और लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना है। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बाढ़ व जलभराव से लाखों एकड़ फसलों को भारी नुकसान पहुचा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की व्यवस्था फेल हो चुकी है।उन्होंने कहा कि साल 2023 के बाद हरियाणा में बाढ़ और भारी बरसात के कारण किसानों की लाखों एकड़ फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। भाजपा सरकार की विफलता के कारण आज प्रदेशभर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सरकार की ओर से पंपिग की व्यवस्था समय रहते हुए नहीं की गई और न ही लगे हुए पंपों को दुरुस्त किया गया। मुख्यमंत्री को तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था को संभालना चाहिए और किसानों को तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाढ़ और बरसात से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में देरी कर रही है, जो कि सरकार की कमी है। साल 2023 में हरियाणा के करीब 12 जिलों में बाढ़ आई थी और उस समय गठबंधन सरकार में हमने सातवें दिन ही बाढ़ प्रभावित से प्रत्येक किसान के खाते में सात हजार रुपए मदद के लिए ट्रांसफर कर दिए थे, अब देरी क्यों हो रही है? मौजूदा सरकार को मकानों और पशुओं की क्षति की भी भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माइनिंग और सिंचाई विभाग द्वारा बरसाती नदियों की खुदाई करके बांध बनाने की व्यवस्था पर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं खनन क्षेत्र में भी बांधों को मजबूत नहीं किया गया है। उधर, आपदा की इस स्थिति में पंजाब के साथ आज हरियाणा का एक-एक का नागरिक खड़ा है और जेजेपी हर संभव मदद बाढ़ पीड़ितों की कर रही है। और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की केंद्र सरकार से पंजाब के लोगो के लिए मदद करनी की अपील की है। बाईट;- हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
0
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Sept 04, 2025 16:47:22
Begusarai, Bihar:
राजीव कुमार-बेगूसराय 4 सितंबर 2025 स्लग-TEMPLE एंकर-बेगूसराय में महाकाल धाम मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तीन देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। मंदिर में भगवान की मूर्ति तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। भगवान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ‌घटना नाठकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत के कमलपुर बांध स्थित महाकाल धाम मंदिर की है। बुधवार की रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियों को तोड़ दिया।गुरुवार की सुबह पूजा करने कमलपुर निवासी पुजारी बब्बन साह गये तो देखा कि तीन मूर्तियां खंडित हैं।मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारी को दी। सूचना पर एसपी मनीष, मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश की। पुलिस अधीक्षक मनीष ने छतौना ठाकुरबाड़ी के महंथ राम प्रिय दास समेत स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि तफ्तीश की जा रही है असामाजिक तत्व बक्शे नहीं जाएंगे। रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व आपसी सौहार्द बिगड़ने के लिए मंदिर में दाखिल होकर निर्ममता पूर्वक मंदिर में स्थापित तीनों मूर्तियों का सर तोर कर क्षतिग्रस्त कर दिया।तीनों मूर्तियों को इस तरह से तोड़ा गया जैसे लगता हो कि कोई खून्नस या नफरत निकाल रहा हो। बरसों से डफरपुर,कमलपुर, अब्बुपुर और छतौना ग्राव का आस्था का केंद्र रहे तीनों भगवान की मूर्तियों को तोड़े जाने से गांव में आक्रोश है। फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर कैंप कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनाव से पहले इस तरह का नफरत फैलाने के लिए भगवान की मूर्ति को तोड़ा गया है यह बर्दाश्त के लायक नहीं है पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है जो भी इस मामले में दोषी हैं उन पर कड़ी से कड़ी करवाई पुलिस प्रशासन करें। बाइट- स्थानीय ग्रामीण बाइट- स्थानीय निवासी बाइट- स्थानीय निवासी बाइट- स्थानीय निवासी
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Sept 04, 2025 16:47:06
Noida, Uttar Pradesh:
लखनऊ वजीरगंज पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी को किया गिरफ्तार चेकिंग के दौरान रौब दिखा रहा व्यक्ति निकला फर्जी आईएएस सौरभ त्रिपाठी नाम का फर्जी आईएएस गिरफ्तार कई प्रदेशों के अलग अलग जिलों में कर चुका है ठगी अलग अलग प्रदेशों में फर्जी कागज़ों के सहारे ले चुका है लाभ डिफेंडर,फॉर्च्यूनर, इनोवा सहित 6 चार पहिया वाहन बरामद गाड़ियों में लगे पास भी जांच में पाए गए फर्जी वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को कारगिल शहीद पार्क पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता।। अपडेट बाइट डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित
0
comment0
Report
KSKumar Shashivardhan
Sept 04, 2025 16:46:49
Noida, Uttar Pradesh:
गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर पहुंचे CDS ( चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान जी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का दर्शन पूजन किया। साथ में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी , माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश तथा गोरखनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने अंगवस्त्र तथा गोरखनाथ जी की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट किया।
0
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Sept 04, 2025 16:46:39
Begusarai, Bihar:
राजीव कुमार -बेगूसराय 4 सितंबर 2025 स्लग-CCTV एंकर-बेगूसराय में एक दरोगा के सामने एक चौकीदार ने किराना दुकान में जमकर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आप सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि एक दरोगा वर्दी में किराना दुकान के सामने खड़ा है और कुछ सिविल में लोग दुकान के अंदर दाखिल हुए और गाली गलौज करते हुए दुकान में रखे प्रिंटर लैपटॉप समेत कई कीमती सामान को उठाकर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं । पूरी घटना तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदन पुर गांव की है । दुकान मालिक रघुनंदनपुर निवासी सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि वह गांव के ही रंजीत चौधरी के खपड़े के मकान में किराना दुकान और ऑनलाइन का काम करता है । मकान मालिक रंजीत चौधरी का 2800 किराया बकाया था 2 सितंबर की शाम तियाय थाना का एक दरोगा और गांव का चौकीदार दीपक कुमार चौधरी , मकान मालिक रंजीत चौधरी,उसकी पत्नी और दो बेटों के साथ पहुंचा और हंगामा करने लगा। इस दौरान चौकीदार शराब के नशे में था और उसने दुकान में रखे प्रिंटर लैपटॉप को उठा उठा कर तोड़फोड़ करने लगा जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई । इस घटना की सूचना तेयाय थाना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आज एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया जिसके बाद तेयाय थाना पुलिस बुलाकर आवेदन लिया है लेकिन आवेदन देने के बाद कार्रवाई नहीं की गई है। अब सवाल उठता है कि अगर किराया बकाया भी था तो पुलिस के सामने एक चौकीदार का गुंडागर्दी क्या सही है बताया जाता है कि चौकीदार मकान मालिक रंजीत चौधरी का भतीजा है उसी ने पुलिस को बुलाकर और शराब के नशे में दुकान में हंगामा कर तोड़फोड़ की है। बाइट- सुधीर कुमार चौधरी -पीड़ित दुकान मालिक
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 04, 2025 16:45:23
Jalabaria, West Bengal:
*একটা সময় বন্দুকের শব্দেই শুরু হতো এই পূজা ছিল পাঁঠা বলি প্রথা, পূজার হোমের আগুন জালানো হয় ষষ্ঠী থেকে আর নেভানো হয় সেই বিসর্জনে* 040925ZG_PA_DH_DIAMOND_ নকিব উদ্দিন গাজী বলা হয় পায়রা নাকি শান্তির প্রতীক। আর দক্ষিণ ২৪ পরগনা বাদ্দনের মন্ডল বাড়ির ইতিহাসের এখনো সাক্ষ্য বহন করে চলেছে এই পায়রা। তখন অবিভক্ত বাংলা.. ১৮র দশকে বেশ কিছু জমিদার দক্ষিণে রাজ্যপাট গড়ে তুলেছিল প্রচুর পরিমাণ। নদী পথেই মূলত চলতো তাদের ব্যাবসা বাণিজ্য। আর সেই সময় গোলক চন্দ্র মন্ডল সাবান,ধান ,চাল এর ব্যবসা করে প্রচুর ভু- সম্পত্তি ক্রয় করেছিল। এবং তার জীবন দশাতেই গ্রামের মানুষের মঙ্গল কামনার্থে ১৮৫৭ সালে শুরু হয় দুর্গা পূজা। এই বছর তাদের পূজা ১৬০তম বর্ষে পদার্পণ করলো। বাদ্দনের মন্ডল পরিবারের পূজা আজও রীতিনীতি মেনে চললেও বেশ কিছু নিয়মের রদ বদল হয়েছে সময়ের সাথে সাথে। তখন এই পূজার ৫ টা দিন দূর দূরান্তের বহু প্রজাই আসতো এই জমিদার বাড়িতে। তবে সবার প্রবেশের অগ্রাধিকার ছিল না এই মন্ডল বাড়িতে। সিংহ দুয়ারের সামনে থাকতো বন্দুকধারী দুই দারোয়ান। বাড়ির মহিলাদেরও সেই সময় আসতে পারতো না। বিশাল বড় দুর্গা দালানেই পুজোর পাঁচটা দিন খাওয়া দাওয়া থেকে শুরু করে নাচ গান সমস্ত কিছুরি ব্যাবস্থা থাকতো। বস্তা বস্তা চিরে গুর আসতো লাট থেকে প্রজাদের খায়ানোর জন্য। তবে সময়ের সাথে সাথে অনেক কিছুরই পরিবর্তন হয়েছে। জমিদার নেই জমিদারের জমোদারিত্ত এখন আর নেই। কিন্তু এখনও রীতি মেনে চলে আসছে মন্ডল বাড়ির দুর্গা পূজা। তবে পূজার নিয়ম কানুনেও এসেছে বেশ কিছু পরিবর্তন। আগে মায়ের সামনে বলি হত। কিন্তু সেই প্রথা আস্তে আস্তে এখন বিলুপ্ত হয়েছে। আগে সন্ধি পূজার সময় বন্দুকের গর্জন শোনা যেত মন্ডল পরিবার। কিন্তু সময়ের সাথে সাথে সেই কোথাও এখন বিলুপ্ত। তবে বেশ কিছু নিয়মের পরিবর্তন হলেও রীতি মেনে এখনো চলে আসছে মন্ডল বাড়ির পূজা। আগে পুজোয় মহিলাদের প্রবেশ নিষিদ্ধ থাকলেও সময়ের সাথে সাথে পূজার সমস্ত কাজই এখন সামলায় বাড়ির মহিলারা। নিয়ম রয়েছে ষষ্ঠীর দিন মায়ের পূজার সময় যে হোম যজ্ঞের আগুন জালানো হয় তা গিয়ে নেভে সেই দশমীতে। মায়ের বোধন থেকে শুরু করে কলা বউ চান,সন্ধি পূজা, নৈবিদ্ধ তৈরি সমস্ত কিছুই এখন বাড়ির মহিলারাই সামলায়। পুজোর পাঁচটা দিন বাড়ির পরিবারের সদস্যরা দেশ-বিদেশে যেখানেই থাকুক না কেন পুজোর সময় এক সাথে আনন্দে মেতে উঠে এই মন্ডল পরিবারে। দূর দূরান্তের বহু মানুষই আসে এই মন্ডল বাড়ির পূজা দেখতে। তবে প্রথমেই ওই যে বলেছিল জমিদারের জমিদারিত্ব না থাকলেও তার ইতিহাস এখনো বহন করে চলেছে পায়রা।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 04, 2025 16:45:19
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস কৃষ্ণনগরে নীল দুর্গা পুজো৷ ভাবতে অবাক লাগলেও নদিয়ার কৃষ্ণনগরে চট্টোপাধ্যায় বাড়িতে অপরাজিতা রং অর্থাৎ নীল রঙের দুর্গা পূজিত হয়ে আসছে ৷ যদিও পুজোর শুরু ওপার বাংলায় ৷ তবে প্রতিমার গায়ের রং নীল হওয়ার নেপথ্যেও রয়েছে ইতিহাস ৷শোনা যায়, বহু বছর আগে বাংলাদেশের বরিশাল জেলায় চট্টোপাধ্যায়দের পূর্বপুরুষদের হাতে শুরু হয়েছিল এই দুর্গাপুজো । সেই সময় কোনও বাড়িতে বিদ্যুৎ ছিল না ৷ এহেন অবস্থায় রং করার সময় আলো না থাকায় প্রতিমার গায়ে ভুলবশত নীল রং দিয়ে ফেলেন মৃৎশিল্পী ৷এরপর তিনি গভীর চিন্তায় পড়ে যান দেবীর গায়ের রং নীল হয়ে যাওয়ায় ৷ এরপর ওই নীল রং মুছতে গেলে শিল্পী এবং বাড়ির সদস‍্যদের মা স্বপ্নাদেশ দেন ৷ সেই আদেশে দেবী জানান, তাঁকে যেন নীল অপরাজিতা বর্ণেই পুজো করা হয় । সেই থেকেই নীল দুর্গা পূজিত হয়ে আসছে। তবে এখন পুজো চলে এসেছে এপার বাংলার কৃষ্ণনগরে ৷ আগে এই পুজোতে বলি প্রথা থাকলেও 2006 সাল থেকে হাইকোর্টের নির্দেশে তা বন্ধ হয়ে যায়।জৌলুস কম কিছুই নেই আজও,পুজোর চারদিন দেবীর ভোগে থাকে নানান রকমের পদ সঙ্গে প্রতিদিন মাছ।আজও নবমীতে কলার বড়া দেওয়ার রেওয়াজ রয়েছে ৷ এছাড়াও তেঁতো কোনও পদ রান্না করে দিতে হয় ৷ তা সে তেঁতো ডাল হোক বা শুক্তো ৷ দশমীতে পান্তাভাত, কচুর শাক, ডালের বড়া ও গন্ধরাজ লেবু শুকনো লঙ্কা ভাজা দিয়ে মাকে বিদায় জানানো হয়,বর্তমান পরিবারে নতুন বউরা পুজো সামাল দেয় বাড়ির বয়স্ক শ্বাশুড়ি মায়েদের সাথে। বাইট 1নং সঞ্চারী চ্যাটার্জী বাড়ির গৃহবধূ, বাইট 2নং স্নেহা চ্যাটার্জি,নব বন্ধু পরিবারের। বাইট 3নং চঞ্চল চ্যাটার্জী,বাড়ির প্রবীণ সদস্য। ছবি বাইট 2সিতে 040925ZG_PA_NAD_NILDURGA নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
BKBIMAL KUMAR
Sept 04, 2025 16:45:14
Anandpur Sahib, Punjab:
Story Assigned By Desk  Reporter - Bimal Kumar  Location - Nangal File Folder - 0409ZP_APS_CARRIED_R Anchor :- ਕਈ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪਾਣੀ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਆ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਆਪਸੀ ਸੰਪਰਕ ਟੁੱਟ ਗਿਆ ਹੈ ਪਿੰਡ ਪੱਟੀ ਟੇਕ ਸਿੰਘ ਦੋਲਾ ਬਸਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਦੀ ਹਾਲਤ ਇਕਦਮ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਮੋਢਿਆਂ ਤੇ ਚੁੱਕ ਕੇ ਪੰਜ ਤੋਂ ਛੇ ਫੁੱਟ ਪਾਣੀ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਤੱਕ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਮੈਡੀਕਲ ਟੀਮ ਤੇ ਐਬੂਲੈਂਸ ਭੇਜੀ ਗਈ ਸੀ । ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪਾਣੀ ਜਿਆਦਾ ਤੇ ਸੜਕ ਟੁੱਟੀ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਅੰਬੂਲੈਂਸ ਅੱਗੇ ਨਹੀਂ ਜਾ ਸਕੀ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਹ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਉਸ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮੋਢਿਆਂ ਤੇ ਚੁੱਕ ਕੇ ਅੰਬੂਲੈਂਸ ਤੱਕ ਲੈ ਕੇ ਗਏ ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਖਰਾਬ ਸੀ ਪਰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਟੀਮਾਂ ਤੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੁਆਰਾ ਇਸ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਨੰਗਲ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਮੈਡੀਕਲ ਉਪਚਾਰ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਸਧਾਰ ਹੁੰਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ ਤੇ ਇਸ ਸਮੇਂ ਮਰੀਜ ਦੀ ਹਾਲਤ ਠੀਕ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਹਾਲਾਂਕਿ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਤੇ ਅੰਬੂਲੈਂਸ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਪਹੁੰਚ ਗਈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚ ਸਕੀ ਹੈ ।
0
comment0
Report
Sept 04, 2025 16:45:07
Firozabad, Uttar Pradesh:
फिरोजाबाद कांच उद्यमी ने सरकार के प्रस्तावित जीएसटी स्लैब‌ के बदलाव को स्वागत योग्य बताते हुए कहा है कि जहां दैनिक उपयोगी वस्तुओं में स्लैब कम किया गया है उसे आम आदमी को राहत जरूर मिलेगी। ‌ वही कांच उद्योग से जुड़े हुए लोग जो सरकार से जीएसटी कम होने की उम्मीद लगाए बैठे हुए थे उन्हें निराशा हाथ लगी है।
0
comment0
Report
Prakash PandeyPrakash Pandey
Sept 04, 2025 16:35:32
Bhikampur, Uttar Pradesh:
साई कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एंड साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में बच्चों ने मनाया धूमधाम से शिक्षक दिवस #mau #trending #news #maunathbhanjan #college
2
comment0
Report
YKYOGESH KHARE
Sept 04, 2025 16:31:58
Nashik, Maharashtra:
वन विभाग और स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने नासिक के मालेगांव स्थित बेलबाग इलाके में छापा मारा। पुलिस ने अवैध रूप से नील गाय का मांस बेच रहे मसूद अहमद अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया। उसके पास से नील गाय के दो सिर, चार पैर, 35 किलो 500 ग्राम मांस, चाकू, दो कुल्हाड़ी, कुल्हाड़ियाँ और लोहे का तराजू बरामद किया गया। मुदस्सिर अहमद और परवेज़ अहमद नाम के दो व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। *बाइट:- डी. डी. बागुल, वन मंडल अधिकारी, मालेगांव*
2
comment0
Report
MKMohammed Khan
Sept 04, 2025 16:31:48
Ajmer, Rajasthan:
अजमेर। जश्ने विलादते रसूल हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के पाकीज़ा यौमे पैदाइश को मनाने के लिए हिन्दू मुस्लिम तमाम अक़ीदत मंद अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे है। रहमतुललील आलमीन की सीरत का असर ऐसा की ज़माना जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़ी ही धूम धाम से मनाने को बेक़रार है। ऐसे में अजमेर दरगाह पहुंचे ज़ायरीन का क्या कुछ कहना है देखते है अजमेर दरगाह से हमारे नुमाइंदा मोहम्मद रईस खान की एक खास रिपोर्ट। Wt... मोहम्मद रईस खान,रिपोर्टर, सलाम टीवी,अजमेर
2
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Sept 04, 2025 16:30:34
Noida, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 4-09-2025 लोकेशन: गोरखपुर स्लग: गोरखनाथ मंदिर में सीडीएस का दर्शन-पूजन एंकर: गोरखपुर से बड़ी खबर… देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान गुरुवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवावतार गुरु गोरखनाथ जी का दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीडीएस जनरल अनिल चौहान का प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिनंदन किया। उन्हें अंगवस्त्र और गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की गई। सीडीएस अनिल चौहान दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखा भर्ती डिपो में गोरखा युद्ध स्मारक के सौंदर्यीकरण और गोरखा संग्रहालय निर्माण के भूमि पूजन-शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चना की। सीडीएस अनिल चौहान का यह गोरखपुर दौरा खास माना जा रहा है। रक्षा व्यवस्था से लेकर सांस्कृतिक धरोहर तक, उनका यह दौरा कई संदेश अपने साथ लेकर आया है।
1
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Sept 04, 2025 16:30:28
Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश इमरान उर्फ तोला को गिरफ्तार कर लिया है। इमरान खुर्जा नगर, बुलंदशहर का रहने वाला है। आरोपी और उसके साथी भारत में बिना वीजा के घुसकर फर्जी आईडी पर सिम कार्ड हासिल करते थे। ये सिम कार्ड जियो, बीएसएनएल, एयरटेल और वीआई जैसी कंपनियों के होते थे। इन सिम पर आने वाले एसएमएस और ओटीपी को चीनी ऐप फिजीऐप के जरिए कंबोडिया में बैठे चीनी नागरिकों को भेजते थे। चीनी नागरिक भारत की प्रसिद्ध कंपनियों का डेटा हैक कर यहां के लोगों से ठगी करते थे। गैंग भारतीयों को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर विदेश ले जाती थी। वहां पहुंचने के बाद उनसे ठगी करवाई जाती थी। मना करने पर विदेशी पुलिस से गिरफ्तार करवा देते थे। इस मामले में थाना बिसरख में धोखाधड़ी, जालसाजी और मानव तस्करी समेत कई धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस पहले ही एक चीनी नागरिक एसयू योमिंग, एक नेपाली नागरिक अनिल थापा मगर और एक भारतीय नागरिक विनोद उर्फ अगस्त्य भाटी को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन इमरान लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश भी कर रही थी। बाईट --स्वया गोयल (एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा) सेंट्रल नोएडा की एडिशनल डीसीपी स्वया गोयल के अनुसार, बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इमरान को चार मूर्ति की तरफ जाने वाली सर्विस लेन से पकड़ा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
3
comment0
Report
KSKumar Shashivardhan
Sept 04, 2025 16:16:41
Noida, Uttar Pradesh:
गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर पहुंचे CDS ( चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान जी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का दर्शन पूजन किया। साथ में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी , माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश तथा गोरखनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने अंगवस्त्र तथा गोरखनाथ जी की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट किया।
7
comment0
Report
Advertisement
Back to top