Back
इंदाना गांव में पुलिस पर हमला: 13 गिरफ्तार, राइफल से गोलीबारी
AMANIL MOHANIA
Sept 28, 2025 03:37:05
Nuh, Haryana
Story :- पुलिस टीम पर हमला, राइफलों और अवैध हथियारों से की गई फायरिंग, 13 आरोपी गिरफ्तार
वाहन चोरी व साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर इंदाना गांव में शनिवार को आरोपियों के परिजनो ने पथराव सहित राइफलों और अवैध हथियारों से हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पहले आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और बाद में राइफल व कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। पुनहाना के बिछोर पुलिस ने मामले में चार दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सीआईए तावडू की टीम आरोपी आजाद पुत्र सुबे खा उर्फ सुब्बा, साहिद पुत्र खुर्शीद, शाहरूख पुत्र याकूब व अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव इंदाना में रेड डालने पहुंची थी। आरेापियों पर पंजाब, आध्रप्रदेश व अन्य जगहों पर मुकदमें दर्ज है। जैसे ही पुलिस ने आजाद के घर पर दबिश दी, आरोपी आजाद ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर सीधा फायर कर दिया। गोली सिपाही समीर के हाथ को छूकर निकल गई जिससे वह बाल-बाल बच गया।
पुलिस के अनुसार, फायरिंग के बाद आजाद मौके से भागने लगा, इस दौरान उसकी पिस्टल मौके पर गिर गई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आजाद ने जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को उकसाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान अरसद पुत्र सुबेदार ने जेसीबी मशीन को रास्ते में खड़ा कर पुलिस का रास्ता रोक दिया।
पुलिस के मुताबिक खालिद पुत्र सौकत ने राइफल से फायरिंग की जबकि वसीम अकरम पुत्र सौकत ने देशी कट्टे से पुलिस टीम पर सीधा फायर किया। भीड़ ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ भी की। हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी पुनहाना में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने दबिश देकर चार महिलाओं समेत 13 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि करीब 50-60 लोग पथराव और हमला करने में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। मौके से राइफल, देशी कट्टा और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MJManoj Jain
FollowSept 28, 2025 05:17:530
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 28, 2025 05:17:430
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 28, 2025 05:17:280
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 28, 2025 05:17:180
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 28, 2025 05:16:550
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 28, 2025 05:16:430
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowSept 28, 2025 05:16:330
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 28, 2025 05:16:12Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AMIT GOEL (DCP SOUTH WEST) ON DELHI POLICE ARREST SWAMI CHAITANYANANDA SARASWATI PARTH SARTHY
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 28, 2025 05:15:130
Report

0
Report

0
Report

2
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowSept 28, 2025 05:01:130
Report
KRKishore Roy
FollowSept 28, 2025 05:01:020
Report