PM मोदी की चौंकाने वाली चुप्पी: ट्रम्प के कॉल का किया इनकार!
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MALOOK NAGAR (RLD) ON PM NARENDRA MODI HOLDS BILATERAL MEETING WITH CHINESE PRESIDENT XI JINPING/ NEW YORK TIMES REPORT CLAIMED THAT PM NARENDRA MODI DECLINED TO TAKE CALLS FROM U.S. PRESIDENT DONALD J. TRUMP/ UKRAINIAN PRESIDENT VOLODYMYR ZELENSKYY SPEAKS TO PM NARENDRA MODI BEFORE SCO SUMMIT/ BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & RJD LEADER TEJASHWI YADAV0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विद्युत पोल से टकराई बाइक, दसवीं के छात्र की मौत
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में सोमवार सुबह सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से बाइक टकराने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला निवासी हेमंत प्रजापति (17) सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपनी मां को बाइक से भिटौली छोड़ने गया था। मां को छोड़ने के बाद वह अपनी चाची के मायके जोगिया जाने के लिए निकला। धर्मपुर चौराहे से होते हुए तुलसीपुर स्थित पतली नहर के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गया और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और कक्षा दसवीं का छात्र था। उसके पिता लक्ष्मण रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात गए हुए हैं। बेटे की मौत की खबर से मां राजवंता का रो-रोकर बुरा हाल है। भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं0
0
Report
IIT Bombay के शिक्षकों ने सूर्यनारायण के समर्थन में खुला पत्र लिखा
Noida, Uttar Pradesh:IIT Bombay के faculties ने अब प्रोफेसर सूर्यनारायण के समर्थन में लेटर लिखा है0
0
Report
दुर्घटना में युवक की मौत के बाद कुशाई कॉलोनी में रोड जाम
Ranchi, Jharkhand:दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत,आक्रोशित लोगों ने कुशाई कॉलोनी के पास सड़क किया जाम गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की मांग,सड़क पर विरोध प्रदर्शन दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान रविवार रात हुआ था हादसा गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर टायर जला कर किया गया जाम मृतक अपने परिवार के लिए गोलगपा का ठेला लगाता था दुकान बंद करने के बाद घर लौटने के दौरान हुआ हादसा सड़क पर टायर जला कर सड़क जाम,पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी0
0
Report
Advertisement
11 अक्टूबर को अमित शाह के घर तक लोकतंत्र सेनानी शांतिपूर्ण मार्च करेंगे
Delhi, Delhi:11 अक्टूबर को लोकतंत्र सेनानी करेंगे गृह मंत्री अमित शाह के घर तक पैदल मार्च. दिल्ली के लोकतंत्र सेनानियो के साथ हो रहा है सौतेला व्यवहार. दिल्ली के बाहर के राज्यों में मिल रहा है सम्मान. मुख्यमंत्री से मिलने के बावजूद नहीं हुई सुनवाई. लोकतंत्र सेनानियों को मिले सम्मान और शाह आयोग रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस. देश को आजादी दिलाने में जहां हजारों स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका महत्वपूर्ण रही ठीक उसी तरह से आपातकाल के दौरन दिल्ली में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेताओं ने न सिर्फ गिरफ्तारियां दी बल्कि जेल में यातनाएं भी सहनी पड़ी. ऐसे लोकतंत्र सेनानी कई सालों से अपने सम्मान के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं और अब दिल्ली के ऐसे सैकड़ो लोग तंत्र सेनानी 11 अक्टूबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह के घर तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे. इसी सिलसिले में आयोजित प्रेस वार्ता में चार बार के बीजेपी से विधायक और दो बार इसी पार्टी से पार्षद रहे भाजपा के गद्यावर नेता ओपी बब्बर जी जिनको सर्वश्रेष्ठ विधायक का अवॉर्ड भी मिला हुआ है. और संगठन के दूसरे पदाधिकारी ने यह जानकारी दी कि दूसरे राज्यों में ऐसे लोकतंत्र सेनानी को सम्मान के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती है लेकिन दिल्ली के लोकतंत्र सेनानी को भी ऐसे सम्मान और दूसरी सुविधा मिले इसकी मांग को लेकर वह गृह मंत्री के घर तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे. ओपी बब्बर जी ने कहा कि यह सरकार हमारे को बहुत प्यारी है लेकिन आपातकालीन के दौरान जेल भी गए जेल में यातनाएं भी सही. लेकिन अब उनके साथ सौतेलाव्यवहार हो रहा है जबकि दिल्ली से बाहर के राज्यों में लोकतन्त्र सेनानियों को पूरी सुविधा मिल रही है. दिल्ली कीमुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी इनको यह सुविधा नहीं मिली है.0
0
Report
अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपये नहीं मिलने पर नदिया की महिलाओं में आक्रोश
Krishnanagar, West Bengal:অন্নপূর্ণা যোজনার 3000 টাকা না পেয়ে বেশকিছু মহিলা, নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জ বিডিও অফিসে ক্ষোভ প্রকাশ করলেন। কেও একবার কেও আবার টাকা গত চার মাসে একবার ও, কেও দুই বার পেয়ে বন্ধ,পাচ্ছেন না, সেই নিয়ে ক্ষোভ,পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি মঞ্জু সরকার বলেন, যারা পাওয়ার যোগ্য তারা পাবে,যারা পাওয়ার যোগ্য না তারা পাবে না, সংসারে স্বামী চাকরি করলে পাবে না। বিষয় খতিয়ে দেখা হবে,যারা পাননি কেনো পাননি।0
0
Report
काशी में ऐतिहासिक एयर शो: पीएम मोदी के साथ वायु सेना का शानदार प्रदर्शन
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में ऐतिहासिक एयर शो, वाराणसी के नमो घाट पर 25 अक्टूबर 2026 को होगा भव्य इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले 2026 का आयोजन। गंगा के नमो घाट पर आयोजित इस विशाल एयर शो में करीब 25 लाख लोगों के जुटने की संभावना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारतीय वायु सेना दिखाएगी अपना हैरतअंगेज हवाई पराक्रम। एयर शो के साथ ही पीएम Modi काशीवासियों को देंगे कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। वाराणसी के नए और अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन। कैंट रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ धाम तक निर्मित अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे का करेंगे शुभारंभ। कैंट स्टेशन से विश्वनाथ मंदिर जाने वाले भक्तों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, सफर होगा आसान। 6 दशकों से अधिक की विरासत, 1965, 1971 के युद्ध, ऑपरेशन कैक्टस और कारगिल के 'ऑपरेशन सफेद सागर' का प्रदर्शित होगा पराक्रम। गंगा के पवित्र तट की पृष्ठभूमि पर भारतीय वायु सेना की सटीकता, पेशेवर दक्षता और समन्वय का अनोखा संगम। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना और वायु सेना की क्षमताओं से रूबरू कराना है। हवाई प्रदर्शन के समय, दर्शक क्षेत्र, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के नियम जल्द होंगे जारी। जिला प्रशासन व पार्टी पदाधिकारियों ने शुरू की तैयारियां।0
0
Report
Advertisement
Aditya Sahu ने MMDR संशोधन, कोयला चोरी मामले में राज्य सरकार पर कसा तंज
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग परिसदन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को एमएमडीआर (खान एवं खनिज विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से किए गए संशोधन का बचाव करते हुए झारखंड सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए। उनके कई आरोप राजनीतिक दावे हैं, जिन पर राज्य सरकार का पक्ष इस प्रेसवार्ता में सामने नहीं आया। आदित्य साहू ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद खनिज संपदा को किसी एक राज्य तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने एमएमडीआर संशोधन का बचाव करते हुए कहा कि खनिज संसाधनों के दोहन और प्रबंधन में केंद्र की भी भूमिका है। उनके अनुसार किसी भी राज्य को खनिज संपदा के मनमाने दोहन की अनुमति नहीं दी जा सकती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर कोयला चोरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कोयले की चोरी हो रही है और इसे रोकने के बजाय सरकार की ओर से अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने टैक्स को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान मूल सवालों से हटाने का प्रयास कर रही है। मंईयां सम्मान योजना को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। साहू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि वह योजना को बंद कराना चाहती है। उन्होंने इसे राजनीतिक मुद्दा बताते हुए राज्य सरकार से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।0
0
Report
झारखंड जल मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो का संथाल दौरा: जल योजनाओं पर निगरानी तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दो दिवसीय संथाल दौरे पर जाएंगे 24 और 25 सितंबर 2 दिन संथाल में रहेंगे मंत्री संथाल दौरे के बाद 5 और 6 अक्टूबर 2 दोनों के पलामू दौरे पर भी जाएंगे मंत्री संथाल परगना क्षेत्र के विभिन्न जिलों (दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज) में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का जायजा लेने के लिए दौरे पर जा रहे हैं मंत्री दुमका और अन्य जिलों में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें बुलाई गई है .. बैठक में खास तौर पर संवेदको को भी बुलाया गया है। हर घर नल जल योजना की क्या प्रगति है क्या कठिनाई आ रही है और किस स्तर पर कठिनाई है इसकी भी समीक्षा की जाएगी । संथाल परगना क्षेत्र में अधूरी और धीमी गति से चल रही पेयजल एवं जलापूर्ति योजनाओं पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है तथा उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं विभागीय मंत्री ने चेतावनी देते हुए कार्यों में कोताही या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है। बाइट.... योगेंद्र प्रसाद, विभागीय मंत्री0
0
Report
खरगोन के सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के सिरवेल में एक दुकान में लगी भीषण आग जनरल स्टोर में किराना, हार्डवेयर सहित लाखों रूपये का सामान जलकर राख शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप दुकाल संचालक बुरहान कासम अली बोहरा आग की आये चपेट में, गंभीर हाथ झुलसा स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का किया प्रयास खरगोन से फायर ब्रिगेड को सिरवेल पहुंचने पर आग पर पाया काबू फायर ब्रिगेड पहुंचने तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर हुआ खाक पुलिस ने मौके का मुआयना कर आग के कारण और नुकसान की जांच की शुरू भगवानपुरा थाना क्षेत्र के सिरवेल में बुरहान कासम अली बोहरा की दुकान में लगी भीषण आग।0
0
Report
Advertisement
स्वास्थ्य मंत्री ने दीपक बैज की चुनौती पर प्रतिक्रिया दी
Begun, Rajasthan:रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दीपक बैज की चुनौती को लेकर कहा- कांग्रेस में चर्चा करने का कोई इंफैक्शन आ गया. दीपक बैज मेरे पुराने मित्र उनका सम्मान है.. किसी भी हॉस्पिटल में चुन ले बस्तर क्षेत्र, रायपुर का चुन ले. मैं साथ में स्वास्थ्य मंत्री और एक मित्र के रूप में चलूँगा. जाना होगा तो खबरें भेज दे जरूर जाएंगे...0
0
Report
जमुई में युवती के साथ दुर्व्यवहार वीडियो: SIT जांच, 3 नाबालिग गिरफ्तार
Patna, Bihar:जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में ADG लॉ एंड ऑर्डर K.S. अनुपम ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है। ADG के मुताबिक, मामले में अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है। जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में हो रही है. ADG ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अकाउंट्स को भी चिन्हित किया गया है। अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा उजागर कर वीडियो प्रसारित करना भी कानूनन अपराध है और ऐसे लोगों पर POCSO एक्ट व Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ADG के अनुसार, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच हुई। जांच में फिलहाल 7-8 युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस सभी की भूमिका और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। घटना स्थल पर पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच की जाएगी。0
0
Report
लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार; प्लेटिना बाइक और नकद बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर की कोतवाली शहर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई प्लेटिना बाइक, 1510 रुपये की नकदी और एक आईकार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गंगा के बंधे पर दो लोगों को रोककर मारपीट की और बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली थी। मामला 28 अगस्त 2026 का है, जब गंगा बैराज से रावली जाने वाले गंगा बंधे पर दो लोगों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र के मुताबिक आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसकी प्लेटिना बाइक, मोबाइल और 2200 रुपये नकद छीन लिए थे। आरोप है कि मोबाइल से फोन-पे के जरिए 9700 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपियों ने दीपक नाम के एक अन्य व्यक्ति से भी मारपीट कर उसकी अपाचे बाइक और 2800 रुपये नकद छीन लिए थे। हालांकि अपाचे बाइक को आरोपी मौके के पास ही छोड़कर फरार हो गए थे。 घटना की जांच के दौरान कोतवाली शहर पुलिस ने तीन आरोपियों फिरोज अली, अमजद खान और हरियाणा निवासी मुबारिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्लेटिना बाइक व 1510 रुपये नकद और धर्मेन्द्र का आइकार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात में उनके अन्य साथी महताब, सावन और फरियाद भी शामिल थे। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर जिला अस्पताल में नवजात चोरी: CCTV से संदिग्ध की तलाश जारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, बच्चा चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने। सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चा चोरी होने से हड़कंप मच गया है, बताया जा रहा है कि प्रसव के करीब 12 घंटे बाद एक अज्ञात महिला टीका लगवाने के बहाने नवजात बच्चे को अपने साथ ले गई और अस्पताल से फरार हो गई, घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, दरअसल, पूरा मामला सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल का है, जहां एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, परिजनों के मुताबिक, प्रसव के करीब 12 घंटे बाद एक अज्ञात महिला अस्पताल में पहुंची और नवजात को टीका लगवाने की बात कहकर अपने साथ ले जाने लगी, बताया जा रहा है कि संदिग्ध महिला ने बच्चे के पिता को टीके का 카드 लाने के लिए भेज दिया, इसी दौरान महिला नवजात बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई और मौके से फरार हो गई, जब काफी देर तक महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू की, अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिसमें एक संदिग्ध महिला नवजात बच्चे को गोद में लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है,फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान और तलाश में जुटी है, नवजात बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, वहीं, घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द नवजात को बरामद कर लिया जाएगा।0
0
Report
सुप्रिया श्रीनेत ने राजभर के यूपी विभाजन बयान पर योगी से स्पष्टीकरण माँगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान 'यूपी 4 हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री...', पर कहा, "राजभर किसके बतौर यह बात कह रहे हैं? इसका स्पष्टीकरण सीएम योगी दें कि क्या वह यूपी के हिस्से करने जा रहे हैं? राजभर तो उन्हीं की सरकार में मंत्री हैं।0
0
Report
नीमच: जावद में चेतन सुतार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली; वीडियो सामने आया
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिले के जावद थाना अंतर्गत ग्राम अठाना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक चेतन सुतार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेशे से फर्नीचर कारीगर चेतन ने यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले चलती बाइक पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब तेजी से सामने आ रहा है। वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उसने बहुत माफी मांग ली है और अब वह माफी नहीं मांगेगा, वह बाड़े में जाकर रस्सी से लटकने जा रहा है तथा अपनी गलती मान रहा है। घटना शुक्रवार शाम की है। परिजनों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे जब चेतन की मां खेत से घर लौटीं तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में चेतन फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का आरोप है कि एक युवती चेतन को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी, जिसके दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर न्याय की मांग की है। वहीं, पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर वीडियो व परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
