icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
829103
JAJhulan Agrawal3 Jul 2025, 01:13 pm

रामगढ़ में पिकअप वैन और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की दर्दनाक मौत!

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:KIND ATTEN : ZEE BIHAR JHARKHAND REPORTER JHULAN AGRAWAL PLACE: RAMGARH ( JHARKHAND) MOB: 7004279078 -9431923107 SLUG_0307ZBJ_RAM_DURGHATNA_R एंकर --वीओ --पिकअप वैन और बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत रामगढ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत आरा कांटा पंचायत सचिवालय के समीप एक पिकअप वैन और बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई I बाइक सवार का नाम गेन्दलाल यादो ग्राम दनिया बस्ती का रहने वाला था गेन्दलाल यादव बंस्करील ले कर कुजू बाजार बेचने जा रहा थे उसी दरमियान आरा कांटा पंचायत सचिवालय से कुछ ही दूर के आगे कुजू की और से आ रही एक पिकअप वैन से आमने-सामने मे भिड़ंत हो गई जिसे गेन्दलाल यादव मौके पर ही दम तोड़ दिये I वहीँ कॉलेज से पढ़ाई कर लौट रहा गेन्दलाल यादव का पुत्र अशोक यादव अपने पिता को सडक मे मिर्त्य देख फूट फूट कर रोने लगा मौके पर कुजू पुलिस घटनास्थल पहुंचकर गेन्दलाल यादव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर के मानसरोवर विस्तार में खाद्य सुरक्षा ने 1300 किलो सामग्री सीज, एक्सपायरी माल नष्ट

Jaipur, Rajasthan:भजनलाल सरकार के "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर के मानसरोवर विस्तार स्थित एक प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1300 किलो खाद्य सामग्री सीज कर दी, जबकि 450 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। केंद्रीय दल और सीएमएचओ जयपुर सेकंड की संयुक्त टीम ने गोल्यावास स्थित गिर्राज नगर में संचालित मैसर्स आइकर्ट के विविध गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्रोसरी गोदाम में दाल और चावल के कई कट्टों पर पैकिंग तिथि अंकित नहीं मिली। ये कट्टे बाजार में सप्लाई के लिए वाहन में लोड किए जा रहे थे। टीम ने मौके से मसूर दाल और चावल के नमूने लेकर कुल 22 कट्टों को सीज कर दिया तथा बिना आवश्यक जानकारी अंकित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी। निरीक्षण के दौरान करीब 450 किलो एक्सपायरी आटा और दाल भी मिली, जिसे तत्काल नष्ट करवाया गया। फल एवं सब्जी सेक्शन में, जहां से ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से सप्लाई की जा रही थी, वहां गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कर्मचारियों को बिना शू-कवर के काम करते पाया गया। कोल्ड रूम में अत्यधिक गंदगी थी और फल-सब्जियां सीधे फर्श पर रखी हुई थीं। टीम ने इसे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना। होटल एवं रेस्टोरेंट सामग्री के गोदाम में नॉन-डेयरी क्रीम, मेयोनीज, केचअप और सॉस जैसी सामग्री अत्यधिक तापमान वाले टीन शेड में बिना पैलेट के फर्श पर रखी मिली। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए अधिकारियों ने नॉन-डेयरी क्रीम के दो नमूने जांच के लिए लिए तथा जांच रिपोर्ट आने तक 500 मिलीलीटर की 950 बोतलों वाले 24 कार्टन सीज कर दिए। कन्फेक्शनरी गोदाम में बाजार से लौटाया गया बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ भी मिला। विभाग ने फर्म संचालकों को इसे तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल सात नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, सुशील चोटवानी, विनोद थारवान, देवेंद्र राणावत, रमेश यादव, अमित शर्मा, लोकेश शर्मा और राजेश नागर शामिल रहे।
0
0
Report

कोटा समेत 41 जिलों में 300 परीक्षा केंद्रों पर PTET कल आयोजित

Kota, Rajasthan:कोटा प्रदेश भर में पीटीईटी परीक्षा कल होगी आयोजित परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए जयपुर में बना हाईटेक कमांड सेंटर एआई सॉफ्टवेयर से होगी संवेदनशील केंद्रों की निगरानी प्रदेशभर के 41 जिलों में 300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 8:30 तक मिलेगा एग्जाम सेंटर पर प्रवेश सुबह 9 बजे दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद मिलेगी एंट्री कोटा में 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय करवा रहा परीक्षा का आयोजन
0
0
Report

श्रावस्ती में ऑपरेशन दहन: लाखों के मादक पदार्थ नष्ट

Shravasti, Uttar Pradesh:खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने “ऑपरेशन दहन” के तहत लाखों रुपये कीमत के नशीले पदार्थों का विनष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में की गई। श्रावस्ती जिले में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा ऑपरेशन दहन चलाया गया, जिसके तहत 18 अभियोगों से संबंधित करीब 18.560 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ एवं 2280 नशीली टैबलेट को नष्ट कराया गया है। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सभी मादक पदार्थ श्रावस्ती जिले के भिनगा और इकौना थानों में दर्ज मामलों से संबंधित थे। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने इन मादक पदार्थों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बलरामपुर जिले स्थित चीनी मिल के इन्सिनेटर में ले जाकर नष्ट कराया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत की गई है, ताकि जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से विनष्टीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत: अवैध जंगल लकड़ी जब्त कर गोदाम मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत से बड़ी खबर आ रही है यहां वन विभाग की सख्त कार्रवाई में अवैध रूप से जंगल से काटे गए भारी मात्रा में कीमती लकड़ी का भंडार जब्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पीलीभीत के कस्बा नयूरिया में शादाब के दो गोदामों पर छापा मारा। गोदामों के गेट पर ताला बंद मिलने के कारण अभियुक्त शादाब को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद थाना नयूरिया पुलिस की मदद से ताला तोड़कर गोदाम खोले गए। दोनों गोदामों से यूकेलिप्टस, सागौन और साल प्रजाति का भारी मात्रा में जंगल से लाई गयी जलौनी लकड़ी तथा तीन बड़े सागौन के गोल लट्ठे बरामद किए गए। साथ ही लकड़ी ढुलाई करने वाला ट्रैक्टर और चिरान वाली आरी भी जब्त कर ली गई। सभी बरामद सामग्री को अभिरक्षा में लेकर वाहनों के जरिए रेंज परिसर पहुंचा गया है। वन विभाग ने अभियुक्त शादाब के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर किया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लैट धोखाधड़ी: 125 करोड़ लीज रेंट बकाया का नया विवाद

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर दिवाकर शर्मा और पीयूष तिवारी ने सरकारी कमचारियों के लिए फ्लैट की योजना शुरू की। 33 हजार पांच सौ अड़तीस स्क्वायर मीटर एरिया में 900 फ्लैट बनाए जाने थे। 2013 में प्रोजेक्ट पूरा कर के लोगो को फ्लैट हैंडओवर देने का सपना दिखाया गया। लेकिन प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हुआ। बुकिंग के समय 20 लाख से 35 लाख के अफोर्डेबल फ्लैट बनाने जानें थे। लेकिन बिल्डर की लापरवाही की वजह से आज तक फ्लैट नहीं बना। अब लोगो को अपने फ्लैट अगर चाहिए तो लोगो को एक सौ 25 करोड़ रुपए प्राधिकरण को चुकाने होगे तब जा कर फिर से निर्माण शुरू होगा। शुभकामना सिटी में फ्लैट बुक कराने वाले सभी सरकारी कर्मचारी है। घर का सपना संजोए 50 लोगो की अब मौत भीं हो चुकी है। लोगो को उम्मीद अब मोदी योगी जी से है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर पोलो ग्राउंड पर सरकार का कब्जा, कोर्ट ने रोक नहीं लगाई

Noida, Uttar Pradesh:पोलो एसोसिएशन को झटका, जयपुर पोलो ग्राउंड पर सरकार का कब्जा दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। सरकार ने यह कदम दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया, जिसमें कोर्ट ने सरकार के बेदखली नोटिस के खिलाफ इंडियन पोलो एसोसिएशन की याचिका पर कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। एडिशनल सेशन जज धीरेन्द्र राणा ने अपने आदेश में कहा कि पोलो एसोसिएशन की ओर से पहले भी जिला अदालत और दिल्ली हाई कोर्ट के सामने बेदखली नोटिस पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिली। इसलिए न्यायिक अनुशासन को देखते हुए वे भी बेदखली आदेश पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, कोर्ट ने केंद्र सरकार को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह विवाद लुटियंस दिल्ली स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को लेकर है। केंद्र सरकार का कहना है कि इस जमीन और आसपास की कुछ अन्य संपत्तियों, जिनमें दिल्ली जिमखाना क्लब भी शामिल है, को सार्वजनिक उपयोग के लिए अपने कब्जे में लेना आवश्यक है। सरकार के मुताबिक, जनकल्याण के लिए इस जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार का तर्क है कि उसके पास जमीन सीमित है और देश की बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना जरूरी है। सरकार का यह भी कहना है कि पोलो क्लब की सुविधाओं का लाभ केवल चुनिंदा 300 लोग ही उठा रहे हैं। सरकार की ओर से वकील आशीष दीक्षित ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा। वहीं, इंडियन पोलो एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ वकील अक्षय माखीजा ने इसका विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि यदि अगली सुनवाई तक बेदखली पर रोक नहीं लगाई गई, तो उनकी अपील का कोई महत्व नहीं रह जाएगा, क्योंकि तब तक सरकार जमीन का कब्जा ले चुकी होगी। अदालत ने फिलहाल रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि सरकार का जवाब आने के बाद ही इस मामले में कोई फैसला लिया जा सकता है। चूंकि अदालत ने कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई, इसलिए सरकार के लिए पोलो ग्राउंड का कब्जा लेने का रास्ता साफ हो गया।
0
0
Report

जेल में शराब मामले में गिरफ्तार युवक की मौत, परिवार आरोप लगाता है

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, शराब मामले में गिरफ्तार युवक की जेल में सुबह बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, परिजन कर रहे हैं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, चक्रधर नगर पुलिस मौके पर मौजूद, 10 तारीख को शराब मामले में कोतरारोड पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मृतक का नाम संजय बघेल नवापारा का है रहने वाला, परिजन जेल में मृतक के साथ मारपीट होने की जाता रहे आशंका, जेल प्रबंधन पर जांच और कड़ी कार्यवाही की कर रहे हैं मांग, मृतक के पिता ने कोतरारोड थाना में पदस्थ आरक्षक शंभू चौहान पर शराब मामले में 40 हजार रुपए लेने का लगाया आरोप और एक व्यक्ति छोड़ने का भी लगया आरोप。
0
0
Report
Advertisement

प्रदेशभर में कल पीटीईटी परीक्षा, कोटा समेत 300 केंद्रों में 1.26 लाख अभ्यर्थी

Jaipur, Rajasthan:कोटाप्रदेश भर में पीटीईटी परीक्षा कल होगी आयोजित परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए जयपुर में बना हाईटेक कमांड सेंटर एआई सॉफ्टवेयर से होगी संवेदनशील केंद्रों की निगरानी प्रदेशभर के 41 जिलों में 300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 8:30 तक मिलेगा एग्जाम सेंटर पर प्रवेश सुबह 9 बजे दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद मिलेगी एंट्री कोटा में 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय करवा रहा परीक्षा का आयोजन
0
0
Report
Advertisement

पीथमपुर में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म: गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक संदीप (पिता संतोष उर्फ शेरू) ने एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ उसके घर में चार से पांच बार दुष्कर्म किया। इस घिनौनी हरकत के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। इस बात का खुलासा 3 जून को हुआ जब पिता ने बेटी का पेट असामान्य रूप से बढ़ा हुआ देखा। अनहोनी की आशंका होने पर जब माता-पिता ने इशारों में पूछताछ की, तो बेटी रोने लगी और पिता द्वारा आरोपी की तस्वीर दिखाए जाने पर उसने इशारों में संदीप की पहचान की। शुरुआत में सामाजिक बदनामी और डर के कारण परिवार शांत रहा, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने 11 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के नाबालिग और दिव्यांग होने के कारण पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को हिरासत में ले लिया है और उसके against भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64(2)(i), 64(2)(f), 64(2)(k) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5(j)(ii)/6, 5(k)/6, 5(L)/6 के तहत मामला दर्ज किया है। वर्तमान में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, और चूंकि वह बोल-सुन नहीं सकती, इसलिए उसका सटीक कानूनी बयान दर्ज कराने के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top